Home Blog Page 80

गुड न्यूज़- नवादा के विद्यार्थियों को संसद भवन परिभ्रमण का मिलेगा सौगात, पढ़ें पूरी खबर

0

नवादा सांसद विवेक ठाकुर को आश्वासन के लिए समाजसेवी शिक्षक सुनील आनंद ने जताया आभार, शिक्षकों व विद्यार्थियों में उत्साह

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

विगत 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर नवादा नगर के टाउन हाल में नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने जिले के विद्यार्थियों को संसद भवन परिभ्रमण का आश्वासन देकर बड़ा सौगात दे दिया।

राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित टैलेंट हंट कॉम्पिटिशन के विजेता प्रतिभागियों के पुरस्कार वितरण समारोह में पधारे मुख्य अतिथि सांसद विवेक ठाकुर से कार्यक्रम के संयोजक सुनील आनंद ने सभी विजेता प्रतिभागियों को संसद भवन परिभ्रमण

और महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात करवाने का अनुरोध किया था, जिससे सांसद श्री ठाकुर बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने घोषणा किया कि नवादा के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय के छात्रों को संसद भवन परिभ्रमण की व्यवस्था उनके द्वारा की जाएगी।

इसके लिए उन्होंने सुनील आनंद को जिम्मेवारी सौंपते हुए बच्चों की लिस्ट बनाकर अपने कार्यालय से सम्पर्क करने को कहा। सांसद श्री ठाकुर के इस घोषणा का सभी लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम संयोजक सुनील आनंद और राष्ट्रीय कवि संगम के महामंत्री नीतेश कपूर ने इसके लिए नवादा सांसद विवेक ठाकुर का आभार जताया है। गौरतलब हो कि यह पहला मौका होगा कि नवादा जिले के स्कूली बच्चे दिल्ली के संसद भवन में चलने वाली सत्र को अपनी आँखों से देख पायेंगे।

वैसे यह सुविधाएं दिल्ली के स्कूली बच्चों को अक्सर मिलते रहती है। परंतु, नवादा जैसे छोटे जिले के बच्चों को संसद भवन में चलने वाली सत्र को देखने का सौगात मिलना बहुत बड़ी बात है।

इतना ही नहीं सांसद श्री ठाकुर ने संसद भवन में बच्चों को जलपान कराने की भी जिम्मेदारी अपने उपर लेने की बात कही। इस आश्वासन के बाद जिले के स्कूली बच्चों और शिक्षकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं श्री आनंद इसकी तैयारी में जुट गए हैं।

नवादा के वनपाल को पत्नी ने क्या प्रताड़ना दिया कि पत्र लिखकर हो गए गायब, पढ़ें पूरी खबर 

0

देर रात नोट लिखकर सरकारी आवास से हुआ गायब, विभागीय लोगों में मची हड़कंप, डीएफओ ने वनपाल के गायब होने की सूचना देने के लिए सोशल मीडिया पर जारी किया अपील 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले से एक सनसनी फैलाने वाली खबर खूब वायरल हो रही है। जिसमें ड्यूटी पर तैनात फॉरेस्ट विभाग के एक वनपाल अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर देर रात्रि नोट लिखकर रहस्मयी तरीके से गायब हो गया। उसने अपने नोट में साफ लिखा कि मैं अपनी पत्नी से परेशान हो गया हूं।

वह बार-बार बोलती है कि आपका अफेयर किसी के साथ चल रहा है। नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय वन विभाग में कार्यरत वनपाल अरविंद रजक ने अपने कमरे में यह नोट छोड़ा है। उसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं है।

वनपाल मंगलवार यानि 10 सितंबर की देर रात से अपने सरकारी आवास से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। वनपाल ने जाने से पहले अपने कमरे में एक नोट छोड़ा है। उसमें उन्होंने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर ये कदम उठाने की बात कही है।

इसकी सूचना जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी को उनके सहयोगियों ने दिया है। सूचना के बाद विभागीय अधिकारी के होश उड़े हुए हैं। हालांकि विभागीय पदाधिकारी वनपाल के संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

इधर, वन प्रमंडल पदाधिकारी ने फोटो के साथ वनपाल के गायब होने की सूचना सोशल मीडिया में वायरल किया है। वनपाल के सुसाइड नोट छोड़कर गायब होने के बाद से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही वन विभाग उनकी तलाश में जोर-शोर से लगी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

जानें वनपाल ने अपने नोट्स में लिखा क्या

नोट में वनपाल ने लिखा है कि मैं अपनी पत्नी से बहुत परेशान हूं वह बार-बार बोलती है कि आपका अफेयर किसी के साथ चल रहा है, परंतु वैसा नहीं। मैं अपने होश-हवास में सबकुछ छोड़कर जा रहा हूं। क्योंकि मैं अपनी पत्नी की कलह से बहुत परेशान हो गया हूं।

उसे मुझपर विश्वास नहीं है। किसी के बहकावे में आकर उसने मेरा जीना दुश्वार कर दिया है। मुझे खोजने की कोशिश कोई नहीं करें। शायद मैं इस दुनिया में ही नहीं रहूं। मेरे साथ जो हो रहा उसका जिम्मेदार कोई नहीं है।

इस घटना के बाद नवादा डीएफओ राजीव रंजन ने रहस्यमयी तरीके से लापता वनपाल की बरामदगी के लिए आम लोगों से अपील करते हुए उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा जिन लोगों को ये दिखे तो हमें अपना मोबाइल नंबर 9631078349 पर सूचित करें। 

नवादा में हुई मोबाइल ब्लास्ट से क्यों मचा है दहशत, क्यों होती है मोबाइल ब्लास्ट, पढ़ें पूरी खबर 

0

ससुराल में हुआ था हादसा, स्थानीय स्तर पर इलाज कर लौट आया घर, फिर सदर अस्पताल में हुआ भर्ती 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में हुई मोबाइल ब्लास्ट की घटना ने हर किसी को दहशत में ला दिया है। एक युवक का मोबाइल उसके पॉकेट में ब्लास्ट हो जाने से वह जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के फरहा राजादेवर गांव का रहने वाला नवीन कुमार अपनी पत्नी के साथ गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित विशनपुर गांव में ससुराल गए थे। वहीं उसके पॉकेट में रखा मोबाइल ब्लास्ट कर गया था। जिसके बाद घायल युवक के समीप खड़ी उसकी सास को भी चोट लगी।

इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर युवक अपना घर राजादेवर चला आया, जहां से परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि युवक के पॉकेट में जो मोबाइल ब्लास्ट किया वह वीवो कंपनी का था। मोबाइल ब्लास्ट के बाद उसका जांघ जल गया था। फिलवक्त घायल युवक अब खतरे से बाहर है। 

मोबाइल रखने का गलत तरीका से हो सकता हादसा 

बता दें कि मोबाइल फोन एक ऐसा डिवाइस है जिसे हर लोग हर जगह अपने साथ लेकर जाते हैं। ज्यादातर लोग इसे अपने पैंट की जेब में रखते हैं। लेकिन, कई लोगों को फोन को रखने का सही तरीका नहीं पता होता। फोन को गलत पॉकेट में रखने से उसमें ब्लास्ट होने का भी खतरा होता है।

यह काफी खतरनाक हो सकता है। कई लोग फोन को अपनी पिछली पॉकेट में रख लेते हैं। लोग ऐसा करना कूल समझते हैं और स्टाइल मारने के लिए ऐसा करना पसंद करते हैं। लेकिन, ऐसा करना सही नहीं होता है। इसके कई नुकसान होते हैं।

जिसमें, जब आप बैठते हैं तो आपकी पैंट की पिछली जेब में रखे फोन पर काफी दबाव पड़ता है। इससे फोन की बैटरी पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही फोन लगातार उपयोग करने से गर्म हो जाता है। अगर आप इसे तंग जेब में रखते हैं तो गर्मी और बढ़ जाती है। इससे बैटरी फूलने या फटने का खतरा बढ़ जाता है। 

क्यों होता है मोबाइल ब्लास्ट 

हालांकि मोबाइल ब्लास्ट की यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई बार इस तरह की खबरें सामने आती रही हैं। कुछ घटनाओं में तो मोबाइल ब्लास्ट के कारण लोगों को गंभीर चोट भी आई है। वहीं जब इस बारे में एक्सपर्ट्स से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मोबाइल में ब्लास्ट का सबसे बड़ा कारण बैटरी होती है। बैटरी के गर्म होने के कारण मोबाइल में ब्लास्ट होता है।

मोबाइल ब्लास्ट होने का है ये कारण

– पैंट की जेब में रखे-रखे पसीने से मोबाइल गीला हो जाए तो वो फट सकता है।
– मोबाइल ओवर चार्ज करने पर भी ब्लास्ट होने की संभावना होती है।
– मोबाइल के अंदर अगर कोई पार्ट खराब हो जाता है तो मोबाइल गर्म होने लगता है जिससे उसके फटने की संभावना होती है। 

मोबाइल चार्जिंग के दौरान रखें इन बातों का खास ध्यान
– मोबाइल को चार्ज करते वक्त कवर को निकाल दें। ताकि मोबाइल की गर्मी आसानी से बाहर निकल सके।
– फोन को ओरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें। दूसरे चार्जर से मोबाइल चार्ज करने पर बैटरी खराब होने की संभावना ज्यादा होती है।
– मोबाइल फोन की बैटरी 20 फीसदी से कम होने पर ही चार्ज करें।
– मोबाइल को चार्ज करते समय उसे उल्टा करके रखें ताकि हवा पास होती रहे।
– मोबाइल चार्ज करते समय फोन का इस्तेमाल न करें। न ही फोन पर बात करें और न ही गेम खेलने या फिर वीडियो देखने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करें।

टमाटर के ट्रक में छिपाकर रांची से पटना ले जाया जा रहा था करोड़ों का गांजा, उत्पाद पुलिस ने ऐसे किया जब्त, पढ़ें पूरी खबर  

0

समेकित जांच चौकी पर पिकअप ट्रक से दो क्विंटल गांजा बरामद, झारखंड की ओर से बिहार आ रही पिकअप की तलाशी में हुआ खुलासा, उत्पाद पुलिस ने दो गांजा तस्कर को किया गया गिरफ्तार

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

झारखंड से सटे बिहार के नवादा सीमावर्ती क्षेत्र रजौली समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद पुलिस ने लगभग एक करोड़ से अधिक कीमत का गांजा जब्त करने में बड़ी सफलता पायी है। पिकअप वाहन पर टमाटर के कैरेट में छिपाकर एक दर्जन से अधिक बंडल में गांजा पकड़ा गया है।

जिसके बाद टमाटर लदे मालवाहक वाहन सहित दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मीडिया को यह जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में यह सबसे बड़ी उपलब्धी अब तक की रही है।

उन्होंने बताया कि इन दिनों शराबबंदी को लेकर पूरे जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र यानी झारखंड से बोर्डर पार करने वाले हर वाहनों की जांच बारीकी से की जा रही है। इसी क्रम में रविवार की देर शाम रजौली समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

उन्होंने बताया कि जब्त पिकअप ट्रक संख्या-यूपी-57एटी/6574 में 198 किलोगांजा जब्त किया गया है, जिसका कीमत लगभग एक करोड़ से अधिक है। उन्होंने बताया कि दो किलोग्राम का 73 बंडल तथा एक किलोग्राम का 46 बंडल में कुल 198 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

उत्पाद अधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि जब्त गांजा झारखंड राज्य अन्तर्गत रांची के बेड़ो रोड से लेकर पटना ले जाया जा रहा था, तभी चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद पुलिस ने वाहन को जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर सड़ा-गला टमाटर के कैरेट से गांजा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों गांजा तस्कर पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत धनहा थाना क्षेत्र के कोटनहवा गांव निवासी परम सहनी का पुत्र ब्रजेश कुमार तथा भीतहा थाना क्षेत्र के रुपाही टांड़ ग्रामीण शेषनाथ पटेल का पुत्र मनीष कुमार शामिल है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों गांजा तस्करों ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वह गांजा बेड़ो रोड, रांची से लेकर पटना जा रहे थे और इस तस्करी का मुख्य कारोबारी सुनील कुमार गुप्ता है। उत्पाद अधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर तथा

गांजा कारोबार सुनील कुमार गुप्ता के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ब्रजेश तथा मनीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं गांजा तस्कर माफिया सुनील की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी करने में जुट गई है। वाहन जांच अभियान का नेतृत्व रजौली चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद एसआई संगम कुमार विद्यार्थी के द्वारा किया गया। 

भाजपा नगर का सदस्यता अभियान की शुभारंभ कर नवादा सांसद ने क्या दिया सन्देश, पढ़ें पूरी खबर 

0

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा भाजपा का सदस्य बनकर भाजपा को करें मजबूत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा चहुंमुखी विकास 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में रविवार को देशव्यापी सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ नगर के आर्य समाज मंदिर के प्रांगण से किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रौशन कुमार आर्य तथा संचालन भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवादा सांसद विवेक ठाकुर उपस्थित रहे। अभियान की शुरूआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदेमातरम गीत गाकर किया गया। इस दौरान सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश का लोकतंत्र पार्टी है और भाजपा ही देश को परम वैभव पर ले जायेगा।

सांसद ने कहा कि भाजपा का देशव्यापी सदयता अभियान चल रहा है, आपलोग भी भाजपा का सदस्य बनकर भाजपा को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग के सहयोग से ही आज भाजपा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज नवादा में भी फोरलेन  बन रहा है, जिससे लोग मात्र दो घंटा में पटना पहुंच रहे हैं। नवादा में बहुत जल्द रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होने वाला है तथा 15 सितंबर 2024 से नवादा से होकर वंदे भारत ट्रेन चलने लगेगा।

आपलोग एक साथ बाबा बैद्यनाथ धाम और काशी विश्वनाथ का दर्शन कर सकेगें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वयं भाजपा का सदस्य बने और साथ में लोगों से मिलकर एक सौ सदस्य बनाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि नवादा जिले में सदस्यता अभियान पूरे जोर से चल रहा है।

आप सभी नवादा नगर मंडल में भी घर-घर जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। नवादा शहर में टोली बनाकर गली-गली तथा घर-घर जाकर लोगों से मिलकर पार्टी का सदस्य बनाएं। जिला सदस्यता प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा का सदस्यता पर्व कार्यक्रम 6 वर्ष पर किया जाता है,

इस सदस्यता कार्यक्रम को अभियान के रूप में लेकर करना है। नवादा जिला भाजपा का सभी 25 मंडल में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। इसी निमित नवादा नगर मंडल में आपसबों की उपस्तिथि में शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि आप सभी नवादा नगर के सभी मुहल्लों के घरों में जाकर 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल कराकर भाजपा का सदस्य बनाएं।

आपके मेहनत से आने वाला विधानसभा चुनाव में हम नवादा नगर से भाजपा को जीत दिला सकते हैं। मौके पर डॉ महेश कुमार, प्रताप रंजन, बिनोद कुमार भोली, विश्वास सिंह, महावीर चंद्रवंशी, मनोज गुप्ता, राजेश कुमार, गुलशन कुमार, अजीत शंकर तथा पंकज नारायण सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


सुबह-सुबह जंग का मैदान बना नवादा का सब्जी मंडी, पुराने विवाद का बदला लेने के लिए किया मारपीट, पढ़ें पूरी खबर 

0

घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस, मामले को कराया शांत, माहौल बिगड़ने वालों को नगर थाना में हाजिर होने का सुनाया फरमान 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा शहर के प्रमुख सब्जी मंडी सुबह-सुबह जंग के मैदान में तब्दील हो गया। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मंडी में मौजूद सैकड़ों लोगों की भीड़ से विधि-व्यवस्था पर सवाल उठ गया।

दरअसल, मेन रोड से सब्जी मंडी प्रवेश करते ही दबंग सब्जी दुकानदार एक मजदूर को मारने के लिए लाठी-डंडा लेकर मारने उठा, तभी स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करते हुए गरीब मजदूर की जान बचाया।

नगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव निवासी बौनी नामक मजदूर को टारगेट बनाकर स्थानीय सब्जी दुकानदार संतोष खट्टीक व उसके दो पुत्र राजा और प्रिंस अचानक प्रहार कर दिया। दबंग उक्त सब्जी दुकानदार को स्थानीय लोगों ने काफी समझाया,

परंतु जो समझाने जाता उसी से उलझ जा रहे थे। काफी देर तक जब मामला शांत नहीं हुआ तो इसकी सूचना किसी ने नगर थाना को दिया, जिसके बाद घटना स्थल पहुंची पुलिस ने दबंग सब्जी दुकानदार को समझाकर नगर थाना में उपस्थित होने को कहा।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से सब्जी दुकानदार के द्वारा असहाय मजदूर के साथ दबंगई करने की शिकायत की। बताया जाता है कि 8-10 दिनों पूर्व उक्त सब्जी दुकानदार और पीड़ित मजदूर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,

जिसको लेकर मंडी के लोगों ने आपसी समझौता कराकर मामले को रफादफ़ा करा दिया था, परंतु दबंग सब्जी बिक्रेता व उसके पुत्रों द्वारा खार खाये असहाय मजदूर को रविवार की सुबह मंडी में काम करते देख घेर लिया और उसकी पिटाई करने लगे। फिलवक्त पुलिस की हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया, बावजूद दहशत का माहौल बना हुआ है।

निजी विद्यालय के संचालक एवं प्रधानाध्यापक को डीएम ने क्या दिया महत्वपूर्ण निर्देश, पढ़ें पूरी खबर 

0

डीएम ने कहा ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के नामांकण से संबंधित आकड़ों का करें अपलोड, आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में कमजोर वर्ग के बच्चों का ऑनलाईन नामांकण करने का दिया आदेश 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र, नवादा में निजी विद्यालय के संचालक व प्रधानाध्यापक के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी निजी स्कूलों के संचालकों को निर्देश दिया कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के नामांकण से संबंधित आकड़ों को अपलोड करेंगे।

उन्होंने बताया कि नवादा में कुल 367 निजी विद्यालय है, जिसमें 284 का एनरोलमेंट हो चुका है, जिसका अभी तक मात्र 77 प्रतिशत ही किया गया है। उन्होंने कहा कि राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में कमजोर वर्ग के बच्चों का ऑनलाईन नामांकण करना है।

डीएम श्री वर्मा ने कहा कि कमजोर वर्ग वाले बच्चे का आरटीई के तहत नामांकण मददगार साबित होगा। कमजोर वर्ग वाले भी समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने सभी निजी विद्यालय के संचालकों से अपील किया कि कमजोर वर्ग वाले बच्चे व गरीब बच्चों का भी नामांकण करें, ताकि उनका भी भविष्य उज्जवल हो सके।

इंसपायर अवार्ड मानक योजना के तहत कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों के लिए है। बच्चों को 200 से 250 शब्दों में नया नवाचार व आईडिया लिखकर इंसपायर अवार्ड मानक योजना अन्तर्गत ईएमआईएएस पोर्टल पर ऑनलाईन अपलोड विद्यालय को करना है।

प्रत्येक विद्यालय से 5 बच्चे के नवाचार को अपलोड किया जा सकता है। इस योजना के अन्तर्गत चयनित बच्चों के खाते पर 10 हजार रूपये दिये जाते हैं, जिनसे उन्हें जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता पदर्शनी में मॉडल तैयार कर लाना होता है।

जिला स्तर पर चयनित बच्चे राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। नवाचार को ईएमआईएएस पोर्टल पर 15 सितम्बर 2024 तक अपलोड करना आवश्यक है। वहीं डीएम ने विद्यालय वाहनों के मानकों से

संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर तथा डीपीओ शिक्षा आदि के साथ-साथ सभी निजी विद्यालयों के संचालक व प्रधानाध्यापक मौजूद थे।

केकरा लगी करबै तिजिया बरतिया हो रजवा, हम्मर रजवा के जिया दा हो बाबू….

0

जिस सुहाग की दीर्घायु के लिए पत्नी कर रही थी तीज व्रत, वही पति दुनिया को कर गया अलविदा, मचा कोहराम

नवादा जिले के पकरीबरावां दियौरा गांव में हुई घटना, खेत में काम करने जाने के क्रम में विद्युत तार के चपेट में आने से हुई मौत 
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

केकरा लगी करबै तिजिया बरतिया हो रजवा, हम्मर रजवा के जिया दा हो बाबू…. यह विलाप उस अभागी सुहागिन की थी जो अपनी पति की दीर्घायु के लिए तीज व्रत रखी थी और उसका पति दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कर चूका था। 

नवादा में एक अभागी सुहागिन का सुहाग ऐसे वक्त उजड़ गया जब वह अपने पति की दीर्घायु के लिए तीज व्रत रखी थी। तीज को लेकर सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारी में बैठी पत्नी को जब यह जानकारी मिली कि उसका सुहाग अब इस दुनिया में नहीं रहा तो वह बेहोश होने लगी।

एक झटके में सुहाग की जोड़ी में सजी मृतक की पत्नी विधवा हो गई। इस घटना ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में कोहराम मचा दिया।दरअसल नवादा में तीज के दिन एक 42 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

यह घटना जिले के पकरीबरावां प्रखंड के दियौरा गांव की है। मौत की खबर के बाद से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों ने बताया कि मृतक गणेश दत्त शर्मा किसान का काम करता था और तीज के दिन शाम को खेत में काम करने के लिए जा रहा था।

इसी दौरान युवक पर बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति की लंबी आयु के लिए पत्नी तीज का व्रत रखी काफी खुश थी,

तभी अचानक पति के मौत की सूचना ने कोहराम मचा दिया। मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के शव को पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि करंट लगने के बाद युवक जख्मी हो गया था और इलाज के दौरान सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बता दें कि इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

बकाये रुपयों के लिए नवादा से अपहृत किस युवक को पुलिस ने किया बरामद, चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

वारिसलीगंज पुलिस ने लखीसराय से अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपहृत को किया बरामद
Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले के वारिसलीगंज से रूपये के लेनदेन में स्थानीय थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव से अपहृत युवक को पुलिस ने लखीसराय से सकुशल बरामद कर चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने वारिसलीगंज थाना में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिली की अपसढ़ गांव के एक युवक को बकाया राशि की लेन-देन को लेकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने कब्जे में रखकर शेष बकाये रूपये के लिए बंधक बनाकर रख लिया गया है तथा शेष रूपयों को अपने बताये फोन नंबर पर स्कैनर के माध्यम से जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

प्राप्त सूचना के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित गति से अनुसधान प्रारंभ किया गया। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि अपहृत एवं अपहरणकर्ताओं के मोबाइल नंबर का लोकेशन लखीसराय पाया गया।

वरीय पदाधिकारी के निर्देशनुसार लखीसराय पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग एवं तकनीकि शाखा से प्राप्त जानकारी के आधार पर लखीसराय स्थित पुरानी बाजार ब्लॉक के पास एक स्कॉर्पियों गाड़ी को काफी प्रयास के बाद पकड़ा गया,

जिसके अंदर से इस कांड के अपहृत वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव निवासी उमाकांत सिंह का पुत्र दिवाकर कुमार उर्फ दीपक को बरामद करते हुये उक्त स्कॉर्पियों पर सवार 4 अपहरणकर्ताओं को घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के क्रम में उक्त वाहन से 3 अन्य अभियुक्त भागने में सफल हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस प्रकार नवादा पुलिस द्वारा घटना की सूचना मिलने के 12 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन करते हुए अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं में लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव निवासी मनोज पांडेय का 24 वर्षीय पुत्र अभय कुमार, कबैया थाना क्षेत्र के हनुमान नगर मुहल्ला निवासी उमेश दास का 24 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार, इसी मुहल्ले के सतीश शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार तथा उमेश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शामिल है।

एसडीपीओ ने बताया की घटना की प्राथमिकी अपहृत दिवाकर की मां शोभा देवी के द्वारा दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं के पास से घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो, 5 एन्ड्रोयड मोबाइल, एक कीपेड मोबाइल बरामद किया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

झोलाछाप डॉक्टर और दो सिपाही किससे घुस लेते हुआ गिरफ्तार, एसपी ने निलंबित कर भेजा जेल, पढ़ें पूरी खबर 

0

हाइवे पर बाइक जांच के दौरान डायल 112 बाइक टीम के दो सिपाही हेलमेट जांच के क्रम में ले रहा था 10 हजार रूपये, घुस का 18 सौ रूपये यूपीआई ट्रांसफर कराया था अपने एक झोलाछाप डॉक्टर के खाते में 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले में डायल-112 बाइक की पुलिस टीम अपने उद्देश्य में विफल साबित हुई है। पीड़ितों को सुरक्षा के नाम पर खुद लूटपाट मचा रही है। लूट का जब पक्का सबूत ऑनलाइन और ऑफलाइन का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब नवादा एसपी की निंद खुली।

आमतौर पर पुलिस कितनी ही संज्ञेय अपराध कर दे ढाल बनकर खड़े रहने वाले एसपी को कार्रवाई के लिए विवश होना पड़ा। यह पहला ऐसा अवसर था जब उन्होंने किसी पुलिसकर्मी के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अवैध वसूली कर रहे डायल-112 बाइक के दो सिपाही तथा वसूली की राशि मोबाइल पर लेने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तारी का आदेश दिया।

क्या था मामला
नवादा जिले से गुजरने वाली एनएच-20 पर डायल-112 की बाइक टीम के दो जवान इंद्रजीत कुमार एवं सुनील भारती शहर के खरीदी बिगहा इलाके में बाइक जांच कर रहे थे, तभी पीड़ित मिस्त्री सूरज कुमार को हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में उससे 10 हजार नजायज राशि के रूप में मांग किया।

जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित से 8 हजार नगद लिया और 18 सौ शेष राशि यूपीआई के माध्यम से लिया। वह यूपीआई किसी और का नहीं, बल्कि उनके दोस्त जो इस इलाके में ग्रामीण चिकित्सक के रूप में काम करते हैं और अपने आप को डॉ पंकज उर्फ निर्मल के नाम से इलाके में जाने जाते हैं।

उनके खाते में 18 सौ रुपये ट्रांसफर किया गया था। जिसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया, उसके बाद पुलिस ने उन तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि इस पूरी घटना की जानकारी जब नवादा एसपी अम्बरीष राहुल को मिली तब एसपी ने सदर एसडीपीओ अनोज प्रसाद को जांच का जिम्मा सौंपा। जांच के क्रम में यह बात सत्य पाई गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस महकमा में खलबली मच गया है।

वाहन जांच के नाम पर हो रहा था अवैध वसूली
बताया जाता है कि 4 सितम्बर को वाहन जांच के नाम पर अवैध राशि की वसूली डायल-112 बाइक की पुलिस कर रही थी। पीड़ित मिस्त्री सूरज कुमार काम कर वापस घर लौट रहा था।

वाहन जांच व जुर्माना के नाम पर न केवल नगदी, बल्कि मोबाइल फोन से नाजायज राशि की वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ। पुलिस की जमकर किरकिरी हुई, तब कहीं जाकर एसपी की निंद खुली। बहरहाल एसपी की इस कार्रवाई की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।

You cannot copy content of this page