नवादा में मंत्री दीपक प्रकाश का मेगा स्वागत: डॉ. अनुज सिंह के आवास पर जुटे जनप्रतिनिधि, शिक्षा और विकास पर हुई अहम चर्चा

मॉडर्न शैक्षणिक समूह ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न देकर किया अभिनंदन, मंत्री ने दक्षिण बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान के योगदान की सराहना की, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग रहे मौजूद

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के नवादा आगमन पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह एवं उनके समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। नगर के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया स्थित डॉ. अनुज सिंह के निजी आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में मंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के सचिव शैलेश कुमार भी उपस्थित रहे। स्वागत के उपरांत मंत्री ने डॉ. अनुज सिंह के आवास पर दोपहर का भोजन भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने मॉडर्न शैक्षणिक समूह द्वारा नवादा सहित दक्षिण बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ. अनुज सिंह ने मंत्री के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें मॉडर्न शैक्षणिक समूह की उपलब्धियों, शैक्षणिक विस्तार और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण विकास एवं जनहित में संचालित योजनाओं की भी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान यह भी चर्चा रही कि मंत्री दीपक प्रकाश के पिता एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और डॉ. अनुज सिंह के बीच वर्षों से मधुर संबंध रहे हैं, जिसकी आत्मीय झलक पूरे आयोजन में देखने को मिली।

समारोह में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के महासचिव अनिल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष विनय कुमार कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, नवादा प्रभारी हिमांशु शेखर, आंती पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार सिंह, सरपंच भरत सिंह, नारदीगंज के पूर्व प्रखंड प्रमुख गौरी शंकर सिंह, केना पंचायत के मुकेश कुमार, ओड़ो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गौरव कुमार, जमुआमा-पटवासराय के सरपंच देवराज पासवान, पचाढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश सिंह, स्वराज ट्रैक्टर्स के प्रोपराइटर संजय कुमार सिंह, बिपिन कुमार, सोनू कुमार, विपुल कुमार, दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान आत्मीयता, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का वातावरण देखने को मिला। मंत्री के स्वागत को लेकर समर्थकों में विशेष उत्साह रहा और कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page