HomeBreaking Newsनवादा में डॉक्टरों का शक्ति प्रदर्शन!...

नवादा में डॉक्टरों का शक्ति प्रदर्शन! IMA का कैंडल मार्च, कथित अवैध छापेमारी के खिलाफ प्रशासन को दी खुली चेतावनी

सैकड़ों चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर उतरे सड़क पर, निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। कहा—चिकित्सकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो कार्रवाई

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा में मेडिकल काउंसिल से पंजीकृत एवं डिग्रीधारी चिकित्सकों के संस्थानों पर हुई कथित अवैध एवं गैरकानूनी छापेमारी के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) नवादा शाखा का विरोध अब सड़क पर उतर आया। IMA के आह्वान पर शनिवार को जिले के चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर अपनी सेवाएं दीं और शाम में सदर अस्पताल के मुख्य द्वार से प्रजातंत्र चौक तक कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

इससे पूर्व आयोजित आपात बैठक में IMA ने सर्वसम्मति से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायसंगत जांच कराने की मांग की थी। संगठन ने निर्णय लिया कि इस मुद्दे को सिविल सर्जन, डीआईजी, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पुलिस अधीक्षक के समक्ष उठाया जाएगा ताकि चिकित्सक समाज के साथ कथित अन्याय और उत्पीड़न पर उचित कार्रवाई हो सके।

IMA पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सक समाज कानून का सम्मान करता है, लेकिन वैध रूप से संचालित संस्थानों के साथ किसी भी प्रकार की कथित मनमानी या उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग दोहराई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page