जानिए, क्यों बंद रहेगी गया-हावड़ा ट्रेन का 12 दिनों तक परिचालन, पढ़ें पूरी खबर
9 दिसंबर से 21 दिसंबर तक हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन का नहीं होगा परिचालन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार
नवादा होकर चलने वाली गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 13023 अप और 13024 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन को विभाग द्वारा रद्द कर दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पूर्व रेल के साहिबगंज के मुराराई-चत्रा के बीच थर्ड लाईन का निर्माण किया जा रहा है।

मुराराई-चत्रा के बीच थर्ड लाईन कमिशनिंग को लेकर 12 दिनों तक प्री एनआई और एनआई करने की योजना है। इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीटीएम ने पत्र जारी कर दी है।

उन्होंने बताया कि थर्ड लाईन कमिशनिंग को लेकर मेगा ब्लॉक का काम 8 दिसम्बर से शुरू होकर 21 दिसम्बर तक चलेगी, इसलिए अगले 12 दिनों तक हावड़ा से चलने वाली 10 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है,

जबकि 42 ट्रेनें डायर्वट व 2 ट्रेन रीशिड्यूलिंग तथा 13 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेटेड रहेगी, जिसमें 13023 अप तथा 13024 डाउन हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है।

उक्त ट्रेन का परिचालन रद्द होने से इस रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। गौरतलब हो कि हावड़ा से खुलने वाली 13023 एक्सप्रेस ट्रेन 9 दिसंबर से 21 दिसंबर तक बंद रहेगी।

वहीं गया से खुलने वाली 13024 एक्सप्रेस ट्रेन 10 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बंद रहेगी। बता दें कि इन दिनों लगन को लेकर काफी संख्या में यात्रियों का आना-जाना लगा है,

ऐसे में गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का लम्बे दिनों तक परिचालन बंद हो जाने से इस रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी हो गई है, वहीं कोलकाता से नवादा चलने वाली यात्री बसों की चांदी हो गई है।


