Home Blog Page 111

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक के साथ स्थायी संसदीय समिति की हुई बैठक, पढ़ें पूरी खबर  

0

सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में पूर्व मध्य रेल अंतर्गत यात्री सुविधा के विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

मंगलवार को रेलवे से सम्बद्ध स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में रेलवे से सम्बद्ध स्थायी संसदीय समिति और पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश के बीच पटना में एक बैठक का आयोजन किया गया,

जिसमें रेलवे से सम्बद्ध स्थायी संसदीय समिति के सदस्य सांसद कौशलेन्द्र कुमार, सांसद नरहरि अमीन, सांसद अजित कुमार भुइंया, सांसद खीरू महतो तथा सांसद डॉ प्रशांत नंदा भी उपस्थित थे।

बैठक में पूर्व मध्य रेल में यात्री सुविधा के विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के प्रारम्भ में महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने रेलवे से सम्बद्ध स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष सांसद राधामोहन सिंह एवं उपस्थित सभी सासंदों का स्वागत किया।

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं जैसे- फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्मों का उच्चीकरण, प्लेटफार्म शेड का निर्माण, स्टेशनों पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने सहित

अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही अमान परिवर्तन, दोहरीकरण, नई लाइन सहित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं पर भी विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया। बैठक में रेलवे के डिजिटलीकरण पर विशेष रूप से बल दिया गया।

बैठक में रेलवे की ओर से मुख्यालय एवं निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ रेलटेल, आईआरसीटीसी, क्रिस, आरभीएनएल तथा केआरसीएल के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे।

नवादा के आधा दर्जन ओपी को थाना का दर्जा मिलने के बाद एएसपी ने किया उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर 

0

अब ओपी अध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कराने नहीं जाना होगा पैतृक थाना

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

गृह विभाग के आरक्षी शाखा से जिले के छह ओपी को उत्क्रमित कर थाना का दर्जा मिल गया है। मंगलवार को ओपी से उत्क्रमित हुए कादिरगंज को थाना का दर्जा मिलने के बाद इसका उद्घाटन एएसपी हरि किशोर सिंह तथा प्रशिक्षु डीएसपी कामिनी कौशल ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया।

मौके पर कादिरगंज थानाध्यक्ष श्रवण कुमार राम आदि मौजूद थे। ओपी से थाना में उत्क्रमित जिले के बुंदेलखंड, कादिरगंज, शाहपुर, धमौल, रूपौ तथा सीतामढ़ी ओपी शामिल है, जिसका उद्घाटन मंगलवार को किया गया।

उक्त सभी ओपी को थाना का दर्जा मिलने से अब ओपी को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अपने पैतृक थाना नहीं जाना पड़ेगा। बताया गया कि पूरे बिहार में कुल 176 ओपी को थाना का दर्जा दिया गया है,

जिसमें नवादा जिले के बुंदेलखंड, कादिरगंज, शाहपुर, धमौल, रूपौ तथा सीतामढ़ी ओपी शामिल है। गृह विभाग के आरक्षी शाखा द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद सभी ओपी से उत्क्रमित हुए नये थानों का उद्घाटन किया गया।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र, अपराध नियंत्रण तथा विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से यह ओपी महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करते हैं तथा सभी ओपी अपने पैतृक थाना के अन्तर्गत काम करते थे,

जिससे ओपी स्थायी एवं स्वतंत्र रूप से कार्य करने में असमर्थ होते थे। ओपी की प्राथमिकी उनके पैतृक थाना में दर्ज होती थी। ओपी क्षेत्र में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर पैतृक थाना से दूरी होने के कारण उस क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को पहुंचने में काफी समय लग जाता था,

जिससे अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने में परेशानी होती थी। अपराधियों एवं अपराध पर नियंत्रण, विधि व्यवस्था के संधारण तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त सभी ओपी को उत्क्रमित कर स्थायी एवं स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अधिकार प्राप्त हो गया है।

उक्त सभी थाना क्षेत्र के ग्रामीणों में ओपी से थाना बनाए जाने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

अमृत भारत स्टेशन के शिलान्यास अवसर पर क्यों सम्मानित किए गए माॅडर्न इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थी, पढ़ें पूरी खबर

0

माॅडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष व शिक्षाविद डाॅ अनुज ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर कर दिया शुभकामनाएं

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवादा रेलवे स्टेशन को विकसित किए जाने की घोषणा प्रधानमंत्री‌ नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई थी, इस योजना का शिलान्यास नवादा रेलवे स्टेशन परिसर में समारोह पूर्वक किया गया।

इस समारोह में माॅडर्न इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माॅडर्न की छात्राओं वंशिका, रुही परी, साक्षी, आरुषी, रिद्धिमा के स्वागत गीत से हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नवादा के सांसद चंदन सिंह, राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर, नवादा की विधायिका विभा देवी, वारिसलीगंज की विधायिका अरुणा देवी तथा पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के अधिकारी मंच पर उपस्थित थे।

इस आयोजन को देखते हुए गत दिनों जिले के विभिन्न विद्यालयों में निबंध तथा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसका विषय था ‘वर्ष 2047 के विकसित भारत का विकसित रेलवे।

इस प्रतियोगिता में माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, न्यू एरिया तथा माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। यह कठिन प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई थी, जिसमें अंतिम और निर्णायक चरण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया था।

निबंध प्रतियोगिता में स्तुति सिन्हा ने प्रथम, निशिता बर्मन ने द्वितीय तथा वैष्णवी राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में तान्या कश्यप ने प्रथम, अभ्युदय प्रसाद ने द्वितीय तथा शेजल प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इन सभी प्रतिभागियों को समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों की हौसलाफ़जा़ई करते हुए इनकी प्रतिभा की सराहना की।

कार्यक्रम के मध्य में माॅडर्न की अनुराधा तथा राधा की जोड़ी ने राम सियाराम गीत पर शानदार प्रस्तुति से उपस्थित अतिथियों और हज़ारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित दर्शक इन बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते दिखे।

समारोह में उपस्थित माॅडर्न के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन को भी सुना। माॅडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष प्रखर शिक्षाविद व समाजसेवी डाॅ अनुज सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें बधाई दी।

माॅडर्न इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य गोपाल चरण दास, उप प्राचार्य सुजय कुमार, एमके विजय एवं धर्मवीर सिन्हा ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रत्यूष आनंद, अंजना दीक्षित, संगीत शिक्षक पवन कुमार सिन्हा, अनिल कुमार तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त खेल प्रशिक्षक अलखदेव प्रसाद विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यों कहा अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम नए भारत की नई कार्य संस्कृति का है प्रतीक, पढ़ें पूरी खबर

0

अमृत भारत स्टेशन योजना से जुड़ गया नवादा स्टेशन, मिली 21.54 कारोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिमोट से किया शिलान्यास, अब होगा नवादा स्टेशन अत्याधुनिक संसाधनों से लैस, होगा कायाकल्प
नवादा स्टेशन पर इस सौगात को लेकर सुबह से जुटे रहे जिलेवासी और जनप्रतिनिधि
नवादा सांसद चंदन सिंह व राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर ने शिलापट्ट से पर्दा हटा किया योजनाओं का शिलान्यास
शिलान्यास मौके पर नवादा विधायक विभा देवी, वारिसलीगंज विधायक अरूणा देवी, नप अध्यक्ष पिंकी कुमारी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता सहित कई नेताओं की रही उपस्थिति

Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार

अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम नए भारत की नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है। आज भारत जो करता है अभूतपूर्व स्पीड से करता है, आज भारत जो करता है अभूतपूर्व स्केल से करता है। आज के भारत ने छोटे-छोटे सपने देखना छोड़ दिया है। हम बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देते हैं।

यही संकल्प इस विकसित भारत-विकसित रेलवे कार्यक्रम में दिख रहा है। उक्त बातें सोमवार को अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कही। उन्होंने इस कार्यक्रम में देशभर से जुड़े सभी साथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारे साथ 500 से अधिक रेलवे स्टेशनों और डेढ़ हजार से ज्यादा दूसरी जगहों से लाखों लोग जुड़े हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार में आम हो या खास सभी को सम्मान मिला है और वे लोग हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी की उपस्थिति में आज एक साथ रेलवे से जुड़ी 2000 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, जिसमें पूर्व मध्य रेल अंतर्गत दानापुर मंडल के किउल-गया रेलखंड पर स्थित नवादा स्टेशन भी शामिल है। इस दौरान कई मॉडर्न इंगलिश स्कूल, गुरुदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और डीपीएस स्कूल के छात्र व छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई, वहीं पूर्व में आयोजित की गई प्रतिायोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

मौके पर नवादा सांसद चंदन सिंह, भाजपा के राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर, वारिसलीगंज के भाजपा विधायक अरूणा देवी, नवादा के राजद विधायक विभा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी तथा भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता आदि के अलावा दानापुर मंडल के सिनियर डीईएन गतिशक्ति प्रतीक रस्तोगी, नवादा के एसएसई तारकेश्वर प्रसाद, सीटीआई नवादा अंजन सिवान, डीईएन जावेद अख्तर तथा स्टेशन प्रबंधक अरूण कुमार सहित कई रेल पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। मंच संचालन सीटीआई दानापुर आरके सिन्हा ने किया।

प्रधानमंत्री ने लोक सभा चुनाव से पहले ही तीसरे टर्म में एनडीए की सरकार बनने की कह दी बड़ी बात
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि अभी तो इस सरकार के तीसरे टर्म की शुरुआत जून महीने से होने वाली है। अभी से जिस स्केल और जिस स्पीड पर काम होना शुरू हो गया है, वो सबको हैरत में डालने वाला है। कुछ दिन पहले मैंने जम्मू से एक साथ आईआईटी-आईआईएम जैसे दर्जनों बड़े शिक्षा संस्थानों का लोकार्पण किया। कल ही मैंने राजकोट से एक साथ 5 एम्स और अनेक मेडिकल संस्थानों का लोकार्पण किया और अब आज का यह कार्यक्रम में 27 राज्यों के करीब 300 से अधिक जिलों में 550 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास हुआ है, जिसमें देष भर के स्टेशनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सोमवार को 1500 से ज्यादा रोड, ओवरब्रिज, अंडरपास इसकी परियोजनाएं भी इसमें शामिल हैं। 40 हज़ार करोड़ रुपये की यह परियोजनाएं एक साथ जमीन पर उतर रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले ही हमने अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत की थी, तब भी 500 से अधिक स्टेशन्स के आधुनिकीकरण पर काम शुरु हुआ था, अब यह कार्यक्रम इसे और आगे बढ़ा रहा है, जो दिखाता है कि भारत की प्रगति की रेल किस गति से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश के विभिन्न राज्यों के नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी जब विकसित भारत की बात करता है, तो इसके सूत्रधार और सबसे बड़े लाभार्थी देश के युवा ही हैं। आज की इन परियोजनाओं से देश के लाखों नौजवानों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मैं देश के हर नौजवानों को बताना चाहता हूं कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। आपका सपना आपकी मेहनत और मोदी का संकल्प, यही विकसित भारत की गारंटी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन उस शहर की विशेषताओं से दुनिया को परिचित कराएगा। इन स्टेशनों के निर्माण में दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

एक दशक में एनडीए की केंद्र सरकार में रेल का हो गया कायाकल्प
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल सम्बोधन में कहा कि बीते 10 वर्षों में हम सभी ने एक नया भारत बनते देखा है और रेलवे में तो परिवर्तन साक्षात हम अपनी आंखों के सामने देख रहे हैं। जिन सुविधाओं की हमारे देश के लोग कल्पना किया करते थे, लोगों को लगता था कि काश भारत में ऐसा भी होता, वह आज हम आंखों के सामने होता हुआ देख रहे हैं। एक दशक पहले तक वंदे भारत जैसी आधुनिक सेमी-हाईस्पीड ट्रेन के बारे में कभी सोचा भी नहीं था और सुना भी नहीं था, किसी सरकार ने कभी बोला भी नहीं था।

एक दशक पहले तक अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेन की कल्पना बहुत मुश्किल थी। एक दशक पहले तक नमो भारत जैसी शानदार रेल सेवा के बारे में किसी ने कभी सोचा नहीं था। एक दशक पहले तक विष्वास ही नहीं हो पाता था कि भारतीय रेल का इतनी तेज़ी से विद्युतीकरण होगा, जिसे हमने कर दिखाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक दशक पहले तक मानवरहित फाटक भारतीय रेल की एक पहचान बन चुकी थी, जो एक आम तस्वीर थी। आज ओवरब्रिज, अंडरब्रिज से बे-रोकटोक और दुर्घटना रहित आवाजाही सुनिश्चित हुई है। एक दशक पहले तक लोगों को लगता था कि एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं सिर्फ पैसे वालों के ही भाग्य में हैं। आज गरीब और मिडिल क्लास के लोग रेलवे स्टेशन पर भी एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैें।

वर्चुअल सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने पूर्व की सरकार पर किया प्रहार
दशकों तक रेलवे को हमारे यहां की स्वार्थ भरी राजनीति का शिकार होना पड़ा। लेकिन अब भारतीय रेलवे, देशवासियों के लिए ईजी ऑॅफ ट्रेवल का मुख्य आधार बन रही है, जिस रेलवे को हमेशा घाटे में होने का रोना रोया जाता था, आज वही रेलवे परिवर्तन के सबसे बड़े दौर से गुजर रही है। यह सब कुछ इसलिए हो रहा है कि भारत 11वें नंबर से छलांग लगाकर 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई है। 10 साल पहले जब हम 11वें नंबर पर थे, तब रेलवे का औसत बजट 45 हज़ार करोड़ रुपये के आसपास रहता था, आज जब हम 5वें नंबर की आर्थिक ताकत है, तो इस वर्ष का रेल बजट ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक का है। उन्होंने कहा कि आप कल्पना कीजिए, जब हम दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेंगे, तो हमारा सामर्थ्य कितना अधिक बढ़ेगा, इसलिए मोदी भारत को जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जी-जान से जुटा हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा देश में घोटाले बाज नहीं जायेंगे बख्शे
वर्चुअल सम्बोधन के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा आपको एक और बात ध्यान रखनी है। नदी-नहर में पानी चाहे कितना भी क्यों न हो, अगर मेढ़ टूटी हुई हो तो किसान के खेत तक बहुत ही कम पानी पहुंचेगा। इसी तरह बजट चाहे कितना भी बड़ा हो, अगर घोटाले होते रहें, बेईमानी होती रही, तो जमीन पर उस बजट का असर कभी नहीं दिखता। बीते 10 वर्षों में हमने बड़े-बड़े घोटालों और सरकारी पैसों की लूट को बचाया है, इसलिए बीते 10 वर्षों में नई रेलवे लाईन बिछाने की गति दोगुनी हुई। उन्होंने कहा आज जम्मू-कश्मीर से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक, ऐसे स्थानों तक भी भारतीय रेल पहुंच रही है, जहां लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। ईमानदारी से काम हुआ, तभी ढाई हज़ार किलोमीटर से अधिक के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम हुआ है, यानि आपने टैक्स और टिकट के रूप में जो पैसा दिया, उसकी पाई-पाई आज रेल यात्रियों के हित में ही लग रही है। हर रेल टिकट पर भारत सरकार करीब-करीब 50 प्रतिशत डिस्काउंट देती है।

रेलवे के विकास से रोजगार के बढ़ रहे अवसर
प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे बैंक में जमा पैसे पर ब्याज़ मिलता है, वैसे ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगी हर पाई से कमाई के नए साधन बनते हैं, नए रोजगार बनते हैं। जब नई रेल लाईन बिछती है, तो मजदूर से लेकर इंजीनियर तक अनेक लोगों को रोजगार मिलता है। सीमेंट, स्टील तथा ट्रांसपोर्ट जैसे अनेक उद्योगों व दुकानों में नई नौकरियों की संभावनाएं बनती हैं, यानि आज जो ये लाखों करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है, वह हज़ारों प्रकार के रोजगार की गारंटी भी है।

जब स्टेशन बड़े और आधुनिक होंगे, ज्यादा ट्रेनें रुकेंगी, ज्यादा लोग आएंगे, तो आसपास रेहड़ी-पटरी वालों को भी इससे फायदा होगा। हमारी रेल छोटे किसानों, छोटे कारीगरों तथा हमारे विष्वकर्मा साथियों के उत्पादों को बढ़ावा देने वाली है। इसके लिए वन स्टेषन वन प्रोडक्ट योजना के तहत स्टेशन पर विशेष दुकानें बनाई गई हैं। हम रेलवे स्टेशनों पर हजारों स्टॉल लगाकर उनके उत्पाद बेचने में भी मदद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय रेल यात्री की सुविधा ही नहीं है, बल्कि देश की खेती और औद्योगिक प्रगति का भी सबसे बड़ा वाहक है।

रेल की गति तेज़ होगी, तो समय बचेगा। इससे दूध, मछली, फल तथा सब्ज़ी जैसे अनेक उत्पादन तेज़ी से मार्केट पहुंच पाएंगे। इससे उद्योगों की लागत भी कम होगी और इससे मेक इन इंडिया को आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति मिलेगी। आज पूरी दुनिया में भारत को निवेश के लिए सबसे आकर्षक माना जा रहा है, इसका एक बड़ा कारण आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी है। आने वाले 5 वर्षों में जब ये हज़ारों स्टेशन आधुनिक हो जाएंगे और भारतीय रेल की क्षमता बढ़ जाएगी, तो निवेश की एक और बहुत बड़ी क्रांति आएगी।

सांसद विवेक ठाकुर ने किया संस्कार इंटरनेशनल कॉन्सेप्ट स्कूल का उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर

0

नवादा के कादिरगंज शादीपुर हॉल्ट के पास मिला ग्रामीण बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा का सौगात

निदेशक बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा शहरों की तरह ग्रामीण बच्चों को मिलेगा शिक्षा के साथ समुचित सुविधाएं

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला मुख्यालय से सटे कादिरगंज के शादीपुर हॉल्ट के समीप बैधनाथपुर गांव में संस्कार इंटरनेशनल कॉन्सेप्ट स्कूल का उद्घाटन राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर ने किया।

इस विद्यालय से प्रभावित होकर सांसद श्री ठाकुर ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के विद्यालय का खुलना किसी सौगात से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ऐसे ही संस्थानों से सम्भव है।

यहां के निदेशक को धन्यवाद देते हुए कहा गांवों में बेहतर शिक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में ग्रामीण बच्चों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।

उद्घाटन मौके पर उपस्थित एमएलसी प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने कहा संस्कार इंटरनेशनल कॉन्सेप्ट स्कूल का इस क्षेत्र में खुलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गांव शिक्षित होगा तभी राज्य और देश विकसित होगा।

विद्यालय के निदेशक बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि हमारे यहां बेहतर शिक्षा के साथ-साथ सभी तरह के खेल की भी सुविधा है। इस स्कूल का कैंपस काफी बड़ा है और यहां आकर बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उद्घाटन मौके पर नामांकन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

साथ ही दो जोड़ी यूनिफार्म भी मुफ्त दिया जा रहा। उन्होंने कहा इस विद्यालय में प्री नर्सरी से वर्ग 5 तक की अभी पढ़ाई किया जायेगा। बेहतर शिक्षकों की टीम है, जिससे बच्चे गांव में ही बड़े शहरों की तरह शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि विद्यालय उद्घाटन के दिन 250 बच्चों का नामांकन किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शुभारम्भ के मौके पर इस स्कूल में बने क्रिकेट कोचिंग के लिए नवनिर्मित विकेट का भी उद्घाटन भी किया गया है।

क्रिकेट कोचिंग का उद्घाटन सांसद विवेक ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता तथा बीसीआई के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मौके पर संजय कुमार साहू, मणिलाल कुशवाहा, जिप सदस्य विनीता मेहता, वीणा देवी, ललन कुशवाहा, राजीव सिंह, रोहित सिंह, श्याम अग्रवाल, डॉ नीरज कुमार, ललन कुशवाहा, श्रवण कुमार बरनवाल, निशु भारती, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, मनीष आनंद तथा संध्या आनंद सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

नवादा स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना से जुड़ने का मिला सौगात, पढ़ें पूरी खबर

0

सोमवार को प्रधानमंत्री किउल-गया रेलखंड पर इस योजना के तहत कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवादा स्टेशन का होगा 21.54 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

देश भर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। इस योजना में नवादा स्टेशन को भी शामिल किया गया है, जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

नवादा स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना से जोड़े जाने पर जिले वासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। दानापुर मंडल के मुख्य जनसम्पर्क पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूरे भारत में अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत

554 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास व 1500 रोड ओवर ब्रिज तथा आरयूबी व एलएचएस का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश तथा रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे की उपस्थिति में करेंगे।

उन्होंने बताया कि पूर्व मध्य रेल अंतर्गत दानापुर मंडल में 171 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नवादा, लखीसराय एवं चौसा स्टेशन के विकास का शिलान्यास किया जायेगा,

साथ ही नवनिर्मित 3 रोड ओवर ब्रिज तथा 6 आरयूबी व एलएचएस का लोकार्पण किया जाएगा, जिसमें अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नवादा स्टेशन पर लगभग 21.54 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किया जायेगा।

वहीं इस रेलखंड पर स्थित लखीसराय स्टेशन पर लगभग 12.81 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडल अंतर्गत 3029 करोड़ रुपये की लागत से कुल 23 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास तथा

29 आरओबी एवं 50 आरयूबी व एलएचएस का लोकार्पण प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाएगा। विदित हो कि रेल मंत्रालय द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के नाम से स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए एक नई नीति तैयार की गयी है।

अमृत भारत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों पर भविष्य में यात्रियों की सुविधा, सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार

स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांग सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेत एवं निर्देश बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली तथा सुंदरीकरण आदि आवश्यक विकास कार्य किया जाएगा।

नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज तथा अंडरपास के माध्यम से लोगों को अवरोधमुक्त एवं सुरक्षित सड़क यातायात की सुविधा हो जाएगी और उनके समय की बचत होगी। इसके साथ ही एक ओर जहां विभिन्न क्षेत्रों में सामनों के परिवहन में लागत एवं समय में कमी आएगी, वहीं कार्बन उत्सर्जन में कमी आने से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। साथ ही त्वरित व संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित होगा।

तेजस्वी यादव ने नवादा में क्यों कहा राजद एमवाई और ए-टू-जेड की ही नहीं बाप की भी है पार्टी, पढ़ें पूरी खबर  

0

नवादा में भीड़ देखकर नेता प्रतिपक्ष हुए गदगद, कहा 3 मार्च को आपलोग पटना पहुंचकर जदयू को करें समाप्त
मात्र 17 महिने में पांच लाख लोगों को दिया रोजगार, एक साल और सरकार रहती तब दस लाख लोगों को मिलता रोजगार
तीन साल में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का तीन बार लिए शपथ
सभी जातियों का राजद करती है सम्मान
जन विश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव पहुंचे नवादा, जनसभा को किया संबोधित
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

शनिवार को तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के दौरान नवादा आईटीआई के मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हम आपका विश्वास और आशीर्वाद लेने आए हैं। हम आपकी लड़ाई लड़ने आए हैं। तेजस्वी यादव आपके लिए मर मिटने को तैयार रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विगत लोक सभा चुनाव के समय दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने व हर नागरिकों के खाते में 15-15 लाख रूपये देने का वादा किया था, क्या वह वादा पूरी हुई। उन्होंने 17 साल बनाम 17 महीने के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि मात्र 17 महीने में 5 लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया है, अगर एक साल तक रहते तो 10 लाख लोगों को नौकरी मिल जाती।

उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को दारोगा से डीएसपी तक की नौकरी देने का काम किया। वहीं उन्होंने कहा कि जब मैं विपक्ष में था और मैं मुख्यमंत्री से नौकरी देने की मांग करता था, तब उनके द्वारा कहा जाता था कि नौकरी देंगे, तब पैसे कहां से आयेगा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैें दो माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग में एक लाख 30 हजार वैकेंसी पर हस्ताक्षर कर चुके हैं, लेकिन सरकार बदलते ही वह पेंडिंग में चला गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में राजद की सरकार बन गई थी, लेकिन भाजपा वालों ने 10 से 12 सीट बेईमानी कर सरकार बनने से रोक दिया।

मौके पर राजद के राज्य सभा सांसद मनोज झा, पूर्व मंत्री आलोक मेहता, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव, जिला प्रभारी राजवंशी महतो, नवादा विधायक विभा देवी, रजौली विधायक प्रकाश वीर, गोविंदपुर विधायक मो कामरान, हिसुआ विधायक नीतू सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव भाई विनोद यादव, राजद अतिपिछड़ा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम कपूर चंद्रवंशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह, सीपीएम के जिला मंत्री प्रो नरेशचंद्र शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष रेणू सिंह तथा जिला पार्षद वीणा देवी के अलावा सीपीआई एवं भाकपा माले सहित महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

तेजस्वी ने कहा अब हम नया बिहार बनाने निकले
उन्होंने कहा कि अब हम नया बिहार बनाने निकले हैं, सिर्फ आप लोगों की आषिर्वाद और सहयोग की जरूरत है। श्री यादव ने कहा कि रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा तथा कारखाना आदि बेहतर हो इसमें हम लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी इधर जाते हैं, तो कभी उधर जाते हैं, लेकिन उनका कोई विजन नहीं है कि बिहार को कैसे आगे ले जायें। उन्होंने कहा कि लालू जी ने आप सबों के पास आषिर्वाद लेने भेजे हैं, हम उनका बेटा हैं आप हमें आशीर्वाद दें।

तीन मार्च को पटना आने का दिया न्योता
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी को ऑपरेषन हुआ इसलिए वे बाहर नहीं जा सकते हैं, इसलिए 3 मार्च को पटना में महारैला का आयोजन किया गया है, जिसमें आप सभी भाई लोग आईये और लालू जी के हाथों को मजबूत करने का काम करें। उसी दिन पटना की महारैला से जदयू का खात्मा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमलोगों को गरीबों को मुख्यधारा में लाना है, दलित व आदिवासी भाई को आगे लेकर चलना है। हमारी पार्टी हर तबके के लोगों को साथ लेकर चलने वाली है।

राजद सिर्फ माय ही नहीं बाप की भी है पार्टी
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं राजद माय की पार्टी है, लेकिन राजद सिर्फ माय ही नहीं बाप और ए-टू-जेड की पार्टी है। उन्होंने बाप के अर्थ को बताते हुए कहा कि बी से बहुजन, ए से अगड़ा, ए से आधी आबादी यानि महिलाओं तथा पी से पुअर यानि गरीबों की पार्टी है, जिसे कोई तोड़ नहीं सकता है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को लेकर चलेंगे, चाहे अगड़ा भाई हो, या पिछड़़ा भाई हो, या महादलित भाई हो, या आदिवासी भाई हो सभी को सम्मान के साथ लेकर चलने का काम राजद करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं मोदी की गारंटी है तो क्या मोदी जी बतायेंगे नीतीष चाचा की पल्टी मारने की गारंटी है।

नवादा पहुंचते ही हुआ जोरदार स्वागत, प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा ने बताया बिहार को तेजस्वी मॉडल
गया जिले से नवादा के सीमा पर पहुंचते ही तेजस्वी यादव का जन विश्वास यात्रा को राजद कार्यकर्ताओं ने गरम जोशी से स्वागत कर उनके काफिले को नवादा आईटीआई के मैदान तक लाया, जिसमें जन विश्वास यात्रा को सुनने जिले भर से एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटी।

जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा ने कहा कि जन विश्वास यात्रा महज़ यात्रा ही नहीं है, बल्कि बिहार में भविष्य की उम्मीद है, एक विकसित प्रदेश की परिकल्पना है तथा एक सुनहरे कल का भरोसा है। उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा बिहार की 13 करोड़ आबादी की आशाओं और उम्मीदों की यात्रा है।

बिहार के दबे-कुचले-वंचित समाज के स्वाभिमान की यात्रा है। प्रदेश सचिव श्री कुशवाहा ने कहा कि यह यात्रा बेरोज़गार युवाओं के अधिकार के लिए है। महिलाओं के सम्मान के लिए है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मेरे नेता के समर्पण और संघर्ष का ब्लू प्रिंट है। यह यात्रा सहानुभूति नहीं, संग्राम है।

उस बिहार के लिए जहां केवल 17 महीने के तेजस्वी मॉडल में 75 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। जातीय जनगणना के आर्थिक आंकड़े सार्वजनिक किए गए हैं, 5 लाख सरकारी नौकरियां दी गई है तथा नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पॉलिसी, स्पोर्ट्स पुलिसी तथा टूरिज़्म पॉलिसी लागू कर बिहार को नई बुलंदियों तक पहुंचाने की नींव रखी गई है।

हरी झंडी दिखाकर जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस का नवादा स्टेशन पर शुरू हुआ ठहराव, लोगों में दिखा उत्साह, पढ़ें पूरी खबर

0

नवादा रेलवे स्टेशन पर पुणे से जसीडीह जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद विवेक ठाकुर व नवादा सांसद चंदन सिंह ने दिखाया हरी झंडी
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा मोदी की गारंटी का है यह सौगात, अमृत भारत से जुड़ गया नवादा रेलवे स्टेशन, 26 को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

पूर्व मध्य रेल अंतर्गत दानापुर मंडल के किउल-गया रेलखंड पर स्थित नवादा स्टेशन पर लम्बे अरसे से मांग किये जाने के बाद शनिवार को पुणे-जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया है। इसको लेकर जिले वासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

शनिवार को नवादा सांसद चंदन सिंह तथा भाजपा के राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर ने नवादा स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर जसीडीह के लिए रवाना किया। इसके पूर्व नवादा स्टेशन पर भाजपा और लोजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिकों ने दोनों सांसदों का भव्य स्वागत किया।

स्टेशन पर प्रवेश से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता और जिला पार्षद विनिता मेहता ने ढोल-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफॉर्म पर दोनों सांसदों के लिए बनाया गया मंच पर उनके संबोधन को सुनने सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

इस दौरान अपने संबोधन में नवादा लोक सभा के सांसद चंदन सिंह ने बताया कि मैंने पिछले दिनों नवादा के लोगों की भावनाओं को समझते हुए संसद भवन में काफी जोरदार तरीके से केंद्रीय रेल राज्य मंत्री अश्विनी वैष्णव से जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन का नवादा स्टेशन पर ठहराव की मांग किया था, जिसे जल्द ही पूरा करने का रेल राज्य मंत्री के द्वारा मुझे आश्वासन दिया गया था।

भाजपा के राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नवादा वासियों के लिए जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस ट्रेंन का ठहराव मोदी की गारंटी का एक सौगात है। उन्होंने कहा कि अभी और भी कई परियोजनाओं का लाभ मिलना बाकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 26 फरवरी क़ो 70 हजार करोड़ रुपए से रेलवे के परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं।

जिसमें नवादा से जुड़ी कई रेल योजनाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि नवादा वासियों के लिए इस ट्रेन का ठहराव जरूरी था, जो आज सभी के प्रयास से पूरा हुआ है। इस दौरान नप अध्यक्ष पिंकी कुमारी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में दो दिन ठहराव करने की मांग किया।

गौरतलब हो कि नवादा वासियों को जसीडीह-पुणे सप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 11427/11428 का ठहराव शनिवार 24 फरवरी से नवादा स्टेशन पर शुरू हो गया है। नवादा स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को नवादा से किउल की ओर रवाना किया गया। ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 10.55 बजे के बजाय लगभग 50 मिनट बिलंब से 11.46 बजे नवादा स्टेशन पर पहुंची।

दोनों सांसदों के समर्थकों में इस ट्रेन की ठहराव का उपलब्धी लेने की मची रही होड़
पुणे-जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन का नवादा स्टेशन पर ठहराव का श्रेय लेने के लिए दोनों सांसद चंदन सिंह और विवेक ठाकुर के समर्थकों के बीच होड़ मची रही। दोनों सांसदों के समर्थक स्टेशन पर मौजूद थे, जो अपने-अपने सांसदों के लिए जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

वहीं एक नंबर प्लेटफॉर्म पर बनी मंच में बैठने के लिए भी आपाधापी होता रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष को जब कुर्सी नहीं मिली तो वह नाराज हो गये, परंतु रेल अधिकारियों ने हालात को सम्भालते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष को कुर्सी दिया। बता दें कि इस ट्रेन का परिचालन 27 सितंबर 2021 को शुरू हुआ था।

उस वक्त जसीडीह में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी, जिसका ठहराव नवादा स्टेशन पर नहीं दिया गया था, तब से नवादा वासियों ने इसके ठहराव को लेकर आंदोलन करना शुरू कर दिया था, जिसमें नवादा दवा संघ के अध्यक्ष बीके राय ने स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर रेल मंत्रालय तक नवादा वासियों के सहयोग से पत्राचार करते रहे।

मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार, लोजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, भाजपा प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला पार्षद विनिता मेहता तथा पूर्व चेयरमैन संजय साव के अलावा दानापुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिनव कुमार चंदन, मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण सिन्हा, मंडल विधुत अभियंता शैलेन्द्र दुबे, डीआरएम पीआरओ तनवारुल हक, स्टेशन प्रबंधक अरूण कुमार तथा आईओडब्ल्यू तारकेश्वर प्रसाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

गिट्टी लदे ट्रक से नवादा पुलिस ने बरामद किया लाखों रूपये मूल्य का गांजा, पढ़ें पूरी खबर

0

बरामद गांजा की कीमत आंका जा रहा है करीब 25 लाख रूपये, प्रेसवार्ता कर मीडिया को दी गई जानकारी 

ट्रक में एक-एक किलो का 61 पैकेट झारखंड रांची से नवादा के रास्ते ले जाया जा रहा था गया

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बिहार के नवादा जिले की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमावर्ती राज्य झारखंड से गिट्टी लेकर नवादा की ओर आ रही एक ट्रक से गांजा की बड़ी खेप बरामद किया है।

नवादा एसपी अंबरीष राहुल के निर्देश पर नगर थाना में प्रेसवार्ता कर एएसपी हरि किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रक, जिसका नंबर बीआर-01जीई/5638 है उससे लाखों का गांजा लाया जा रहा था, जिसका कीमत करीब 25 लाख रूपये आंका जा रहा है।

जो झारखंड से गिट्टी लोडकर नवादा होते हुए गया जिले कि ओर जाने वाली थी, जिसमें भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सुचना मिलते ही नवादा पुलिस सक्रिय हुई और सद्भावना चौक के समीप उक्त गिट्टी लदे ट्रक को शक के आधार पर रोकने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही ट्रक चालक काफी तेज गति के साथ ट्रक को हिसुआ-गया पथ कि ओर मोड़ दिया और काफी तेजी से ट्रक को लेकर भागने लगा।

अंततः नवादा पुलिस ने उक्त ट्रक को शोभिया स्थित कृषि फार्म के समीप सशस्त्र पुलिस बलों के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उसके बाद उक्त ट्रक की सघन तलाशी ली गई, जिसमें ड्राइवर सीट के पीछे बने तहखानें से एक-एक किलो का 61 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

बरामद सभी गांजा का कुल वजन 61 किलो है। ट्रक से गांजा बरामद होने के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के सनदोहरा निवासी विशेश्वर पासवान के 28 वर्षीय पुत्र सुबोध पासवान है।

इस संबंध में नगर थाना नवादा में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। मौके पर डीएसपी मुख्यालय कल्याण आनंद, सदर  एसडीपीओ अजय प्रसाद, प्रशिक्षु डीएसपी कामिनी कौशल, प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार तथा एसआई हिमांशु कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

चिराग पासवान के साथ डॉ अनुज के मिलन समारोह का हो रहा भव्य तैयारी, पढ़ें पूरी खबर

0

नगर के कुंती नगर में 25 फरवरी को मिलन समारोह के साथ होगा जनसभा
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार

नवादा में लोक सभा चुनाव से पूर्व सियासत सरगर्मी तेज हो गया है। इसी कड़ी में मॉर्डन ग्रुप के चेयरमैन व षिक्षाविद डॉ अनुज सिंह कांग्रेस का दामन छोड़कर लोजपा (रा) के दामन को थामेंगे।

इसको लेकर नगर के कुंती नगर मॉडर्न इंगलिष स्कूल के मैदान में तैयारी तेज कर दी गई है। डॉ अनुज ने बताया कि मिलन समारोह को लेकर हर तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है।

इसके लिए जगह-जगह तोरण द्वार भी बनाये गये हैं। हेलिकॉप्टर से नवादा के कुंती नगर में चिराग पासवान का आगमन 25 फरवरी को होगा। जिसके लिए भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।

लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह सहित पार्टी के हर कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। षिक्षाविद व समाज सेवी डॉ अनुज सिंह के साथ इस मिलन समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक लोजपा (रा) ज्वाईन करेंगे।

उन्होंने कहा कि लोजपा में हर कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान का ख्याल रखा जाता है। यही वजह है कि अपने समर्थकों के सुझाव उपरांत लोजपा (रा) में जाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा लोजपा (रा) में जाने का सबसे बड़ा कारण है जिले का विकास करना।

नवादा लोक सभा क्षेत्र वर्षों से विकास के लिए तरस रहा था, इस क्षेत्र का विकास स्थानीय सांसद के माध्यम से ही हो सकता है। इसके लिए लोजपा (रा) क्षेत्र वासियों की मनोकमना पूरी करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देष्य है कि नवादा जिला षिक्षित और बेरोजगार मुक्त हर संसाधन से प्रयुक्त हो। चिराग पासवान के आगमन को लेकर जिले भर में कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को मिलन समारोह में आने का न्योता देने में जुटे हैं,

वहीं मिलन समारोह को लेकर सभी तैयारी तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को कुंती नगर स्थित बन रहे सभा स्थल की तैयारी का जायजा लेने डॉ अनुज सिंह व संजय पासवान उर्फ डीसी पासवान के साथ लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज पासवान,

प्रदेश कार्यकारिणी के अयोध्या पासवान, प्रदेष सचिव विष्णुदेव पासवान, युवा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजबल्लभ पासवान, दिनेष पासवान, माहो पासवान, मंटू सिंह, अभय कुमार, ब्रजेष कुमार तथा गुड्डु सिंह आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page