क्या आप जानते हैं रूपौ के प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर के नवनिर्माण में प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ अनुज ने कितना दिया आर्थिक सहयोग, पढ़ें पूरी खबर

पौराणिक महत्त्व वाले मां चामुंडा का किया दर्शन, जोर-शोर से हो रहा मंदिर का भव्य नवनिर्माण

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बिहार के नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड स्थित रूपौ गांव में मार्कण्डेय पुराण में वर्णित चंड- मुंड दैत्यों के संहार करने वाली मां चामुंडा का अति प्राचीन प्रसिद्ध पौराणिक मंदिर स्थित है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर में से एक है।

मंदिर के पुजारियों का मानना है कि चंड-मुंड एवं शुंभ-निशुंभ के संहार के लिए मां अम्बा ने जिस स्थान पर अपना रूप बदला था, वर्तमान में वह स्थान रूपौ के नाम से जाना जाता है और यहां मंदिर में माता को मां चामुंडा के नाम से जाना जाता है। इस प्रसिद्ध मंदिर में दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते हैं और अपना मनवांछित फल प्राप्त करते हैं।

बताया जाता है कि आजकल स्थानीय ग्रामीणों की पहल से इस पौराणिक मंदिर का नवनिर्माण शुरू किया गया है। इस मंदिर के नवनिर्माण में दूर-दूर से श्रद्धालु आकर तन-मन-धन से अपना सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का प्रयास है कि नए मंदिर का निर्माण अत्यंत भव्य रूप में किया जाए।

इस उद्देश्य की सफलता के लिए एक मंदिर निर्माण समिति का निर्माण किया गया है, जो इस कार्य की देख-रेख एवं निर्माण को लेकर धन संग्रह के कार्य को मनोयोग से कर रही है। इस क्रम में मंदिर निर्माण समिति के कार्यकर्ता नवादा जिले एवं आस-पास के क्षेत्रों में समाज के प्रबुद्ध एवं उदार लोगों से संपर्क कर मंदिर निर्माण के लिए धन-संग्रह का कार्य निःस्वार्थ भाव से कर रहे हैं।

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं ग्रामीण महेश्वरी प्रसाद सिंह, गिरजानंद पांडेय तथा पारस पांडेय सहित गांव के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आमंत्रण पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह, नवादा के चैयरमैन एवं प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ अनुज सिंह ने रूपौ गांव में मां चामुंडा के दर्शन किए और माता की पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने मंदिर-निर्माण समिति के अध्यक्ष सहित सभी अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ मंदिर नवनिर्माण योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं निर्माण-स्थल का अवलोकन भी किया।

उन्होंने निर्माणाधीन मंदिर के वास्तु एवं शिल्प की सराहना करते हुए इसे अत्यधिक सुंदर बताया। इस अवसर पर उन्होंने मां चामुंडा के मंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता की इच्छा जताई और मंदिर निर्माण समिति को 2 लाख 51 हजार रुपए की आर्थिक सहयोग देने का वचन दिया।

मंदिर निर्माण समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उनके उदार हृदय एवं श्रद्धाभाव की सराहना करते हुए उनका जयजयकार किया। मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक और प्रसिद्ध शिक्षण विधि एवं समाजसेवी डॉ अनुज सिंह के साथ

प्रसिद्ध समाजसेवी एवं रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार सिंह, कृष्ण कुमार प्रभाकर तथा उमेश यादव ने मंदिर निर्माण की सराहना की। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page