गोवर्धन मंदिर में आखिर क्या हुआ? राधा-कृष्ण को चढ़ाया गया खास भोग, जानिए पूरी बात

नूतन उन्नति फाउंडेशन के सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता, जिला परिषद पुष्पा देवी ने भी की पूजा-अर्चना
Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार
नवादा। शहर स्थित गोवर्धन मंदिर में बुधवार को नूतन उन्नति फाउंडेशन के तत्वावधान में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ राधा-कृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर उन्हें विधिवत हलवा का भोग अर्पित किया। पूजा-अर्चना और भोग के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम पांच बजे फाउंडेशन के सदस्य एवं कार्यकर्ता गोवर्धन मंदिर परिसर में एकत्र हुए। सर्वप्रथम राधा-कृष्ण जी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान को हलवा का भोग अर्पित कर सुख, शांति, समृद्धि एवं समाज के कल्याण की कामना की गई। पूजा संपन्न होने के बाद भोग को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित सदस्यों के बीच वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी राधा-कृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर आयोजन में सहभागिता की। उन्होंने धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। सामूहिक रूप से आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों की सहभागिता सामाजिक एकता और सेवा भावना को भी बढ़ावा देती है।

इस अवसर पर नूतन उन्नति फाउंडेशन के निदेशक नूतन बिहारी ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सेवा, सहयोग और सद्भाव से जोड़ना है।

राधा-कृष्ण की भक्ति हमें प्रेम, समर्पण और मानवता का संदेश देती है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर राखी वर्णवाल, तरुणा, राखी गुप्ता चौरसिया, अनीता, बबीता, भवानी, रिंकी, सुषमा, संगीता, ममता, अपर्णा, आरोही, अभिलाषा, खुशबू सिन्हा, हेमलता, नीलम, रीना, पूनम, बंटी, रूबी, समता, सीमा, सुमन, वंदना, स्वीटी, आरती, अर्चना सिन्हा, नूतन सिंह, बबली, कंचन, विस्मित, कृति, गुड़िया, नैंसी, पिंकी, नूतन एवं अंजू सहित अन्य सदस्यों ने पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं एवं प्रसाद वितरण में सक्रिय सहयोग किया। कार्यकर्ताओं ने पूरी जिम्मेदारी के साथ आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण कराया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

