ग्लो आइकॉन ऑफ बिहार में नवादा का जलवा, एलीशा बनीं मिस बिहार

मुलराज पाठक ने जीता मिस्टर बिहार का ताज, हिसुआ में सजा प्रतिभा और ग्लैमर का भव्य मंच
Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार
नवादा के हिसुआ स्थित होटल सांभवी बैंक्वेट हॉल में ग्लो आइकॉन ऑफ बिहार 2026 के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में वारसालीगंज की एलीशा कुमारी ने मिस ग्लो आइकॉन ऑफ बिहार 2026 का खिताब अपने नाम किया, जबकि हिलसा के मुलराज पाठक मिस्टर ग्लो आइकॉन ऑफ बिहार 2026 के विजेता बने।

कार्यक्रम के आयोजक डांस कोरियोग्राफर एवं प्रोफेशनल ग्रूमर राजनीश राज तथा को-ऑर्गनाइजर मिस्टर बिहार 2025 राजू रेशममिया रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन रानी सिंह ने किया। गणेश वंदना के साथ अजीत कुमार की डांस टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर समारोह का आगाज किया।
किड्स कैटेगरी के बॉय वर्ग में हिसुआ के आरव भारद्वाज और गर्ल वर्ग में बिहार की सोनाली विजेता रहीं। वहीं मिसेज ग्लो आइकॉन ऑफ बिहार 2026 का खिताब आरा की सविता कुमारी ने जीता। मिस टीन ग्लो आइकॉन ऑफ बिहार 2026 का ताज नवादा की सना पासवान के सिर सजा।

प्रतियोगिता में जूरी की भूमिका कोलकाता से आए मॉडल एवं अभिनेता सुजल मलिक, जमशेदपुर की मिसेस यूनिवर्सेल झारखंड 2026 आकांक्षा वर्मा, मिसेस इंडिया एशिया 2026 नीला सेनगुप्ता तथा पूर्णिया के मिस्टर बिहार 2025 सौरभ गुप्ता ने निभाई। जूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, रैंप वॉक और प्रतिभा का मूल्यांकन किया।

शो स्टॉपर के रूप में मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल 2026 रिशु बरनवाल, इंडिया बेस्ट सुपर मॉडल 2024 परी सिंह और सुपर मॉडल 2024 दीपाली चौरसिया आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में वायरल चाहत गोल्डन, दीपक कुमार दीपु, राजीव रंजन समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन एंकर आरव मेहता और सोनू सागर ने किया, जबकि फोटोग्राफर पार्टनर सपना फिल्म्स रहा। प्रतिभागियों को आकर्षक लुक देने में अंजलि मेकअप स्टूडियो की टीम, एमडी सुल्तान, निशा कुमारी और गुड़िया कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शो को सफल बनाने में सनी कुमार, सुमन कुमार, रोहित राज, सुधा रानी और अभिजीत गोयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के ग्रूमर सुमन कुमार और राजनीश राज रहे। आयोजकों और पूरी टीम की मेहनत से ग्लो आइकॉन ऑफ बिहार 2026 का ग्रैंड फिनाले प्रतिभा, फैशन और ग्लैमर का यादगार मंच बन गया।

