चौंकिये नहीं, नवादा में गंगा जलापूर्ति का ऐसे शुरू हुआ ट्रायल, पढ़ें पूरी खबर

नगर के बिजय बाजार मोड़ पर पाईप से बहता जल धारा, पूरा सड़क गंगा जल से हुआ जलमग्न

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में गंगा जल उद्वह योजना से जलापूर्ति का उद्घाटन 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पौरा पहुंचने वाले हैं, जिसका ट्रायल देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

इस जलापूर्ति योजना के ट्रायल में जो दृश्य सामने आया है उसे देखकर हर लोग अचंभित हैं। दरअसल नगर में गंगा जलापूर्ति को लेकर  तैयारी अंतिम चरण पर है,

उसको लेकर शहर में ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसी दौरान नगर के बिजय बाजार मोड़ में बिछाया गया भूमिगत पाईप लाईन से जलधारा निकलने लगा।

जिसके बाद उक्त मार्ग पर हजारों लीटर गंगा जल बर्बाद होने लगा। लोग इसे देखकर काफी अचंभित हो गए। लोगों में चर्चा है कि नवादा की धरती पर गंगा जल उतरते ही नवादा को पवित्र कर दिया।

फिलवक्त पाईप लाईन में सही से ज्वाइंट नहीं होने के कारण पानी सड़क पर तेजी से बहने लगी, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद होने लगा।

हालांकि दोपहर को विभागीय कर्मी वहां पहुंचकर बर्बाद हो रहे गंगा जल को बंद किया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि सड़क पर बह रहे गंगा जल जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, तब विभाग एक्शन में आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page