नवादा वासियों के लिए कैसे वरदान साबित हो रहा धर्मशीला देवी हॉस्पिटल में खुला एमआरआई, पटना से 40 प्रतिशत सस्ता में किया जा रहा जांच, पढ़ें पूरी खबर
दक्षिण बिहार वासियों के लिए धर्मशीला देवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगा अत्यधुनिक एमआरआई सहित आयुष्मान कार्ड की भी मिल रही है सुविधाएं, सांसद विवेक ठाकुर भी कर चुके सराहना
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में संचालित धर्मशीला देवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल अब और भी हाइटेक हो गया है। पिछले दिनों नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने यहां जिले का पहला व एक मात्र एमआरआई जांच मशीन का उद्घाटन कर इसे जिलेवासियों के लिए बड़ी सौगात बताया है। दक्षिण बिहार वासियों के लिए नवादा का धर्मशीला देवी हॉस्पिटल अब हर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो चुका है।

सबसे बड़ी सौगात यहां लगाया गया अत्याधुनिक एमआरआई मशीन के रूप में मिला है, जो जिले का पहला व एक मात्र एमआरआई है, जिसकी तुलना में बिहार शरीफ से बेहतर रिजल्ट है। लोगों को एमआरआई जांच के लिए अब पटना जाने की जरूरत नहीं है। यह एक वरदान के रूप में जिलेवासियों को मिला है,

जिसका लाभ हर जरूरतमंद लोग पटना से सस्ते दर पर उठा सकते हैं। हॉस्पिटल के निदेशक अविनाश कुमार ने बताया कि धर्मशीला देवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एमआरआई जांच पटना से 40 प्रतिशत सस्ते दर पर किया जा रहा है, ताकि इस जिले के लोगों को कम किफायत दर पर इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है कि केवल धर्मशीला देवी हॉस्पिटल के मरीजों का ही एमआरआई किया जायगा, बल्कि यहां किसी भी डॉक्टर के पर्ची पर एमआरआई किये जाने की सुविधा के साथ उन्हें बेहतर सलाह भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां आयुष्मान भारत कार्ड का भी लाभ लोगों को दिया जा रहा है,

जिससे हर वर्ग के लोग इस हॉस्पिटल में इलाज का लाभ उठा रहे हैं। बता दें कि इस हॉस्पिटल को लेकर लोगों में उहापोह बनी है कि यहां काफी महंगा इलाज होता है, लेकिन बड़े शहरों के हॉस्पिटल की तुलना में यहां इलाज में काफी सहुलियत दिया जाता है। उन्होंने बताया कि बेहतर सुविधाएं और चिकित्सीय व्यवस्था का लाभ आयुष्मान कार्ड से मिलने के बाद लोग निःसंकोच यहां इलाज के लिए पहुंचने लगे हैं

और बेहतर सुविधाओं के साथ इलाज कराकर लोग स्वस्थ्य हो रहे हैं। इस हॉस्पिटल में पिछले दिनों एमआरआई मशीन का उद्घाटन के दौरान सांसद विवेक ठाकुर ने हॉस्पिटल संचालक को साफ कहा था कि मरीजों को पैसे के लिए इलाज में कोताही नहीं बरतें, इससे समाज में विश्वास टूटता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए संचालक अविनाश कुमार ने एमआरआई जांच में पटना से 40 प्रतिशत सस्ते दर पर करने की घोषणा किया है।

जानें यहां क्या-क्या मिल रही सुविधाएं
इस हॉस्पिटल में हर वो सुविधाएं उपलब्ध है जो बड़े-बड़े शहरों के मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटलों में उपलब्ध है। यहां एमआरआई की अत्याधुनिक सुविधा के अलावा आईसीयू, ट्रामा सेंटर, मॉड्यूलर ओटी, एचडीयू, एनआईसीयू, न्यूरो सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, यूरोलॉजी, आई केयर,

डेंटल, गायनकोलॉजी, कार्डियोलॉजी, जेनरल मेडिसीन, इंडोस्कॉपी, जेनरल सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ईसीजी, फिजियोथेरेपी, डायलिसिस, पैथेलॉजी, टीएमटी, यूरोफ्लोमेटरी टेस्ट, एनसीबी तथा यूको जैसी हर तरह का टेस्ट व बेहतर चिकित्सकों द्वारा इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।

