Home Blog Page 79

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा, ऑटो सेक्टर में क्यों ट्रैक्टर की खूब रही बिक्री, टीके ऑटोमोबाईल्स ने बेचा 15 स्वराज ट्रैक्टर, पढ़ें पूरी खबर 

0

महिंद्रा और सोनालीका ट्रैक्टर की भी रही बिक्री, युवा होंडा में बाइक व स्कूटी की खरीदारी करने जुटे ग्राहक, विश्वकर्मा पूजा पर वाहन पूजा कराने वालों की मंदिरों में लगी रही भीड़

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

गणेश पूजा के साथ ही त्योहारों का रंग भी निखरने लगा है। मंगलवार को जिले भर में श्रद्धा व उल्लास के साथ शिल्पकार देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई। विश्वकर्मा पूजा को लेकर ऑटो सेक्टर का बाजार भी गुलजार रहा, जिसमें ट्रैक्टर की बिक्री खूब रही।

नगर के न्यू एरिया स्थित स्वराज ट्रैक्टर शोरूम टीके ऑटोमोबाईल्स में ग्राहकों के लिए खास ऑफर के साथ ट्रैक्टर की बिक्री की गई। प्रोपराइटर संजय सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा पर 15 ग्राहकों ने स्वराज ट्रैक्टर खरीदा है।

उन्होंने कहा कि हर स्वराज ट्रैक्टर की खरीद पर प्रत्येक ग्राहकों को निश्चित उपहार के रुप में एक एलईडी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों की अटूट विश्वास के कारण ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस दौरान मेसर्स टीके ऑटोमोबाईल्स में भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया गया,

जिसमें सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दूसरी ओर गोनावां स्थित श्यामली इंटर प्राइजेज महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम तथा मोती बिगहा स्थित शिवम् ट्रैक्टर शोरूम में सोनालीका ट्रैक्टर की खरीदारी करने ग्राहक जुटे रहे। इसके अलावा बाइक की बात करें तो युवा होंडा शोरूम में लोगों ने होंडा बाइक और स्कूटी की जमकर खरीदारी की।

सरकारी मोटर चालक संघ ने किया भजन कीर्तन के साथ पूजा 

इस पर्व को लेकर वाहन मालिकों व कल पूर्जे व मशीनरी की दुकानों में सुबह से ही पूजा करने में लोग जुटे रहे। वहीं सरकारी मोटर चालक संघ ने समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर वाहनों का पूजा किया।

इस दौरान संघ के लोगों ने भजन कीर्तन का आयोजन कर देर रात तक भक्ति में डूबे रहे। इसके अलावा शहर के संकट मोचन मंदिर, शोभनाथ मंदिर तथा प्रसाद बिगहा दुर्गा मंदिर सहित कई मंदिरों में वाहनों की पूजा कराने वालों की लम्बी कतार लगी रही।

मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा पड़ने के कारण संकट मोचन मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा करने जुटे। यहां वाहनों की पूजा को लेकर देर शाम तक मेला जैसा दृश्य बना रहा। नगर के बाइपास में दर्जनों गैराजों में विश्वकर्मापूजा को लेकर उत्साह देखते बन रहा था।

इसके अलावा प्रसाद बिगहा रोड में नरेश विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा तथा सूरज विश्वकर्मा व सुमित विश्वकर्मा ने अपने-अपने गैराजों में धूम-धाम से पूजा का आयोजन किया। 

ईस्ट जोन हैंडबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीतकर नवादा मॉडर्न के खिलाड़ियों ने जिले को किया गौरवान्वित, पढ़ें पूरी खबर

0

यूपी में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर चैंपियनशिप 2024 का अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में नवादा के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के खिलाड़ियों ने लगातार तीसरी बार दबदबा कायम 

मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज ने दिया बधाई, कहा शिक्षा के साथ बच्चों को खेल के क्षेत्र में भी किया जा रहा पारंगत 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर चैंपियनशिप 2024 का अंडर-19 का खिताब लगातार तीसरी बार मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा ने अपने नाम करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मॉडर्न इंग्लिश नवादा के खिलाड़ियों ने पटना के संत माइकल और वाराणसी के सनबीन अकादमी जैसे स्कूलों को हराने में सफलता हासिल की है।

इसके बाद फाइनल मुकाबले में इस खेल का आयोजन कर रहे डैफोडिल पब्लिक स्कूल मिर्जापुर उत्तर प्रदेश को 12-2  के शानदार अंतर से हराकर ईस्ट जोन हैंडबॉल चैंपियनशिप का खिताब जितने में कामयाब रहा। बता दें कि पिछले दो बार 2022 और 23 में भी हैंडवाल ईस्ट जोन का विजेता नवादा के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल रहा है।

इसको लेकर मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हम बच्चों को शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी पारंगत करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने की घोषणा किये।

गौरतलब हो कि सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में भी मॉडर्न के बालक एवं बालिका वर्ग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया था। यूपी के वाराणसी में आयोजित हो रहे सीबीएसई विद्यालयों के बीच सीबीएसई क्लस्टर 2024 खेल प्रतियोगिता में बिहार,

उत्तर प्रदेश, झारखंड तथा उड़ीसा आदि राज्यों के प्रमुख विद्यालयों के खिलाड़ियों को नवादा मॉडर्न के खिलाड़ी सभी पर भारी पड़ रहे हैं। ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के छात्र- आरुष अरिदमन एवं छात्रा आरुषि ने अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए

सभी विद्यालयों के बच्चों को पराजित कर ताइक्वांडो खेल में अपने विद्यालय का नाम रौशन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कला और साहित्य के क्षेत्र में भी मॉडर्न के छात्रों को पारंगत किया जाता है, कुल मिलाकर यहां बच्चों को ऑल राउंडर बनाया जाता है, ताकि जीवन की हर में सफल रहे।

ऐसा क्या हुआ कि युवक की पीट-पीटकर किया अधमरा, फिर हुई मौत, एसपी के निर्देश पर चार हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र स्थित बभनौर गांव के रहमत नगर में छह दिनों पूर्व मुर्गा में बाइक सटने पर हुई थी घटना 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र स्थित बभनौर गांव के रहमत नगर में छह दिनों पूर्व हुई मामूली विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया, उसके बाद इलाज के क्रम में घटना के तीन दिन बाद युवक की मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। यह जानकारी देते हुए एसपी अभिनव धीमान ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित कर कही।

उन्होंने बताया कि नरहट थाना क्षेत्र के बभनौर गांव स्थित रहमत नगर में 11 सितंबर 2024 को मामूली विवाद में स्थानीय निवासी मो अशरफ अली अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक सन्नी कुमार की बेरहमी से पीटाई कर जख्मी कर दिया गया था। जिसकी सूचना परिजनों को मिला तब आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था।

एसपी श्री धीमान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर नवादा की पुलिस पटना पीएमसीएच पहुंचकर जख्मी व्यक्ति के फर्द बयान के आधार पर नरहट थाना में 13 सितम्बर को कांड संख्या- 326/24 दर्ज किया गया। इस दौरान इलाज के क्रम में घटना के 3 दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिनव धीमान के द्वारा एक एसआइटी टीम का गठन किया गया।

एसआईटी टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर हत्या कांड में शामिल एक अभियुक्त को गया जिले के वजीरगंज से गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर हत्या में शामिल 3 अन्य अभियुक्त को नवादा जिले के हिसुआ तिलैया स्टेशन और नरहट से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें अभियुक्तों ने अपना बयान में अपने अपराध को स्वीकार किया। बता दें कि मृतक युवक थाना क्षेत्र के बिनोवा नगर निवासी सनोज राजवंशी का पुत्र सन्नी कुमार की हत्या की गई है।

घटना के दिन मृतक सन्नी बाइक से जा रहा था, तभी उक्त गांव निवासी मो अशरफ अली के मुर्गा में बाइक सट गया, जिसके बाद अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मो अशरफ ने सन्नी की पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में अली हुसैन के 30 वर्षीय पुत्र जावेद आलम, अली हुसैन के 24 वर्षीय पुत्र साबिर आलम, अली हुसैन के 20 वर्षीय पुत्र मो अमीर आलम तथा मो मकबूल के 45 वर्षीय पुत्र मो शोएब शामिल है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इसके अलावा इस कांड के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

नवादा में इस प्रखंड के ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति को लेकर करेंगे आंदोलन, पढ़ें पूरी खबर 

0

मॉडर्न ग्रुप के अध्यक्ष डॉ अनुज की अध्यक्षता में नारदीगंज प्रखंड के ग्रामीणों ने की बैठक, सांसद सहित विद्युत अधिकारियों व प्रशासन को दिया ज्ञापन 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के सैंकड़ो गांव में कम विद्युत आपूर्ति की समस्या से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। इस क्षेत्र में 24 घंटे में मात्र 4 घंटे ही विधुत आपूर्ति हो रही है, इसमें भी एक-एक घंटे पर मिलती है।

इसी समस्या को लेकर नारदीगंज बाजार में नारदीगंज क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, किसानों तथा समाजसेवियों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मॉडर्न शैक्षिक समूह नवादा के अध्यक्ष व समाजसेवी शिक्षाविद डॉ अनुज सिंह ने की।

उन्होंने कहा कि नारदीगंज में बिजली की समस्या शीघ्र दूर होनी चाहिए। बिजली विभाग के अधिकारी कुछ न कुछ बोलकर अथवा संसाधनों की कमी बताकर क्षेत्र की जनता को धोखा दे रहे हैं, यह गलत बात है।

बिजली विभाग के अधिकारियों को नारदीगंज क्षेत्र की जनता के समस्या को समझना चाहिए और बिजली की समस्या दूर करना चाहिए। डॉ अनुज सिंह ने कहा कि नवादा के सांसद विवेक ठाकुर एवं बिजली विभाग के सभी अधिकारियों से बात की जाएगी और समस्या शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि यदि जल्द से जल्द इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसका जवाबदेही जिला प्रशासन व सरकार पर होगी। ग्रामीणों ने बताया कि तत्काल नारदीगंज पॉवरग्रिड को राजगीर फीडर से जोड़ा जाय,

ताकि किसानों को राहत मिल सके। मौके पर रविन्द्र सिंह, अजय यादव, रंजीत कुमार, विपिन कुमार, ईश्वरी प्रसाद, महेन्द्र सिंह, नवीन कुमार, कृष्णा मुरारी, गोरेलाल यादव तथा देवनन्दन मांझी सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

नियमित परिचालन के साथ वाराणसी से वन्दे भारत ऐसे पहुंची नवादा स्टेशन, पढ़ें पूरी खबर  

0

नवादा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का एक दिन पूर्व हुआ था भव्य स्वागत, सांसद विवेक ठाकुर ने हरि झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए किया था रवाना, उद्घाटन सत्र में सांसद ने साफ कहा अभी तो शुरूआत हुई है, आगे कई ट्रेनें केजी रेलखंड से होगी परिचालित 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

वन्दे भारत उद्घाटन सत्र के बाद वाराणसी से नियमित परिचालन के साथ सोमवार को नवादा स्टेशन पहुंची। इसमें सफर करने वाले यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया। यात्रियों ने कहा कि बाबा नगरी देवघर से वाराणसी आना-जाना अब आसान हो गया है।

लोगों ने यह भी कहा कि यात्रा किराया भी कोई खास नहीं है। बता दें कि अत्याधुनिक संसाधनों से लैस वन्दे भारत हाइस्पीड ट्रेन किउल-गया रेलखंड के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। गौरतलब हो कि नवादा में रविवार को बाबा की नगरी देवघर से काशी-विश्वनाथ की नगरी वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन को पूर्व मध्य रेल अन्तर्गत दानापुर मंडल के नवादा स्टेशन पर सांसद विवेक ठाकुर ने हरि झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया था।

इस अत्याधुनिक हाइस्पीड ट्रेन का एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग नवादा स्टेशन पर जुटे थे। जैसे ही वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन नवादा स्टेशन पर पहुंची, वैसे ही लोग हर-हर महादेव, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद तथा विवेक ठाकुर जिंदाबाद का नारा लगाते हुए ट्रेन का स्वागत किया। सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि झारखंड के जमशेदपुर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से कई जोड़ी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया है, जिसमें यह ट्रेन भी शामिल है।

सांसद श्री ठाकुर ने वंदे भारत ट्रेन को नवादा स्टेशन पर हरि झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया। ट्रेन को हरि झंडी दिखाने के पश्चात सांसद श्री ठाकुर ने जिलेवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी तो नवादा का विकास की शुरूआत हुई है, आगे विकास की पहिया तेज रफ्तार से चलने वाली है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मैं जो नवादा लोकसभा की जनता से वादा किया हूं, उसे पूरा करने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि नवादा का विकास के लिए जनसहयोग और सकारात्मक सोच होना जरूरी है, तभी नवादा का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार में किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से नवादा से बिहार शरीफ को जोड़ने वाली रेलवे लाईन निर्माण का डीपीआर बन रहा है, जल्द ही आपलोग कम समय में पटना पहुंचेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राजगीर से चलने वाली इंटर सिटी को तत्काल के लिए तिलैया जंक्शन के रास्ते नवादा स्टेशन से परिचालन की तैयारी चल रही है।

उन्होंने कहा कि नवादा जब सभी राज्यों से जुड़ जाएगा, तब व्यवसाय भी बढे़गा। प्रधानमंत्री का विकसित भारत का सपना नवादा वासियों को भी मिलेगा, समय का इंतजार करें। उन्होंने स्टेशन के बगल से नवादा-जमुई पथ पर आरओबी निर्माण जल्द शुरू होने की बात कही। उद्घाटन सत्र में नवादा विधायक विभा देवी, वारिसलीगंज विधायक अरूणा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेंहता, जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी तथा काशीचक के पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, व्यवसायी रवि गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

हिंदी दिवस पर मॉडर्न शिक्षण संस्थान के बच्चे बने बाल कवि, ऐसे बिखेरा हिंदी का जलवा, पढ़ें पूरी खबर 

0

निदेशक डॉ अनुज ने कहा बच्चों में मातृभाषा हिंदी का ज्ञान होना जरुरी, अंग्रेजी के दौर में हिंदी को हर शिक्षण संस्थान दें प्राथमिकता 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

मॉडर्न शैक्षिणक समूह नवादा के संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल हिसुआ एवं मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल नारदीगंज में अध्यनरत कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर

अंतर्विद्यालयी बाल कवि सम्मेलन मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें सभी बाल कवियों ने अपनी स्वरचित कविता व लयबद्ध गायन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मॉडर्न शैक्षिणक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह, प्राचार्य गोपाल चरण दास तथा उपप्राचार्य सुजय कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा की जिस तरह से बच्चे अंग्रेजी या दूसरी भाषाओं को पढ़ते हैं इस तरह से हम अपनी मातृभाषा से भी जुड़े रहें और इसी का परिणाम है कि आज मॉडर्न के बच्चे अंग्रेजी ही नहीं बल्कि हिंदी में भी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं

चाहे वह काव्य पाठ हो या भाषण हो हमारे बच्चे आज भी मातृभाषा से जुड़े हैं। हमें अपने मातृभाषा का सदैव सम्मान करना चाहिए एवं हम किसी भी क्षेत्र में जाएं फिर भी अपनी मातृभाषा का प्रचार प्रसार अवश्य करें, ताकि देश दुनिया में हिंदी के महत्व को समझा जाए।

उन्होंने आह्वान किया कि हर शिक्षण संस्थान मातृभाषा हिंदी को प्राथमिकता दें। बच्चों ने “वर दे वीणावादिनी” से कवि सम्मेलन का आगाज किया। इस सम्मेलन में विद्यालय के सभी बाल कवियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर कविताओं की अमित छाप छोड़ी।

कुंती नगर के छात्र अर्चित के द्वारा दिनकर की कृष्ण की चेतावनी प्रस्तुत किया गया तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। न्यू एरिया के ऋषभ राज वशिष्ठ ने वर्तमान समय में हो रहे समाज में लड़कियों के प्रति अत्याचार पर आधारित अपनी सुंदर कविता के द्वारा सारे श्रोताओं की आंखों में आंसू ला दिया।

हिंदी भाषा पर आधारित अपनी स्वरचित कविता पर कुंती नगर की छात्रा अनीशा ने पूरी भाव भंगिमा के साथ काव्य पाठ कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। लगभग 4 घंटे तक बच्चों ने काव्य पाठ का आनंद लिया। यह काव्य पाठ पिछले एक सप्ताह से सभी विद्यालयों में लगातार आयोजित किया जा रहा था।

सभी विद्यालयों से आए हुए बच्चे काव्य पाठ में एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रहे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक विपुल कुमार, उमेश पांडेय, वंदना कुमारी, वीरेंद्र कुमार तथा नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जानिए, पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने गया-नवादा-किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के मध्य परिचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन का क्या दिया खास जानकारी, पढ़ें पूरी खबर  

0

15 सितम्बर को बैधनाथधाम से चलेगी उद्घाटन स्पेशल के रूप में तथा 16 सितम्बर से वाराणसी और देवघर के मध्य किया जायेगा नियमित परिचालन

नवादा रेलवे स्टेशन पर तैयारी हुई पूरी, सांसद विवेक ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व रेल अधिकारी होंगे मौजूद, नवादा जिलेवासियों में उत्साह 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा से होकर गुजरने वाली जिस किउल-गया रेलखंड पर लोग कभी लोकल ट्रेन के लिए तरसते थे आज उसी रेलखंड पर अत्याधुनिक ट्रेन वन्दे भारत दौड़ने वाली है, जिसका ठहराव नवादा स्टेशन पर होना किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

इसको लेकर नवादा रेलवे स्टेशन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गया-नवादा-किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के मध्य अत्याधुनिक

एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितम्बर 2024 को 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन का शुभारंभ करेंगे।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी और देवघर के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ गाड़ी संख्या- 02249 बैधनाथधाम-वाराणसी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर 2024 को गाड़ी संख्या- 02249 बैधनाथधाम-वाराणसी वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल के साथ ही बैधनाथधाम से 11.00 बजे खुलकर 11.15 बजे जसीडीह, 13.20 बजे किउल, 15.15 बजे नवादा, 16.25 बजे गया, 18.15 बजे सासाराम एवं 19.55 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 21.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 

16 सितम्बर से होगी नियमित, गाड़ी संख्या- 22500/22499 के नाम से होगी परिचालित 

वहीं 16 सितम्बर 2024 से गाडी संख्या- 22500/22499 बनकर वाराणसी-देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन वाराणसी और देवघर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन परिचालित की जायेगी।

गाड़ी संख्या- 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से 06.20 बजे खुलकर 07.00 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 08.15 बजे सासाराम, 09.25 बजे गया, 10.20 बजे नवादा, 11.30 बजे किउल, 13.15 बजे जसीडीह रूकते हुए 13.40 बजे देवघर पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या- 22499 देवधर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस देवघर से 15.15 बजे खुलकर 15.22 बजे जसीडीह, 16.40 बजे किउल, 17.48 बजे नवादा, 19.10 बजे गया, 20.18 बजे सासाराम एवं 21.30 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 22.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 

सीबीएसई क्लस्टर चैंपियनशिप 2024 में मॉडर्न के खिलाड़ियों ने ऐसे लहराया परचम, पढ़ें पूरी खबर 

0

बालक-बालिकाओं की बेहतर प्रदर्शन से मॉडर्न की झोली में पदकों की बौछार, मॉडर्न निदेशक डॉ अनुज सहित विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों ने दी बधाई 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में नवादा के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान मॉडर्न के बालक एवं बालिका वर्ग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। यूपी के वाराणसी में आयोजित हो रहे सीबीएसई विद्यालयों के बीच सीबीएसई क्लस्टर 2024

खेल प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड तथा उड़ीसा आदि राज्यों के प्रमुख विद्यालयों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के छात्र आरुष अरिदमन एवं छात्रा आरुषि ने अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए सभी विद्यालयों के बच्चों को पराजित कर ताइक्वांडो खेल में अपने विद्यालय का नाम रौशन किया।

लगभग चार दिनों से चल रहे ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को  विद्यालय के ताइक्वांडो कोच अनंत कुमार ने खिलाड़ियों को तैयार किया गया था। साथ ही साथ विद्यालय के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने प्रशिक्षित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज उनके प्रयासों का फल है कि चार से पांच राज्यों के विद्यार्थियों को हराकर मॉडर्न के बच्चे विजेता बनकर विद्यालय का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर रहे हैं। अपने विद्यार्थियों की सफलता पर मॉडर्न परिवार आज फूले नहीं समा रहा है।

निदेशक एवं प्राचार्य ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेहनत आगे चलकर खेल जगत में अपने विद्यालय का नाम और ऊंचा करेंगे। आज जिस तरह से मॉडर्न के बच्चे सभी क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं,

आने वाले भविष्य में राज्य एवं देश स्तर पर विद्यालय का नाम आगे ले जाएंगे। मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज ने कहा हम बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते बल्कि उनके अंदर छिपे प्रतिभा को भी निखारने का काम करते हैं।

यहां शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक सभ्यता, खेल सहित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता के लिए भी बच्चों को तैयार करते हैं, ताकि भविष्य में बच्चे ऑल राउंडर बनकर निखरे। 

नवादा के इस जंगल में वन विभाग को मिला हिरण का सिंग, फैला सनसनी, पढ़ें पूरी खबर 

0

जंगल में आदिवासियों से मिलकर तस्कर करा रहे वन्य प्राणियों की हत्या, जांच में जुटे वन विभाग 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बिहार के नवादा सीमावर्ती क्षेत्र रजौली के जंगलों में वन्य प्राणियों पर खतरा मंडराने लगा है। तस्करों की मिली भगत से हिरण की हत्या कर उसके सींग का अवैध कारोबार का खुलासा होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। 

नवादा के रजौली में विलुप्त हो रहे वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई तरह के कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं, ताकि वन्यजीवों के विलुप्त होने से बचाया जा सके। बावजूद जंगली क्षेत्रों में आये दिन वन्यप्राणियों की निर्मम तरीके से शिकार किया जा रहा है।

जिससे वन्यजीवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। कुछ ऐसा ही मामला रजौली वनक्षेत्र के जमुनदाहा जंगल में देखने को मिला है, जहां हिरण के सींग मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हिरण के सींग मिलने से कई तरह के अफवाहों का बाजार गर्म है।

सींग बरामद होने की सूचना पर जमुनदाहा जंगल पहुंचे वन विभाग की टीम ने हिरण के सींग को जब्त कर वन परिसर रजौली लाया है। वहीं इस संबंध में रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि झारखंड से आये आदिवासी मजदूरों के द्वारा तस्करों से मिलकर हिरण का शिकार किया जा रहा है। 

सूचना के आलोक में वन विभाग के कर्मियों को जमुनदाहा पीएफ के पास भेजा गया और हिरण के सींग को जब्त कर वन विभाग रजौली लाया है। हिरण के शिकार में शामिल तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी किया जा रहा है।

बहुत जल्द ही हिरण के अवैध शिकार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए लगातार छापेमारी करने में जुटी है। वहीं सूत्रों की मानें तो रजौली वनक्षेत्र के जंगली इलाको में बड़े पैमाने पर झारखंड राज्य के खूंटी से आकर आदिवासी मजदूर अवैध तरीके से घर बनाकर रह रहे हैं

और इनलोगों के द्वारा जंगली जानवरों का शिकार कर तस्करी किया जा रहा है। जिस तरह से इन आदिवासियों की जनसंख्या रजौली वन क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है, उससे आनेवाले दिनों में वन्यजीव सहित हरे पेड़ों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।

बता दें कि दशकों पूर्व भी इस तरह का मामला रजौली के जंगल में हो चुकी है। आज फिर तस्करों के गिद्ध नजर रजौली के वन्य प्राणियों पर पड़ा है। बताया जाता है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हिरण के सींग और छाल का काफी डिमांड रहने से

तस्कर इस जंगल में आदिवासियों से मिलकर हिरण का शिकार कराने में जुटे हैं। फिलवक्त वन विभाग ऐसे तस्करों को पकड़ने में अभी तक विफल रही है। यही हालात रहा तो इन जंगलों से वन्य प्राणियों के विलुप्त होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

दशहरा से पहले बिहार में ऐसे पहुंच रहा शराब, कहीं यात्री बस से तो कहीं ट्रांसपोर्ट से मंगाया जा रहा शराब, ऐसे हुआ खुलासा, पढ़ें पूरी खबर 

0

बिहार-झारखंड के सीमा पर उत्पाद पुलिस ने यात्री बस से किया भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, हिसुआ में स्थानीय पुलिस ने ट्रांसपोर्ट से भारी मात्रा में मंगाया गया विदेशी शराब व बीयर किया बरामद, दोनों जगहों पर कारोबारी गिरफ्तार 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बिहार-झारखंड सीमा से सटे नवादा के रजौली चेकपोस्ट व गोविंदपुर चेकपोस्ट से शराब का खेप बिहार में बड़े पैमाने पर प्रवेश कर रही है। दशहरा पर्व से पूर्व शराब माफिया पूरी तरह से सक्रिय है। शराब भंडारण को लेकर शराब माफिया किसी भी हद को पार करने में लगे हैं।

ऐसा ही दो बड़े मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है, जिसमें एक तरफ यात्री बस से तो दूसरी तरफ हिसुआ में ट्रांसपोर्ट से भारी मात्रा में शराब व बीयर मांगये जाने पर बरामद किया गया है। रजौली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग के एसआई संगम कुमार विद्यार्थी एवं एएसआई अमित कुमार ने बोकारो से पटना जा रही शिवगंगा बस से 283 बोतल विदेशी शराब एवं बीयर को बरामद किया है।

वहीं बस को जब्त करते हुए चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि समेकित जांच चौकी पर गुरुवार की अहले सुबह झारखंड के बोकारो से बिहार के पटना जा रही शिवगंगा नामक लग्जरी वाहन संख्या- बीआर 27 पी/ 9385 के छत के अलावे पीछे एवं बगल के लैगेज रखने वाले तहखाने से उजले बोरे में बंद भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बीयर बरामद किया गया।

बरामद शराब में बलेंडर्स प्राइड के 750 एमएल की 124 बोतल, आइकॉनिक व्हाइट के 750 एमएल के 40 बोतल, रॉयल स्टेज के 375 एमएल के 117 बोतल एवं बैड मंकी के 500 एमएल के दो केन बियर है। शराब एवं बस को जब्त करते हुए बस चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार बस चालक की पहचान नालंदा जिले के चंडी थाना के धर्मपुर गांव निवासी रामप्रवेश गोप के पुत्र रघुवीर कुमार एवं उपचालक की पहचान दीपनगर थाना के बरौटी इंदरपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। इस दौरान चालक एवं उपचालक के पास से दो मोबाइल को भी जब्त किया गया है। 

हिसुआ में ट्रांसपोर्ट से मंगाया गया था शराब व बीयर 

वहीं दूसरी ओर नवादा जिले के हिसुआ में पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इधर कुछ दिनों से शराब कारोबारी शहर के तेली टोला मोहल्ला निवासी मनोज साव उर्फ़ टुनटुन साव के पुत्र सूरज साव के द्वारा

शहर के एक चर्चित दुकान के नाम पर ट्रांसपोर्ट कंपनी से शराब मंगाकर शहर में बिक्री किया जाता है। सूचना की सत्यापन करते हुए इन लोगों के द्वारा शहर के गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम पर ट्रांसपोर्ट कंपनी से शराब मंगाया गया था,

जिसे गुप्त तरीके से एसआई शत्रुघन कुमार और एएसआई अशोक कुमार सिंह के द्वारा जाल बिछाकर टुनटुन साव के घर के समीप से कपड़े के बंडल में ट्रांसपोर्ट से मंगाए गए शराब को एक रिक्शा पर ले जाते हुए जब्त किया गया।

इस काम में लाइनर की भूमिका निभा रहे बाइक सवार एक युवक पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। बरामद शराब के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि

हार्वर्ड कंपनी की 500 एमएल का 5000 बीयर व 126 बोतल तथा इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 15 बोतल विदेशी शराब जिसकी कूल मात्रा 74.25 लीटर है उसे जब्त किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल रहे अन्य लोगों को चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page