Home Blog Page 112

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नवादा में भरेंगे हुंकार, लाखों लोगों के आने की सम्भावना, पढ़ें पूरी खबर 

0

आगमन की तैयारी को अंतिम रूप देने में दिन-रात लगे हैं राजद कार्यकर्ता
नवादा-गया के सीमा पर हजारों कार्यकर्ता नेता को करेंगे स्वागत, जिलाध्यक्ष ने कहा नवादा में जन विश्वास यात्रा होगा ऐतिहासिक
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता तेजस्वी यादव शनिवार को नवादा में हुंकार भरेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जन विश्वास यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप देने में कार्यकर्ता दिन-रात लगें हुए है।

जिले के सीमा पर स्थित मंझवे में भव्य स्वागत से लेकर आईटीआई मैदान में विशाल जनसभा और खरांठ मोड़ तक विदाई का सारा रोड मैप तैयार कर लिया गया है।

इस संदर्भ में राजद के जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव, प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा तथा राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम कपूर चन्द्रवंशी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष उदय यादव ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा नवादा में ऐतिहासिक होगी, जिसमें दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री यादव गया में विश्वास यात्रा कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.30 बजे नवादा में कार्यक्रम करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक गांव-गांव जाकर कार्यकर्ता लगातार जनसम्पर्क करने में जुटे हैं।

शुक्रवार को आईटीआई के मैदान में विश्वास यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि नवादा-गया सीमा पर मंझवे में नेता प्रतिपक्ष के काफिले का स्वागत कर जिला राजद के नेतृत्व में आईटीआई के मैदान तक ले जाने का काम किया जायगा।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री यादव का काफिला नगर के सद्भावना चौक, पार नवादा, मेन रोड, प्रजातंत्र चौक होते हुए भगत सिंह चौक के रास्ते आईटीआई के मैदान तक ले जाया जायेगा, जहां श्री यादव सभा को सम्बोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर जिले राजद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बताया गया कि सीमा पर स्वागत में सैंकड़ों छोटी-बड़ी वाहनों से राजद कार्यकर्ता जुटेंगे।

उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्ता व समर्थकों के लिए आने-जाने सहित समुचित व्यवस्था की गई है। गौरतलब हो कि आने वाली लोक सभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने विश्वास यात्रा के माध्यम से जनता को जगाने का काम कर रहे हैं और

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सत्ता परिवर्तन की बात को जनता के समक्ष रखेंगे। श्री यादव के आगमन की तैयारी को लेकर पूरे शहर में जगह-जगह तोरण द्वार लगाये गये हैं तथा प्रचार-प्रसार भी तेज कर दिया गया है।

गंगा आरती के साथ सम्पन्न हुआ गोवर्धन मंदिर धाम का पहला वार्षिकोत्सव व अनुष्ठान, पढ़ें पूरी खबर

0

तीन दिनों तक चला धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्ति भविष्य में डूबे श्रद्धालु

पूरे बिहार का एक मात्र गोवर्धन मंदिर धाम है जो दक्षिण भारतीय शैली के स्वरुप को है दर्शाता 
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले का गौरव दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित गोवर्द्धन मंदिर धाम के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं अनुष्ठान के अंतिम दिन गुरुवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

वेदियों का पूजन वर्धापन पूजा एवं पूर्णाहुति हवन जैसे अनुष्ठानिक कर्मकांड देर षाम तक चलता रहा। उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण किया गया।

शाम 5 बजे से सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संगठन वैभव ग्रुप की ओर से गंगा आरती का अद्भुत नजारा पेश किया गया। तीन मंजिला दीपों की आरती थाल हवा में लहराते हुए कलाकारों ने बनारस के गंगा घाट का दृश्य पेश कर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में विभोर कर दिया।

इसके अलावा संगीतमय भजन संध्या के विभिन्न प्रसंगों से हजारों नर-नारी भक्तिभाव में लीन होकर देर रात तक जमे रहे। मंच पर हैरत अंगेज झांकियां देखकर लोग भाव विभोर होते रहे।

मंदिर समिति के सचिव महेंन्द्र यादव आयोजन के समापन बेला में काफी भावुक हो गए और इस भव्य अनुष्ठान के आयोजक पूर्व राज्यमंत्री सह मंदिर समिति के अध्यक्ष राजबल्लभ प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बाहर से आये विद्वान आचार्याे, कलाकारों एवं टेक्नीशियनों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रद्धा और भक्ति से किये गए इनके कार्य से नवादा के लोग प्रभावित हुए हैं।

जिले के कोने-कोने से हजारों की संख्या में आये श्रद्धालुओं को धन्यवाद देते हुए उन्होंने सबों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की। गौरतलब हो कि 20 फरवरी से 22 फरवरी तक चला वार्षिकोत्सव तीसरे दिन संपन्न हो गया।

पूरे मंदिर परिसर और आस-पास मेले जैसा माहौल बना रहा। बता दें कि दक्षिण भारतीय शैली पर आधारित गोवर्धन मंदिर धाम का ख्याति इतना है कि लोग दूर-दूर से इस मंदिर के अलौकिक स्वरुप को देखने आते हैं। पूरे बिहार यह एक मात्र यह मंदिर है जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

कप्तान अदनान के शतक से यंग स्टार क्रिकेट क्लब की छह विकेट से हुई जीत, पढ़ें पूरी खबर

0

जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के द्वारा लौंद के उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित हो रहा जिला क्रिकेट लीग

यंग स्टार क्रिकेट क्लब एवं अंबेडकर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ मुकाबला

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के द्वारा लौंद के उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग 2023-24 का मुकाबला गुरुवार को यंग स्टार क्रिकेट क्लब एवं अंबेडकर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ,

जिसमें अंबेडकर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 223 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इसमें रूपेश कुमार यादव ने 72 रन, छोटू ने 37, विकल कुमार ने 34 तथा तेजस सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में आसिफ और सारिक ने दो-दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 25.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया। उनके इस जीत में कप्तान अदनान तनवीर के शानदार शतक 104 रन, आफताब के 42 और पीयूष कुमार के 23 रन महत्वपूर्ण थे।

गेंदबाजी में अम्बेडकर क्रिकेट क्लब के सौरभ तेजस एवं वीर ने एक-एक विकेट झटके इस तरह यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से यह मैच जीत लिया। शानदार शतक बनाने वाले यंग स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान अदनान तनवीर को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

गुरुवार के मैच के अंपायर अजय कुमार एवं अमजद थे। वहीं मैच रेफरी के रूप में सुरेश यादव थे। जिला क्रिकेट लीग के सफल आयोजन में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी,

उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, सचिव मनीष आनंद, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मनीष गोविंद, सुभाष प्रसाद, राजेश कुमार, आशीष पटेल तथा अजीत पांडेय ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

शुक्रवार का मैच युवा होंडा क्रिकेट क्लब एवं गौतम बुद्ध क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

दूसरे राज्य की पुलिस के लिए नवादा के साइबर अपराधी कैसे बना कामधेनु, पढ़ें पूरी खबर 

0

स्थानीय थाना को सूचना दिए बगैर साइबर अपराधियों को पकड़कर दूसरे राज्य की पुलिस करती है सौदेबाजी
फर्जी पुलिस बता ग्रामीणों ने खदेड़ा तो वारिसलीगंज पुलिस ने बचायी जान, फिर हुआ खुलासा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला इन दिनों दूसरे राज्य की पुलिस के लिए जिले के साइबर अपराधी कामधेनु बन गई है। स्थानीय पुलिस को बगैर सूचना दिए साइबर अपराधियों को पकड़कर कई दिनों तक क्षेत्र में डेरा डालकर सौदेबाजी करने में लगे रहते हैं।

दो दिनों पूर्व इसी तरह का एक मामला वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में देखने को मिली, जहां वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के फतहा गांव से अखिलेष कुमार सहित दो साइबर अपराधियों को पकड़कर हरियाणा पुलिस चार दिनों तक क्षेत्र में डेरा डालकर सौदेबाजी करते रही।

पकड़े गए अपराधियों के परिजनों को बुलाकर छोड़ने के लिए मोटी रकम की मांग भी की गई, लेकिन ग्रामीणों ने फर्जी पुलिस बताकर मंगलवार की देर षाम हरियाणा पुलिस को घेर कर स्थानीय पुलिस को सूचना दिया।

सूचना बाद वारिसलीगंज पुलिस ने हरियाणा पुलिस की टीम को आरओबी के पास से ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराकर थाना लाई, लेकिन तब तक ग्रामीणों की भीड़ देखकर चार पुलिस कर्मी वाहन संख्या-एचआर-51जीवाई/1643 के साथ भाग निकले, जिसे शाहपुर ओपी पुलिस ने पकड़ लिया।

उसके बाद सभी हरियाणा पुलिस कर्मी को वारिसलीगंज थाना लाया गया, जहां पूछताछ के बाद सही पाए जाने तथा पुनः स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर ऐसा काम नहीं करने की बात कहकर पकड़े गए दोनों साइबर अपराधियों को अपने साथ हरियाणा लेकर चली गई।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुछ दिनों पूर्व भी इसी तरह का एक और मामला वारिसलीगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर-21 बलवापर गांव से सामने आ रही है, जहां दूसरे राज्य की पुलिस स्थानीय थाना को सूचना दिए बगैर एक घर में छापेमारी कर एक युवक को पकड़ लिया तथा उसके घर में रहे दो बैग भी जब्त कर साथ लेकर चली गई।

लोगों ने बताया कि उस बैग में मोटी रकम रखा था, जिसे पुलिस लेकर चली गई। गौरतलब हो कि नवादा जिले में दूसरे प्रदेषों की पुलिस अब साइबर अपराधियों को पकड़ने नहीं, बल्कि मोटी रकम की कमाई करने आने लगी है।

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में हरियाणा पुलिस की जिस तरह से हरकतें सामने आई है, उससे यह साफ हो रहा है कि नवादा अब दूसरे जिले की पुलिस के लिए किसी कामधेनु से कम नहीं है।

आपसी मतभेद भूलकर तेजस्वी यादव के आगमन की तैयारी में कैसे जुटे राजद कार्यकर्ता, पढ़ें पूरी खबर 

0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा को लेकर तैयार किया गया रोड मौप
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनतादल के कद्दावर नेता तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा की तैयारी नवादा में जोर-शोर से चल रही है। जिले के सीमा पर स्थित मंझवे में भव्य स्वागत से लेकर आईटीआई मैदान में विशाल जनसभा और खरांठ मोड़ तक विदाई का सारा रोड मैप तैयार कर लिया गया है।

इस संदर्भ में राजद के प्रदेश महासचिव व नवादा लोकसभा क्षेत्र के भावि उम्मीदवार भाई विनोद यादव ने नवादा परिसदन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आवश्यक बैठक की, जिसकी अध्यक्षता करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिया।

बैठक में राजद के जिलाध्यक्ष उदय यादव, गोविंदपुर विधायक मो कामरान, प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम कपूर चंद्रवंशी के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

यहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक गांवों से बड़ी संख्या में आने वाले नागरिकों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाय एवं उन्हें सभा स्थल तक पहुंचाने में मदद की जाय। जिलाध्यक्ष उदय यादव ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव की जनसभा नवादा में ऐतिहासिक होगी,

जिसमें दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मो कामरान ने बताया कि तेजस्वी यादव का काफिला नवादा बजार होकर गुजरेगा, जिसमें हजारोे बाइक और चारपहिया वाहन शामिल रहेंगे।

उनके रास्ते में तोरण द्वार, झंडा, बैनर, पोस्टर और होडिंग की भरमार रहेगी। विनोद यादव ने जिला कमिटी से मिले दायित्वों का निर्वाहन करने का भरोसा दिया और क्षेत्र में सघन प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

मौके पर प्रिन्स तमन्ना, एकलव्य कुमार, शशिभूषण शर्मा, राजेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, भोली यादव, कुणाल राजवंशी तथा कमलेश मालाकार आदि नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं दूसरी ओर तेजस्वी के आगमन को लेकर प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने

सद्भावना चौक से प्रचार वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर श्रवण कुशवाहा तथा गौतम कपूर चन्द्रवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोक सभा चुनाव से पहले सियासी फेरबदल, क्यों शिक्षाविद डॉ अनुज कांग्रेस छोड़ लोजपा (रा) का थामेंगे दामन, पढ़ें पूरी खबर  

0

25 फरवरी को अपने समर्थकों के साथ लोजपा (रा) में जाने का लिया फैसले ने नवादा की राजनीत में मचाया हलचल

लोजपा (रा) में जाने से पूर्व लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह और लोजपा के वरिय नेता सिया शरण को फूलों का गुलदस्ता देकर किया सम्मानित

जनसभा और मिलन समारोह का आयोजन होगा 25 फरवरी को, चिराग पासवान को सौंपेंगे अपना समर्थन 

मॉडर्न स्कूल न्यू एरिया के सभागार में विशाल जनसभा सह मिलन समारोह के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में लोक सभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं सियासी फेरबदल का भी बड़ा खेल शुरू हो गया है, जिसमें मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन व कांग्रेसी नेता डॉ अनुज कुमार सिंह लोजपा (रा) में जाने का बड़ा फैसला ले लिया।

अपने समर्थकों के साथ डॉ अनुज 25 फरवरी को चिराग पासवान की उपस्थिति में लोजपा (रा) का दामन थामेंगे। उन्होंने बताया कि नवादा लोकसभा चुनाव में घर का ही बेटा नवादा का सांसद बने, ताकि इस लोक सभा क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास हो सके।

उन्होंने कहा कि नवादा में कांग्रेस का लहर नहीं रहा है। हम विकास के लिए वैसे पार्टी का साथ देंगे जिसका वर्तमान में लहर हो। वहीं लोकल प्रत्याशी को सीट देने वाली पार्टी चाहिए, जो चिराग पासवान के पास है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख रही है। इन्हीं सब बिंदुओं पर अपने हजारों समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद लोजपा (रा) में जाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि राजनीत में अवसर प्रधान होता है,

समय की मांग के साथ चलने वाला इंसान सफल होता है। डॉ अनुज के साथ कांग्रेस छोड़कर लोजपा का दामन थामने में संजय पासवान उर्फ डीसी पासवान, कृष्ण कुमार प्रभाकर तथा अखिलेश प्रसाद सिंह सहित हजारों समर्थकों ने डॉ अनुज के नेतृत्व में लोजपा (रा) में शामिल होने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

इसी की तैयारी को लेकर बुधवार को डॉ अनुज की अध्यक्षता में पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह एवं जिला लोजपा के वरिष्ठ नेता, सियाराम सिंह, राजबल्लव पासवान, पिंटू कुमार तथा आजाद पासवान आदि के साथ अपने समर्थकों के बीच बैठक आयोजित की।

बता दें कि 25 फरवरी को न्यु एरिया स्थित मॉडर्न स्कूल के प्रांगण में विशाल जनसभा और मिलन समारोह का आयोजन किया जाना है, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में चिराग पासवान शामिल होंगे। वहीं डॉ अनुज अपने हजारों समर्थकों के साथ लोजपा (रा) में शामिल होंगे।

बैठक के दौरान आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए कहा हर बार बाहरी देखा है इस बार घर का बेटा को देखना है। लोजपा (रा) में जाने के फैसले से लोगों में काफी उत्साह देखने को मील रहा था।

आईआईएम बोधगया के भव्य स्थायी परिसर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर 

0

प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन सम्बोधन के माध्यम से दर्शकों को संबोधित करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में राष्ट्रीय संस्थानों के महत्व को किया रेखांकित

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

आईआईएम बोधगया के अत्याधुनिक स्थायी परिसर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 20 फरवरी को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की पूजा के साथ हुई, जहां आईआईएम बोधगया की निदेशक डॉ विनीता एस सहाय, फैकल्टी सदस्य एवं सभी छात्र परमात्मा से आशीर्वाद लेने के लिए पूजा में उपस्थित हुए।

संस्थान के सभागार- ‘निरंजना’ में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मिन्हास, एवीएसएम, कमांडेंट तथा ओटीए गया इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां छात्रों और फैकल्टी सदस्यों सहित वहां उपस्थित सभी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए अपने प्रेरक शब्दों के साथ संबोधित किया। समारोह में गया के सांसद विजय कुमार भी शामिल हुए।

पीएम ने किया ऑनलाइन सम्बोधन 

प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन सम्बोधन के माध्यम से दर्शकों को संबोधित करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में राष्ट्रीय संस्थानों के महत्व को रेखांकित किया। आईआईएम निदेशक ने प्रधानमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए माइंडफुल बिज़नेस लीडर्स का निर्माण करने वाले संस्थान के मूल्यों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

उन्होंने प्रमुख मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए, पहले बैच में केवल 30 छात्रों के साथ 2015 में शुरू हुई संस्थान की यात्रा से आज तक के अथक परिश्रम कारगर साबित हुआ, जहां आईआईएम बोधगया के परिसर में 5 पूर्ण आवासीय कार्यक्रमों में अध्ययन करने वाले 26 से अधिक राज्यों के 1100 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

आईआईएम बोधगया समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करने में हमेशा तत्पर दिखाई देता है, जिसके तहत संस्थान द्वारा आस-पास के 5 गांवों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ तथा ‘हैप्पी पीरियड्स’ जैसे विभिन्न समाज-कल्याण सम्बन्धी कार्यक्रम कराये जाते हैं।

एक नई शुरुआत का प्रतीक बना आईआईएम बोधगया

उद्घाटन समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद परिसर के क्रिकेट मैदान में संयुक्त लंच का प्रबंध किया गया, जहां सभी अतिथि, गणमान्य व्यक्ति, फैकल्टी सदस्य एवं स्टाफ सदस्यों सहित सभी छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए।

यह दिन आईआईएम बोधगया के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक बन गया है, जिसमें  संस्थान के स्थायी परिसर का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया गया। यह संस्थान ‘निरंजना’- ऑडिटोरियम, ‘प्रज्ञता’- लाइब्रेरी, ‘उरुवेला’- शैक्षणिक भवन, ‘उड़ान’ नामक स्पोर्ट्स भवन तथा ‘धन्वंतरि’ मेडिकल ब्लॉक के साथ-साथ सभी सुविधाओं से लैस छात्रों एवं फैकल्टी तथा स्टाफ सदस्यों के आवास व अत्याधुनिक स्मार्ट कक्षाएं शामिल हैं, जो संस्थान के वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनने की दृष्टि से मेल खाती हैं।

उद्घाटन के दौरान छात्रों का उत्साह देखते बन रहा था। बता दे कि IIM बोधगया बिहार के लिए किसी बड़े उपलब्धि से कम नहीं है, अब IIM में पढ़ने की इच्छा रखने वालों को दूसरे प्रदेश जाने की जरूरत नहीं है।

लीग मैच में वारसलीगंज क्रिकेट क्लब ने कैसे एक तरफा मुकाबले में 8 विकेट से किया जीत दर्ज, पढ़ें पूरी खबर 

0

युवा होंडा क्रिकेट क्लब एवं वारसलीगंज क्रिकेट क्लब के बीच हुआ मुकाबला

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वाधान में सिरदला के लौंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग 2023-24 का 8वां मुकाबला युवा होंडा क्रिकेट क्लब और वारसलीगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

मंगलवार को युवा होंडा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ और उनकी पूरी टीम 22.5 ओवर में 76 रनों पर ऑल आउट हो गई।

कप्तान प्रमोद यादव के 22, मोहित के 18 और गौतम राज के 11 रनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया। जबकि युवा होंडा क्रिकेट क्लब के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

वारसलीगंज क्रिकेट क्लब की ओर से रौशन ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किया, राजीव ने तीन विकेट झटका। जवाब में उतरी वारसलीगंज क्रिकेट क्लब की टीम ने 15.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाकर मैच को 8 विकेट के बड़े अंतर से मैच जीत लिया।

जिसमें कुशाग्र के 34 विक्रम और भावेश के 11-11 रन महत्वपूर्ण थे। युवा होंडा क्रिकेट क्लब की ओर से सुप्रिया ने दो विकेट हासिल किया। मंगलवार के मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब वारसलीगंज क्रिकेट क्लब के रौशन कुशवाहा को मिला।

मैच में अंपायर की भूमिका अजय कुमार एवं राकेश रंजन ने निभाया। मैच के सफल आयोजन में जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, सचिव मनीष आनंद, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडेय,

क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मनीष गोविंद, आशीष पटेल तथा अजीत पांडेय आदि ने अपने दायित्व का निर्वहन किया। बुधवार का मैच कादिरगंज क्रिकेट क्लब और लौंद क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे IIM बोधगया के स्थायी परिसर का उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर

0

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिल, तैयारी पूरी

2015 में भारत के शिक्षा मंत्रालय के तहत स्थापित, आईआईएम बोधगया 

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

अगर आप IIM के बारे में नहीं जानते हैं तो जान लीजिए यह संस्थान बिहार के बोधगया में स्थापित है, जिसका स्थायी परिसर का उद्घाटन करने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद होंगे।

वर्ष 2015 में भारत के शिक्षा मंत्रालय के तहत स्थापित आईआईएम बोधगया 30 छात्रों के अपने उद्घाटन बैच से 293 शहरों और 26 राज्यों के 1,110 से अधिक छात्रों के नामांकन तक विकसित हुआ है।

संस्थान ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और समावेशी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखी है, जिसमें छात्र समूह में 31.7 प्रतिशत से अधिक छात्राएं शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता के साथ और भी है बहुत कुछ 

परिसर में भविष्य में प्रदान की जाने वाली उत्तम एवं अत्याधुनिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई, जहां अत्याधुनिक स्मार्ट कक्षाएं हैं। यहां के प्रज्ञता लाइब्रेरी ज्ञान के केंद्र के रूप में स्थित होकर छात्रों के लिए ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर के माध्यम से विशाल संसाधनों का प्रबंधन करती है।

शैक्षणिक सुविधाओं के अलावा, परिसर में छात्रों के उत्साहपूर्ण और जीवंत अनुभव में योगदान देता हुआ अत्याधुनिक जिम सुविधाओं और बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट की व्यवस्था के साथ एक खेल परिसर भी शामिल है।

वहीं, छात्रावास बाजरा-आधारित व्यंजनों पर ध्यान देने के साथ ही स्वस्थ्य जीवन पर जोर देता है। इसके अलावा, परिसर में एक चिकित्सा केंद्र और फैकल्टी एवं स्टाफ के आवासों के लिए समर्पित चार टावरों से सुसज्जित है।

3000 से अधिक सूक्ष्म उद्यमियों को प्रशिक्षित किया IIM बोधगया 

आईआईएम बोधगया, मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमडीपी) और कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (सीएसआर) जैसी गतिविधियों के माध्यम से समाज पर एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है। संस्थान ने आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य का समर्थन करते हुए 3000 से अधिक सूक्ष्म उद्यमियों को प्रशिक्षित किया है।

इसके अतिरिक्त आईआईएम बोधगया द्वारा पुलिस कर्मियों, बिहार पुलिस अकादमी और बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (बिपार्ड) जैसे संस्थानों सहित लगभग 2000 प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जो संस्थान की प्रशासनिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है और जन सेवा भाव को बढ़ावा देता है।

20 को पीएम मोदी करेंगे आईआईएम बोधगया के स्थायी परिसर का उद्घाटन 

आईआईएम बोधगया के भव्य स्थायी परिसर का उद्घाटन 20 फरवरी, 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लिए गई है।

उक्त जानकारी IIM बोधगया के मीडिया एवं पीआर सेल द्वारा जारी किया गया। गौरतलब हो कि बोधगया में स्थापित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) जैसी संस्थान बिहार के लिए बड़ी उपब्धि में एक शामिल है।

नवादा में जिला जदयू सचिव पर क्यों अपराधियों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग, पढ़ें पूरी खबर 

0

गोली लगने से सचिव हुआ जख्मी, चिंताजनक हालत में पटना रेफर

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का हौसला काफी बुलंद होता जा रहा है। अपराधी हर दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा है,

हालांकि नवादा पुलिस भी अपराधियों के हर कुचक्र को भेदने में काफी मुस्तैदी से काम कर रही है और हर दिन अपराधियों को दबोच भी रही है, फिर भी अपराधियों के उपर पुलिस की किसी प्रकार भय नहीं दिख रहा है।

ताजा मामला हिसुआ थाना क्षेत्र के ओड़ो गांव का है, जहां शनिवार की देर रात्रि अपराधियों नें नवादा जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला सचिव अर्जुन यादव के उपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या की नाकाम कोशिश किया।

अपराधियों ने उनके उपर तीन गोलियां बरसाई, जिसमें दो गोली उनके शरीर के आसपास से गुजर गया, जबकि एक गोली उनके जांघ में लग गई। गोली मारने के बाद अपराधी आराम से भाग निकला।

गोली लगने से घायल अर्जुन यादव द्वारा हल्ला करने के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार उन्हें पावापुरी बिम्स और फिर बाद में उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। घटना के संबंध में घायल अर्जुन यादव ने बताया कि गांव में सरस्वती पूजा को लेकर कार्यक्रम चल रहा था,

उसी को देखने के बाद मैं अपने फसल को देखने के लिए खेत की ओर चले गए, जहां तीन अपराधियों ने मेरे उपर गोली चला दिया। घायल अर्जुन यादव ने बताया कि मैं एक अपराधी को पहचानता हूं।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

घटना के संबंध में हिसुआ थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने की बात सामने आई है। जिस व्यक्ति को गोली लगी है, उसका गांव में किसी के साथ विवाद भी चल रहा था। प्रथम दृष्टया मामला गंभीर है, जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

You cannot copy content of this page