Home Blog Page 113

2019 लोक सभा आम निर्वाचन के लंबित मामलों पर क्यों सख्त हुए डीएम, पढ़ें पूरी खबर 

0

डीएम-एसपी ने विधि पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा व एसपी अम्बरीष राहुल की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को समहरणालय सभागार में आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन-2024 को लेकर बैठक आयोजित हुआ।

जिसमें लोक सभा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निश्चित समय पर सम्पन्न कराने के लिए अभियोजन से संबंधित कार्यों की समीक्षा विधि पदाधिकारियों के साथ की गई।

बैठक में जिला अभियोजन पदाधिकारियों ने बताया कि लोक सभा आम निर्वाचन 2019 में नवादा संसदीय क्षेत्र में 19 मामलों पर एफआईआर दर्ज किया गया था। मामले की स्थिति पर समीक्षा में पाया गया कि सभी मामलों की अद्यतन स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक है।

जिला पदाधिकारी ने इस संबंध में विधि पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने डीपीओ अभियोजन को सख्त निर्देश दिया कि पुनः 22 फरवरी 2024 को बैठक कर मामलों के निष्पादन में प्रगति लायें।

बैठक में उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, जिला अभियोजन पदाधिकारी एवं अन्य विधि पदाधिकारी मौजूद थे।

दो बच्चों की मां को प्रेमी ने गोली मारकर किया जख्मी, पटना रेफर, पढ़ें पूरी खबर 

0

जमुई जिले के दवा व्यवसायी की पत्नी को मारा गोली, नवादा के निजी नर्सिंग होम में इलाज के बाद हुई रेफर

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले से सटे जमुई जिला अंतर्गत अलीगंज जो नवादा-जमुई का सीमावर्ती थाना क्षेत्र है, यहां गुरूवार की रात एक विवाहिता को उसके प्रेमी ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

नवादा जिला मुख्यालय नजदीक रहने के वजह से और पुलिस से बचने के लिए जख्मी महिला को नवादा शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

परिजनों ने स्थिति नाजुक देखकर उसे रेफर करा पटना ले गये। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अलीगंज निवासी दवा व्यवसाई रोहित कुमार की पत्नी रागिनी कुमारी को गुरूवार की रात्रि उसके घर के दरवाजे पर उसका प्रेमी आया

और उसे नीचे बुलाया, फिर क्या बात हुई उसके बाद प्रेमी ने दनादन विवाहित प्रेमिका को दो गोली मारकर फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजन आनन-फानन में जख्मी महिला को नवादा लाया, जहां से पटना ले गये।

बताया जा रहा है कि उक्त जख्मी महिला का दो बच्चे भी हैं। फिलवक्त समाचार लिखे जाने तक इस घटना की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं मिल सकी है।

नवादा में कहां मां-बेटा कर रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने किया कार्रवाई तो हुआ फरार, पढ़ें पूरी खबर 

0

लोक सभा चुनाव और होली को लेकर शराब भंडारण करने वालों पर पुलिस का कहर जारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
कादिरगंज ओपी पुलिस ने छापेमारी कर जब्त किया 137.875 लीटर विदेशी शराब व बीयर किया जब्त

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

आने वाले दिनों में होली और लोक सभा चुनाव होना है, ऐसे में जिले के शराब माफिया अवैध शराब भंडारण करने में अभी से ही जुट गये हैं। इसी कड़ी में नगर थाना अंतर्गत कादिरगंज ओपी पुलिस ने स्थानीय चौधरी टोला में छापेमारी कर भारी मात्रा में लाखों का विदेशी शराब और बीयर जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

एसपी अम्बरीष राहुल के दिशा-निर्देश पर कादिरगंज ओपी पुलिस ने उक्त गांव में छापेमारी कर 137.875 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद किया है। कादिरगंज एसएचओ श्रवण कुमार राम ने बताया कि ओपी के पुलिस व चौकीदार के साथ छापेमारी की गई है।

उक्त टोला निवासी संजय चौधरी की पत्नी गायत्री देवी और पुत्र गुड्डू चौधरी अवैध विदेशी शराब का भारी मात्रा में भंडारण कर रखा था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, परंतु पुलिस को देख दोनों मां-बेटा फरार होने में सफल रहे।

पुलिस दोनों शराब माफिया मां-बेटे की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। एसएचओ श्रवण कुमार राम ने बताया कि रॉयल स्टेज के 375 एमएल का 118 बोतल, सिग्नेचर के 750 एमएल का 8 बोतल, ब्लेंडर प्राईड के 750 एमएल का 4 बोतल, बकार्डी के 750 एमएल का 10 बोतल,

मैजिक मोमेंट के 750 एमएल का 7 बोतल, इम्पेरियल ब्लू के 350 एमएल का 51 बोतल, स्टेलिंग रिजर्व बी-7 के 350 एमएल का 30 बोतल तथा हायवर्ड-5000 बीयर के 500 एमएल का 83 केन बरामद किया गया है। जिसका कुल काउंटर कीमत करीब एक लाख रूपये है।

जबकि बिहार में शराबबंदी को लेकर दुगने दामों में बेचे जा रहे उक्त सभी जब्त शराब और बीयर की दाम आंका जाय तो यह दो लाख रूपये के करीब होता है। ऐसे में मोटी रकम की कमाई को लेकर शराब भंडारण करने में इन शराब माफियाओं को न तो पुलिस का भय है और ना ही कानून का डर है।

गौरतलब हो कि ऐसे शराब माफियाओं के द्वारा ही चंद रूपयों के लिए लोगों के बीच जहरीली शराब परोसने का भी गोरखधंधा किया जाता है। जिसको लेकर नवादा में होली के समय जहरीली शराब से कई लोगों की जानें जा चुकी है।

फिलवक्त पुलिस शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी करने में जुटी है। बता दें कि झारखंड सीमा से सटे बिहार के नवादा जिले में शराब का खेप धड़ल्ले से मंगाया जा रहा है, जिसपर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।

क्यों लोगों के लिए लोकप्रिय हुए डॉ अनुज, नाट्य कला मंच का उद्घाटन में पहुंचते ही क्यों उत्साहित हुए लोग, पढ़ें पूरी खबर

0

यूनिक नाटक कला परिषद, नारदीडीह (नारदीगंज) में हुआ भव्य नाटक और संगीत का आयोजन 

प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और सुर संग्राम के कलाकार गोलू राजा ने अपने गीतों से लोगों को खूब झुमाया

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा लोकसभा क्षेत्र के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत नारदीडीह ग्राम के लोग मिलकर सरस्वती पूजा के अवसर पर भव्य नाटक का मंचन और भोजपुरी कलाकार गोलू राजा के गायन का आयोजन किया गया, जिसमें मंच का उद्घाटन मॉडर्न शैक्षिक समूह नवादा के अध्यक्ष और शिक्षाविद व जिले के जाने-माने समाजसेवी डॉ अनुज सिंह ने किया।

आदर्श यूनिक नाट्य कला परिषद, नारदीडीह  के सरस्वती पूजन समारोह की दूसरे दिन मंच पर प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार और सुर संग्राम के गायक गोलू राजा ने भी समा बांधा। इस अवसर पर डॉ अनुज सिंह ने हजारों लोगों को संबोधित किया और जिला के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की।

उन्होंने सभी को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि सरस्वती माता और लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहे। ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने बच्चों को पढ़ाने पर विशेष ध्यान दें।‌

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक माध्यम है जिसके द्वारा कोई व्यक्ति अथवा समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि मैं नवादा जिला में शैक्षणिक ग्रुप से जो कार्य कर रहा हूं उसमें गरीब परिवार के बच्चों के लिए विशेष स्थान है।

समाजसेवी अनिल कुमार ने कहा कि नारदीडीह के इस इलाके में शिक्षा का बहुत प्रभाव रहा है और स्कूल, कॉलेज की स्थापना में इस गांव का बहुत बड़ा योगदान है। आदर्श यूनिक नाटक कला परिषद के अध्यक्ष अनुज कुमार इस अवसर पर गांव में पधारने के लिए डॉ अनुज सिंह का आभार किया।

ग्रामीण नवयुवकों ने डॉ अनुज सिंह की शानदार स्वागत की। नारदीडीह में मंच का उद्घाटन के अवसर पर संजय पासवान उर्फ डीसी, अनिल कुमार, दिलीप कुमार, यादव महासभा के जिला अध्यक्ष उमेश यादव तथा नारदीगंज गैस एजेंसी के प्रोपराइटर और समाजसेवी प्रभंजन कुमार आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर गोलू राजा एवं उनके  कलाकारों ने एक से एक बढ़कर देशभक्ति गीत लोकगीत तथा भोजपुरी लोकगीत का गायन करके सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। जैसा कि सभी जानते हैं गोलू राजा भोजपुरी जगत का सबसे उभरता हुआ कलाकार है और उनके गायन शैली सबसे अलग है।

इस अवसर पर भारतीय किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितीनंदन, शिक्षक प्रवीण कुमार, शिवम कुमार, बिट्टू कुमार तथा रोहित कुमार सहित नाटक कला परिषद के सभी सदस्य एवं हजारों लोग कायक्रम में मौजूद थे।

नवादा पहुंचे सांसद विवेक ठाकुर ने क्यों कहा अबकी बार 400 के पार, पढ़ें पूरी खबर 

0

गांव चलो अभियान को लेकर नवादा पहुंचे श्री ठाकुर ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों के साथ किया संवाद, कार्यकर्ताओं के साथ भी किया बैठक 
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

भाजपा के देशव्यापी गांव चलो अभियान को लेकर विधान सभा सांसद विवेक ठाकुर गुरूवार को नवादा पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने नवादा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सभी जगह स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

श्री ठाकुर नवादा लोकसभा के सदर प्रखंड अंतर्गत नेया और भगवानपुर गांव में प्रवास कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि जनता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जबरदस्त उत्साह से यह स्पष्ट है कि अबकी बार 400 पार तय है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है। भगवानपुर गांव में चौधरी टोला सहित पूरे गांव का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि भारत में कई वर्षों के संघर्ष उपरांत अयोध्या में श्री राम मंदिर बना और 14 फरवरी 2024 को  खाड़ी देश के अबू धाबी में भी मंदिर का उद्घाटन प्रधान मंत्री ने किया।

जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि आने वाला 2024 के लोकसभा चुनाव में हम नवादा लोक सभा जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में देगे और फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

विवेक ठाकुर ने नवादा सदर के प्रथम प्रमुख एवं समाजसेवी स्व रामनंदन प्रसाद सिंह के 12वीं पुण्यतिथि पर ग्राम समाय पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री ठाकुर ने नवादा परिसदन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

साथ ही उन्होंने नवादा शहर के कई गणमान्य प्रमुख लोगों जैसे संजय कुमार मुन्ना, डॉ अशोक कुमार तथा डॉक्टर शत्रुध्न सिंह के आवास पर जाकर मिलने का काम किया और वार्तालाप किया।

मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के अलावा डॉ विमल सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, जितेंद्र पासवान, बिनोद भोली, प्रमोद चुन्नू, सर्वजीत शांडिल्य, जिला पार्षद सुरेंद्र राजवंशी, कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह, जिला मंत्री शिव यादव,

अनिरुद्ध सिंह, भाजपा प्रवक्ता कुंदन कुमार प्रभाकर, प्रमोद चंद्रवंशी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विमल राजवंशी, गौरव शांडिल्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा, प्रो सुरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष गरीमन महतो, प्रमोद कुमार, गौरव कुमार, भोला सिंह तथा विकास चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

नवादा में वार्ड पार्षद के भाई पर किसने किया धारदार पसूली से जानलेवा हमला, पढ़ें पूरी खबर 

0

बाइक से स्टेशन जाने के दौरान दिया गया घटना को अंजाम, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर में स्थानीय वार्ड संख्या 17 के वार्ड पार्षद के भाई पर गुरूवार की शाम धारदार पसूली से जानलेवा हमला हुआ। जिसके बाद गोंदापुर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज किया जा रहा है। पवन पंडित के छोटा भाई मदन पंडित पर धारदार पसूली से हमला कर जख्मी कर दिया गया है। हालांकि हमलावर सोनू चौधरी के साथ रहे उसके पिता कामेश्वर चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गर्दन पर पसूली लगने से स्थिति गम्भीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि जख्मी मदन पंडित अपनी बहन को बाइक पर बैठकर स्टेशन जा रहा था,

तभी कुछ दूर जाने के बाद रास्ते पर खड़ा स्थानीय निवासी सोनू चौधरी को हटने के लिए कहा तो उसने पास रहे धारदार पसूली से गर्दन पर प्रहार कर दिया, जिससे मदन जख्मी होकर गिर गया। इस घटना के बाद वहां कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि हमलावर सोनू के साथ उसका पिता कामेश्वर चौधरी और बालेश्वर चौधरी का पुत्र सौरभ उर्फ बुधन भी साथ था, जिसको लेकर तीनों की संलिप्ता बताई जा रही है। फिलवक्त पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है,

साथ ही हमलावर व उसके साथ रहे पिता और बुधन की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुट गई है, जिसमें कामेश्वर चौधरी गिरफ्तार हो गया है। बता दें कि इस क्षेत्र में तीन माह के अंदर यह दूसरी घटना है, जिसमें पसूली से गर्दन पर प्रहार किया गया है। इसके पूर्व दीपावली की रात्रि एक युवक को पसूली से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दिया गया था।

पार्सल कंपनी में हुई लूट कांड का मुख्य सरगना निकला नाबालिक, चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर

0

कंपनी कर्मी के सहयोग से लूट का दिया गया था अंजाम
देशी कट्टा, पांच जिन्दा कारतूस के साथ लूटी गई एक लाख 40 हजार कैश नाबालिक अपराधी से पुलिस ने किया बरामद
वारिसलीगंज थाना में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ ने दी जानकारी, एक दिन पूर्व दो अपराधियों को किया जा चुका है 32 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्सल कंपनी में हुई लूट की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने पार्सल कंपनी से लूटी गई दो लाख 18 हजार रूपये में से एक लाख 72 हजार रूपये बरामद किया जा चुका है।

वहीं एक देशी कट्टा तथा 5 जिन्दा कारतूस के साथ मुख्य आरोपी नाबालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पूर्व पुलिस ने दो लूटेरों को 32 हजार रूपये नगद व दो मोबाइल के सााथ गिरफ्तार कर चुकी है।

प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ ने दी मीडिया को जानकारी 

गुरूवार को पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने वारिसलीगंज थाना में प्रेसवार्ता कर इस लूट कांड का उद्भेदन करते हुए मीडिया को जानकारी दी। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि 12 फरवरी 2024 की सुबह वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के वारिसलीगंज-पकरीबरावां पथ पर वार्ड संख्या-22 के पटेल नगर मुहल्ला स्थित एक पार्सल कंपनी से हथियार के बल पर दो लाख 18 हजार रूपये लूट लिया गया था।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फूटेज को खंगालते हुए अपराधियों की पहचान करने में जुट गए तथा घटना की जानकारी वरीय पदाधिकरी को दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कंपनी के सहायक मैनेजर गया जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरली गांव निवासी रवि रंजन कुमार के लिखित आवेदन पर अज्ञात लूटेरों के खिलाफ प्राथमिकी संख्या- 70/24 दर्ज किया गया।

एसआईटी गठित कर किया गया कार्रवाई 

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी अम्बरीष राहुल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पकरीबरावां एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया। गठित एसआईटी में वारिसलीगंज थानाध्यक्ष तथा डीआईयू को शामिल किया गया।

उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत घटना के मुख्य आरोपी जो नाबालिक निकला, उसे थाना क्षेत्र के एक घर में छापेमारी कर लूटी गई एक लाख 40 हजार कैश तथा घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व कंपनी का ही कर्मी गया जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के अजनामा ग्रामीण मनोज प्रसाद के पुत्र समीर कुमार तथा कंपनी के डिलेवरी बॉय वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के भुआलचक गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र राम निवास कुमार को 32 हजार रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा भेजा जा चुका है।

एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिक ने पूछताछ के दौरान बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए मेरा पड़ोसी गांव भुआलचक के उसी कंपनी के डिलेवरी बॉय राम निवास ने कंपनी के कर्मी समीर से मिलाया था। उसके बाद लूट की योजना बनाकर घटना का अंजाम दिया गया।

12 फरवरी को दिया गया लूट की घटना को अंजाम 

योजना अनुसार 12 फरवरी की सुबह कार्यालय खुल जाने की सूचना मोबाइल के माध्यम से उस नाबालिक को दिया गया। सूचना बाद उक्त नाबालिक हाथ में हथियार लिए कार्यालय पहुंचा और 2 अलमीरा में रखे 2 लाख 18 हजार रूपये लेकर चलते बना। उन्होंने बताया कि समीर के निशानदेही पर डिलेवरी बॉय भुआलचक गांव निवासी राम निवास को उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राम निवास की निशानदेही पर मुख्य आरोपी नाबालिक को उसके घर पर छापेमारी कर दबोच लिया गया। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिक के घर की तलाशी के क्रम में एक लाख 40 हजार रूपये, एक देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि गिरफ्तार नाबालिक पर पूर्व से वारिसलीगंज थाना में दो अपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अभिरक्षा से फरार दो लाख का इनामी कुख्यात अपराधी कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर

0

नवादा का कुख्यात इनामी अपराधी छोटू यादव पर है दस मामले, जमुई से नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार
करीब डेढ़ साल पूर्व जेल से इलाज के लिए आया था सदर अस्पताल, पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार
इनामी अपराधी की गिरफ्तारी का अभी तक नहीं हो सका अधिकारिक पुष्टि
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के कुख्यात दो लाख का इनामी अपराधी छोटू यादव उर्फ विनय यादव को नवादा पुलिस ने जमुई रेल पुलिस के सहयोग से बुधवार को जमुई रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, इसकी अभी तक नवादा पुलिस के द्वारा अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जबकि पुलिस द्वारा पूर्व में जारी टॉप टेन इनामी अपराधियों की सूची जारी की गई थी, जिसमें छोटू के उपर दो लाख का इनामी अपराधी घोषित किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी को पुलिस अपने साथ नवादा लाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात छोटू यादव करीब डेढ़ वर्षों से अधिक समय से फरार चल रहा था। नवादा पुलिस द्वारा इस पर दो लाख रुपये इनाम की राशि भी घोषित की गई थी।

इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर पुलिस गिरफ्त से बाहर था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवादा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रोह थाना क्षेत्र के महकार ग्रामीण नारायण यादव के पुत्र कुख्यात छोटू यादव उर्फ विनय यादव,

जो दस कांडों का अभियुक्त है, वह झारखंड से धनबाद-आरा इंटरसिटी एक्सप्रेस से पटना की ओर जा रहा है। सूत्रों की मानें तो नवादा एसपी अम्बरीष राहुल के निर्देश पर नवादा डीआईयू की टीम को उक्त अपराधी पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जानकारी मिलते ही डीआईयू की टीम जमुई स्टेशन पहुंच रेल पुलिस व जमुई पुलिस की सहयोग से अपराधी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उक्त ट्रेन के जमुई स्टेशन पर रुकते ही पुलिस ने कुख्यात को अपने कब्जे में ले लिया।

ज्ञात हो कि गिरफ्तार अपराधी छोटू यादव जिले के रोह प्रखंड क्षेत्र के महकार गांव का रहने वाला है। छोटू यादव जो लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व सदर अस्पताल से इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

फरार होने से पूर्व वह नवादा मंडल कारा में करीब एक साल से बंद था तथा छोटू यादव पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। बता दें कि इन दिनों नवादा पुलिस जिले के इनामी अपराधियों को जिस तरह से गिरफ्तारी करने में जुटी है उससे हर छोटे बड़े अपराधियों में हड़कम्प मच गया है।

चौंकिये नहीं, यहां पंडित के जगह पंडिताईन कराती हैं सरस्वती पूजा, पढ़ें पूरी खबर 

0

बगैर पुरूषों की सहभागिता से महिलाएं करती हैं पूजा और विसर्जन, नूतन उदया फाउंडेशन की महिलाओं ने सरस्वती पूजा में महिला पंडित से कराया पूजा

परम्पराओं को बदलकर महिलाओं ने साबित कर दिया कि हर मामले में महिलाएं पुरूषों से कम नहीं, पूजा में शामिल महिलाओं ने कहा घर के परिवारों का मिला प्रोत्साहन
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

पुरूष प्रधान समाज में महिलाएं अब जागरूक हो गई हैं। हर क्षेत्र में पुरूषों से कंधा से कंधा मिलाकर चलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। यही वजह है कि कई क्षेत्रों में महिलाएं मिसाल बनकर इतिहास रचने का काम कर रही हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर एक अलग तरह का पूजा देखने को मिला, जिसमें बगैर पुरूषों की सहभागिता के ही महिलाओं ने धूम-धाम से सरस्वती पूजा का आयोजन किया। यहां एक भी पुरूष पूजा में शामिल नहीं थे। एक तरफ महिला पंडित चंचला शर्मा के मंत्रोच्चार की गूंज, तो दूसरी तरफ पूजा पर बैठी महिलाएं भक्ति-भाव में लीन दिख रही थी।

प्रसाद खाने के लिए किसी प्रकार का भेद-भाव नहीं दिखा, महिलाएं हर वर्ग के लोगों को प्रसाद दे रही थी। नगर के पुरानी कचहरी रोड स्थित महावीर मार्केट में बसंत पंचमी उत्सव और मां सरस्वती की पूजा का उत्साह देखते बन रहा था। यहां महिलाओं की नूतन उदया फाउंडेशन के माध्यम से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था।

सुबह से ही महिलाओं के भक्ति गीत पूरे वातावरण को भक्तिमय कर रहा था। इन महिलाओं की भक्ति गीत हर किसी को प्रभावित कर रहा था। इस तरह की पूजा देखकर लोग काफी अचम्भित हो रहे थे। कहा जाता है कि जब भी किसी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है तो महिलाओं के साथ-साथ पुरूष भी शामिल होते हैं, परंतु विद्या की देवी की पूजा में महिलाओं ने इस परम्परा को ही बदल दिया।

बेटियों व महिलाओं को आत्म निर्भर के लिए महिलाओं ने किया पूजा
महिला सशक्तिकरण को लेकर शहर की कुछ महिलाओं द्वारा पिछले पांच सालों से संचालित हो रही नूतन उदया फाउंडेशन की स्थापना सरस्वती पूजा के दिन ही किया गया था, जिसका एक मात्र उद्देश्य है कि हरवैसी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वाबलम्बी बनाया जाय, जो पुरूष प्रधान समाज में अपने दम पर कुछ करने की जज्बा रखती हैं।

इसके संस्थापक प्रगति श्रीवास्तव बताती हैं कि इस संस्थान से शहर की दर्जनों महिलाएं जुड़ी हैं और उनके अंदर अपना कुछ करने का नया जागृति पैदा हुआ है। पूजा में दर्जनों महिलाएं उत्साह पूर्वक शामिल हुई थी। बताया गया कि महिलाओं के द्वारा ही प्रतिमा विर्सजन धूम-धाम से नगर के शोभनाथ मंदिर तालाब में किया जायगा।

मौके पर नूतन बिहारी, आदिति गोयल, राखी बरनवाल, राखी गुप्ता, रिंकी बरनवाल, रूपाली कुमारी, ममता कुमारी, सुषमा बरनवाल, नूतन सिन्हा, सीमा कुमारी, सोनी, रूबी, राधा, अनीता, बंटी उर्फ सरिता, पूनम, नेहा, तरुना चौरसिया, ममता बरनवाल, बबीता, दीपमाला, बेबी बरनवाल, मधु, पुष्पा, राधा, शिम्पी, रुक्मणी कुमारी, प्रियंका, भवानी, पम्मी, समता, अर्पण तथा सुमन सहित दर्जनों महिलाएं पूजा में शामिल होने जुटी थी।

क्या कहती हैं महिलाएं

प्रगति श्रीवास्तव- समाज में एक बदलाव लाने के लिए ही शहर की कुछ महिलाओं के साथ मिलकर एक नया परम्परा के तहत सरस्वती पूजा किया गया है। जिसके माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि नारी अब अबला नहीं रहीं। उनके अंदर समाज को बदलने की जज्बा है। इसी सोच के साथ सरस्वती पूजा में सभी काम महिलाओं ने ही किया।

आदिति गोयल- समाजिक सोच को बदलने के लिए हम महिलाओं ने कुछ अलग करने की सोच के साथ केवल महिलाओं की समूह बनाकर पूजा करने की परम्परा शुरू किया गया है। इससे संस्था से जुड़ी सभी महिलाओं में आत्मनिर्भरता का नया जज्बा सृजन हुआ है। यहां पूजा में शामिल होकर हर लोग उत्साहित हैं और परिवार का भी सहयोग मिल रहा है।

राखी बरनवाल- पुरूषों को देखकर लगता था कि हम भी महिलाओं की समूह बनाकर किसी आयोजन को करें, परंतु ऐसा नहीं होता था, समाजिक बंधन हमें परम्पराओं के बंधन में बांधे था। ऐसे में नूतन उदया फाउंडेशन के माध्यम से सरस्वती पूजा में महिलाओं की भागिदारी का जो आयोजन देखने को मिला उससे आत्मनिर्भरता बढ़ गई है।

नूतन सिन्हा- घर में रहकर परिवार चलाने के अलावा कुछ नहीं था, मन में बार-बार खुल कर जीने की लालसा हुआ करता था, लेकिन परम्पराओं के बंधन में कुछ नहीं कर पाते थे। इस संस्थान के माध्यम से सरस्वती पूजा का आयोजन में जो देखने को मिला, उससे काफी आत्मविश्वास जगा है।

रिंकी बरनवाल- परिवारिक दायरे में रहकर महिलाएं अपनी सोच को भी दफन कर दे रही हैं। उनके अंदर की भावना को किसी ने समझने का कभी प्रयास नहीं किया। इस पूजा में आकर हम महिलाओं के बीच एक नई हिम्मत और जागृति मिली है। पति के सहयोग से इस पूजा में बच्चे भी साथ शामिल हो रहे हैं। हर महिलाओं को अपनी जिन्दगी जीने का हक है।

नूतन सिन्हा- जब महिलाओं की ओर से पूजा आयोजन का सूचना मिला तो अपने आप को रोक नहीं पायी और पूजा में शामिल होने ही नहीं बल्कि पूजा करने भी आ गई। इससे एक नई उर्जा मिली है। जिस तरह का आयोजन सरस्वती पूजा में किया गया, ऐसा आयोजन अक्सर करने का हम महिलाओं ने संकल्प लिया है, जिससे दूसरी महिलाओं को प्रेरणा मिले।

नवादा में किस लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया  उद्भेदन, पढ़ें पूरी खबर

0

पुलिस ने लूट गई राशि का रूपये व लूट में इस्तेमाल की गई मोबाइल को किया बरामद, वारिसलीगंज के एक पार्सल कंपनी में कर्मी बनकर दिया था लूट की घटना को अंजाम

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र स्थित बाजार में रहे एक पार्सल कंपनी में हुई लूट की घटना को पुलिस ने महज 24 घंटे में उद्भेदन करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पार्सल कंपनी से लूटी गई 2 लाख 18 हजार रूपये में से 32 हजार रूपये व दो मोबाइल के साथ दो लूटेरों को गिरफ्तार भी कर लिया।

बुधवार को पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने वारिसलीगंज थाना में प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 12 फरवरी 2024 की सुबह वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के वारिसलीगं-पकरीबरावां पथ पर वार्ड संख्या-22 के पटेल नगर मुहल्ला स्थित एक पार्सल कंपनी में हथियार के बल पर 2 लाख 18  हजार रूपये लूट लिया गया था।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच सीसीटीवी फूटेज को खंगालते हुए अपराधियों की पहचान करने में जुट गए तथा घटना की जानकारी वरीय पदाधिकरी को दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कंपनी के सहायक मैनेजर गया जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरली गांव निवासी रवि रंजन कुमार के लिखित आवेदन पर अज्ञात लूटेरों के खिलाफ प्राथमिकी संख्या-70/24 दर्ज किया गया था।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी अम्बरीष राहुल ने पकरीबरावां एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया। गठित एसआईटी में वारिसलीगंज थानाध्यक्ष तथा डीआईयू को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत कंपनी का ही कर्मी गया जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के अजनामा ग्रामीण मनोज प्रसाद के पुत्र समीर कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मुझे रूपये की जरूरत था। रूपये की जरूरत को पूरा करने के लिए कंपनी के रूपये लूटने की योजना बनाकर कंपनी में ही डिलेवरी बॉय के रुप में काम करने वाला वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के भुआलचक गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र राम निवास कुमार के साथ लूट की योजना बनाया,

जिसमें राम निवास ने एक लड़का को कंपनी के कार्यालय में लाया और लूट का योजना बनाया। योजना अनुसार 12 फरवरी की सुबह कार्यालय खोलने की सूचना मोबाइल के माध्यम से उस लड़के को दिया गया। सूचना बाद उक्त लड़के ने हाथ में हथियार लिए कार्यालय पहुंचा और अलमीरा में रखे 2 लाख 18 हजार रूपये लेकर चलते बना।

 उन्होंने बताया कि समीर के निशानदेही पर डिलेवरी बॉय भुआलचक गोव निवासी राम निवास को उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार राम निवास ने पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि एक लड़का को कंपनी के कार्यालय में लाकर समीर से बात कराया था,

जिसने रूपये लूटा है। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपी को चिन्हित कर लिया गयाा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान वारिसलीगंज थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page