नवादा में फसल क्षति में खानापूर्ति का NNX पर प्रकाशित खबर के बाद कृषि विभाग की खुली नींद, लोपजा आर के युवा प्रदेश नेता ने किया कृषि पदाधिकारी से बात, पढ़ें पूरी खबर

पिछले दिनों नवादा में आई तेज आंधी-पानी से किसानों के फसलों की हुई नुकसान का खबर नवादा न्यूज एक्सप्रेस ने प्राथमिकता के साथ किया था प्रकाशित, लोजपा आर के युवा प्रदेष महासचिव ओंकार सिंह ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए किया सराहनीय पहल

Report by Nawada NewsXpress

नवादा / सूरज कुमार

पिछले दिनों नवादा जिले में लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में हुई आंधी-पानी के बाद मीडिया के कई बैनर में बड़े-बड़े तस्वीरों के साथ प्रकाशित किया गया था, परंतु इससे कृषि विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ा, बल्कि विभाग के कर्मियों व अधिकारियों की ने किसानों की क्षति को शून्य बताते हुए सरकार को रिपोर्ट कर दिया था।

ऐसे में नवादा न्यूज एक्सप्रेस ने विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के साथ जब खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया तो विभाग मे कोहराम मच गया और नुकसान के खानापूर्ति का पोल खुल गया। एक्शन में आये नवादा डीएम ने भी इसे गम्भीरता से लेते हुए विभाग को सही से किसानों की क्षति का आकलन कराने व रिपोर्ट देने का आदेश दिया।

हालांकि, विभाग अभी तक जांच का कोई रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है। वहीं दूसरी तरफ इस खबर को लेकर लोजपा आर के युवा प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ने भी किसानों की क्षति को विभाग द्वारा खानापूर्ति किये जाने की खबर को पढ़कर गम्भीरता से लिया और नवादा जिला कृषि पदाधिकारी से मोबाइल पर बात करते हुए इसे सही से जांच करने की बात कही।

किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- ओंकार सिंह
लोजपा आर के प्रदेश युवा महासचिव ओंकार सिंह ने बताया कि नवादा में प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है। कृषि विभाग द्वारा क्षति का आकलन करने में खानापूर्ति किया गया है, इसको लेकर नवादा न्यूज एक्सप्रेस में छपी खबर के बाद कई किसानों से बातें भी किये, उसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी से बात कर इसका सही जांच कर पीड़ित किसानों को लाभ दिलाने की बात कही।

खबर पढ़ने के बाद उन्होंने इसे गम्भीरता से लेते हुए किसानों के हित में बहुत बड़ा कदम उठाते हुए खुद इसपर पहल करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले तेज आंधी, बारिश व ओला के कारण नवादा जिले के भी कई प्रखंड व पंचायत में फसल क्षति होने से किसान बहुत दुःखी हैं, जिसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी से उन्होंने बात करते हुए अवगत कराया और जो भी प्रखंड में क्षति हुआ है, उसका रिपोर्ट भेजने को कहा।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार किसानों के प्रति हर संभव मदद को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नुकसान का जो भी मुआवजा होगा सरकार के द्वारा किसानों को हर हाल मे दिया जाएगा। बता दें कि इस खबर को लेकर लोजपा आर के प्रदेश युवा महासचिव श्री सिंह ने नवादा न्यूज एक्सप्रेस संवाददाता से भी बातें की और किसानों को हुई नुकसान पर जानकारी प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page