Home Blog Page 114

क्या है पुणे एक्सप्रेस का नवादा में ठहराव की पूरी दास्तान, लोक सभा चुनाव से पहले नवादा को मील गया बड़ी सौगात, पढ़ें पूरी खबर

0

जिलेवासियों और दवा संघ के द्वारा लम्बे समय से किया जा रहा था मांग, राजयसभा सदस्य विवेक ठाकुर के अथक प्रयास से पूरा हुआ मनोकामना

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

पूर्व मध्य रेल अंतर्गत दानापुर मंडल के किउल-गया रेलखंड स्थित नवादा स्टेशन पर पुणे-जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मंजूरी से जिलेवासियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोक सभा चुनाव से पहले पुणे एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव नवादा स्टेशन पर होना बड़ी सौगात मानी जा रही है।

इस ट्रेन की ठहराव के मंजूरी से जिलेवासियों और दवा संघ का संघर्ष सार्थक हो गया है। बता दें कि दवा संघ के जिलाध्यक्ष बीके राय ने इस ट्रेन की ठहराव को लेक नवादा से दिल्ली तक पत्राचार करते हुए गुहार लगातार लगाते रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया से लेकर समस्त मीडिया प्लेटफार्म पर गुहार लगाते रहे।

हालात यह हो गया कि राज्य सभा सदस्य विवेक ठाकुर ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और लोक सभा चुनाव से पहले नवादा को बड़ी सौगात के रुप में इस ट्रेन की ठहराव का तोहफा दिला दिया।

भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय अंतर्गत रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (कोचिंग) राजेश कुमार ने पत्र जारी कर नवादा में पुणे-जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन संख्या- 11427/11428 के ठहराव की मंजूरी दे दिया, इसको लेकर जसीडीह से पुणे तक पड़ने वाली सभी सम्बंधित मंडलों को भी सूचना भेज दिया गया है।

नवादा स्टेशन पर लम्बी दूरी की ट्रेन ठहराव का चौथी ट्रेन हुआ पुणे एक्सप्रेस

इस रेलखंड पर पूर्व से तीन एक्सप्रेस ट्रेनें गया-हावड़ा, गया-कामख्या साप्ताहिक और गोड्डा-नई दिल्ली साप्ताहिक का परिचालन हो रहा है, सभी का ठहराव नवादा में है। अब चौथी ट्रेन के रुप में जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस का ठहराव होने लगेगी, जिससे जिलेवासियों को पुणे तक सीधा यात्रा करना आसान हो गया है।

इतना ही नहीं शिर्डी और शनिसिंगना व नासिक आदि जगहों पर जाना आसान हो जाएगा। साप्ताहिक यह ट्रेन जसीडीह से रविवार को रात्रि 8.30 बजे खुलती है जो नवादा स्टेशन से मध्य रात्रि को 12.40 बजे गुजरती है। वहीं पुणे से शुक्रवार की सुबह 6.35 बजे खुलती है, जो अगले दिन शनिवार की सुबह 10.57 बजे नवादा स्टेशन से गुजरती है।

पुणे एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने के बाद निराश हो गए थे नवादा वासी

पुणे एक्सप्रेस का जब परिचालन शुरू हुआ था, तब नवादा स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया था। हालांकि यहां के लोगों में इस ट्रेन को लेकर काफी खुशी था, परंतु नवादा स्टेशन पर ठहराव नहीं दिये जाने के बाद लोग मायूस हो गए।

बावजूद लोगों ने उम्मीदें नहीं छोड़ी और जिले के जनप्रतिनिधियों से लेकर रेलवे मंत्रालय व रेल अधिकारियों तक गुहार लगाना शुरू कर दिया। इसको लेकर नवादा जिला दवा संघ के अध्यक्ष बीके राय ने एड़ी चोटी एक कर दिया। दिल्ली रेलवे मंत्रालय से लेकर जीएम व डीआरएम तक पत्राचार करना शुरू कर दिया।

यहां तक कि नवादा आये रेल राज्य मंत्री सहित रेल मंत्री को भी आवेदन देकर गुहार लगाते रहे। श्री राय के इस प्रयास में मीडिया ने भी खूब सहयोग किया, जिसमें तरणहार के रुप में भाजपा के राज्य सभा सदस्य विवेक ठाकुर ने बड़ा योगदान देते हुए नवादा वासियों को पुणे एक्सप्रेस का नवादा में ठहराव कराकर बड़ा सौगात दे दिया है।

नौकरी, लोन और एजेंसी के नाम पर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर

0

नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव में हुई कार्रवाई, मोबाइल और कस्टमर डाटा किया गया बरामद

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र स्थित कुंज गांव में गुप्त सूचना के आधार पर जिले के रोह थाना पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 6 मोबाइल तथा 4 पेज का कस्टमर डाटा बरामद किया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से साइबर अपराध से जुड़े मामले सामने आ रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सभी अपराधी रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव के रहने वाले हैं, हालांकि इस दौरान पांच अन्य साइबर अपराधी भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी रोह के कुंज गांव का है रहने वाला 

गिरफ्तार अपराधियों में कुंज गांव निवासी बालमुकुंद सिंह के पुत्र सौरभ कुमार, सुबोध प्रसाद सिंह के पुत्र शिवम कुमार तथा कमलेश सिंह के पुत्र कौशल कुमार शामिल है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी गांव के उत्तर-पूरब दिशा स्थित बगीचे में बैठकर मोबाइल द्वारा लोगों को नौकरी, लोन और एजेंसी आदि दिलाने का प्रलोभन देकर ठगी कर रहे थे। ज्ञात हो कि रोह थाना क्षेत्र के कुंज और कुंजैला गांव वर्षों से साइबर अपराधियों का गढ़ रहा है,

जहां से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल ससहित कई राज्यों की पुलिस भी यहां से साइबर अपराधियों को दबोच कर अपने साथ ले जा चुकी है। सूत्रों की मानें तो रोह प्रखंड के पश्चिमी हिस्से में सकरी नदी किनारे स्थित कई गांवों में कम उम्र के लड़के बड़ी संख्या में साइबर अपराध में संलिप्त हैं।

रोह के कई गांवों में साइबर अपराधियों का बना गढ़ 
कुछ वर्ष पहले तक चंद रुपये के लिए मोहताज रहने वाले लोग आज लाखों की गाड़ियां, बंगले और जमीन के मालिक बन चुके हैं तथा भौतिक सुख सुविधाओं के बीच जीवन बसर कर रहे हैं,

हालांकि धीरे-धीरे प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में साइबर अपराधियों ने पांव पसार लिया है। वहीं साइबर अपराधियों की टांग तोड़ने के लिए पुलिस प्रयास करती रहती है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय तथा एसआई अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

बता दें कि नवादा में एसपी अम्बरीष राहुल ने साइबर अपराधियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक चला रखा है, बावजूद यहां साइबर अपराधी रक्तासूर बनकर कमने का नाम नहीं ले रहा है।

वार्षिकोत्सव पर गुरूदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेटियों के प्रति क्या दे दिया बड़ा सन्देश, पढ़ें पूरी खबर

0

नगर के कन्हाई नगर तीन नंबर बस स्टैंड के समीप विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम 

अतिथियों के साथ बेहतर कला प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया प्रोत्साहित

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा शहर में तीन नंबर बस स्टैंड स्थित कन्हाई नगर में गुरूदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का वर्षीकोत्स्व पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।

इस कार्यक्रम को स्कूल के डायरेक्टर बिनोद कुमार, मैनेजिंग डाइरेक्टर अरविंद कुमार एवं संतोष कुमार के साथ-साथ प्रिंसिपल सिन्टु मैम एवं एडवाईजर दीपक कुमार द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किये।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया प्रोत्साहित 

कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति देखकर सभी अभिभावक व अन्य लोग मंत्रमुग्ध हो गये। वहीं सैकड़ों अभिभावकों एवं विधार्थियों के बीच शिक्षाविद एवं समाजसेवी अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।

साथ ही बेहतर कला का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल परटूस लेपचा सर ने बताया कि हम बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके पर्सनालिटी डेवलपमेंट तथा सभी तरह के एक्टीवीटी पर कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नाटक की प्रस्तुति कर समाज को बेहतर सन्देश दिया गया। इसके अलावा बच्चों ने डांस जो प्रस्तुति दी गई वह किसी रियलीटी शो से कम नहीं था, जिसे देखकर पता चल रहा था कि विद्यालय अपने स्कूली बच्चों को हर क्षेत्र में परंगत करने में सक्षम है।

विद्यालय के बच्चों का कार्यक्रम इतना मनमोहक था कि सुबह से लेकर शाम तक अभिभावकों की भीड़ जुटी रही। बता दें कि वर्तमान समय में गुरूदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल अपना शीर्ष स्थान बनाते हुए विद्यालय के बच्चों में सर्वांगीण विकास को लेकर कटिबद्ध है।

बेटी बचाओ नाटक पर भावविभोर हुए लोग

वर्षीकोत्स्व पर स्कूल की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक की प्रस्तुति देकर सबको भावविभोर कर दिया। इसमें लोगों को सन्देश दिया गया कि बेटियां अभिशाप नहीं, बल्कि अभिमान है।

वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने राम धुन और देश भक्ति गीतों के अलावा एक से बढ़कर एक मनोरंजन गीतों व नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। गौरतलब हो कि पिछले कुछ सालों में ही बेहतर शिक्षण व्यवस्था के कारण गुरुदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल लोकप्रियता की शिखर पर पहुंचने लगी है।

यही वजह है कि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ सौरभ सुमन जैसे कई हस्तियों ने इस वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान आगंतुक अभिभावकों ने विद्यालय की खूब प्रशंसा किया।

लीग मैच के दूसरे दिन विवेक के शतक से वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब को कैसे मिली जीत, पढ़ें पूरी खबर

0

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में ए डिवीजन का आयोजित हो रहा नवादा में लीग मैच, 16 टीमों ने लिया हिस्सा 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिविजन क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में सोमवार को वारिसलीगंज का मुकाबला चैलेंजर क्रिकेट क्लब, नवादा से हुआ।

वारिसलीगंज की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें विवेक के शानदार 102 रन, राहुल के 96 एवं कुश के 37 रनों की मदद से पूरी टीम निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 335 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

गेंदबाजी करते हुए चैलेंजर क्रिकेट नवादा के गेंदबाज दीपक एवं आदित्य ने एक-एक खिलाड़ियों को आउट किया। चैलेंजर क्रिकेट क्लब नवादा के तरफ से दीपक चौधरी ने 48, सूरज ने 32 एवं आदित्य राज ने 20 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

गेंदबाजी करते हुए वारसलीगंज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मनीष ने तीन रूपेश ने दो तथा तुलसी ने एक खिलाड़ियों को आउट किया। इस तरह से वारसलीगंज क्रिकेट क्लब ने चैलेंजर क्रिकेट क्लब नवादा को 163 रनों के बड़े अंतर से मैच को हरा दिया।

सोमवार के मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले राहुल को मैन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी दी गई। वहीं मैच में अंपायरिंग की भूमिका में आशीष पटेल एवं अजय कुमार थे। मैच के सफल संचालन में डीसीए के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी,

उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, सचिव मनीष आनंद, संयुक्त सचिव सुरेश यादव कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक मनीष कुमार गोविंद तथा राजेश कुमार मैच के सफल आयोजन में जुटे रहे।

वार्षिकोत्सव पर मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल हिसुआ में बच्चों ने कला का बिखेरा जलवा, पढ़ें पूरी खबर 

0

विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा के मॉडर्न ग्रुप द्वारा संचालित माॅडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ के प्रांगण में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें वर्ग नर्सरी से दशम तक के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित लगभग ढ़ाई हजार दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मॉडर्न शैक्षणिक समूह के  निदेशक डॉ अनुज सिंह, उप निदेशक संजय कुमार सिंह, प्राचार्य योगलाल चौधरी, माॅडर्न इंग्लिश स्कूल न्यू एरिया के उप प्राचार्य सुजय कुमार, जूनियर विंग की प्राचार्या वीणा बरनवाल, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंतीनगर के उप प्राचार्य एमके विजय, माॅडर्न इंटरनेशनल स्कूल नारदीगंज के प्राचार्य सुनील कुमार मिश्र,

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण कुमार पंकज, विज्ञान शिक्षक सायन मुखर्जी ने दीप प्रज्वलन एवं विद्या की अधिष्ठात्री माता सरस्वती तथा देवों में अग्रणी गणपति जी के चित्र पर पुष्पांजलि और नमन निवेदित कर किया। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक सायन कुमार मुखर्जी ने आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन, स्वागत किया तथा मंच पर आमंत्रित किया। मंच पर उपस्थित अतिथियों को विद्यालय के प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व सम्मानित किया। सायन मुखर्जी ने विद्यालय की यात्रा एवं माॅडर्न शैक्षणिक समूह की उपलब्धियों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।

डॉ अनुज ने कहा माॅडर्न शैक्षणिक समूह अपने विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास को लेकर है सतत तत्पर

विद्यालय के निदेशक डॉ अनुज कुमार ने अपने संबोधन में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता, शिक्षक एवं विद्यालय की भूमिका पर चर्चा की। माॅडर्न शैक्षणिक समूह अपने विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास को लेकर किस तरह सतत तत्पर रहता है इसकी भी चर्चा की। जिसके कारण माॅडर्न न सिर्फ नवादा बल्कि राज्य के कई जिलों सहित झारखंड के उत्तरी जिलों में प्रतिष्ठित शैक्षिक समूह के रूप में प्रसिद्ध हो चुका है।

गीत-संगीत से सराबोर होते रहे लोग 

संबोधन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का श्री गणेश स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना से हुआ।सभी प्रस्तुति एक से बढ़कर एक थी, वहीं कुछ ऐसी प्रस्तुतियां रही जिसने लम्बी देर तक दर्शकों की तालियां बटोरी तथा उन्हें भाव-विभोर कर दिया।

इसमें वर्ग चतुर्थ की परी का मिक्स्ड सांग पर चित्ताकर्षक नृत्य, ऋद्धि गुप्ता का फगुनवां में रंग रसे-रसे बरसे पर मनमोहक नृत्य, आयो रे शुभ दिन आयो, ऊँ नम: शिवाय, दिल दिया है जान भी देंगे, जिस देश में गंगा रहता है गानों पर प्रस्तुत नृत्य एवं रामभक्ति मय गीत……..,राम न मिलेंगे हनुमान के बिना,

माता और पिता में ही भगवान हैं, माॅडर्न स्कूल पर गीत तथा निदेशक के जीवन और कृतित्व पर अनुराधा द्वारा गाए गीत की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। हिंदी शिक्षक एसके रंजन और सायं मुखर्जी के द्वारा रचित नाटक ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ एकांकी की प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंज उठा।दर्शकों की विशेष मांग पर ऋद्धि एवं परी की संयुक्त प्रस्तुति के उपरांत कार्यक्रम स्थगित किया गया।

एक माह का शिक्षण शुल्क किया माफ 

निदेशक डॉ अनुज कार्यक्रम से अभिभूत होकर भाग लेने वाले सभी कलाकारों को पारितोषिक के रूप में एक माह का शिक्षण शुल्क माफ करने की घोषणा की। बच्चों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।

प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक सायन मुखर्जी, एसके रंजन, जोनाफा राय, लक्ष्मी कुमारी, दामिनी कुमारी, कनीज फातमा, नीलू, निशा, मनोरंजन पांडेय, प्रवीण कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, गोपाल कृष्ण, प्रभात कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, आरपीशर्मा, बीरेन्द्र कुमार सिंह, भीष्म प्रताप, जयंत कुमार, अमरजीत कुमार सहित अन्य सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम की सफलता पर सभी शिक्षकों, सुरक्षाकर्मियों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सराहना की एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित सभी अभिभावकों ने विद्यालय के बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति का भरपूर आनंद उठाया।

बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार की बहुमत पर नवादा में भाजपाईयों ने मनाया होली-दिवाली, पढ़ें पूरी खबर

0

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में नवादा रेलवे स्टेशन परिसर में बांटी गई  मिठाई, जमकर हुई आतिशबाजी

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार के बहुमत साबित होते ही नवादा में भाजपाईयों ने होली-दिवाली एक साथ मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जमकर आतिशबाजी की गई।

बिहार विधान सभा में बहुमत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत खुशी की लहर देखते बन रहा था। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज़िंदाबाद, नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद, सम्राट चौधरी ज़िंदाबाद तथा विजय सिन्हा ज़िंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे थे।

ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता ने समस्त बिहार की जनता का धन्यवाद किया और कहा की 2020 के चुनाव में जनता ने एनडीए को बहुमत दिया था और आज बहुत ख़ुशी की बात है की नीतीश कुमार एनडीए में वापस आ गये हैं, अब बिहार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा के नेतृत्व में चौतरफ़ा विकास होगा।

उन्होंने कहा की बिहार विधानसभा बहुमत परीक्षण में जनता के विश्वास की जीत हुई है। एनडीए की सरकार 130 मतों के भारी बहुमत से विजय हासिल कर सत्ता में काबिज रहा। निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने समस्त बिहार वासियों को बधाई दिया और कहा की अब बिहार में डबल इंजन की सरकार में तेज रफ़्तार से विकास का कार्य होगा।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए बिहार में 40 की 40 सीट जीतकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मज़बूत करने का काम करेगी। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए

कहा कि बिहार के अतिपिछड़ा एवं वैश्य समाज की महिला का सम्मान बढ़ाते हुए राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में डॉ धर्मशीला गुप्ता और डॉ भीम सिंह चन्द्रवंशी का नाम घोषित किया गया।

दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। मौक़े पर ज़िला महामंत्री विजय पांडेय, ज़िला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, प्रताप रंजन, विनोद भोली, ज़िला मंत्री शिव यादव, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा, ज़िला प्रवक्ता अवनिकान्त भोला,

कुंदन कुमार प्रभाकर, मीडिया प्रभारी मनोज पचाढ़ा, तेजस सिन्हा, प्रेमचंद पटियाला, राहुल सिन्हा, मुकेश कुमार, मनोज गुप्ता, राजेश कुमार, गौतम भारती, ग़रीबन महतो, अजय वर्मा तथा राहुल चन्द्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

फ्लोर टेस्ट से पहले नवादा प्रशासन ने पहले जदयू विधायक को रोका, फिर अपने साथ ले गई पटना, पढ़ें पूरी खबर 

0

परबत्ता के जदयू विधायक डॉ संजीव को रजौली में किया गया था नजर बंद, फिर पटना के लिए नवादा प्रशासन अपनी अभिरक्षा में हुए रवाना

राजद प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा ने कहा फ्लोर टेस्ट में जाने से विधायक को रोकना लोकतंत्र की हत्या 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

कहते हैं राजनीत और जंग में सब जायज है। ऐसा ही एक मामले ने राजनीत में हलचल मचा दिया। दरअसल बिहार में फ्लोर टेस्ट होना है, जिसको लेकर जदयू के परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार को नवादा बॉर्डर पर रोककर जिला प्रशासन ने नजरबंद किया।

बाद में राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किया गया, तब जिला प्रशासन आनन-फानन में उन्हें अपनी अभिरक्षा में पटना के लिए रवाना हुए। इस दौरान राजद नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके इशारे पर नवादा जिला प्रशासन द्वारा विधायक को फ्लोर टेस्ट में पहुंचने से रोका गया है।

बता दें कि परबत्ता विधानसभा सीट से जेडीयू के विधायक डॉ संजीव कुमार को नवादा जिला प्रसाशन द्वारा जिले रजौली गेस्टहाउस में रोक दिया गया था। राजद नेता व नवादा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने कहा आज 12 तारीख है और 11 बजे फ्लोर टेस्ट है,

बावजूद जिला प्रशासन द्वारा विधायक को रोका गया, ताकि वे फ्लोर टेस्ट में नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा यह कार्य जिला प्रशासन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर कर रहे हैं। बहरहाल विधायक डॉ संजीव कुमार को जिला प्रसाशन रजौली के गेस्टहाउस में रोककर रखा गया था, जहां मीडिया से भी बात नहीं करने दिया जा रहा है।

राजद नेताओं का लगा रहा जमावड़ा 

जदयू विधायक के रोके जाने की सूचना पर जिले भर के राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ रजौली गेस्टहाउस में लग गयी।जिला प्रसाशन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाए जा रहे थे। वहीं लोकतंत्र की हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। इस संबंध में जिला प्रसाशन की ओर से कोई बयान नहीं दिया जा रहा है।

गौरतलब हो कि बिहार में जारी सियासी संकट के बीच बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता से जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार सिंह को नवादा में पुलिस और प्रशासन के द्वारा डिटेन किया गया। बताया जा रहा है कि विधायक संजीव झारखंड के रास्ते सोमवार की सुबह बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे,

इसी दौरान उन्हें नवादा जिला प्रशासन के द्वारा बिहार झारखंड बॉर्डर पर रजौली में रोका गया। उन्हें वन विश्राम गृह रजौली में रखा गया, जहां डीएम और एसपी मौजूद बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधायक संजीव सरकार से नाराज चल रहे थे

और फ्लोर टेस्ट में पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान कर सकते थे। वे अपने पार्टी नेतृत्व से पूरी तरह से कटे हुए थे। वैसे इस मामले में नवादा जिला प्रशासन के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। आज ही बहुमत परीक्षण होना है। जिसको लेकर नवादा में हुआ बड़ा खेल।

क्रिकेट लीग के पहले मैच में कादिरगंज ने युवा शक्ति क्रिकेट क्लब को 102 रनों से हराया, पढ़ें पूरी खबर

0

सुभाष के शतक से कादिरगंज को मिली शानदार जीत 

Report by  Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग 2023-24 के उद्घाटन मुकाबले में रविवार को पहला मुकाबला कादिरगंज क्रिकेट क्लब का मुकाबला युवा शक्ति क्रिकेट क्लब से हुआ, जिसमें युवा शक्ति क्रिकेट क्लब के कप्तान अमित ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कादिरगंज क्रिकेट क्लब की टीम ने सुभाष के शानदार शतक 112 एवं सौरभ के शानदार 90 रनों के योगदान से कादिरगंज की पूरी टीम निर्धारित 40 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 309 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

युवा शक्ति की तरफ से गेंदबाजी करते हुए यादव एवं अंकुर ने दो-दो विकेट लिए, इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा शक्ति क्रिकेट क्लब की टीम ने 38.3 ओवर में 208 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

युवा शक्ति के बल्लेबाज मुरारी साहब ने शानदार 72 एवं अंकित ने 46 तथा कप्तान अमित ने 37 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया, बावजूद अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।

गेंदबाजी करते हुए कादिरगंज के गेंदबाज कप्तान रोहित ने तीन विकेट लिया, जबकि अतुल एवं सौरभ ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। इस प्रकार जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में कादिरगंज क्रिकेट क्लब ने युवा शक्ति क्रिकेट क्लब को 102 रनों के बड़े अंतर से हराया।

शानदार शतक बनाने वाले सुभाष कुमार को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी रजौली एसडीपीओ पंकज कुमार ने दी। इससे पूर्व बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत उद्घाटन किया।

मैच के समापन पर रजौली एसडीपीओ पंकज कुमार एवं सिरदला थाना प्रभारी संजीत राम ने खिलाड़ियों को सम्बोधित कर प्रोत्साहित करते हुए ट्रॉफी से सम्मानित किया। मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, सचिव मनीष आनंद,

उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, टूर्नामेंट कमेटी के मनीष गोविंद, कोच आशीष पटेल, एंपायर अजय कुमार एवं अजीत पांडेय के आलावा राजेश कुमार तथा सुभाष प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

राणी सती देवी दादी जी महारानी है…… के भक्ति गीतों पर झूमे मारवाड़ी समाज की महिलाएं, पढ़ें पूरी खबर 

0

शहर के श्री शक्ति धाम मंदिर श्री अग्रसेनभवन में मारवाड़ी समाज के कुल देवी राणी सती दादी जी का 9वां स्थापना दिवस पर वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनी, हुई पूजा-अर्चना

Report by Nawada News Xpress 
नवादा / सूरज कुमार

राणी सती देवी दादी जी महारानी है…….. और श्यामा मेरो प्यारे……..जैसी भक्ति गीतों पर दिनों भर मारवाड़ी समाज की महिलाएं भक्ति भाव में झूमते उठी।

रविवार को नवादा में 9वां स्थापना दिवस को वार्षिकोत्सव के रुप में नगर के पुरानी जेल रोड स्थित श्री शक्ति धाम श्री अग्रसेनभवन में बनी देवी राणी सती दादी जी के मंदिर में भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया गया।

मारवाड़ी समाज के लोगों की कुल देवी राणी सती दादी जी के पूजनोत्सव में दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सबसे पहले श्री गणेश वंदना करते हुए भक्ति जागरण का कार्यक्रम शाम तक चलता रहा।

तत्पश्चात महाआरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। भक्ति जागरण में पटना से आये कोमल देवरा और राजेश देवरा की टीम ने भक्ति गीतों का ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग झूम उठे।

इस दौरान ज्योत दादी जी का चरित्र वर्णन में सती होकर शक्ति के रूपेण राणी सती दादी जी के रूप में विराजमान रहने को कलाकारों ने संगीत के माध्यम से सुनाया। साथ ही दादी जी का भव्य श्रृंगार व छप्पन भोग भी किया गया।

बताया गया है कि नवादा में आज के ही दिन राणी सती दादी जी की स्थापना किया गया था। जिसको लेकर मारवाड़ी समाज के लोग अपने कुल देवी राणी सती दादी जी की पूजा-अर्चना व भजनोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया।

बता दें कि नवादा स्थित अग्रसेन भवन में आज ही के दिन दादी जी की स्थापना हुई थी, जिसको लेकर प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। मौके पर मारवाड़ी समजा के दर्जनों महिला व पुरुष लोग मौजूद थे।

बाइक सवार को रौंदा, तो यात्री बस को कर दिया आग के हवाले, पढ़ें पूरी खबर 

0

बस की तेज रफ्तार ने बाइक सवार युवक को रौंदकर ले ली जान, साथ बैठा भाई हुआ जख्मी

नवादा-जमुई पथ पर पकरीबरावां थाना क्षेत्र की है घटना, धू-धूकर जलती रही बस, मुकदर्शक बनी रही पुलिस 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में बाइक सवार दो भाइयों को एक यात्री बस ने रौंद डाला, जिसमें एक भाई की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।  यह घटना रविवार की सुबह नवादा-जमुई पथ पर पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मोहन बिगहा गांव के समीप हुई।

घटना बाद आक्रोशित लोगों ने धक्का मारने वाला पांडव यात्री बस को आग लगाकर फूंक दिया। बताया जाता है कि पकरीबरावां बाजार के कोयरी टोला निवासी अमरिक महतो उर्फ आमो के दो पुत्र दीपक कुमार और बिपिन कुमार बाइक से अपने ननिहाल पकरीबरावां थाना क्षेत्र के ही गोपालपुर गांव जा रहे थे।

नाना की तबीयत खराब रहने की सूचना पर दोनों भाई उन्हें देखने जा रहे थे। पकरीबरावां बाजार पार करने के दौरान ही जमुई की ओर से आ रही यात्री बस पांडेय ट्रेवल्स से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दीपक की मौत हो गई, जबकि बिपिन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जख्मी का प्राथमिक उपचार पीएचसी पकरीबरावां में कराने के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है। इधर, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया। लोग बता रहे हैं कि जिस वक्त बस को आग लगाई जा रही थी, उस वक्त पुलिस भी वहीं मौजूद थी।

लेकिन, भीड़ के आक्रोश में पुलिस बलों की कमी के कारण मौजूद पुलिस अफसर और जवान मुकदर्शक बने देखते रहे। इस घटना के बाद सड़क पर यातायात परिचालन बाधित हो गया। दमकल के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया,

लेकिन तब तक आग बस को पूरी तरह से अपने आगोश में ले चुका था। बाद में पूरे दलबल के साथ पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। गौरतलब हो की इन दिनों जिले में सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है,

बावजूद सड़क दुर्घटना कमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि पिछले साल जिले में 314 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिसमें 237 लोगों की मौत हुई है।

You cannot copy content of this page