Home Blog Page 109

नवादा पहुंचे प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार समीक्षा बैठक में क्यों भड़के मनरेगा अभियंता पर, पढ़ें पूरी खबर

0

बैठक से पूर्व ग्रामीण विकास योजना अन्तर्गत लाभुकों को राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत कार्ड का किया वितरण

डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का दिया निर्देश

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा पहुंचे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा किया। इस दौरान मनरेगा के कार्यों से असंतुष्ट दिखे।

समीक्षा बैठक शुरू होने से पूर्व सर्वप्रथम ग्रामीण विकास योजना अन्तर्गत लाभुकों को राशन कार्ड तथा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया। ग्रामीण विकास मंत्री ने विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जीविका, कार्यपालक अभियंता मध्याह्न भोजन तथा आपूर्ति आदि का बारी-बारी से कार्याें के बारे में समीक्षा किया। इस दौरान डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने संबंधित पदाधिकारियों से लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।

समीक्षा में योजनाओं की स्थिति 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अन्तर्गत कुल पंजीकृत लाभुकों की संख्या-10771 है, जो उपलब्धि 31.11 प्रतिशत है। सामाजिक सुरक्षा अन्तर्गत कुल पेंशनधारियों की संख्या-246135 है, जिसमें डीबीटी के माध्यम से माह फरवरी 2024 तक भुगतान किये गए पेंशनधारियों की संख्या-243231 है।

मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना में कुल 118 आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें कुल 116 आवेदन प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर से 115 आवेदन सत्यापित कर दिया गया है। वत्तीय वर्ष 2023-24 में बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना में कुल 396 आवदेन प्राप्त हुआ है।

जिसमें कुल 392 आवेदन प्रखंड स्तर एवं कुल 391 आवेदन जिला स्तर से सत्यापित किया गया है। मनरेगा एवं पीएमएवाईजी के अन्तर्गत सभी योग्य लाभुकों को इस योजनान्तर्गत लाभ देने का निर्देश दिया गया।

मनरेगा योजना में लापरवाही पर भड़के प्रभारी मंत्री 

मनरेगा योजना अन्तर्गत विभिन्न अपूर्ण योजनाओं की समीक्षा के क्रम में सभी अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।मनरेगा की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता, मनरेगा एवं सहायक अभियंता, मनरेगा को सख्त निदेश दिया गया कि क्रियान्वित योजनाओं का नियमित स्थल निरीक्षण करें। मनरेगा योजना अन्तर्गत 535 लोगों को काम नहीं मिलने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी मंत्री भड़क उठे।

मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह योजना, अन्तर्जातीय विवाह योजना, बैट्री चालित ट्राई साईकिल यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड, जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण, आधार शिडिंग रिपोर्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना, जीविका, मनरेगा आदि के बारे में भी विस्तृत रूप से प्रभारी मंत्री ने जानकारी प्राप्त किया। मंत्री के द्वारा जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

सरकारी राशि गबन मामले में नरहट प्रखंड के कौन है तत्कालीन नाजिर, जिसे दिया गया दोषी करार, पढ़ें पूरी खबर 

0

अधिकतम सजा के लिये अभिलेख भेजा गया मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के अदालत में

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले में सरकारी राशि गबन के आरोप में नरहट प्रखंड के तत्कालिन नाजिर घनश्याम प्रसाद को भादवि की धारा 409/420 के तहत दोषी पाते हुए उक्त धाराओं में अधिक्तम सजा देने के लिये न्यायिक दंडाधिकारी अनुभव रंजन ने अभिलेख को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के अदालत में भेजा है।

अभियुक्त पीछले कई सालों से जेल में बंद है। जानकारी देते हुए अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि मामला नरहट थाना कांड संख्या- 284/20 से जुड़ा है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी घनश्याम नरहट प्रखंड में नाजिर के पद पर कार्यरत थे।

जिसने प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दिये गये आदेश के आलोक में अनुमोदित राशि से अधिक राशि का चेक निर्गत कर 39 लाख 85 हजार रूपये का सरकारी राशि का गबन किया था।

नरहट प्रखंड के तत्कालिन प्रखंड विकास पदाधिकारी के अनुशंसा पर जिला पदाधिकारी के द्वारा गठित टीम ने जांच किया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के शिकायत को सही पाया, तब आरोपी के विरूद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पुलिस के द्वारा अनुसंधान में भी घटना को सत्य पाते हुए अंतिम प्रपत्र न्यायालय में जमा किया और न्यायालय के द्वारा 18 अक्टूबर 2020 को वाद में संज्ञान लिया गया।

16 सितम्बर 2021 को वाद में आरोपी के विरूद्ध आरोप गठन किया गया और गवाहों की गवाही अदालत में दर्ज होने लगी। अभियोजन की ओर से कुल 8 गवाहों की गवाही अदालत में दर्ज कराई गई।

अभिलेख पर मौजूद साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के अवनोकन बाद न्यायिक दंडधिकारी अनुभव रंजन ने भादवि की धारा 409/420 के तहत दोषी पाते हुए मामले को गम्भीर पाया

तथा उक्त धाराओं में अधिकतम सजा देने के लिये अभिलेख को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के अदालत में भेजा है। ऐसे में हर लोगों की निगाह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पर टिकी है, जिसमें उक्त आरोपी को कितने सालों की सजा सुनाई जाती है।

चांद का हुआ दीदार, रमजान का पहला रोजा मंगलवार से होगा शुरू, लोगों में दिखा उत्साह, पढ़ें पूरी खबर 

0

रमजान का महीना होता है खास, पाक के साथ इबादत करने से खुश होते हैं अल्लाह
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

इस्लाम धर्म का पाक महीना रमजान मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास होता है। माना जाता है कि इस माह में जन्नत के सभी दरवाजे खुल जाते हैं। इस माह में की गई इबादतों का सवाब अन्य माह से कई गुणा ज्यादा मिलता है।

इस माह का इंतजार बहुत ही शिद्दत के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों को रहता है। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से हर साल 29 या 30 रोजे ही रखे जाते हैं। ईद का चांद दिखने पर रोजे विदा होते हैं, जिसके अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है।

बता दें, रमजान के रोजों की खुशी में ही ईद मनाई जाती है। आमतौर पर रमजान माह की शुरुआत चांद के दीदार होने के साथ शुरु होता है, जिसमें रविवार को चांद का दिदार नहीं होने से सोमवार के बजाय मंगलवार से रमजान शुरू होगा।

रमजान का महीना तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसे अशरा कहते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के पूरे महीने रोजा रखते हैं, इबादत करते हैं, कुरआन पाक का तिलावत कर अल्लाह को राजी करते हैं।

इस्लामिक फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेजाम खां कल्लू ने बताया कि यह एक ऐसा महीना होता है जब अल्लाह रोजेदार और इबादत करने वालों की हर एक जायज दुआ को कुबूल करते हैं। इसके साथ ही गुनाह करने वाले बंदो को बख्शीश देते हैं।

ऐसे रखते हैं रोजा
इस पाक माह में रोजेदार रोजा रखने के लिए सूरज निकलने से पहले खाते हैं, जिसे सेहरी कहते हैं। सेहरी के बाद से सूरज ढलने तक भूखे-प्यासे रहते हैं। इसके बाद शाम में सूरज ढलने के बाद मगरीब की आजान होने पर रोजा खोला जाता है, जिसे इफ्तार कहते हैं।

नमाज होती है जरुरी
माना जाता है कि बिना नमाज के रखा गया रोजा फाका कहलाता है। यह तभी कबूल होता है जब रोजेदार कसरत से 5 वक्त की नमाज अदा करें। इसके साथ ही बुराइयों से खुद को दूर रखें। रोजा को लेकर बाजार में भी रौनक देखने को मिला। इसको लेकर लोगों ने खरीदारी भी खूब की।

नवादा में लोकसभा चुनाव का घमासान शुरू, राजद के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भाजपा को क्यों कहा  भ्रष्टाचार की गंगोत्री, पढ़ें पूरी खबर 

0

भाजपा भ्रष्टाचार की गंगोत्री है और भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं स्वयं देश के प्रधानमंत्री
तेजस्वी यादव ने 17 महीने में जो काम किया वह 17 साल में भी नहीं हुआ, राजद का जन-विश्वास यात्रा से बौखला गई है भाजपा, राजद वह बगीचा है, जहां सभी प्रकार के खिलते हैं फूल

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में लोकसभा चुनाव का घमासान तेज हो गया है, इसी को लेकर नवादा पहुंचे राजद मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने भाजपा पर खूब भड़के।

उन्होंने कहा कि जिस बगीचा में सभी तरह का फूल खिलते हैं वह राजद का बगीचा है, जिस बगीचा में एक तरह का फुल खिल रहे हैं वह भाजपा का बगीचा है। राजद ए-टू-जेड की पार्टी है, राजद का विधान परिषद में 15 सदस्य हैं, जिसमें सभी समुदाय व जाति-धर्म के लोग हैं।

रविवार को सद्भावना चौक स्थित जिला राजद कार्यलय पहुंचे पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राम को महिमा मंडल किया, लेकिन राम जब काम नहीं आए तो पलटू राम को अपने साथ ले लिया।

बगैर किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि दशरथ ने राम को उत्तराधिकारी बनाया था। उत्तराधिकारी बनकर तेजस्वी यादव ने 17 महीने में जो काम किया वह 17 साल में भी नहीं हुआ था। नौकरी का मतलब तेजस्वी होता है यह हर जुबान पर है।

उन्होंने कहा कि राजद के जन-विश्वास यात्रा में मिल रहे समर्थन को देखकर भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में राजद के प्रति लोगों की आस्था है। राजद को मिल रही समर्थन के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कुनबे को बिहार बार-बार आना पड़ रहा है, लेकिन उनके आने से काई फर्क नहीं पड़ने को है।

श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का औरंगाबाद की सभा में कुर्सी खाली दिखाई पड़ी, जबकि बिहार और केंद्र सरकार दोनों का संयुक्त सहयोग से भाजपा की सभी कार्यक्रम हो रही है। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव, प्रदेश सचिव सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम कपूर चन्द्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेणु सिंह तथा रामचन्द्र यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

अर्थ व्यवस्था पर किया चर्चा 

अर्थव्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि 173 लाख करोड़ देश पर कर्ज है, जिसपर हमें कोई खुशी मनाने का अवसर नहीं है। यह सरकार की दायित्व है, लेकिन इस देश में सरकार सिर्फ दो लोग ही चला रहे है और दो लोग देश की सम्पत्ति को खरीद रहे है।

चुनाव के सवाल पर मुख्य प्रवक्ता श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी और इस बार 470 सीटे महागठबंधन की झोली में जाना तय है। भाजपा वोट लेने के लिए धार्मिक रूप से उन्माद फैलाने, नफरत परोसना तथा आपसी एकता को भंग करना जानती है और राजद गंगा-जमुनी की तहजीब पेश करती है।

प्रधानमंत्री 12 मार्च को देश भर में एक साथ 85 हजार करोड़ रुपये का क्या देंगे सौगात, पढ़ें पूरी खबर 

0

लगभग 6000 रेल अवसंरचना परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लेकार्प, इसमें पूर्व मध्य रेल की 13,228 करोड़ की परियोजनाएं हैं शामिल

प्रधानमंत्री 10 नई वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन का भी करेंगे शुभारंभ, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च, 2024 को देश भर में एक साथ 85 हजार करोड़ रूपए से अधिक की रेल परियोजनाओं, जिसकी संख्या 6000 के करीब होगा, उसका शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री देश के विभिन्न स्टेशनों के मध्य से 10 नई सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन का शुभारंभ तथा 4 वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार एवं 2 अन्य रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर परिचालन का शुभारंभ करेंगे।

इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने रविवार को पटना में प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया। प्रेसवार्ता के दौरान महाप्रबंधक ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास व लोकार्पण किए जाने वाले विभिन्न रेल परियोजनओं तथा नए वंदे भारत ट्रेन सहित अन्य रेल सेवाओं के संबंध में संवाददाताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 6558 करोड़ की लागत वाली 19 रेलवे वर्कशॉप, लोको शेड, पिट लाईन व कोचिंग डिपो, फलटण-बारामती नई रेल लाईन एवं इलेक्ट्रिक ट्रैक्सन सिस्टम के अपग्रेडेशन कार्य का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू खुर्जा से साहनेवाल सेक्शन, न्यू मकरपुरा से न्यू घोलवड सेक्शन और वेस्टर्न डीएफसी के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

20,744 करोड़ रूपए की लागत कई योजनाएं राष्ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री 20,744 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 1500 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण व मल्टी ट्रैकिंग तथा आमान परिवर्तन, 2400 करोड़ रूपए की लागत से विद्युतीकृत 2135 किलोमीटर रेलखंड को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा 280 करोड़ की लागत वाली वेस्टर्न डीएफसी ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर एवं 2763 करोड़ रूपए की लागत वाली रेलवे वर्कर्शाप, लोको शेड, पिट लाईन व कोचिंग डिपो (16) भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

इसके अलावा रेलवे गुड्स शेड (222 करोड़ रूपए), गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल (25 करोड़ रूपए), डिजिटल कंट्रोलिंग ऑफ स्टेशन (25,500 करोड़ रूपए), 80 रेलखंडों में 1045 रूट किलोमीटर में ऑटोमेटिक सिगनलिंग सिस्टम (1361 करोड़ रूपए) का राष्ट्र को समर्पण किया जाएगा। प्रधानमंत्री 1500 से अधिक वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल तथा 35 रेल कोच रेस्टोरेंट तथा 975 लोकेशनों पर सोलर पावर स्टेशन व सर्विस बिल्डिंग राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का पीएम करेंगे शुभारंभ 

महाप्रबंधक ने बताया कि इसी क्रम में प्रधानमंत्री मैसूर-डाू. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई), लखनऊ-देहरादून, कलबुर्गी-सर एम विश्वेसरैया टर्मिनल बेंगलुरू, रांची-वाराणसी, दिल्ली (निजामुद्दीन)-खजुराहो, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पटना-लखनऊ, अहमदाबाद-मुम्बई सेंट्रल एवं पुरी-विशाखापत्तनम सहित 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ करेंगे।

अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का द्वारका तक, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत एक्सप्रेस का एक्सटेंशन चंडीगढ़ तक, गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का एक्सटेंशन प्रयागराज तक तथा तिरूवनंतपुरम-कासरगोड़ वंदे भारत एक्सप्रेस का एक्सटेंशन मंगलुरू तक किया जाएगा। विदित हो कि 31 जनवरी, 2024 तक 82 वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे में चल रही है। ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 24 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों और 256 जिलों से गुजरती हैं। 10 जोड़ी और वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत के साथ, भारतीय रेलवे में 104 सेवाएं (51 जोड़ी ट्रेन) चालू हो जाएगी।

पूर्व मध्य रेल की 13,228 करोड़ रूपए की परियोजनाएं भी शामिल

महाप्रबंधक ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 85 हजार करोड़ रूपए की जिन रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा उनमें पूर्व मध्य रेल की 13,228 करोड़ रूपए की परियोजनाएं भी शामिल हैं । साथ ही शुभारंभ किए जाने वाले 10 वंदे भारत ट्रेन में पटना-लखनऊ एवं न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है। रांची-वाराणसी वंदे भारत का परिचालन भी पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार होकर किया जाएगा।

50 करोड़ की लागत वाली वाशिंग पिट लाईन के साथ कोचिंग कॉप्लेक्स के निर्माण का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरकटियागंज में 50 करोड़ की लागत वाली वाशिंग पिट लाईन के साथ कोचिंग कॉप्लेक्स के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसी क्रम में 5423 करोड़ रूपए की लागत से ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की न्यू चिरैला पाथु-न्यू सोननगर लिंक (137 रूट किमी), 6309 करोड़ रूपए की लागत से 422 किलोमीटर लंबी नई लाईन / दोहरीकरण/आमान परिवर्तन/मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं का प्रधामंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 12 करोड़ रूपए की लागत से आरा और मुजफ्फरपुर में वाशिंग पिट लाईन, 1329 करोड़ रूपए की लागत वाली 4 गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल, पटना, दरभंगा और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र एवं 68 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

नवादा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1401 मामलों को हुआ निपटारा, पढ़ें पूरी खबर 

0

दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ उद्घाटन

प्रभारी जिला जज ने लगातार भ्रमण कर लोक अदालत का करते रहे मुआयना

पीछले अदालत की तुलना में अधिक मुकदमों का हुआ निपटारा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1401 मामलों को आपसी समझौता के आधार पर निपटाया गया। जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव कुमारी सरोज कृति ने बताया कि व्यवहार न्यायालय के विभिन्न अदालतों में लम्बित 454 मामलों को आपसी सुलह के आधार पर निपटाया गया, जबकि जिला अंतर्गत विभन्न बैंक ने 935 ऋणियों के साथ 2 करोड 93 लाख 51 हजार 580 रूपये का समझौता करते हुए एक करोड़ 25 लाख 78 हजार 403 रूपये वसूले।

वाहन दुर्घघटना दावा वाद के 24 एवं श्रम वाद से सम्बंधित 24 मामलों को भी निपटाया गया। विद्युत विपत्र सुधार के 7 एवं बीएसएनएल के 5 मामलों का निपटारा किया गया। आयोजित अदालत में 20 वर्ष से भी अधिक पुराने मामले को भी निपटाया गया। आयोजित अदालत को सफल बनाने के लिये अपर जिला जज अशुतोष राय देशमुख, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक विशाल, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार, न्यायकर्ता आशीष रंजन, न्यायिक दंडाधिकारी प्रतीक सागर, अनुभव रंजन, अनामिका कुमारी, रोहित अमृतांषु तथा शिया श्रुती बेंच पर प्रतिनियुक्त किये गये थे।

प्रभारी जिला जज ने भ्रमण कर लिया जायजा

अदालत के सफल संचालन तथा आने वाले अड़चनों के मद्देनजर प्रभारी जिला जज सह अपर जिला जज सुभाष चन्द्र शर्मा व प्राधिकार के सचिव आयोजित अदालत का भम्रण किया तथा सभी बेंचों पर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वहीं सचिव ने कुछ पक्षकारों से मिलकर उनकी समस्या को सुना और सम्बंधित बेंच को निर्देश दिया।

प्रभारी जिला जज ने दिया धन्यवाद

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन पर प्रभारी जिला जज ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व अधिवक्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सबों के सहयोग से लोगों को जागरूक किया गया तथा उन्हें लोक अदालत में मामलों को निपटारा समझौता के आधार पर किये जाने के लिये प्रेरित किया गया। यही कारण है कि पीछले लोक अदालत की तुलना में इस लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा हुआ।

दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ उद्घाटन

व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रभारी जिला जज सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चन्द्र शर्मा, प्राधिकार के उपाध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी अशुतोष कुमार वर्मा, प्राधिकार के सदस्य सह पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल व सचिव कुमारी सरोज कीर्ति ने संयक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर प्रभारी जिला जज ने कहा कि सुलह मानव का मूलभूत स्वभाव है। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों के निपटारा किये जाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रही। अधिवक्तागण पूरा सहयोग कर रहे हैं, इस कारण निपटारा किये जाने वाले मुकदमों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा न्यायिक पदाधिकारियों के सहयोग से यह अदालत सफलता की ओर अग्रसर है। मामलों के निपटारा से पक्षकार के बीच का विवाद अदालत में सुनवाई होने के पहले समाप्त हो जाता है तथा पक्षकारों के बीच आपसी सौहार्द सम्बंध स्थापित हो जाता है।

वहीं अपने सम्बोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस लोक अदालत के कारण अदालत में मुकदमों का बोझ घट रहा है। लोक अदालत के सफल संचालन के लिये जिला प्रशासन सदा प्रयासरत है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिय प्रशासन नोटिस को प्राथमिकता के आधार तामिला कराती है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मुकदमों के पक्षकार को समझौता करने का पहल भी करती है। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद थे।

पीछले अदालत की तुलना में अधिक मुकदमों का हुआ निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का प्रयास पीछले लगभग तीन माह से चल रहा था। प्राधिकार के सचिव नोटिस के तामिला के लिये पुलिस पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें की। वहीं न्यायिक पदाधिकारी भी अपने-अपने अदालत के मुकदमों को निपटारा समझौता के आधार पर किये जाने का लगातार प्रयास किया, जिसका फलाफल शनिवार को दिखा। पुर्व के आयोजित हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में 1158 मामलों का निपटारा किया था, जबकि सम्पन्न हुए अदालत में 1401 मामलों को आपसी समझौता के आधार पर निपटारा किया गया। पीछले बार सम्पन्न हुए अदालत की तुलना में बैंक ने भी अधिक रूपये ऋणियों से वसूल किये। दिनों दिन लोक अदालत की ओर पक्षकारों का झुकाव बढ़ता जा रहा है।

मॉडर्न इंटर ब्रांच जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला जीतकर मॉडर्न कुंती नगर बना चैंपियन, पढ़ें पूरी खबर 

0

मॉडर्न ग्रुप द्वारा आयोजित 2023-24 के इस टूर्नामेंट में चारो ब्रांच- हिसुआ, नारदीगंज, न्यू एरिया व कुंती नगर के बीच पिछले एक महीने से चल रहा था मुकाबला

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

मॉडर्न इंटर ब्रांच जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट 2023-24 का फाइनल मुकाबला बुधवार को कुन्ती नगर और न्यू एरिया के बीच खेला गया, जिसमें कुंती नगर ने न्यू एरिया को 16 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

खेल शुरू होने से पहले मॉडर्न शैक्षिक समूह के निदेशक डॉ अनुज कुमार ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएं दी। टॉस मॉडर्न कुंती नगर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

आदित्य राज के 15, प्रत्यूष कुमार के 26 तथा प्रिंस के 9 रनों के सहयोग से निर्धारित 10 ओवर में कुल 86 रन बनाया। न्यू एरिया के तरफ से अनमोल कृष्णा एवं अंकित राज ने 3-3 विकेट व नवनीत ने दो विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू एरिया की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 70 रन ही बना सकी। कप्तान शमी ने 27 तथा अंकित राज ने 13 रनों का योगदान दिया।

कुंती नगर की तरफ से रोहित नितिन गौरव ने दो जबकि आदित्य एवं सुमित ने एक-एक विकेट लिया। रोहित को शानदार गेंदबाजी के लिए फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया,

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार कुंती नगर के कप्तान सानू राज को दिया गया, टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार न्यू एरिया के अनमोल कृष्णा ने हासिल किया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार कुंती नगर के हरफनमौला खिलाड़ी आदित्य राज को मिला।

इस मैच के अंपायर की भूमिका बिहार स्टेट पैनल के राकेश रंजन एवं बुरहान अख्तर ने निभाई। पारितोषिक वितरण समारोह मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य गोपाल चरण दास,

उप प्राचार्य एमके विजय, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित खेल शिक्षक अलखदेव प्रसाद, दीपक पुष्टि तथा नीतीश कुमार के द्वारा किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर नूतन उद्यान फाउंडेशन की महिलाओं ने किया रंगारंग कार्यक्रम, पढ़ाया जागरूकता का पाठ, पढ़ें पूरी खबर

0

संस्था को सशक्त बनाने के लिए माॅडर्न ग्रुप के चेयरमैन डाॅ अनुज ने किया 25 हजार रूपये देने की घोषणा

कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, बेहतर प्रस्तुति करने वालों को किया सम्मनित

पिछले पांच सालों से महिलाओं को जागरूक कर सशक्त बनाने में संस्था निभा रही बड़ी योगदान

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिलाओं की संस्था नूतन उद्यान फाउंडेशन ने नगर अस्पताल रोड स्थित जैन धर्मशाला में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन नवादा विधानसभा के विधायक विभा देवी ने किया।

उन्होंने कहा कि संस्थान की महिलाओं ने जिस तरह से महिलाओं को सशक्त बनाने में योगदान कर रही है, उससे मैं काफी प्रभावित हूं और भविष्य में हर सम्भव मदद करने का वचन देती हूं। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद माॅडर्न ग्रुप के चेयरमैन डाॅ अनुज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की जीवन सबसे अधिक संघर्शशील होती है। उन्होंने कहा कि एक पुरूष की तुलना में महिलाएं आधिक गतिशील होती हैं।

उनके कंधे पर पूरे परिवार का बोझ होता है, बावजूद वह हार नहीं मानती हैं। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि माताएं और बहनें जिस तरह से अपनी जवाबदेही को निभाती हैं, वहीं उनको अपने सेहत का भी ख्याल रखना होगा। डाॅ अनुज सिंह ने कार्यक्रम में माता-पिता पर आधारित प्रस्तुति देख महिला कलाकारों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया,

साथ ही संस्था को आर्थिक मदद के रूप में 25 हजार रूपये राशि देने की घोषणा भी की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डाॅ संघमित्रा, डाॅ गिशु श्वेता तथा डाॅ निवेदिता ने महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक करने का काम किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने सेहत के प्रति जागरूक रहेगी तभी समाज को आगे लेकर जा सकेंगी।

वहीं महिला व्यवसायी रेशमा सिन्हा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में रोजगार करने के लिए उनकोे सबसे पहले अपने अंदर आत्म विष्वास पैदा करना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज के दौर में हर क्षेत्र को चुनौती की तरह मिसाल बन रही हैं। संस्था की फाउंडर प्रगति श्रीवास्तव और नूतन बिहारी ने कहा कि यह संस्थान वर्ष 2019 से काम कर रही है।

अपने पांच सालों में इस संस्था की शुरूआत उड़ान के नाम से किया गया था, जो अब बदलकर नूतन उद्यान फाउंडेशन के नाम से हो गया है। उन्होंने बताया कि यहां महिलाओं को ऑलराउंडर बनाकर उन्हें सशक्त किया जाता है। इतना ही नहीं जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर होती हैं और उनमें कुछ बेहतर करने की क्षमता होती है, तो ऐसी हालात में उन्हें मदद भी किया जाता है। वहीं जिला चित्रांश एसोसिएषन के मंशु सिन्हा व संतोष सिन्हा को आयोजन में सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया गया।

मौके पर संस्थान की महिलाओं में राखी गुप्ता, राखी बरनवाल, तरूण चैरसिया, मेनका गुप्ता, रिंकी बरनवाल, पुष्पा बरनवाल, सुजाता, कौशिकी, संगीता, नेहा, पूनम कुमारी, राधा देवी, रूक्मणी, सरिता बरनवाल बंटी, श्रुति सिन्हा, आराधना, बेबी बरनवाल, मंजू भगत, रूबी  देवी, नंदिता कुमारी, इशिता प्रियंका, ममता बरनवाल, मधु, पुष्पा, स्नेहा कुमारी, सोनी देवी, आराधना, बबीता, रूपाली, अनीता, आदिति, भवानी, सुमन, ममता देवी, समता सिंह, अर्पणा कौशिक, नेहा कुमारी, स्नेहा कुमारी, सरिता बरनवाल तथा रजनी देवी आदि मौजूद थी।

रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं की प्रस्तुति रही सराहनीय

कार्यक्रम में सबसे पहले स्वागत गान प्रस्तुत कर आगंतुक अतिथियों का अभिवादन किया गया। उसके बाद राम आयेंगे की धुन पर महिलाओं ने सभी को भक्ति भाव में डूबो दिया। इस दौरान संविधान नाटक के माध्यम से समाज में परिवार, समाज, संस्कृति और धर्म के नाम पर प्रताड़ित होने वाली महिलाओं पर आधारित नाटक की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में सबसे अलग वृद्धाश्रम पर आधारित संगीतमय नाटक ने सभी को भाव विभोर कर दिया, जिसमें एक वृद्ध मां को उनका बेटा वृद्धाश्रम में छोड़ जाता है और उसकी वहां जो व्यथा और दर्द होती है, उसको देख श्रोता भावविभोर हो गये। इस नाटक पर खुश होकर माॅडर्न ग्रुप के चेयरमैन डाॅ अनुज ने पूरी टीम को पांच हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर रेलवे कहां-कहां शुरू कर रही है मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, पढ़ें पूरी खबर 

0

6 मार्च से 8 मार्च तक तीन जोड़ी महाशिवरात्रि मेला स्पेशल ट्रेन का शुरू होगा परिचालन

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पूर्व मध्य रेल द्वारा नरकटियागंज से बापूधाम मोतिहारी और रक्सौल तथा बगहा और सेमरा के मध्य 6 मार्च से 8 मार्च तक 3 जोड़ी महाशिवरात्रि मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने की घोषणा किया है।

दानापुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गाड़ी संख्या 05569/05570 बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज-रक्सौल मेला स्पेशल (वाया सगौली-नरकटियागंज) शुरू किया जायेगा।

जिसमें गाड़ी संख्या 05569 बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज-रक्सौल मेला स्पेशल बापूधाम मोतिहारी से 10 बजे प्रस्थान कर सगौली, बेतिया आदि स्टेशनों पर रूकते हुए 14 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

वापसी में यह गाड़ी संख्या 05570 रक्सौल-नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी मेला स्पेशल रक्सौल से 14.35 बजे प्रस्थान कर 18.45 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05572/05571 बगहा-सेमरा-बगहा मेला स्पेशल चलेगी।

जिसमें गाड़ी संख्या 05572 बगहा-सेमरा मेला स्पेशल बगहा से 10 बजे प्रस्थान कर नरकटियागंज, बेतिया, सगौली आदि स्टेशनों पर रूकते हुए 12.50 बजे सेमरा पहुंचेगी।

वापसी में यह गाड़ी संख्या 05571 बनकर सेमरा-बगहा मेला स्पेशल सेमरा से 14.45 बजे प्रस्थान कर बेतिया, नरकटियागंज आदि स्टेशनों पर रूकते हुए 18.35 बजे बगहा पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 05574/05573 रक्सौल-नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी मेला स्पेशल (वाया नरकटियागंज-सगौली) भी शुरू किया जायेगा।

जिसमें गाड़ी संख्या 05574 रक्सौल-नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी मेला स्पेशल रक्सौल से 9 बजे प्रस्थान कर बेतिया, सगौली आदि स्टेशनों पर रूकते हुए 13.05 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी।

यही ट्रेन वापसी में गाड़ी संख्या 05573 बनकर बापूधाम मोतिहारी- नरकटियागंज-रक्सौल मेला स्पेशल बापूधाम मोतिहारी से 15.05 बजे प्रस्थान कर 20 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

लम्बा इंतजार के बाद तिलैया स्टेशन को मिला सौगात, कामाख्या एक्सप्रेस का तिलैया स्टेशन में शुरू हुआ ठहराव,पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा सांसद चंदन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन ठहराव का किया शुभारम्भ
सांसद ने कहा कामाख्या के बाद अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए भी हूं प्रयासरत

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

काफी लम्बे इंतजार के बाद पूर्व मध्य रेल अन्तर्गत दानापुर मंडल के किउल-गया रेलखंड पर स्थित तिलैया स्टेशन को सौगात के रूप में कामख्या एक्सप्रेस का ठहराव मिल गया है। मंगलवार का दिन हिसुआ वासियों के लिए ऐतिहासिक पल रहा।

इस ऐतिहासिक पल को अपनी आंखों से देखने के लिए काफी संख्या में लोग तिलैया जंक्शन पर जुटे थे, साथ ही मोबाइल के कैमरे में कैद करने और अपनी आंखों से उस पल को देखने के लिए उतावले दिखे, जिसकी स्वीकृति भारत सरकार के रेल मंत्रालय से मिला था।

मंगलवार को जैसे ही स्थानीय सांसद चंदन सिंह ने दोपहर 1.48 बजे गया की ओर से आती हुई गया-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन को जब अपने हाथों से लाल झंडी दिखाकर रुकवाया। ट्रेन रुकने के बाद ट्रेन के चालक एवं अन्य कर्मियों को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और

फिर जैसे ही 2 मिनट की ठहराव के बाद 1.50 बजे ट्रेन के खुलने का समय होते ही हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को सांसद नें रवाना किया। ट्रेन को रवाना करने से पहले पूर्व मध्य रेल अन्तर्गत दानापुर मंडल के एडीआरएम अनुभव कुमार चंदन की अध्यक्षता तथा

ब्रजेश चौबे के मंच संचालन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मैंने विपरीत परिस्थितियों में भी क्षेत्र का विकास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवादा में विकास के प्रति गंभीर है। कामाख्या एक्सप्रेस का ठहराव तिलैया जंक्शन पर होना मोदी सरकार के विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस का नवादा स्टेशन पर ठहराव की मंजूरी के बाद तिलैया जंक्शन पर कामाख्या एक्सप्रेस का ठहराव की मंजूरी मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उपस्थित लोगों के आग्रह के बाद उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि आप लोगों की सुविधा को देखते हुए

जल्द ही रेल मंत्रालय से किउल-गया रेलखंड के रास्ते दिल्ली आने-जाने के लिए महाबोधि एक्सप्रेस और श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित राजगीर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी विस्तारित कर तिलैया जंक्शन तक करने कि मांग करूंगा और मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि केंद्र सरकार बहुत जल्द ही इसकी स्वीकृति भी प्रदान कर देगी।

उन्होंने कहा कि नवादा शहर में जाम की समस्या को देखते हुए रेलवे द्वारा आरओबी निर्माण की स्वीकृति मिलना हमारे प्रयास का ही नतीजा है।मौके पर एडीआरएम अनुभव कुमार चंदन, शिवेंद्र कुमार, स्टेशन मैनेजर दिलीप कुमार, चीफ क्रू कंट्रोलर जयकांत कुमार, सांसद प्रतिनिधि पवन कुमार गुप्ता, लोजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, भाजपा नेता नरेश सिंह, आलोक कुमार, मुखिया धनंजय कुमार तथा वार्ड पार्षद सुधीर कुमार सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page