नये साल में 40–50 गांवों के बुजुर्गों व असहाय महिलाओं को ऐसे मिला सर्दी से राहत, पढ़ें पूरी खबर

नववर्ष 2026 पर मानवता का संदेश : मॉडर्न इंगलिश स्कूल कुंतीनगर में पाँच हजार जरूरतमंदों के बीच हुआ कंबल वितरण, निदेशक डॉ अनुज सिंह ने कहा – “मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं” 

Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार

नवादा में नूतन वर्ष 2026 के शुभागमन के अवसर पर जब अधिकांश लोग पिकनिक, यात्रा और निजी उत्सवों में व्यस्त थे, वहीं मॉडर्न शैक्षणिक समूह ने मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। शहर के कुंतीनगर स्थित मॉडर्न इंगलिश स्कूल परिसर में लक्ष्य एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट एवं मॉडर्न ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में लगभग पाँच हजार निर्धन वृद्ध पुरुषों एवं महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व मॉडर्न शैक्षणिक समूह, नवादा के अध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह, सचिव डॉ. शैलेश कुमार, मॉडर्न इंगलिश स्कूल बिहारशरीफ के सचिव रंजीत कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ नवादा के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह तथा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल हिसुआ के सहायक निदेशक संजय कुमार सिंह ने किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. अनुज सिंह पिछले बीस वर्षों से लगातार कंबल वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्य करते आ रहे हैं। भीषण ठंड के इस दौर में यह कार्यक्रम गरीब व बेसहारा बुजुर्गों के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ।

भगवानपुर, घंघौली, गोंदापुर, खरीदीबीघा, पिपरपाती, ददौर, झिटकौरा, झुनाठी, सोहजाना, नेया, कलक्टरबीघा, बुधौल, सिसवां सहित दर्जनों गांवों से आए सभी जाति-धर्म के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल प्रदान किया गया। कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि केवल अपने परिवार के साथ त्योहार मनाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और जरूरतमंदों का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। मॉडर्न ग्रुप के सचिव डॉ. शैलेश कुमार ने कहा कि यदि हमारे छोटे से प्रयास से किसी गरीब के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो वही हमारे लिए सबसे बड़ा उत्सव है।

कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल कुमार, वरीय पत्रकार साकेत बिहारी, पूर्व मुखिया महेश कुमार, सरयुग कुशवाहा, समाजसेवी फैयाज अहमद, ललन मांझी, पिंटू पासवान, ब्रह्मदेवमांझी, सरयुग यादव, सबीर आलम, मास्टर सफीर खान, अनीश खान ,भोली खान, भगवानपुर पंचायत जयपुर मुखिया रंजीत चौहान, भाजपा नेता अशोक चौहान, पिंटू पासवान, मनोज कुमार  सहित अनेक समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मॉडर्न ग्रुप के इस प्रयास को सराहनीय और अनुकरणीय बताया।

कंबल पाकर लाभार्थियों ने जय-जयकार के साथ खुशी जाहिर की और मॉडर्न परिवार को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की सफलता में स्कूल के उपप्राचार्य सुजय कुमार और एम.के. विजय, वरीय शिक्षक डॉ धर्मवीर कुमार सिन्हा, बीएन झा, सुनील कुमार वर्मा, दीपक प्रुष्टि, प्रिंस कुमार, समीर सौरभ, विजय कुमार अकेला, मुकेश कुमार, सुशील कुमार, पवन कुमार सिन्हा, विस्मिता साहू तथा स्वीटी कुमारी के अलावा कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page