Home Blog Page 108

शहर से ज्यादा स्वच्छ बनेगा दोसुत पंचायत, स्वच्छता अभियान का डीडीसी ने किया शुभारम्भ, पढ़ें पूरी खबर 

0

डीडीसी ने दोसुत गांव में कचरा संग्रहण केंद्र का किया शिलान्यास, कचरा से किसानों को मिलेगा जैविक खाद
स्वच्छता अभियान को लेकर पंचायत के हर वार्डों में कूड़ेदान व कचरा संग्रह ठेला को हरी झंडी दिखाकर डीडीसी ने किया रवाना

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के शहरी क्षेत्रों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र को स्वच्छ बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत दोसुत गांव में स्वच्छता को लेकर डीडीसी ने कचरा संग्रहण केंद्र का शिलान्यास किया।

साथ ही दोसुत पंचायत के हर वार्डों में कचरा संग्रह करने के लिए ठेला व कूड़ेदान को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया कि दोसुत पंचायत में कुल 13 वार्ड हैं, जहां से कचरा संग्रह कर उसे केंद्र तक लाया जायेगा, जहां किसानों के लिए जैविक खाद तैयार किया जायेगा।

इस व्यवस्था से ग्रामीणों को उनके खेतों की मृदा शक्ति मिलेगी और रसायनिक खाद से निजात भी मिलेगा। इस पंचायत के किसानों को जैविक खाद के माध्यम से शुद्ध अनाज पैदा करने का यह बेहतर विकल्प दिया गया है।

डीडीसी ने कहा कि स्वच्छता अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है, इसके लिए कई संस्थाएं काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां के वार्डों से जो भी कचरा संग्रह होगा उससे जैविक खाद तैयार कर किसानों को दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता हर इंसान के लिए जरूरी है। इस पंचायत में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में हर लोग सहयोग करें। उन्होंने लोगों की सराहना करते हुए कहा कि आप लोग यह सबसे नेक काम करने का निर्णय लिया है, जो सराहनीय है। सफाई कर्मियों को आप लोग सहयोग करें, इससे घर भी साफ रहेगा और गांव भी साफ रहेगा।

इसके माध्यम से राजस्व भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस स्वच्छता अभियान से कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा और साफ-सफाई भी बेहतर होगी। मंच संचालन कर रहे स्थानीय निवासी व रविकांत पूनम डीएड कॉलेज के सचिव अजय कुमार रविकांत ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि इस पंचायत में स्वच्छता का बड़ा अभियान शुरू किया गया है, जिसमें मुखिया सुलेखा देवी का सराहनीय योगदान रहा है। इसके अलावा जिला पार्षद गीता देवी के द्वारा सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए स्थल का शिलान्यास समाजसेवी श्रवण सिंह के द्वारा किया गया।

मौके पर बीडीओ पंकज कुमार, मनरेगा पीओ पंकज कुमार, सरपंच फूलकुमारी दास तथा आर्यन प्रधान सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर डीडीसी ने उज्जवला योजना के तहत चार महिलाओं को लाभान्वित किया, जिसमें बाबूलाल मांझी की पत्नी पिंकी देवी, जितेन्द्र रजक की पत्नी रीना देवी, लूटन चौधरी की पत्नी रामरति देवी तथा भुनेश्वर रविदास की पत्नी उर्मीला देवी शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव अधिसूचना जारी होते ही नवादा में डीएम ने प्रेसवार्ता कर क्या दी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर 

0

चुनाव आचार संहिता लागू, डीएम ने कहा निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने को लेकर प्रशासन है कटिबद्ध

पहले चरण में 19 अप्रैल को नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में होगी मतदान
17 लाख 69 हजार 796 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
दिव्यांग व 85 वर्ष आयु से अधिक के मतदाताओं को मिलेगा होम वोटिंग की सुविधा
जिले में शांतिपूर्ण मतादान कराने को लेकर डीएम ने किया आम जनता से सहयोग की अपील
जिले में लागू हो गया धारा 144, उलंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होते ही नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पहले चरण में मतदान होना है। इसको लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम आषुतोष कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता का आयोजन कर कहा कि नवादा लोकसभा में पहले चरण में मतदान किया जाना है, इसको लेकर प्रषासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पहले चरण 19 अप्रैल को नवादा लोकसभा में मतदान कराया जाना है, जिसमें 17 लाख 69 हजार 796 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि महिला मतदाताओं की संख्या- 8 लाख 49 हजार 457 व पुरूष मतदाताओं की संख्या- 9 लाख 20 हजार 190 है। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या- 149 है। उन्होंने बताया कि 18 से 19 वर्ष आयु के नये मतदाताओं की संख्या- 18 हजार 215 है। जबकि 20 से 29 वर्ष आयु के मतदाताओं की संख्या- 3 लाख 45 हजार 192 है। इसके अलावा 3548 सर्विस वोटर हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 28 मार्च 2024 से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी, नामांकन की समीक्षा 30 मार्च को, उम्मीदवारों की नाम वापसी का अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित है। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को मतदान होना है और 4 जून 2024 को मतगणना की तिथि निर्धारित है। जिले में मतगणना केंद्र केएलएस कॉलेज को बनाया गया है। बता दें कि नवादा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 6 विधानसभा आता है, जिसमें 235 रजौली, 236 हिसुआ, 237 नवादा, 238 गोविंदपुर, 239 वारिसलीगंज तथा 170 बरबीघा विधानसभा शामिल है।

नवादा लोकसभा क्षेत्र में लागू कर दिया गया धारा-144
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि अधिसूचना जारी होते ही नवादा लोकसभा क्षेत्र में शनिवार की शाम से ही धारा- 144 लागू हो गया है। इसके अंतर्गत भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता में वर्णित किसी भी अपराध करने तथा शांति भंग करने के उद्देश्य से पांच या उससे अधिक व्यक्ति किसी भी स्थान पर एकत्रित नहीं होंगें। यह आदेश पूर्व अनुमति प्राप्त सभा/जुलूस या शादी/बारात पार्टी/शव-यात्रा/हाट बाजार/कर्त्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मचारी एवं पुलिस बल पर लागू नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, तीर-धनुष, लाठी, भाला, गंड़ासा, ईंट-पत्थर एवं मानव शरीर के लिए घातक कोई भी हथियार प्रदर्शन नहीं करेंगे।

यह आदेश परम्परागत ढंग से शस्त्र धारण करने वाले समुदाय पर विधि-व्यवस्था एवं निर्वाचन कर्त्तव्य पर लगे दंडाधिकारी/निर्वाचन कर्मियों और पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होगा। यह आदेश जिला दंडाधिकारी द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर निर्गत किए जाने वाले आदेश पर निर्दिष्ट तिथि को निर्दिष्ट स्थान पर शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा शस्त्र निरीक्षण कराने एवं शस्त्र जमा करने के लिए शस्त्र ले जाने वाले अनुज्ञप्तिधारियों पर शिथिल रहेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई उत्तेजक नारा नहीं लगायेंगे तथा ऐसा कोई आपत्तिजनक आचरण नहीं करेंगे जो आदर्श आचार संहिता के प्रतिकूल हो।

किसी प्रकार का पोस्टर, पर्चा, आलेख तथा फोटो आदि अथवा किसी व्यक्ति विशेष के विरूद्ध अपमानजनक पर्चा, आलेख, फोटो आदि का प्रकाशन नहीं करेंगे या नहीं चिपकायेंगे या नहीं लिखेंगे, जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी धार्मिक स्थल का उपयोग राजनीतिक प्रचार के लिए नहीं करेंगे एवं धार्मिक आयोजन से साम्प्रदायिक भावना को राजनीतिक हित के लिए नहीं उभारेंगे तथा न ही भड़कायेंगे। कोई भी व्यक्ति मतदाताओं को डराने, धमकाने एवं किसी भी प्रलोभन में लाने का कार्य नहीं करेंगे। किसी भी प्रकार के सभा, जुलूस, धरना या प्रदर्शन तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग बिना सक्षम पदाधिकारी की पुर्वानुमति के आयोजित नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निरूपित आदर्श आचार संहिता के कोई प्रावधान का उल्लंघन नहीं करेंगे।

मतदाता वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों से भी डाल सकेंगे वोट
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के लिए सभी निर्वाचक जिन्हें निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किया गया हैं, मतदान स्थल पर अपना मत डालने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाने का प्रावधान किया गया है। एसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए प्रावधान भी किया गया है।

जिसमें पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेन्स, राज्य व केन्द्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, बैंकों व डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) के माध्यम से मतदान कर सकेंगे।

राज कृष्णा ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा है मोबाइल आयुष्मान कैम्प, हजारों लाभुक हुए लाभान्वित, पढ़ें पूरी खबर 

0

नवादा विधायक विभा देवी के पहल पर क्षेत्र वासियों को मिल रहा आयुष्मान कार्ड बनवाने का लाभ

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा विधायक विभा देवी के निर्देश पर जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर मोबाइल कैंप चलाया जा रहा है। कैंप के ऑपरेटर शम्भू विश्वकर्मा ने बताया कि

विधायक के निर्देश पर श्री राज कृष्णा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से नगर के विभिन्न मुहल्लों में मोबाइल कैंप लगाया जा रहा है। विगत कुछ दिनों में कैंप लगाकर हजारों लाभुकों को न केवल मुफ़्त में ई-केवाईसी किया गया है

बल्कि आयुष्मान कार्ड का हार्ड कॉपी भी निर्गत किया जा रहा है। खासकर भदौनी, शोभ मंदिर मुसहरी, स्टेशन रोड, लाईनपार मिर्जापुर, मालगोदाम, छाय रोड तथा देवी मन्दिर गली आदि मुहल्लों में मोबाइल कैंप लगाकर हजारों लाभुकों को कार्ड निर्गत किया जा चूका है।

ट्रस्ट के माध्यम से कैम्प लगाने का सिलसिला तब तक चलेगा जबतक चुनाव आचार संहिता नहीं लग जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ़्त इलाज के लिए भी ट्रस्ट के अधिकारीयों द्वारा बताया जा रहा है।

विधायक विभा देवी का स्पष्ट निर्देश है कि आम लोगों के निर्धारित मानदंडों के अनुसार अगर इलाज करने में कोताही बरती जायगी तो त्वरित संज्ञान लिया जायगा।

ट्रस्ट के अधिकारी अनिल प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार अकेला, शशिभूषण शर्मा एवं नंदकिशोर बाजपेयी लगातार कैंप के क्रियाकलापों का अवलोकन कर रहे हैं।

वन विभाग की लापरवाही- आखिरकार कहां से आया जंगली हाथी, 2007 व 2021 की घटना का दिलाया याद, पढ़ें पूरी खबर 

0

वन विभाग ने किया अपील रहें सचेत, ग्रामीणों में कोहराम
2007 में रजौली के जंगलों में तथा 2021 में सिरदला के जंगल में जंगली हाथी ने मचाया था तांडव, सिरदला में एक मासूम सहित चार की गई थी जान
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया जंगल में एक हाथी देखा गया है जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। वन विभाग के डीएफओ के द्वारा हाथी को भगाने की कोशिश की जा रही है। बताया जाता है कि झारखंड के जंगली क्षेत्र से ये हाथी भटककर नवादा आ गया है। हाथी को आबादी से दूर रखने के लिए वन विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। झारखंड से हाथी को जंगल में वापस भगाने के लिए टीम देर रात से ही भागने की कोशिश कर रही है, ताकि हाथी को पुनः जंगल की तरफ लौटाया जा सके।

विशेष परिस्थिति में हाथी को ट्रंकलाइज किया जा सकता है। वन विभाग के डीएफओ संजीव रंजन ने कहा कि हाथी के द्वारा कोई नुकसान अभी तक नहीं पहुंचाया गया है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील किया कि हाथी को देखकर कोई भी लोग हाथी पर पथराव ना करें। हाथी अगर किसी को नजर आती है तो इसकी सूचना जरूर दें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सचेत हैं। वन विभाग के द्वारा देर रात से ही हाथी के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

वन विभाग की लापरवाही- आखिरकार कहां से आया जंगली हाथी, 2007 व 2021 की घटना को दिलाया याद
नवादा में वन विभाग की लापरवाही से जंगली हाथी का तांडव आये दिन जिले के झारखंड सीमावर्ती क्षेत्रों में मचा रहता है, जिसका ताजा उदाहरण रजौली के हरदिया गांव की है। तीन साल पूर्व सिरदला के आबादी वाले क्षेत्र में घुसकर ग्रामीणों को मौत के घाट उतार देने की घटना हो चुकी है।

यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी 2007 में रजौली के जंगल में जंगली हाथी का तांडव ने कई लोगों की जानें ले चुका है। उन दिनों भी वन विभाग अपनी सफाई देकर पलड़ा झाड़ लिया था, लेकिन यहां ऐसे जंगली जानवरों से निपटने के लिए वन विभाग के पास आज भी कोई संसाधन नहीं है। वन और पर्यावरण के साथ-साथ जंगली पशु पक्षियों की सुरक्षा भी बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन विभाग के अधिकारी इन दिनों अपनी जवाबदेही से भटक कर माइंस की कार्रवाई में जुटे हैं।

26 फरवरी 2021 को सिरदला में जंगली हाथी के तांडव ने एक मासूम सहित चार लोगों की जानें ले चुकी है। उन दिनों बेमौत मारे गये ग्रामीणों का जिम्मेदार वन विभाग को ग्रामीणों ने बताया था। उन दिनों वन विभाग ने हाथी को झारखंड के जंगल में खदेड़ने की गलत मैसेज लोगों को देकर अपना पलड़ा झाड़ लिया था, लेकिन वह जंगली हाथी मौत का कहर बनकर सिरदला से नारदीगंज थाना क्षेत्र में पहुंच गया। फिर क्या था देखते ही देखते एक गांव से दूसरे गांव तांडव मचाते हुए मौत का आतंक मचाने लगा था।

जंगली हाथी इतना उग्र था कि इंसानों को देखते ही वह उसपर टूट पड़ रहा था। किसी को अपने सुंढ़ में लपेट लेता था तो किसी को पैरों से कुचलकर सदा के लिए मौत की नीद सुलाए जा रहा था। गांव के खेत खलिहान से लेकर घरों तक नुकसान पहुंचाता रहा, परंतु इसके लिए बहाल वन विभाग ने न तो हाथी को पकड़ने का प्रयास किया और ना ही उस मदमस्त हाथी को खदेड़ने की कोशिशें की थी।

जंगली हाथी को पकड़ने बंगाल, भागलपुर, पटना व गया से पहुंची थी टीम
वर्ष 2021 में जंगली हाथी को पकड़ने के लिए बंगाल के बांकुड़ा, भागलपुर, पटना व गया से टीम नवादा पहुंची थी। बताया जाता है कि झारखंड के जंगल से ही हाथी नवादा के जंगल में भटक कर घुस जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि हाथी पागल नहीं रहता है, वह झुंड से भटक कर इंसानी इलाकों में आने से बौखला जाता है। गौरतलब हो कि 2007 में भी झारखंड के चतरा से भटक कर आया जंगली हाथी ने रजौली में तांडव मचाया था, जिसमें कई लोगों के घरों को तहस नहस कर दिया था।


आप होली में घर आना चाह रहे हैं तो जानें रेलवे का होली स्पेशल ट्रेनों के बारे में, पढ़ें पूरी खबर 

0

जबलपुर, भोपाल, इंदौर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर एवं उधना से पूर्व मध्य क्षेत्राधिकार के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। इनमें जबलपुर, भोपाल, इंदौर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर एवं उधना से पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने व गुजरने वाली 10 जोडी़ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।

पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने व समाप्त होने वाली 6 जोड़ी ट्रेनें को होली स्पेशल से जोड़ा गया है।गाड़ी संख्या- 01705/01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर होली स्पेशल, जो गाड़ी संख्या- 01705 जबलपुर-दानापुर होली स्पेशल जबलपुर से 19 एवं 26 मार्च को 19.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या- 01706 दानापुर-जबलपुर होली स्पेशल दानापुर से 20 एवं 27 मार्च को 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या- 01663/01662 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति (भोपाल) होली स्पेशल, जो गाड़ी संख्या- 01663 रानी कमलापति-दानापुर होली स्पेशल रानी कमलापति से 18, 23 एवं 27 मार्च को 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर  पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या- 01662 दानापुर-रानी कमलापति होली स्पेशल दानापुर से 19, 24 एवं 28 मार्च को 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या- 09817/09818 सोगरिका (कोटा) दानापुर-सोगरिका होली स्पेशल, जो गाड़ी संख्या- 09817 सोगरिका (कोटा)-दानापुर होली स्पेशल सोगरिका से 17, 21 एवं 25 मार्च को 10.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या- 09818 दानापुर-सोगरिका होली स्पेशल दानापुर से 18, 22 एवं 26 मार्च को 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.25 बजे सोगरिका पहुंचेगी। गाड़ी संख्या- 04811/04812 भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल, जो गाड़ी संख्या- 04811 भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर स्पेशल भगत की कोठी से 20 एवं 27 मार्च को 17.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17.30 बजे दानापुर पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या- 04812 दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल दानापुर से 21 एवं 28 मार्च को 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23.55 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या- 09033/09034 उधना-बरौनी-उधना स्पेशल (डीडीयू-आरा-पटना के रास्ते), जो गाड़ी संख्या- 09033 उधना-बरौनी स्पेशल उधना से 20 एवं 27 मार्च, 2024 (बुधवार) को 20.35 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 22.25 बजे पटना जंक्शन  रूकते हुए शुक्रवार को 03.00 बजे बरौनी पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या- 09034 बरौनी-उधना स्पेशल बरौनी से 22 एवं 29 मार्च, 2024 (शुक्रवार) को 09.25 बजे प्रस्थान कर 12.55 बजे पटना जंक्शन रूकते हुए शनिवार को 19.45 बजे उधना पहुंचेगी। गाड़ी संख्या- 05537/05538 दरभंगा-दौराई(अजमेर)-दरभंगा स्पेशल (सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते), जो गाड़ी संख्या- 05537 दरभंगा-दौराई (अजमेर) स्पेशल दरभंगा से 16, 23 एवं 30 मार्च, 2024 को 13.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22.30 बजे दौराई पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या- 05538 दौराई-दरभंगा स्पेशल दौराई से 17, 24 एवं 31 मार्च, 2024 को 23.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 06.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली होली स्पेशल ट्रेनें 

गाड़ी संख्या- 04813/04814 बाड़मेर-हावड़ा-बाड़मेर स्पेशल (डीडीयू-गया-कोडरमा-धनबाद के रास्ते), जो गाड़ी संख्या- 04813 बाड़मेर-हावड़ा स्पेशल बाड़मेर से 19 एवं 26 मार्च को 00.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या- 04812 हावड़ा-बाड़मेर स्पेशल हावड़ा से 21 एवं 28 मार्च को 15.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 04.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या- 09623/09624 उदयपुर सिटी-कटिहार-उदयपुर सिटी स्पेशल (डीडीयू-दानापुर-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी के रास्ते), जो गाड़ी संख्या- 09623 उदयपुर सिटी-कटिहार स्पेशल उदयपुर सिटी से 19 एवं 26 मार्च, 2024 को 16.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17.40 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पर रूकते हुए तीसरे दिन 02.45 बजे कटिहार पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या- 09624 कटिहार-उदयपुर सिटी स्पेशल कटिहार से 21 एवं 28 मार्च, 2024 को 15.00 बजे प्रस्थान कर 21.15 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पर रूकते हुए तीसरे दिन 04.15 बजे उदपुर सिटी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या- 09013/09014 उधना-मालदा टाउन-उधना स्पेशल (डीडीयू-पटना- किउल-भागलपुर के रास्ते), जो गाड़ी संख्या- 09013 उधना-मालदा टाउन स्पेशल उधना से 21 एवं 28 मार्च, 2024 (गुरूवार) को 23.05 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 01.40 बजे पटना जंक्शन रूकते हुए 09.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या- 09014 मालदा टाउन-उधना स्पेशल मालदा टाउन से 24 एवं 31 मार्च, 2024 (रविवार) को 09.05 बजे प्रस्थान कर 18.10 बजे पटना जंक्शन रूकते हुए सोमवार को 23.55 बजे उधना पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या- 09335/09336 इंदौर-हावड़ा-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल (डीडीयू-गया- कोडरमा-धनबाद के रास्ते), जो गाड़ी संख्या- 09335 इंदौर-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल इंदौर से 15, 22 एवं 29 मार्च (शुक्रवार) को 23.30 बजे प्रस्थान कर रविवार को 06.55 बजे हावड़ा पहुंचेगी तथा गाड़ी संख्या- 09336 हावड़ा-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल हावड़ा से 17, 24 एवं 31 मार्च (रविवार) को 17.45 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को 00.50 बजे इंदौर पहुंचेगी। उक्त जानकारी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर दिया है।

नवादा में किन 12 लोगों पर हुआ सीसीए की कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

0

लोकसभा चुनाव से पहले डीएम एसपी हुआ सख्त, सीसीए लगने वालों को करना होगा सम्बंधित थाने में हाजिरी दर्ज

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर जिले भर में विधि-व्यवस्था एवं शांति बहाल करने के लिए जिला दंडाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा आवश्यक कदम उठाये गए हैं।

आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर शांति भंग करने के प्रयास करने वालों एवं व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल द्वारा चिन्हित आरोपी को नोटिस करते हुए अपना पक्ष रखने को लेकर सूचित किया गया है।

नोटिस तामिला होने के बावजूद आरोपी द्वारा अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं होने की स्थिति में बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 03 के तहत निरूद्धादेष कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

नवादा में जिन अपराधकर्मियों पर सीसीए की कार्रवाई की गयी है, उनमें जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बढ़ौना निवासी हरी महतो के पुत्र अशोक महतो, इसी थाना क्षेत्र के रविदास टोला निवासी धनेश्वर मोची के पुत्र धर्मजीत रविदास, बुधौली भलुआ निवासी गणेश यादव के पुत्र पंकज कुमार,

गोपालपुर निवासी बालेश्वर यादव का पुत्र श्यामशरण उर्फ रामरतन यादव, असमां गांव निवासी नून लाल सिंह का पुत्र रंजय सिंह, डोला गांव निवासी राजकुमार सिंह का पुत्र सुजीत कुमार, केसोरी गांव निवासी सियाराम सिंह का पुत्र कुन्दन कुमार उर्फ युगल सिंह, भलुआ गांव निवासी हरी प्रसाद का पुत्र शिवकुमार रविदास,

गांधीनगर निवासी चरित्र यादव का पुत्र रंजीत यादव, धेवधा गांव निवासी सीताराम सिंह का पुत्र विपिन सिंह, हसनगंज गांव निवासी राजो यादव का पुत्र गुड्डू यादव तथा पकरीबरावां पूर्वी टोला निवासी परमेश्वर यादव का पुत्र प्रमोद कुमार शामिल है। अब तक कुल 12 अपराधकर्मियों पर सीसीए की कार्रवाई की जा चुकी है।

इन सभी अपराधकर्मी को निर्देश दिया गया है कि आदेश प्राप्ति की तिथि से आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन-2024 सम्पन्न होने तक सभी आरोपी अपने संबंधित थानों में प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करायेंगे एवं वातावण शांतिपूर्ण बनाए रखेंगे।

रमजान में रोजा रख रहे हैं तो जाने तौर-तरीके, इस्लामिक कैलेंडर के नौवां महीना होता है रमजान पाक महीना, पढ़ें पूरी खबर 

0

नेकी के राह पर चलने का अल्लाह करते हैं मार्ग दर्शन, खुद को एक अच्छा इंसान बनाने का पूरा प्रोसेस है रमजान 
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

रमजान आते ही इंटरनेट से लेकर व्हाट्सप्प पर खजूर, खीर, शरबत और फलों की फोटो शेयर होने लगती है। जैसे मानो ये महीना भूखे रहने का नहीं बल्कि खाने पीने का हो, लेकिन असल में रमजान सिर्फ भूखे रहने का नाम ही नहीं है, बल्कि खुद पर कंट्रोल करना, बुराई को हराना, गरीबों के दर्द को महसूस करना, उनकी मदद करना और खुद को एक अच्छा इंसान बनाने का पूरा प्रोसेस है।

ना बुरा देखो, ना बुरा सुनो और ना बुरा बोलो कुछ वैसा ही रमजान का महीना होता है। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से रमजान नौवां महीना है। रमजान में बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता है कि क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए इस्लामिक फेडरेशन के अध्यक्ष नेजाम खां कल्लू बताते हैं कि इस्लाम की पांच मुख्य बातें हैं।

कलमा (अल्लाह को एक मानना), नमाज, जकात (दान), रोजा और हज (मक्का की यात्रा)। उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में ही कुरान शरीफ दुनिया में उतरा था, इसलिए भी ये महीना बहुत खास और इबादत का महीना माना जाता है।

सबसे पहले बात करते हैं कि रमजान में क्या नहीं कर सकते हैं- रोजा में ये चीजें बिलकुल ना करें
रोजे की सबसे पहली शर्त है भूखे रहना, मतलब सुबह जब सबसे पहली अजान होती है उस वक्त से लेकर शाम में सूरज डूबने तक कुछ भी नहीं खाना है ना ही पीना। कुछ नहीं मतलब कुछ भी नहीं। सिगरेट, जूस, चाय, पानी कुछ भी नहीं ग्रहण करना है। इस्लाम में शराब हराम है, मतलब शराब पीना गुनाह माना जाता है, इसलिए रोजे के दौरान भी शराब का सेवन की एकदम मनाही है। दूसरों की बुराई या झूठ बिलकुल भी ना बोलें, लड़ाई, झगड़ा, गाली देना इन सब चीजों से रोजा टूट जाता है। शारीरिक संबंध बनाना भी मना है किसी भी औरत या मर्द को गलत नजर से देखना भी मना है। जानबूझ कर उल्टी करने से भी रोजा टूट जाता है।

रोजे में इन चीजों का रखें खयाल और शबाब से हो जाएं मालामाल
रमजान का महीना इबादत का महीना है, मतलब इस महीने ज्यादा से ज्यादा ऐसा काम किया जाये जिससे अल्लाह खुश हो और अल्लाह को खुश करने के लिए सबसे जरूरी है उसके बताए रास्ते पर चलना। ज्यादा से ज्यादा अल्लाह को याद करें, नमाज और कुरान पढ़ें, क्योंकि इस महीने में जो इबादत की जाती है, आम दिनों के मुकाबले ज्यादा बरकत देती है। एक दूसरे की मदद करें, जकात और फितरा दें, मतलब गरीब को ज्यादा से ज्यादा दान करें। रोजेदारों को इफ्तार कराएं, मिस्वाक (दातुन) करना, सेहरी (सुबह के वक्त का खाना) का इंतजाम करें, मतलब सुबह सूरज निकलने से पहले कुछ खाएं और दूसरों को भी खिलाएं। रोजा इस्लाम की पांच अहम बातों में से एक है, जो सभी बालिग पर वाजिब है। वाजिब मतलब करना ही होगा, नहीं करने पर गुनाह के भागीदार होंगें।

बीमार के लिए माफी
अगर कोई बीमार है, जिसमें डॉक्टर ने भूखे रहने से मना किया है या फिर वो कुछ ऐसी दवा खा रहा है जिसे छोड़ने से उसकी बीमारी बढ़ जाएगी, तो वो रोजा छोड़ सकता है।
यात्रा के दौरान छोड़ सकते हैं रोजा
कोई लंबी यात्रा पर है और अगर रोजा रखने में परेशानी आ सकती है तो रोजा छोड़ा जा सकता है, लेकिन छोड़े हुए रोजे का बदला बाद में रोजा रख कर पूरा करना होगा।

प्रेग्नेंट औरतें को छूट
प्रेग्नेंट औरतें या नई-नई मां बनने वाली महिलाएं, जो बच्चे को दूध पिलाती हैं, वह भी रोजा नहीं रख सकतीं हैं। बुजुर्ग और छोटे बच्चों को भी रोजा रखने में छूट दी गई है।
गलती से कुछ खा लेने से नहीं टूटता है रोजा
कई बार इंसान ये भूल जाता है कि वो रोजा में है और ऐसे में गलती से कुछ खा लेता है, तो इस हालत में रोजा नहीं टूटेगा, लेकिन इसके लिए शर्त है कि अगर खाने के बीच में ही आपको याद आ जाए कि आप रोजा में हैं तो खाना तुरंत छोड़ देना होगा।

नहाने के दौरान पानी का नाक या मुंह में जाना
कई बार नहाने के वक्त पानी मूंह या नाक में चला जाता है तो ऐसे मौके पर रोजा टूटता नहीं है, लेकिन जानबूझ कर पानी पी लेने से रोजा टूट जाएगा। अपना थूक निगलने से रोजा नहीं टूटता है तथा नाखुन काटने या बाल दाढ़ी बनाने से भी रोजा नहीं टूटता है।

शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराने से पूर्व नवादा प्रशासन ने क्यों खंगाला जेल, पढ़ें पूरी खबर 

0

मंडल कारा में डीएम व एसपी के नेतृत्व में चला सर्च अभियान, वार्ड से लेकर जमीन तक की गई खुदाई, नहीं हाथ लगा कोई आपत्तिजनक सामान, जेल अधीक्षक को दिया कई आवश्यक निर्देश

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त तथा निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सबसे पहले उस स्थान को खंगाला जहां से चुनाव प्रभावित होने की सम्भावना रहती है, वह स्थान प्रशासनिक दृष्टिकोण से जेल माना जाता है।

जेल में सर्च अभियान चलाकर जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने का आगाज कर दिया है। वहीं होली का त्योहार नजदीक रहने के कारण जेल में कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं हो, इसका भी खास ध्यान रखते हुए प्रशासन ने जेल की जमींनें तक खोद डाली।

एक तरफ पुलिस जहां लगातार छापेमारी कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। वहीं डीएम चुनाव में खलल डालने वालों के विरूद्ध 107 की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह डीएम आशुतोष कुमार वर्मा तथा एसपी अम्बरीष राहुल के संयुक्त रूप से मंडल कारा में छापेमारी कर सर्च अभियान चलाया।

छापेमारी में डीडीसी, सदर एसडीओ, एएसपी सहित कई थाना के थानाध्यक्ष व भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे। इस दौरान जेल अधीक्षक तथा जेलर को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। छापेमारी के क्रम में जेल की सभी वार्डों को खंगालते हुए जमीन भी खोद कर देखा गया।

सभी वार्डों के सभी जगह पर लगभग दो घंटे तक छापेमारी की गई, लेकिन किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। जेल की इस व्यवस्था से अधिकारी खुश दिखे। इसके अलावा जेल की महिला वार्ड एवं अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया।

पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, सेल, जेल तथा अस्पताल सहित पूरे परिसर में एक साथ टीम ने छापेमारी की। बंदियों के वार्ड को पूरी तरह से खंगाला गया। जेल में जिस-जिस स्थानों पर शक हुआ वहां गहन तलाशी ली गई। अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी पड़ताल किया।

इस दौरान कई बंदियों ने घर से भोजन मंगाने की मांग डीएम-एसपी से किया। छापेमारी के दौरान डीएम श्री वर्मा ने बंदियों से भी बातचीत की एवं उनसे जेल मैन्युअल के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ किया। बंदियों ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि घर से भोजन मंगाने की सुविधा प्रदान की जाए।

डीएम को बताया गया कि पूर्व में बंदियों को इस तरह की सुविधा मुहैया कराई जाती थी। इस पर डीएम ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि इसका पालन करना होगा। मंडल कारा में जेल मैन्युअल के मुताबिक हर सुविधा दी जाएगी। नवादा की जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जेल अधीक्षक के द्वारा की गई है, जिसके कारण व्यवस्था बेहतर देखकर जिला अधिकारी भी काफी संतुष्ट दिखे। गौरतलब हो कि इस सर्च ऑपरेशन में 52 ऑफिसर्स के साथ सवा सौ पुलिस जवान शामिल थे।

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों के ठहराव का कहां-कहां हुआ विस्तार, पढ़ें पूरी खबर

0

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का पहाड़पुर स्टेशन पर ठहराव, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस का अमेठी एवं गौरीगंज स्टेशन पर ठहराव तथा इंदौर-पटना एक्सप्रेस का निहालगढ़ स्टेशन पर ठहराव को मिली हरी झंडी  

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे गाड़ी संख्या- 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का धनबाद मंडल के पहाड़पुर स्टेशन पर तथा उत्तर रेलवे के अमेठी एवं गौरीगंज स्टेशन पर दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस एवं निहालगढ़ स्टेशन पर पटना-इंदौर एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या- 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का पहाड़पुर स्टेशन पर ठहराव 14 मार्च 2024 से गाड़ी संख्या- 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस 8.43 बजे पहाड़पुर स्टेशन पहुंचेगी तथा 8.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या- 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 19.30 बजे पहाड़पुर स्टेशन पहुंचेगी और 19.32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या- 13257/13258 दानापुर-आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस का अमेठी एवं गौरीगंज स्टेशन पर ठहराव 13 मार्च 2024 से,

दानापुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या- 13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस अमेठी स्टेशन पर 22.41/22.42 बजे तथा गौरीगंज स्टेशन पर 22.55/22.57 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह आनंद विहार से 13 मार्च 2024 को खुलने वाली 13258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस गौरीगंज स्टेशन पर 23.55/23.57 बजे तथा अमेठी स्टेशन पर 00.08/00.10 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

उक्त जानकारी देते हुए रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या- 19313/19314 इंदौर-पटना-इंदौर एक्सप्रेस का निहालगढ़ स्टेशन पर ठहराव 13 मार्च 2024 से,

इंदौर से खुलने वाली गाड़ी संख्या- 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस निहालगढ़ स्टेशन पर 07.10/07.12 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 

इसी तरह 13 मार्च 2024 से पटना से खुलने वाली 19314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस निहालगढ़ स्टेशन पर 19.10/19.12 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

सनसनी- नवादा में मौत का दरिंदगी, हत्याकर ले गया गला और हाथ-पैर, पढ़ें पूरी खबर

0

नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के अनैला बारा गांव की है घटना

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में सनसनी फैलाने वाला एक ऐसा घटना सामने आया, जिसमें दरिंदगी की मौत ने रोंगटे खड़े कर दिया। इस घटना में एक शख्स की हत्या कर उसका सिर और हाथ-पैर काटकर हत्यारा अपने साथ ले गया।

निर्मम तरीके से अधेड़ व्यक्ति की हत्या ने सनसनी फैला दिया है। हत्या के बाद शरीर से दोनों हाथ-दोनों पैर और सिर को काटकर गायब कर दिया गया है।

जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरीके से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना रोह थाना क्षेत्र के अनैला बारा गांव की है।

मृतक की पहचान अनैला बारा गांव निवासी रामधनी रजक का 47 वर्षीय पुत्र सुनील रजक के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि सुनील रजक को शनिवार की रात्रि गांव के रोह के 2 व्यक्ति घर से बुलाकर ले गए थे,

जिसके बाद में वे घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार को गांव के बधार से क्षत-विक्षत अवस्था में सुनील रजक का शव बरामद किया गया है। हत्यारा अपराधी शरीर से हाथ-पैर और सिर को काटकर अपने साथ

लेकर चले गए थे, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फिलवक्त पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या की जानकारी के बाद पूरे इलाका में दशक का माहौल कायम हो गया है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

You cannot copy content of this page