जिला भाजपा में बगावत के बाद ऐसा क्या हुआ कि नंदकिशोर व गौरव को बनाना पड़ा जिला महामंत्री, पढ़ें पूरी खबर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने जारी किया पत्र, दोनों महामंत्री ने कहा पार्टी को सर्वोपरि रखते हुए कार्यकर्ता बनकर करेंगे कार्य

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के भाजपा में बगावत व इस्तिफे के बाद बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने पत्रांक संख्या- 375/25 के माध्यम से रजौली भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन एवं पूर्व जिला मिडिया प्रभारी नंदकिशोर चौरसिया को जिला महामंत्री के लिये मनोनयन कर दिया है।

नवनियुक्त जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन एवं महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया, सांसद विवेक ठाकुर, वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी, हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह,

रजौली के पूर्व विधायक कन्हैया कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार, संजय कुमार मुन्ना, राजेन्द्र सिंह, प्रो विजय सिन्हा, वीरेन्द्र सिंह तथा शशिभूषण कुमार बब्लू सहित प्रदेश नेतृत्व एवं समस्त जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

दोनों नवनियुक्त महामंत्री ने बताया कि संगठन व पार्टी को सर्वाेपरि रखते हुए मैं एक कार्यकर्ता के रूप में सबों का मार्गदर्शन में आर्शीवाद लेकर पार्टी की मजबूती के लिये निरंतर कार्य करेंगे।

मौके पर सांसद विवेक ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार, संजय कुमार मुन्ना, वीरेन्द्र सिंह, शशि भूषण कुमार बब्लू, वीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, प्रो विजय सिन्हा, जिला महामंत्री अरविंद गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी,

जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, मेसकौर जिला परिषद सदस्य सरोज राजवंशी, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, राजेश शर्मा, अजय गुप्ता, अभिषेक कुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार अधिवक्ता, रंजन कुमार बब्लू, संजय कुमार बंटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, अजय सिंह, अवधेश कुशवाहा ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page