पुलिस की दबिश का असर: किस हत्या कांड में 14 आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण ?

हत्या कांड में 14 आरोपियों

बड़डीहा बिगहा में पानी विवाद के बाद हुई मारपीट में युवक की हुई थी मौत, 3 लोग हुए थे घायल; 15 आरोपियों के घर पुलिस कर चुकी है इश्तेहार चस्पा

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। सिरदला थाना क्षेत्र के बड़डीहा बिगहा गांव में पानी के विवाद को लेकर हुई मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई का असर दिखाई देने लगा है। पुलिस की दबिश और छापेमारी के बीच कांड में संलिप्त कुल 14 आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के अनुसार, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

ads

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को सिरदला थाना क्षेत्र के बड़डीहा बिगहा गांव में पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हुए थे। मामले को लेकर मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर सिरदला थाना कांड संख्या 251/26, दिनांक 22 अगस्त 2026 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए 22 अगस्त को एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

advertisment

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने न्यायालय से समन्वय स्थापित कर प्राथमिक आरोपियों के खिलाफ वारंट, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई के आदेश प्राप्त किए। इसके बाद पुलिस की लगातार दबिश का असर दिखा।

ads

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को पांच आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जबकि 19 सितंबर को छह आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया। इसके बाद 21 सितंबर को तीन और आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस तरह अब तक इस कांड में कुल 14 आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

Ad

पुलिस ने बताया कि अब तक कुल 15 आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा किया जा चुका है। आत्मसमर्पण नहीं करने वाले आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की ओर से कहा गया है कि कांड के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान के लिए लगातार छापेमारी एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page