HomeBreaking Newsराजगीर में नवादा के युवक को नवादा के ही बस चालक ने...

राजगीर में नवादा के युवक को नवादा के ही बस चालक ने रौंदा, हुई मौत, बस चालक भी हुआ गंभीर रुप से घायल

राजगीर से नवादा नारदीगंज लौटने के क्रम में रोपवे मोड़ पर हुई हादसा, नशे में था बस चालक 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नालंदा जिले के राजगीर में हाई स्पीड बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। यह घटना राजगीर रोपवे मोड़ के समीप गुरुवार की शाम घटी।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची राजगढ़ थाने की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे में बस का चालक भी गंभीर रुप से जख्मी हो गया,

जिसका इलाज राजगीर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटना के बाद बस को जप्त कर लिया है। सड़क हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र स्थित पेस गांव निवासी बुंदेल चौधरी के रूप में की गई है।

वहीं बस चालक की पहचान नावादा जिले के नरहट गांव निवासी सुबोध सिंह के रुप में किया गया है। मृतक के गांव वालों ने बताया कि बुंदेल चौधरी रोज अपने काम को लेकर बाइक से राजगीर आवागमन करता था। रोज की तरह गुरूवार को भी वह राजगीर से वापस अपने घर को लौट रहा था।

तभी घर लौटने के क्रम में वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस चालक नशे में था। इस बात को दबी जुबान से स्थानीय पुलिस ने भी हामी भरी है। राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने भी मौखिक रूप से पुलिस के समक्ष बस चालक को नशे की हालत में होने की बात बताई है।

बस चालक के नशे में होने की जानकारी राजगीर थानाध्यक्ष भी दे रहे हैं। हालांकि थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल की ओर से बस चालक के नशे में होने से संबंधित किसी तरह का मेडिकल रिपोर्ट थाने को नहीं दिया है। स्थानीय लोग भी बस चालक को नशे में होने की बात बता रहे हैं।

फिलहाल बस चालक की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। बस चालक को विशेष इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है, जहां से मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बता दें कि गुरुवार नवादा के लिए सबसे मनहूस दिन रहा। गुरुवार को हिसुआ थाना क्षेत्र के भूलन बिगहा में ट्रैक्टर ने बोलेरो को धक्का मार दिया, जिसमें एक बालक का मौत हो गया था। वहीं दूसरी ओर नारदीगंज से बीए पार्ट वन की परीक्षा देकर लौट रहे

बाइक सवार छात्र को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी बरडीहा गांव के समीप अज्ञात स्कॉर्पियो ने रौंद दिया, जिससे एक छात्र की मौत हो गई और दूसरा छात्र गंभीर रुप से जख्मी हो गया। इस तरह से गुरुवार को अलग-अलग दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page