प्रकाश का पर्व दीपावली में रंगोली व दीपोत्सव के साथ बच्चों में ऐसे दिखा उत्साह, पढ़ें पूरी खबर 

बच्चों ने जमकर जलाये पटाखे, रातों भर दुकानों में हुई मां लक्ष्मी की पूजा, भक्तिमय बना रहा वातारण, दूसरे दिन भी दीपावली मनाने में जुटे रहें लोग, खूब छूटे पटाखें, बहनों ने घरौंधा का पूजा कर भाइयों की लम्बी उम्र का किया कामना

Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार

प्रकाश का पर्व दीपावली पूरे नवादा जिले में धूम-धाम से शांति व सद्भाव के साथ मनाया गया। वहीं नगर के जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में बच्चों का रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया। गुरूवार को दिनों भर लोग दीपावली की सजावट करने के बाद शाम को पूजा पाठ करने में जुटे रहे। वहीं बच्चों ने जमकर आतिशबाजी का भी लुफ्त उठाया और घरौंदा पूजा किया।

महिलाओं ने माता लक्ष्मी की पूजा कर अपने घरों को दीये से सजाकर जगमग करने में जुटी रही. लक्ष्मी पूजा को लेकर शहर के दुकानों में रातों भर पूजा का दौर चलता रहा. पटाखों की गुंज में मां लक्ष्मी की पूजा का आहवान वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं दूसरे दिन छोटी दीपावली पर भी दुकानें शाम होते ही बंद हो गई और फिर आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया।

पूरे शहर में लाईटों से घरों को सजाया गया, लेकिन मिट्टी के दीये से जगमगाते घर अद्भुत लग रहे थे। हर तरफ दीपावली का उमंग देखते बन रहा था। दुल्हन की तरह सजी शहर का वातावरण काफी मनमोहक दिख रहा था। लोग मिठाई बांटकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे थे, हर इलाका जगमग कर रहा था।

जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
चार दिनों तक चलने वाली इस दीपावली पर नवादा नगर के जीवन त्योति पब्लिक स्कूल नवीन नगर में दीपावली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ आरपी साहू ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश के विजय का त्योहार है। दुराचारी रावण को मारकर भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन के उत्साह में यह त्योहार मनाया जाता है।

दीपावली का त्योहार हमे यह शिक्षा देती है कि हमें सदा सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि आप सभी के जीवन में भी ज्ञान रूपी प्रकाश का प्रभाव सदा बनी रहे। निदेशिका रश्मि गुप्ता ने कहा कि

आप सभी अपने जीवन में उत्तरोत्तर वृद्धि करे और अपने ज्ञान तथा संस्कार से अपने परिवार विद्यालय समाज और देश का नाम रौशन करे। इस कार्यक्रम में सभी अष्टम से दशम वर्ग के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में

दशम वर्ग की मधु, मानसी, अराधना, अंशिका एवं अष्टम वर्ग की जागृति, सलोनी, रोशनी, श्रेया, आरूषि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दशम ग्रुप बी के नेहा, चांद, वैष्णवी व रति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नवम वर्ग की छात्राओं में खुशी, निशु, अनु एवं आदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर विद्यालय के सभी षिक्षक व कर्मी मौजूद थे।

जुआ खेलने की परम्पराओं को भी लोगों ने निभाया
दीपावली पर्व पर जुआ खेलने का पुरानी परम्परा बनी हुई है। इस दिन लोग जुआ खेलना लोग नहीं भूलते हैं। जुआ खेलना आये या नहीं आये, लेकिन खेलने की परम्पराओं को जरूर निभाया जाता है। किसी ने दुकान में तो किसी ने घरों में अपने परिवारों के साथ जुआ खेलने का परम्परा निभाया,

हालांकि कुछ जगहों पर जुआ का अड्डा भी संचालित किया जा रहा था, जहां हजारों व लाखों की जुआ खेली गई। ऐसे जुआ के अड्डों पर पेशेवर जुआड़ियों का जमघट लगी रही। प्रशासन के नजरों से बचकर इन जुआ के अड्डों पर जमकर जुआ खेली गई।

बहनों ने घरौंधा का पूजा कर भाई की लम्बी उम्र का किया कामना
दीपावली के अवसर पर बहनों ने घरौंधा का पूजा कर भाई की लम्बी उम्र की कामना की। शाम ढ़लते ही बहनों ने घरौंधा को दीपक और फूल माला से सजाकर पूजा अर्चना की तथा भाई की लम्बी उम्र की कामना की। पूजा करने के पश्चात बहनों ने भाई को सात रंग का भुंजा व मिठाई खिलाकर लम्बी उम्र की कामना की।

सोशल मीडिया पर बधाई देने की मची रही होड़
दीपावली को लेकर रातों भर सोशल मीडिया में दीपावली की शुभकामनाएं व बधाई देने की होड़ मची रही। पूराने परम्पराओं में कार्ड भेजने की व्यवस्था अब पूरी तरह से विलुप्त हो चुकी है। इसका जगह अब सोशल मीडिया ने ले लिया है. आसानी से किसी को भी जैसा मन करे एडीटिंग कर मैसेज भेजने में लोगों ने कोई कोरकसर नहीं छोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page