गणित के रण में छाए नवादा के ये नन्हें जीनियस!

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, नवादा में ओलंपियाड विजेताओं का भव्य सम्मान, श्रीनिवास रामानुजन जयंती पर प्रतिभाओं को मिला मंच

Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार

नवादा में गणितीय मेधा का अद्भुत उत्सव देखने को मिला, जब मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, न्यू एरिया के प्रांगण में गणित ओलंपियाड के विजेताओं को गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। 22 दिसंबर 2025 को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर आयोजित इस प्रतिष्ठित ओलंपियाड में जिले एवं आसपास के सीबीएसई विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया था।

20 फरवरी 2026 को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय की प्रार्थना सभा मेधावी छात्रों की तालियों से गूंज उठी। विजेताओं को गणित विभाग की ओर से मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. अनुज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “गणित केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि तार्किक सोच, धैर्य और समस्या-समाधान की जीवनोपयोगी कला है। ऐसी प्रतियोगिताएँ आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को मजबूत करती हैं।” उन्होंने विजेताओं की मेधा की सराहना करते हुए आयोजन समिति को भी बधाई दी।

गणित विभाग की शानदार पहल

ओलंपियाड का सफल संचालन गणित विभागाध्यक्ष सुजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। शिक्षकों में सुनील कुमार वर्मा, इंद्रजीत मिश्रा, धीरज कुमार और करन प्रकाश ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कक्षावार विजेता रहे ये मेधावी सितारे

कक्षा 10 : प्रथम—हर्षवर्धन | द्वितीय—किसलय कुमार | तृतीय—आदर्श रंजन, कक्षा 9 : प्रथम—अश्विन कुमार सोनी | द्वितीय—आराध्या कुमारी | तृतीय—अर्णव वरण, कक्षा 8 : प्रथम—अमन राज | द्वितीय—हिमांशु कुमार | तृतीय—आरव कुमार, कक्षा 7 : प्रथम—आयुष्मान सवर्ण | द्वितीय—युवराज कुमार | तृतीय—सुमन राज तथा कक्षा 6 : प्रथम—रितिक आनंद | द्वितीय—पीयूष राज | तृतीय—अंकुर कुमार

समारोह के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों और अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को और व्यापक स्वरूप देने का संकल्प व्यक्त किया। गणित की इस प्रेरक पहल ने साबित कर दिया कि नवादा की धरती पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं — बस उन्हें सही मंच देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page