HomeBreaking Newsननिहाल जाने को निकला युवक, चातर...

ननिहाल जाने को निकला युवक, चातर हॉल्ट के पास मिला शव… आखिर किसने रची मौत की साजिश?

28 वर्षीय नन्दू कुमार की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस की जांच में खुलेगा मौत का राज

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। नरहट थाना क्षेत्र के चातर हॉल्ट के समीप शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के करमा केंदुआ गांव निवासी राजेन्द्र यादव के 28 वर्षीय पुत्र नन्दू कुमार के रूप में हुई है।

बताया गया कि नन्दू अपने गांव से ननिहाल हासापुर जा रहा था। इसी दौरान चातर हॉल्ट के समीप उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के मामा विक्कू यादव ने आशंका जताई कि नन्दू की हत्या कर शव को चातर हॉल्ट के समीप लाकर फेंका गया है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

नन्दू अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page