नवादा में कार्यरत दारोगा सड़क हादसे में हुआ जख्मी, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर 

नवादा के धमौल थाना में कार्यरत था दारोगा संतोष, छुट्टी पर कार से जा रहे थे अपने घर, रास्ते में मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के धमौल थानाध्यक्ष संतोष कुमार सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, घटना 29 फरवरी की है।

बताया जाता है कि थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुरूवार को छुट्टी में कार से घर जा रहे थे। मुजफ्फरपुर के एनएच-27 पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के कोदरकट्टा गांव के समीप उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

यह दुर्घटना ट्रक से साइड लेने के दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा जाने से हुई। हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटना में कार सवार थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बताया जाता है कि दुर्घटना स्थल से स्थानीय लोगों ने सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोतीपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जख्मी थानाध्यक्ष को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एनएमसीएच रेफर कर दिया।

मोतीपुर थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि जख्मी थानाध्यक्ष की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के हतता गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में की गयी है।

सूत्रों के अनुसार संतोष कुमार अपनी कार से गांव जा रहे थे, ओवरटेक कर ट्रक से साइड लेने के दौरान कार डिवाइडर से टकरायी, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जख्मी थानाध्यक्ष के परिजनों ने बताया कि उनकी हालत काफी नाजुक है, उनका इलाज मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

दुर्भाग्य इस बात का है कि अभी दारोगा संतोष कुमार कोमा में हैं, जिसे ठीक होने के लिए परिजन भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page