क्यों कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को चाकू गोदकर किया निर्मम हत्या, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

एसपी ने कहा नहीं बख्शे जायेंगे किसी घटना को अंजाम देने वाले अपराधी, पिता की हत्या में प्रयुक्त चाकू किया गया बरामद

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के ओदपुरा गांव में सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दिया गया। इस घटना को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर उक्त जानकारी देते हुए कहा कि

इस मामले में हत्यारा पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 27 सितम्बर 2024 की शाम डॉयल-112 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओदपुरा में मुकेश मांझी अपने पिता इंदल मांझी को घर में चाकू मारकर घायल कर दिया था।

उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पकरीबरावां थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुंच जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संदर्भ में पकरीबरावां थाना अंतर्गत विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या- 435/24 दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर बताया गया की आपसी विवाद को लेकर पुत्र ने अपने ही पिता को चाकू से गोदकर हत्या कर दिया।

इस घटना के बाद एफएसएल टीम को बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किया गया है। पुलिस द्वारा ओदपुरा गांव के संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना परिसर लाकर उससे पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया। एसपी ने बताया कि उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त कर लिया गया है तथा पुछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page