Home Blog Page 110

होली से पहले सख्त हुआ उत्पाद पुलिस, समेकित जांच चौकी पर यात्री बस से भारी मात्रा में किया विदेशी शराब बरामद, पढ़ें पूरी खबर

0

यात्री बस को जब्त कर चालक व कंडक्टर को किया गिरफ्तार
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में होली और लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब की तस्करी पर उत्पाद विभाग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रजौली समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया।

इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि झारखंड के रांची से आ रही जय श्री कृष्णा यात्री बस संख्या बीआर-09एच/9401 के जांच के क्रम में 252 बोतल विदेषी शराब बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि बस में तहखाना बनाकर विदेशी शराब को बिहार लाया जा रहा था, जिसे जांचोपरांत वाहन व शराब के साथ चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के एसआई पिंटू कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर यह कार्रवाई की गई। बस के तहखाना से जब्त 252 बोतल विदेशी शराब में ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की का

108 बोतल, रॉयल चैलेंज व्हिस्की का 48 बोतल, रॉयल स्टैग व्हिस्की का 750 एमएल का 48 बोतल तथा 375 एमएल का 48 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया, जिसका कुल मात्रा 171 लीटर है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में बस चलाक झारखंड रांची के बंट सदर थाना क्षेत्र के

कृष्णा नगर मुहल्ला निवासी राम प्रकाश तिवारी के पुत्र प्रमोद कुमार तिवारी तथा बस कंडक्टर भोजपुर जिला अंतर्गत मुुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेलडुमरा ग्रामीण प्रताप नारायण सिंह के पुत्र कुमार यशपाल को गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद टीम में एएसआई विशु हेम्ब्रम सहित विभाग के पुलिस जवान शामिल थे। गौरतलब हो कि बिहार में शराबबंदी लागू हुए आठ साल बीत चुका है, बावजूद शराबबंदी पूरी तरह से लागू नहीं हो पा रही है। इन दिनों नवादा जिले के सीमावर्ती इलाकों में शराब माफिया पूरी तरह से सक्रीय है।

बता दें कि होली और लोकसभा चुनाव को लेकर माफिया शराब भंडारण में अभी से ही जुटे हैं। फिलवक्त उत्पाद विभाग द्वारा की गई लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कम्प मच गया है।

क्या आप जानते हैं सौ साल से अधिक उम्र के 608 मतदाता कैसे करेंगे लोक सभा चुनाव में मतदान, पढ़ें पूरी खबर 

0

डीएम ने लोक सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों व मीडिया के साथ की बैठक
शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रषासन ने कसी कमर
मतदान केंद्रों के नामों का परिर्वतन व स्थान परिर्वतन का जारी किया सूची
लाचार व बुजुर्ग मतदाता फाॅर्म 12-डी भरकर कर सकेंगे होम वोटिंग
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

आगामी लोक सभा चुनाव में सौ वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या नवादा जिले में 608 है। ऐसे मतदाताओं के लिए पहली बार होम वोटिंग की सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

हालांकि इसमें 85 वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाता भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा की गई व्यवस्था के तहत उन्हें नामांकन उपरांत फाॅर्म 12-डी भरकर देना होगा। इसके लिए जिला निर्वाचन ने अलग से कोषांग का गठन किया है।

सोमवार को डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित सभागार में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों व मीडिया कर्मियों के साथ बैैैैठक के दौरान कही। उन्होंने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रषासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

उन्होंने कहा कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या- 17 लाख 67 हजार 960 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या- 9 लाख 19 हजार 200 तथा महिला मतदाताओं की संख्या- 8 लाख 48 हजार 611 है। इसके अलावा जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या- 16164 है।

वहीं 85 वर्ष से सौ वर्ष के बीच की मतदाताओं की संख्या- 20733 तथा सौ वर्ष से उपर आयु के मतदाताओं की संख्या- 608 है। जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 149 है। वहीं नये मतदाता 18 से 19 वर्ष आयु की संख्या- 17802 है तथा 20 से 29 वर्ष आयु के मतदाताओं की संख्या- 3 लाख 43 हजार 684 है।

जिले के कई मतदान केंद्रों के नाम व भवनों में किया गया बदलाव
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने बताया कि नवादा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों के नाम, भवन व सहायक मतदान केंद्रों में बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि हिसुआ विधान सभा क्षेत्र में 7, नवादा विधान सभा क्षेत्र में 15, गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में एक तथा वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र 27 मतदान केंद्रों के बदलदने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

वहीं गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित इलाके में पड़ने वाला प्राथमिक विद्यालय दनियां को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचम्बा में स्थानांतरित किया गया है। मौके पर अपर समाहर्ता चन्द्रषेखर आजाद, सदर एसडीओ अखिलेष कुमार तथा उपनिर्वाचन पदाधिकारी महेष कुमार पासवान आदि मौजूद थे।

नवादा में कार्यरत दारोगा सड़क हादसे में हुआ जख्मी, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा के धमौल थाना में कार्यरत था दारोगा संतोष, छुट्टी पर कार से जा रहे थे अपने घर, रास्ते में मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के धमौल थानाध्यक्ष संतोष कुमार सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, घटना 29 फरवरी की है।

बताया जाता है कि थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुरूवार को छुट्टी में कार से घर जा रहे थे। मुजफ्फरपुर के एनएच-27 पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के कोदरकट्टा गांव के समीप उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

यह दुर्घटना ट्रक से साइड लेने के दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा जाने से हुई। हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटना में कार सवार थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बताया जाता है कि दुर्घटना स्थल से स्थानीय लोगों ने सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोतीपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जख्मी थानाध्यक्ष को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एनएमसीएच रेफर कर दिया।

मोतीपुर थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि जख्मी थानाध्यक्ष की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के हतता गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में की गयी है।

सूत्रों के अनुसार संतोष कुमार अपनी कार से गांव जा रहे थे, ओवरटेक कर ट्रक से साइड लेने के दौरान कार डिवाइडर से टकरायी, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जख्मी थानाध्यक्ष के परिजनों ने बताया कि उनकी हालत काफी नाजुक है, उनका इलाज मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

दुर्भाग्य इस बात का है कि अभी दारोगा संतोष कुमार कोमा में हैं, जिसे ठीक होने के लिए परिजन भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

एक ही कार्यालय में काम करने वाले युवक-युवती में हुआ प्यार, प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ने किया शादी से इनकार, पढ़ें पूरी खबर 

0

गर्भवती पीड़िता ने थाने के महिला हेल्प डेस्क से लगायी समझौता कराने की गुहार

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के वारसलीगंज प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक व उसके महिला सहकर्मी के बीच प्यार का मामला ने तूल पकड़ लिया है। एक ही कार्यालय में काम करने वाले दोनों कर्मियों के बीच पहले प्यार हुआ, उसके बाद शादी करने तक की बात बन गई।

पीड़ित प्रेमिका ने अपने प्रेमी कार्यपालक सहायक पर आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया, जब वह गर्भवती हुई तब इसकी जानकारी उसने प्रेमी को दिया, जिसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका पर दबाव बनाकर उसका गर्भपात कराने का प्रयास किया, लेकिन वह गर्भपात कराने से इनकार करते हुए शादी रचाने पर डटी रही।

इतना सब कुछ होने के बाद भी मामला सुलह नहीं हुआ तो प्रेमिका स्थानीय थाना पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। दरअसल, प्रखंड कार्यालय में काम करने वाले कार्यपालक सहायक सूरज कुमार व उसके साथ काम करने वाली एक महिला कार्यपालक सहायक के बीच प्यार परवान चढ़ गया।

दोनों के प्यार का मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों रिलेषनषीप में रहने लगे, जिसके बाद प्रेमिका गर्भवती हो गई। महिला हेल्प डेस्क को आवेदन देकर पीड़िता ने प्रेमी के साथ शादी करवाने की गुहार लगाई है। इसको लेकर महिला हेल्प डेस्क में दोनों पक्षों के बीच समझौता की बात चल रही है।

क्या कहती है पीड़िता
पीड़िता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम दोनों लंबे समय से एक ही कार्य स्थल पर काम किया करते हैं। इस दौरान हम लोगों का आपस में प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद सूरज ने शादी करने का आष्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाया।

जब गर्भवती हो गई तो उसने शादी से इनकार कर दिया। काफी आरजू-मिन्नत के बाद भी वह शादी को राजी नहीं हुआ तब 28 फरवरी 2024 को वारिसलीगंज थाना स्थित महिला हेल्प डेस्क में पहुंचकर लिखित रूप से शिकायत किया। हालांकि शिकायत पत्र को पीड़ित महिला कर्मी ने अपने पास रख लिया।

पीड़िता बताती हैं कि 29 फरवरी 2024 की सुबह जब मैं थाना जा रही थी, तब थाना चैक पर सूरज के कुछ लोगों ने यह कहकर रोक दिया कि हमलोग बैठकर समस्या का हल निकाल लेंगे, लेकिन बाद में फिर सूरज शादी से मुकर गया। उसने पूर्व की भांति ही देख लेने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार पहली बार उसके साथ 8 फरवरी 2024 को भी सूरज ने दुव्यवहार किया था, तब उसने अपने नियंत्री अधिकारी से शिकायत की थी, परंतु वहां भी सभी सूरज के पक्ष में खड़े दिखे और सारी बात को भूल जाने को कहते हैं।

हालात यह हो गया कि अब प्रेमी कर्मी सूरज शादी करने की बजाय नौकरी खा जाने व देख लेने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि कोई रास्ता नहीं सूझा तब थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई हूं। वैसे अब भी सामाजिक स्तर पर दोनों पक्षों के बीच मामले को सुलझाने की कवायद जारी है। जानकार बताते हैं कि दोनों की जाति अलग-अलग होना शादी में बाधा बन रहा है। हालांकि पीड़िता जाति बंधन को मानने से इनकार कर रही है।

नवादा जिला अभिलेखागार में आग से सुरक्षा का नहीं है इंतजाम, कभी भी हो सकती है बड़ी हादसा, पढ़ें पूरी खबर 

0

समाहरणालय स्थित जिला अभिलेखागार शाखा में है 114 सालों का जमीनी रिकाॅर्ड
जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग का नहीं है कोई ध्यान
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में जिले भर के अभिलेखों को संजोग कर रखने वाला जिला अभिलेखागार विभाग में आग से सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। जिले के खतियानों व बीटी एक्ट- 103 और 106 का रिकाॅर्ड यहां पिछले 114 सालों से रखा हुआ है,

जिससे आम नागरिकों को उनके जमीन का लेखा-जोखा पता चलता है। इसमें नया और पुराना दोनों खतियानों का रिकाॅर्ड वर्ष 1910 से उपलब्ध है। ऐसे में इस विभाग को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग को जाती है।

लेकिन यहां कागजातों की सुरक्षा पर किसी ने गम्भीरता से ध्यान नहीं दिया। इस विभाग को सबसे अधिक अगलगी की अनहोेनी का डर बना हुआ हैै, जिसके लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

समाहरणाय स्थित इस अभिलेखागार में अग्नि से बचाव का जो भी संसाधन है, वह बेकार हो चुका है। यहां दशकों से लगा खराब फायर एक्सटिंगशर सिलेंडर और फायर बाल्टी विभाग की शोभा बढ़ा रही है या यूं कहिए प्रशासन का मुंह चिढ़ा रहा है।

बताया जाता है कि विभाग में खराब फायर एक्सटिंगशर सिलेंडर और फायर बाल्टी को बदलने के लिए एक वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी को भी लिखा जा चुका है, बावजूद इस पर कोई गम्भीरता नहीं दिखाई गई। जिले भर के नया-पुराना खतियानों को संजोग कर रखने वाला विभाग अगलगी से बचाव के लिए संसाधन विहिन है।

हालांकि यहां के प्रधान लिपिक अनिल महाराज बताते हैं कि अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर सभी नया व पुराने खतियानों का स्कैनिंग कराया जा चुका है, परंतु अभिलेख 103 व 106 का स्कैनिंग कार्य अभी जारी है।

उन्होंने बताया कि करीब एक साल पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी को अग्नि सुरक्षा को लेकर लिखा जा चुका है। उन्होंने बताया कि यहां वर्ष 1910 से जिले भर के खतियानों का रिकाॅर्ड रखा हुआ है, जो जरूरतमंद लोगों को विभागीय नियमानुसार उपलब्ध कराया जाता है।

बता दें कि जिला अभिलेखागार के नये पदाधिकारी डाॅ राजकुमार सिन्हा ने दो दिनों पूर्व ही पदभार ग्रहण किया है, जिससे उनको अभी विभाग की दशा का पूर्ण जानकारी नहीं है।

फिलवक्त जिले के रिकाॅर्ड को संजोने वाला इस विभाग को आग से बचाव के प्रति प्रशासन की उदासीनता कभी भी बड़ी नुकसान को दावत दे सकती है।

नवादा में पर्यावरण पर मंडरा रहा खतरा, अतिक्रमण से शहर का खुरी नदी बना पाइन, पढ़ें पूरी खबर 

0

सदर प्रखंड में खुरी नदी का रकवा 33 एकड़ 43 डिस्मील, 60 फिसदी पर हो चुका कब्जा
पर्यावरण को लेकर नदी पर नहीं दिया जा रहा प्रशासनिक ध्यान
1987-88 के रिविजनल सर्वे में अतिक्रमणकारियों के नाम से हो गया नदी का अधिकांश भू-भाग
सर्वे के दौरान की गई बंदरबांट से खुरी नदी अब पाइन में हो चुका तब्दील
प्रशासन द्वारा 1919 के सर्वे से चलाया जाता रहा अभियान
खुरी नदी के अस्तित्व को मिटाने में नगर परिषद की भूमिका अहम

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा शहर से होकर गुजरने वाली खुरी नदी का अस्तित्व पर दिनों दिन खतरे का बादल मंडराता जा रहा है, जिससे पर्यावरण काफी प्रभावित होने लगी है। बरसाती नदी होने के कारण इसपर अतिक्रमण करना लोगों के लिये आसान हो चुका है।

इसमें भी नगर परिषद का फेंके जाने वाला कचरा उन अतिक्रमणकारियों के लिये सोने पर सुहागा का काम किया है, जिन्होंने इसपर अवैध कब्ज़ा जमाया है। वर्तमान में स्थिति यह हो गयी है कि नदी का 33 एकड़ 43 डिस्मील रकवा में करीब 15 एकड़ ही रकवा बचा है। खुरी नदी का करीब 18 से 20 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण कर लोगों ने नया खतियान सर्वे में अपने नाम से बंदरबांट कर लिया है।

वर्ष 1987-88 में नये सर्वे के दौरान नदी के जमीन का खूब लूटपाट किया गया था। फलतः खुरी नदी पूरी तरह से सिकुड़ चुका है। नदी का चैड़ाई करीब 65 फीट ही रह गया है। शहरी क्षेत्र में नदी को सबसे ज्यादा प्रभावित नगर परिषद से किया जा रहा है, जिसके कारण लोगों को नदी पर कब्जा करने का मौका मिलता गया।

बताया जाता है कि शहरी इलाकों में नदी किनारे बसे लोगों के अतिक्रमण का प्रभाव ऐसा हुआ कि नदी ने अपना रूख बदलना शुरू कर दिया और फिर गोंदापुर के रैयती जमीन को अपने चपेट में ले लिया, लेकिन जब नदी में पानी सुखना शुरू हुआ तब जिनका रैयती जमीन था उन लोगों द्वारा नदी में मकान बनाना शुरू कर दिया।

सबसे बड़ी सवाल- नदी में रैयती जमीन, तो नदी का जमीन कहां
खुरी नदी में रैयती जमीन का मामला ने एक नया मोड़ ले लिया है। साथ ही एक बड़ी सवाल प्रशासन के लिये खड़ा कर दिया है कि नदी में रैयती जमीन है तो नदी का जमीन कहां चला गया, बावजूद इस बिन्दु पर प्रशासन ने कभी कठोर कदम नहीं उठाया है। इतना ही नहीं खुरी नदी को कब्जा करने के लिये लोगों ने मंदिर और शिक्षण संस्थान तक को आधार बना लिया है। ऐसी हालात में नदी को अतिक्रमण मुक्त करना अब प्रशासन के लिये नामुमकिन ही नहीं बड़ी चुनौती भी बन चुकी है। पुराना सर्वे में नदी का जितना रकवा आता है, उसके आधार पर नया सर्वे में आने वाले रैयती जमीनों का जब तक जांच नहीं किया जायेगा, तब तक खुरी नदी को बचाया नहीं जा सकता है।

सदर अंचल में खुरी नदी के सम्पर्क में आने वाले इलाके
सदर अंचल में नगर का शहरी क्षेत्र में आने वाले इलाकों में मिर्जापुर लाईनपार, पार नवादा बड़ी दरगाह व तकियापर तथा शहर के नया पुल से सटे शेखावत बाग पूरी तरह से अतिक्रमण कर बसा हुआ है। यही इलाका न्यू एरिया के पश्चिमी भाग से होते हुए गोनावां तक अतिक्रमण कर लोगों ने नये सर्वे में अपने नाम से करा लिया है, लेकिन सर्वे होने के बाद प्रशासन को कार्रवाई करने में अड़चनें आने लगी हैै। उन दिनों नये सर्वे में जो भी जमीन लिया गया है, लोग वही खतियान दिखाकर प्रशासन की बोलती बंद कर दे रहे हैं।

नप का कचरा नदी में होता है डम्प
नगर परिषद नदी में कचरा डालकर इसके अस्तित्व को नुकासन करने के साथ-साथ अतिक्रमणकारियों के लिये रास्ता बनाने का काम कर रही है। इस परिस्थिति में जिला प्रशासन को कठोर कदम उठाने की जरूरत पड़ गई हैै। नगर परिषद अपने अधिकार क्षेत्र में कचरा फेंकने के लिये नदी के अस्तित्व को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है, बावजूद ऐसा नहीं किया जा रहा है। हालांकि वर्तमान में नप अपने कचरों को लेकर व्यवस्था में जुटी है। लेकिन अब तक जो कचड़ा डाला गया है वह अतिक्रमणकारियों के लिए जमीन लूट का माध्यम बन गया है।

किस इलाका में खुरी नदी का कितना है रकवा
– नवादा शहरी इलाका- 9 एकड़ 75 डिस्मील
– गोंदापुर इलाका- 17 एकड़ 68 डिस्मील
– मिर्जापुर इलाका- 5 एकड़ 60 डिस्मील
कुल 33 एकड़ 43 डिस्मील

क्या कहते हैं पदाधिकारी
नवादा सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि  खुरी नदी का अतिक्रमण और कचरा फेंके जाने को लेकर प्रशासन गंभीर है। इसको लेकर सदर अंचलाधिकारी को स्पष्टीकरण भेजा जा रहा है। खुरी नदी को लेकर जल्द ही अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई किया जाएगा, साथ ही कचरा डम्पिंग को लेकर कठोर कदम उठाया जाएगा।

आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो जान लीजिये किस-किस ट्रेनों के परिचालन में किया गया अस्थायी बदलाव, पढ़ें पूरी खबर 

0

इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर रेलवे ने किया बदलाव, लखनऊ मंडल के गोण्डा-बुढ़वल रेलखंड पर किया जा रहा तीसरी लाइन निर्माण

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

रेलवे ने लखनऊ मंडल के गोण्डा-बुढ़वल खंड पर तीसरी लाइन निर्माण के मद्देनजर गोण्डा कचहरी एवं करनैलगंज रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं पुनर्निर्धारण व नियंत्रण करने की घोषणा किया है।

जिसमें निरस्तीकरण किये जाने को वाली ट्रेनों में लखनऊ एवं पाटलीपुत्र से 4 एवं 5 मार्च को खुलने वाली गाड़ी संख्या- 12530/12529 लखनऊ जंक्शन-पाटलीपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

इसके अलावा परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनों में बरौनी से 4 एवं 5 मार्च को खुलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।

नई दिल्ली से 3 एवं 4 मार्च को खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी -गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी। दरभंगा से 4 एवं 5 मार्च को खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।

नई दिल्ली से 4 एवं 5 मार्च को खुलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी -गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी। सहरसा से 4 मार्च को खुलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।

नई दिल्ली से 4 मार्च को खुलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी। दरभंगा से 4 एवं 5 मार्च को खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।

मुजफ्फरपुर से 4 मार्च को खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस सप्‍तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस- प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 4 मार्च को खुलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर सप्‍तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस- वाराणसी-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

उक्त जानकारी देते हुए रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुनर्निर्धारण व नियंत्रण कर चलायी जाने वाली ट्रेनों में गोमतीनगर से 4 मार्च को खुलने वाली 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस गोमतीनगर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

कटिहार से 4 मार्च को खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 140 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। गुवाहाटी 4 मार्च को खुलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस ट्रेन रास्ते में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में गुरुदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चे क्यों हुए सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर

0

अमृत भारत स्टेशन योजना को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में लहराया परचम

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा नगर के तीन नंबर बस स्टैंड कन्हैया नगर स्थित गुरुदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चे अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम में सम्मानित हुए, जिससे उन बच्चों में उत्साह का ठिकाना नहीं है।

इस कार्यक्रम को लेकर रेलवे द्वारा आयोजित भाषण व कहानी वाचन में परचम लहराया। जिसको लेकर नवादा स्टेशन पर प्रधानमंत्री द्वारा उक्त योजना के शिलान्यास पर उपस्थित सांसद के हाथों सम्मानित हुए।

विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार, दीपक कुमार, अरबिन्द कुमार तथा संतोष कुमार ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कला, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में यहां के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

यही वजह है कि कम समय में ही इस विद्यालय के बच्चों ने बड़े शिक्षण संस्थानों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। निदेशक ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन कार्यक्रम को लेकर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में गुरुदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के

नवम वर्ग की छात्रा सोनम कुमारी को प्रथम, अष्टम की छात्रा सोहना साह को द्वितीय तथा नवम की छात्रा सृष्टि सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वहीं कहानी वाचन प्रतियोगिता में विद्यालय के

नवम वर्ग का छात्र अतुल राज को प्रथम, सप्तम वर्ग की चांदनी कुमारी को द्वितीय तथा अष्टम वर्ग की नंदनी कुमारी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा विद्यालय के बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। इसको लेकर विद्यालय के छात्रों व अभिभावकों में काफी उत्साह है।

आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित किये जाने की बात कही गई।

लीग मैच में गौतम बुद्ध क्रिकेट क्लब ने चैलेंजर क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया, पढ़ें पूरी खबर 

0

चैलेंजर क्रिकेट क्लब एवं गौतम बुद्ध क्रिकेट क्लब के बीच हुआ मुकाबला

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा लौंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग 2023-24 का मुकाबला चैलेंजर क्रिकेट क्लब एवं गौतम बुद्ध क्रिकेट क्लब के बीच बुधवार को आयोजित हुआ।

चैलेंजर क्रिकेट क्लब में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बल्लेबाजी करने उतरी। चैलेंजर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25.2 ओवर में 132 रनों पर ऑल आउट हो गया।

चैलेंजर क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में आदित्य राज ओझा ने सर्वाधिक 53 कमलेश ने 24 और दीपक चौधरी ने 19 रनों का योगदान दिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में कप्तान अनुराग ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किया,

जबकि राहुल भगत ने दो विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम बुद्ध क्रिकेट क्लब की टीम ने 15.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया,

जिसमें कप्तान अनुराग के 54, पार्थ सिंह के 26 और संजीव कुमार के 17 रन महत्वपूर्ण थे। चैलेंजर क्रिकेट क्लब की ओर से सुमित राजपूत ने दो विकेट हासिल किया।

गौतम बुद्ध क्रिकेट क्लब के कप्तान अनुराग के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका अजय कुमार एवं अमजद ने निभाया तथा मैच रेफरी के रूप में सुरेश यादव मौजूद थे।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, सचिव मनीष आनंद, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव,

टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मनीष गोविंद, आशीष पटेल, अजीत पांडेय, राकेश रंजन, राजेश कुमार, दिनेश कुमार तथा प्रहलाद कुमार आदि ने अपने दायित्वों का निर्वाहन किया। गुरुवार का मुकाबला नवादा ऑटोमोबाइल क्रिकेट क्लब एवं आदर्श सिटी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

पान की खेती वाले क्षेत्र में हो रहा था नशे की खेती, पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़ें पूरी खबर

0

पान की खेती के लिए मशहूर पकरीबरावां के छतरवार गांव में हो रहा था अफीम की खेती 

तीन सहोदर भाई मिलकर 10 कट्ठा जमीन पर कर रहा था खेती

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

होली और चुनाव से पहले नवादा में नशे की खेती का बड़ा खुलासा पुलिस ने किया। जहां पान की खेती का गढ़ माना जाता है वहीं अब अफीम जैसी नशीली पौधों की खेती की जा रही है।

यह खेती पकरीबरावां थाना क्षेत्र के छतरवार गांव में किया जा रहा था, जिसकी गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सगे भाई धंधेबाजों को गिरफ्तार कर अफीम के फसलों को जब्त किया।

बताया जाता है कि उक्त गांव में 10 कट्ठा जमीन पर अफीम की खेती किया जा रहा था, जिसका कीमत करीब 40 लाख रूपये आंका जा रहा है। मंगलवार की रात्रि अचानक हुई कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया।

जब्त अफीम का वजन करीब 4 क्विंटल 21.5 किलोग्राम बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि इन फलों में चीरा लगाकर इससे करीब 40 लाख की कीमत की अफीम तैयार की जा सकती थी।

पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों में पकरीवरावां के छतरवार गांव निवासी रामदेव प्रसाद के बेटे धर्मेंद्र प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद तथा देवदत्त कुमार शामिल है।

छापेमारी में पकरीवरावां के थानाध्यक्ष अजय कुमार के अलावा सीओ, बीडीओ व अन्य पदाधिकारी तथा पुलिस जवान आदि शामिल थे। गौरतलब हो कि बिहार में नशामुक्त कानून लागू हुए 8 साल बीत चूका है,

बावजूद जिले में अफीम जैसी निशीले पौधों का खेती होना शर्मनाक है। वहीं आये दिन शराब की बरामदगी इस बात को दर्शाता है कि जिले में नशामुक्त कानून मखौल बन गया है।

You cannot copy content of this page