जानें, नवादा में गणतंत्र दिवस को लेकर क्या हुई तैयारी, राजकीय समारोह में प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार करेंगे झंडोत्तोलन, पढे़ं पूरी खबर

प्रभात फेरी के साथ शुरू होगा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम, हरिष्चन्द्र स्टेडियम में निकाली जायगी झांगी, फ्रेंडली क्रिकेट मैच व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में गणतंत्र दिवस पर राजकीय समारोह हरिश्चन्द्र स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सुबह 6ः30 बजे शहर में प्रभातफेरी निकाली जायेगी। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद के द्वारा साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह मुख्य स्थल हरिश्चन्द्र स्टेडियम नवादा में आयोजित किया जायेगा।

राजकीय समारोह 9 बजे मंत्री सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सह प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार के कर कमलों द्वारा हरिश्चन्द्र स्टेडिय में झंडात्तोलन किया जायगा। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री परेड की सलामी लेंगे। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकी भी निकाली जायगी। प्रभात फेरी सुबह 6ः30 बजे के बाद सुबह 9 बजे राजकीय समारोह एवं झंडोत्तोलन हरिश्चन्द्र स्टेडियम में किया जायगा।

इसके बाद समाहरणालय में 9ः50 बजे, विकास भवन में 10 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 10ः15 बजे, नगर थाना में 10ः25 बजे तथा पुलिस केन्द्र में 10ः45 बजे झांडोत्तोलन किया जायगा। इसको लेकर हरिश्चन्द्र स्टेडियम में आकर्षक विशाल पंडाल बनाया गया है। आगत अतिथियों को बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है।

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, कल्याण, जीविका, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, जिला परिवहन, उत्पाद विभाग तथा आईसीडीएस आदि के द्वारा आकर्षक एवं जागरूकता भरी झांकी निकाली जायगी, जिसमें जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से प्रचार-प्रसार होगी।

उत्कृष्ठ झांकियों को आकर्षक पुरस्कार उनके विभाग के अधिकारियों को प्रदान किये जायेंगे। जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जिले के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया सहित समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिये। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।

जिला प्रशासन न्याय के साथ विकास के पथ पर लगातार अग्रसर है और समावेशी विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित है। राजकीय समारोह स्थल हरिश्चन्द्र स्टेडियम में 9 प्लाटून की सलामी ली जायेगी। गौरतलब हो कि गणतंत्र दिवस के दिन ही जिला का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है, इसके लिए भी व्यापक तैयारी की गई है। फ्रेंडली खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।

इस अवसर पर फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन हरिश्चन्द्र स्टेडियम में होगी। संध्या 5 बजे से 7 बजे तक नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं जिले के कलाकारों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्रदान किया जायगा। उत्कृष्ट कलाकारों को डीएम के द्वारा प्रसस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जायगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page