शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में किस युवक को लगी गोली, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर 

घटना को लेकर पुलिस ने दिखाई तत्परता, घायल युवक को बीम्स पावापुरी किया गया रेफर, हर्ष फायरिंग करने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लगने से अफरा-तफरी मच गया। घायल युवक को इलाज के लिए बीम्स पावापुरी रेफर किया गया है।

वहीं पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई है। दरअसल, जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करना आम बात हो गया है। जयमाला का समय हो या समधी मिलन का माहौल हो, ऐसे मौके पर हर्ष फायरिंग करना एक शौक बन गया है। आये दिन शादियों में लोग हर्ष फायरिंग करते देखे जाते हैं।

कई ऐसे मामले आए, जिसमें शादी का उत्सवी माहौल गमगीन हो गया है, बावजूद लोग हर्ष फायरिंग को अपनी शान और शौकत मानते हैं। ताजा मामला जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र का है, जहां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक युवक हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के बीम्स पावापुरी रेफर कर दिया। जख्मी युवक की पहचान नालंदा जिला अन्तर्गत बेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव निवासी सुबेलाल चौहान का पुत्र सुधीर चौहान के रूप में किया गया है। 

बताया जाता है कि सुधीर चौहान अपनी बहन के यहां आया हुआ था। बहन के पड़ोस के घर में शादी समारोह हो रहा था, तभी जयमाला के समय किसी ने हर्ष फायरिंग कर दिया। हर्ष फायरिंग के दौरान निकली गोली सुधीर चौहान के पैर में जाकर लगी। गोली लगने के बाद युवक जख्मी हो गया।

गोली चलने की अबाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। हर्ष फायरिंग में युवक के घायल होने की सूचना पर पहुंची नेमदारगंज थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसडीपीओ नीलीमा राय ने बताया कि सुबह नेमदारगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि

रविवार की रात्रि थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में शादी समारोह के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में एक युवक के पांव में गोली लग गई है और जख्मी युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।सूचना की सत्यापन के लिए पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर पूछताछ किया तथा दूसरे टीम के द्वारा हॉस्पिटल में जख्मी का फर्दबायन लिया गया। 

उन्होंने बताया कि फर्दबयान के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। साथ ही आयोजकों और स्थानीय लोगों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा तथा कांड में संलिप्त सभी अपराधियों की l शादी समारोह में अक्सर हर्ष फायरिंग देखने को मिलता है।

हर्ष फायरिंग पर पुलिस का ध्यान नहीं रहता, क्योंकि शादी समारोह में पटाखे भी तेज आवाज के छोड़े जाते हैं। पुलिस को भनक तब लगती है, जब इस दौरान कोई घटना हो जाता है। हालांकि, पुलिस हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है, बावजूद लोग पुलिस से बचकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आते हैं। ऐसे मामलों को चौकीदार की मदद से ही अंकुश लगने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page