Home Blog Page 115

नवादा में रविवार से शुरू हो रहा है जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन मैच, पढ़ें पूरी खबर

0

11 फरवरी से शुरू हो रहा 2023-24 सत्र का ए डिवीजन लीग मैच में 16 टीमों ने लिया हिस्सा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वाधान में 2023-24 सत्र का जिला क्रिकेट लीग ए डिवीजन की शुरुआत 11 फरवरी रविवार से हो रही है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी के नेतृत्व में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनीष आनंद,

टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष मनीष गोविंद तथा ग्राउंड कमेटी अध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने सिरदला के लौन्द हाई स्कूल के मैदान एवं नारदीगंज उच्च विद्यालय के मैदान का निरीक्षण किया। इस लीग में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है,

जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। इस लीग की विधिवत शुरुआत रविवार से होगी, जिसका मुख्य अतिथि डीएसपी मुख्यालय कल्याण आनंद एवं विशिष्ट अतिथि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा होंगे।

एसोसिएशन द्वारा लीग मैच की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, सचिव मनीष आनंद, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष मनीष गोविंद,

क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, राजेश कुमार, अविनाश कुमार, विकास कुमार तथा श्याम देव मोदी आदि सफल संचालन को लेकर लगे हैं। इस लीग का पहला मैच कादिरगंज क्रिकेट क्लब एवं युवाशक्ति क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

नवादा में क्रीमसन क्लब और नारायणी क्रिएशन ने प्रथम वर्षगांठ पर दिया बड़ी छूट की सौगात, पढ़ें पूरी खबर

0

ग्राहकों के साथ केक काटकर क्रीमसन के अधिकारी व नारायणी क्रिएशन के संचालक ने मनाया पहला वर्षगांठ, दिया धन्यवाद  

क्रीमसन अपने ग्राहकों को पहले वर्षगांठ पर ऊलेन में 60 प्रतिशत के आलावा अन्य सभी रेडीमेड कपड़ों पर दे रहा 50 प्रतिशत की छूट

Report by Nawada News Xpress 
नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला मुख्यालय के मेन रोड स्थित म्यूजियम के सामने क्रीमसन क्लब और नारायणी क्रिएशन ने अपने सफल व्यवसाय का एक साल पूरा कर वर्षगांठ मनाया। दोनों शोरूम ने अपने प्रथम वर्षगांठ पर केक काटकर ग्राहकों को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया।

साथ ही क्रीमसन के द्वारा ग्राहकों को उपहार के रुप में ऊलेन कपड़ों पर 60 प्रतिशत सहित अन्य रेडीमेड कपड़ों को खरीदारी पर 50 प्रतिशत छूट देने का सौगात दिया है। प्रथम वर्षगांठ पर क्रीमसन क्लब के अधिकारियों में एचओडी आनंद किशोर, एएसएम विवेक कुमार तथा विजुअल मर्चेंडाइजर विश्वजीत कुमार के अलावा

नारायणी क्रिएशन के संचालक पद्मा अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, तरु अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल ने दोनों प्रतिष्ठानों में केक काटकर ग्राहकों को शुभकामना दिया। गौरतलब हो कि नवादा में विकास को बढ़ावा देने में व्यवसायियों का योगदान सबसे अहम बना हुआ है।

शहर को सुंदर और विकसित बनाने का सौगात यहां के बड़े-बड़े कारोबारियों को जाता है। ऐसा ही नवादा के सुप्रसिद्ध राजघराना मेगामार्ट द्वारा क्रीमसन क्लब और नारायणी क्रिएशन के रुप में दिया है।

जिसमें नगर के जवाहर नगर टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस के बगल म्यूजियम के सामने एक छत के नीचे दोनों शोरूम ने अपने सफल व्यवसाय का एक साल पूरा किया है। यहां एक तरफ क्रीमसन क्लब व दूसरी तरफ नारायणी क्रिएशन कपड़ों का एक्सक्लूसिव शोरूम है।

राजघराना के संचालक सुमित अग्रवाल ने बताया कि दोनों मॉल एक साल पूर्व 10 फरवरी को एक साथ खुला था। उन्होंने बताया कि क्रीमसन क्लब एक्सक्लूसिव शोरूम में किड्स वियर, जेन्ट्स वियर तथा लेडिज वियर का समुचित रेंज उपलब्ध है, जिसमें ऑफर का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही नारायणी क्रिएशन शोरूम कम्पलीट जेन्ट्स वियर बनाया गया है। जिसमें सुटिंग-सटिंग, कुर्ता-पायजामा, कोर्ट-पैंट, शेरवानी तथा धोती-गमछा आदि कपड़ों का आधुनिक संग्रह है।

यहां कपड़े खरीदने के बाद आप वहीं सिलवा भी सकते हैं। बता दें कि पूर्व से राजघराना मेगामार्ट रामनगर डीएम कोठी के समीप और राजघराना मेन रोड व किलर शोरूम रामनगर में लोगों के लिए मनपसंद शोरूम संचालित है,

जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मौके पर नवीन कुमार सिन्हा उर्फ छवि जी, चंदन सिंह, मनीष सिंह, मधु जी तथा निशांत जी सहित दर्जनों ग्राहक मौजूद थे।

नवादा में कहां धराया दो साइबर अपराधी, पढ़ें पूरी खबर 

0

दोनों साइबर अपराधियों को शाहपुर ओपी पुलिस ने दबोचा, वारिसलीगंज, काशीचक, शाहपुर व पकरीबरावां साइबर अपराधियों का बना हब

धनी फाईनेंस बैंक लोन दिलाने के नाम पर कर रहा था ठगी

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

साइबर अपराध की दुनिया में अब नवादा जिला जामताड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है। अब पूरी तरह से नवादा जामताड़ा का रूप धारण कर लिया है। साल के 365 दिनों में 350 दिन ऐसा होता है, जिसमें साइबर अपराधी की घटनाएं जरूर दर्ज होती है। हालात यह हो गया है कि पूरे देश में नवादा के साइबर ठगों के गिरोह का आतंक कायम हो गया है।

इसमें नवादा जिले के वारिसलीगंज, काशीचक, शाहपुर तथा पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव पूरी तरह से साइबर अपराधियों का हब बन चुका है। इन इलाकों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, बावजूद जल्दी करोड़पति बनने का मंशा पाल रखे युवा वर्ग इस अपराध के दलदल में धंसते चले जा रहे हैं।

15 से 20 वर्ष आयु के रहते हैं साइबर ठग

आप जानकर हैरान रह जायेंगे कि इसमें सभी साइबर अपराधी 15 से 25 वर्ष आयु के लोग होते हैं। ऐसे ही साइबर अपराधियों का एक गिरोह के दो सदस्यों को जिले के शाहपुर ओपी पुलिस ने लोगों से ठगी करते रंगेहाथों गिरफ्तार कर हड़कम्प मचा दिया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 2 एन्ड्रॉयड मोबाइल तथा 5 पेज का कस्टमर डाटा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी ने शाहपुर ओपी में प्रेसवर्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ओपी क्षेत्र बहरी बिगहा गांव के बगीचा में 8-10 की संख्या में लोग मोबाइल से धनी फाईनेंस बैंक से लोन दिलाने के नाम पर भोले-भाले जनता से ठगी का काम कर रहे थे। उक्त सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया।

टीम गठित कर की गई कार्रवाई

सूचना के आधार पर एसपी अम्बरीष राहुल मेरे नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई का आदेश दिया। टीम में शाहपुर ओपी प्रभारी धीरज कुमार सिंह, एसआई संजय कुमार तथा एएसआई सुजीत कुमार के अलावा बज्रा टीम को शामिल किया गया।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान उक्त बगीचा से ठगी करते ओपी क्षेत्र के बहरी बिगहा गांव निवासी धनंजय मालाकार के पुत्र रवि कुमार उर्फ ऋषिकेश कुमार तथा शेखपुरा जिला अन्तर्गत शेखोपुर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी शंकर कुमार के पुत्र मोनू कुमार को रंगे हाथ दबोच लिया गया।

उन्होंने बताया कि 7 लोग पुलिस को आते देख फरार हो गया, जिसे चिन्हित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि आए दिन दूसरे राज्य की पुलिस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही है, बावजूद यह धंधा कनमे के बजाय बढ़ते जा रहा है।

सेवा में त्रुटि पर उपभोक्ता आयोग ने किस बीमा कम्पनी पर लगाया जुर्माना

0

आयोग ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड बीमा कम्पनी पर लगाया जुर्माना

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड बीमा कम्पनी को सेवा में त्रुटी का दोषी करार देते हुए बीमा की राशि सहित मुकदमा का खर्च भुगतान करने का आदेश दिया है।

जानकारी अनुसार काशीचक थाना क्षेत्र के कोसथुआ गांव निवासी अजय कुमार बाइक से जा रहे थे, तभी उक्त बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में अजय कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई थी।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड बीमा कम्पनी ने मृतक की पत्नी रंजू देवी को बिमित राशि का भुगतान करने से इंकार कर दिया, तब पीड़िता मृतक की पत्नी ने उपभोक्ता आयोग में वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई।

15 लाख रूपये और 35 हजार रूपये जुर्माना देने का दिया आदेश 
आयोग के अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद व सदस्य मिथिलेश कुमार ने उभपक्षों के अधिवक्ताओं के दलीलों को सुनने के बाद बीमा कम्पनी को सेवा में त्रुटी का दोषी करार देते हुए

बीमा की राशि 15 लाख रूपये तथा हर्जाना के रूप में 35 हजार रूपये रंजु देवी को देने का आदेश उक्त बीमा कम्पनी को दिया है। गौरतलब हो कि उपभोक्ता प्रतितोष आयोग इन दिनों उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है।

जागरूक लोग सेवा में त्रुटि का गुहार लगाकर इंसाफ पाने में सफल हो रहे हैं। बता दें कि हर इंसान उपभोक्ता है, ऐसे में लोग किसी भी क्षेत्र में बतौर उपभोक्ता ठगी का शिकार होते हैं तो उनके लिए आयोग का दरवाजा खुला है। इसी का परिणाम है कि आये दिन आयोग के फैसले से लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

नवादा में रिश्ते की बलि वेदी पर कैसे चढ़ गया मासूम, पढ़ें पूरी खबर  

0

घर के आंगन में जहर देकर कर दादी ने कर दी मासूम की हत्या, दादी की नजर पर था पोता, पुलिस ने घर से जहर का गंध आने पर दादी को किया गिरफ्तार

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के वारिसलीगंज में मानवता को शर्मशार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें रिश्ते की बलि वेदी पर एक मासूम को चढ़ा दिया गया। इस घटना को मासूम के चचेरी दादी ने अंजाम देते हुए पोते को जहर देकर हत्या कर दी है।

घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के धनकौल गांव की है, जहां अपनी चचेरी दादी ने इंसान की सबसे महत्वपूर्ण रिश्ते को शर्मशार कर दिया। बताया जाता है कि तीन वर्ष के पोता को घर के आंगन में जहर देकर अपने ही चचेरी दादी ने हत्या कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, साथ ही आरोपी दादी को भी गिरफ्तार कर लिया। एकलौता पुत्र की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

टॉफी के बहाने पीला दिया जहर 

जानकारी अनुसार धनकौल गांव निवासी विकास कुमार का तीन वर्षीय एकमात्र पुत्र अनमोल कुमार घर के बाहर खेल रहा था, तभी बगल में रह रही अनमोल की चचेरी दादी उसे टाॅफी देने का लालच देकर अपने घर ले गई और पूर्व योजना के तहत मासूम अनमोल को जहर दे दिया, जिससे बालक की मौत हो गई।

वहीं सूचना बाद घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने गहनता के साथ मामले की तफ्तीश करते हुए आरोपी दादी के घर की तलाशी लेने के क्रम में जहर का गंध आने पर महिला को गिरफ्तार कर लिया। इधर, डीएसपी मुख्यालय कल्याण आनंद ने बताया कि बच्चे को जहर देकर हत्या करने की सूचना मिली है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों ने जिस महिला पर आरोप लगाया है, उसे पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ कर  रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बालक की मौत कैसे हुई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

एकलौता पुत्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम

मृतक के पिता विकास कुमार ने बताया कि अनमोल घर का एकलौका पुत्र था, घर में सब कुछ खुशी-खुशी चल रहा था, लेकिन बगल के ही चाची के द्वारा अनमोल को घर में बुलाकर जहर पिला दिया गया है, जिससे अनमोल की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हमलोगों को किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए भागने से पहले ही महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

नवादा के पोक्सो कोर्ट ने क्यों पुलिस अधीक्षक से मांगा कारण पृच्छा, पढ़ें पूरी खबर 

0

अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने से जुड़ा है मामला 
पुलिस अधीक्षक पर आपराधिक कारवाई शुरू करने को ले मांगा गया स्पष्टीकरण

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मनीष द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक से कारण पृच्छा की मांग करते हुए कहा कि क्यों नहीं पुलिस अधीक्षक के विरूद्ध भादवि की धारा 175 के अंतर्गत आपराधिक कारवाई की जाय।

मामला न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने तथा वांछित दस्तावेज को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं करने से जुड़ा है। जानकारी देेते हुए विशेष लोक अभियोजक भोला पासवान ने मीडिया को बताया कि रजौली थाना कांड संख्या-137/23 के नामजद अभियुक्त अखिलेश कुमार के द्वारा पोक्सो कोर्ट में अग्रीम जमानत आवेदन 4 दिसम्बर 2023 को दाखिल किया गया था।

इस आवेदन पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने आवेदनकर्ता के आपराधिक इतिहास एवं कांड दैनिकी की मांग अनुसंधानकर्ता से की गई, परंतु अनुसंधानकर्ता ने अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं किया।

जिसके बाद न्यायाधीश ने 21 दिसम्बर 2023 को अनुसंधानकर्ता से सम्बंधित दस्तावेज अदालत को 5 जनवरी 2024 को उपलब्ध कराने का पुनः निर्देश देते हुए अनुसंधानकर्ता को यह स्पष्ट करने को कहा कि क्यों नहीं उनके विरूद्ध दंड प्रक्रिय संहिता की धारा 345 के अंतर्गत अदालत के अवमानना की कारवाई की जाय।

इस आदेश की प्रति पुलिस अधीक्षक को भी भेजा गया था। 5 जनवरी को भी अनुसंधानकर्ता ने अदालत द्वारा वांछित दस्तावेज न तो अदालत को उपलब्ध कराया और ना ही स्वयं अदालत में उपस्थित हुए। अदालत ने इस आदेश की प्रति को पुनः पुलिस अधीक्षक के पास भेजा,

परंतु अदालत द्वारा भेजा जा रहा आदेश को पुलिस के द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा था। अदालत ने सम्बंधित अनुसंधानकर्ता के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का आदेश जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि पुलिस अधीक्षक अनुसंधानकर्ता के विरूद्ध विभागीय कारवाई करें

तथा की गई कारवाई से अदालत को अवगत कराएं एवं कांड दैनिकी व आपराधिक इतिहास का प्रतिवेदन अदालत को उपलब्ध कराएं, बावजूद पुलिस अधीक्षक ने भी अदालत के निर्देश पर कोई ध्यान नहीं दिया।

इस प्रकार कई तारीख गुजर गया और वांछित दस्तावेज व जानकारी को न तो पुलिस अधीक्षक और ना ही अनुसंधानकर्ता ने अदालत को उपलब्ध कराया। मामला को गम्भीरता से लेते हुए अदालत ने पुलिस अधीक्षक से ही कारण पृच्छा की मांग करते हुए

अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर क्यों नहीं पुलिस अधीक्षक के विरूद्ध भादवि की धारा 175 के अंतर्गत आपराधिक कार्रवाई की जाय।

दूल्हे राजा हो जाइये तैयार, रेमंड के नये शोरूम आपके सपनों को कैसे करेगा साकार, पढ़ें पूरी खबर

0

बड़े शहरों की तरह नये लुक और नये अंदाज में रेमंड शोरूम का नवादा में हुआ उद्घाटन

13 वर्षों के बाद अब भव्य शोरूम में मिलेगा पुरूषों का मनपसंद कलेक्शन

अग्रवाल परिवार के संयुक्त प्रयास से नवादा वासियों को मिला भव्य रेमंड शोरूम का सौगात

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में नया रेमंड शोरूम का उद्घाटन रामनगर मुहल्ले में भव्य रुप से किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन अग्रवाल परिवार की पद्मा अग्रवाल ने फीता काटकर किया, वहीं राजीव नयन ने नारियल फोड़कर नात्मस्क किया। इस नये शोरूम के उद्घाटन मौके पर भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

इस शोरूम में बेहतरीन गुणवत्ता वाले कपड़ों के व्यापक कलेक्शन और रेमंड रेडी टू वियर, पार्क एवेन्यू, रेमंड के पार्क्स व एथनिक्स जैसे परिधान ब्रांड उपलब्ध हैं। लक्जरी अनुभव के इच्छुक ग्राहकों के लिए इस शोरूम में मेड टू मेजर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। शोरूम के अंदर चारों ओर देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी जेंटलमैन का वार्डरोब हो, जहां कैजुअल, वर्क वियर एवं सेलिब्रेशंस के लिए बेहतरीन डिजाइन वाले, रेडी टू वियर परिधान उपलब्ध हैं।

ग्राहक रेमंड कस्टम टेलरिंग सर्विसेज का लाभ उठाकर शूटिंग एवं शर्टिंग फैब्रिक्स व टेलर शर्ट्स, पतलून, सूट्स, कुर्ता, बंडी की श्रृंखला में से अपने व्यक्तिगत स्टाइल के अनुरूप पोशाक बनवा सकते हैं। स्टोर में रेमंड का एथनिक्स भी है, जो एक एथनिक वियर ब्रांड है, साथ ही विशेष अवसरों के लिए कुर्ता, शेरवानी, बंदगला, इंडोवेस्टर्न में कई विकल्प लोगों को आकर्षित करता है।

लूक को पूर्णता देने के लिए शानदार एसेसरीज की व्यापक रेंज भी है जैसे टाई, बेल्ट, बाउज, कफ लिंक, एव पॉकेट स्क्वायर के साथ-साथ दूल्हे के लिए वेडिंग एसेसरीज की सभी आधुनिक रेंज उपलब्ध है। यदि आप भी आधुनिक कलेक्शन वाले मेन्सवियर की शॉपिंग करना चाहते हैं तो इस नये रेमंड शोरूम में अवश्य पधारें।

स्टोर पर पेशकशों की विस्तृत श्रृंखला आगामी त्योहारी मौसम, शादी के अवसरों और उत्सवों विशेष उपहार का लाभ भी देने की तैयारी है। कंपनी के अधिकारी बताते हैं कि रेमंड शोरूम अपने ग्राहकों के लिए स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करती है और अपने उपभोक्ताओं के लिए सबसे सुरक्षित खरीदारी का वातावरण सुनिश्चित करती है।

ग्राहक नवीन कुमार सिन्हा उर्फ छवि जी व राजेश कुमार मुरारी आदि ग्राहकों ने बताया कि बड़े शहरों की तरह नवादा में रेमंड शोरूम खुलना किसी सौगात से कम नहीं है।

यहां जिस तरह से आधुनिक कलेक्शन देखने को मिला उससे यह साफ हो गया है कि अब बड़े शहरों में रेमंड कपड़ों की खरीदारी करने जाने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब हो कि पिछले 13 वर्षों से अग्रवाल परिवार के द्वारा नवादा में रेमंड शोरूम छोटे पैमाने पर संचालित हो रहा था, जिसे अब अग्रवाल परिवार ने नये लुक और नये अंदाज में जिलेवासियों को इसका विस्तार कर सौगात के रुप में दिया है।

इसके उद्घाटन मौके पर रेमंड कम्पनी के जोनल हेड रिटेल ऑपरेशन नमन कुमुद, क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार, रंजीत कुमार एरिया मैनेजर रिटेल, दीपक प्रियदर्शी रीजनल विजुअल मर्चेंडाइजर, मितेश समैयार एरिया मैनेजर इंदु भूषण, अमित, मनोज कांत सिन्हा, नीतीश दुबे तथा

अरविन्द कुमार तथा संचालक राजीव नयन, अमित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, विनित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल के अलावा निरंजन सिंह, राजेश कुमार गुड्डू, रोहित अग्रवाल, श्याम अग्रवाल तथा गौरव कुमार सहित सैकड़ों ग्राहक मौजूद थे।

किस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस बर्बरता पर लिया संज्ञान, पढ़ें पूरी खबर 

0

मुफस्सिल थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा की गई बर्बरता की होगी विधिसम्मत जांच

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक से मांगा जांच प्रतिवेदन

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

पुलिस की हर ज्यादती के बाद ढाल बनकर खड़े रहने वाले पुलिस अधीक्षक की मनमानी अब चलने वाली नहीं है। पीड़ित व्यक्ति अब राष्ट्रीय व राज्य मानवाधिकार आयोग की शरण लेने लगे हैं। मामला सदर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के नेया गांव से जुड़ा है।

मुफस्सिल थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव के कार्यकाल में थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में गांव के कई वुजुर्ग, युवा तथा महिलाओं के साथ घर का दरवाजा तोड़कर मार-पीट का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया था।

इसको राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केस नंबर-281/24 के माध्यम से निबंधित करते हुए पुलिस अधीक्षक को मेल के माध्यम से सूचना दिया है तथा एसडी डॉ आरसी श्रीवास्तव, एसबी-5 सलाहकार (कानून) द्वारा भूपेश कुमार एवं अन्य के संबंध में जांच का आदेश दिया है।

आयोग द्वारा भेजे गए मेल में बताया गया है कि दिनांक 20 दिसंबर 2023 को ग्रमीणों द्वारा शिकायत किया गया था, जो कि 7 फरबरी 2024 को आयोग के समक्ष रखा गया। इसका अवलोकन करने पर, आयोग ने निम्नानुसार निर्देश दिया है,

जिसमें शिकायत उचित समझी जाने वाली कार्रवाई के लिए संबंधित प्राधिकारी को प्रेषित की जाएगी। जिसके आलोक में पुलिस अधीक्षक को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार के भूपेश कुमार ने बताया कि

मुफ्फसिल थाना कांड के माध्यम से कुल 13 लोगों पर प्राथमिकी तथा अन्य 100 को अज्ञात में रखा गया था। उसी के पकड़-धकड़ के नाम पर पुलिस दुबारा नेया गांव जाकर रात्रि में घर का दरबाजा तोड़ा तथा घर मे पड़े कई समानों को उठाकर ले गया।

पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारियों से जांच की मांग अनसुनी कर दी गयी। विवश होकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की शरण में जाना पड़ा। बता दें कुछ इसी प्रकार की कहानी जिले के एक वरीय पत्रकार के साथ अकबरपुर थानाध्यक्ष ने की थी,

जो राष्ट्रीय व राज्य मानवाधिकार आयोग में चल रहा है। उग्रवाद प्रभावित गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की घटना की जांच पुलिस महानिरीक्षक तक ने की है, जिसका फलाफल आना शेष है।

बड़े शहरों की तरह नये लुक और नये अंदाज में रेमंड शोरूम का नवादा में कहां हो रहा उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर 

0

13 वर्षों के बाद अब भव्य शोरूम में मिलेगा पुरूषों का मनपसंद कलेक्षन
तीन दिनों का पूजा हुआ सम्पन्न, उद्घाटन को लेकर कम्पनी के अधिकारी पहुंचे नवादा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

पिछले 13 वर्षों से नवादा में रेमंड शोरूम का अब नया लुक और नये अंदाज में जिलेवासियों को सौगात मिला है। नगर के राम नगर मुहल्ले में रेमंड शोरूम का नया भव्य शोरूम बनाया गया है।

बता दें कि जिस तरह से बड़े शहरों में रेमंड का शोरूम देखने को मिलता, उसी लुक में नवादा का भी रेमंड शोरूम लोगों के लिए बड़ी सौगात है। इसका विधिवत उद्घाटन 8 फरवरी 2024 को किया जायेगा।

इसको लेकर तीन दिवसीय पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। गुरूवार को नये सौगात के रूप में रेमंड शोरूम अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास ऑफर भी लाया है, जिसमें कम से कम 4 हजार रूपये तक के पैंट-शर्ट का कपड़ा खरीदने पर एक पैंट-शर्ट की सिलाई मुफ्त में मिलेगा।

रेमंड शोरूम में केवल पुरूषों के लिए कपड़े उपलब्ध रहेगा। सुटिंग-सटिंग के अलावा रेडिमेड कपड़ों का हर रेंज उपलब्ध होगा। वहीं पुरूषों के लिए कम्पलीट कलेक्षन की भी व्यवस्था है।

बदलते परिवेश में लोगों की मांग को देखते हुए इस नये रेमंड शोरूम में आधुनिक कपड़ों का सम्पूर्ण संग्रह किया गया है। इसके उद्घाटन को लेकर रेमंड कम्पनी के जोनल हेड रिटेल ऑपरेशन नमन कुमुद, क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार, रंजीत कुमार एरिया मैनेजर रिटेल,

दीपक प्रियदर्शी, रीजनल विजुअल मर्चेंडाइजर, मितेश समैयार, एरिया मैनेजर इंदु भूषण, अमित, मनोज कांत सिन्हा, नीतीश दुबे तथा अरविन्द कुमार के अलावा संचालक राजीव नयन, अमित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, विनित अग्रवाल तथा सौरभ अग्रवाल आदि जुटे हैं।

क्या है साध्वियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दास्तान, क्यों इंसाफ के लिए खा रही दर-दर की ठोकरें, पढ़ें पूरी खबर 

0

छह साल बाद भी पुलिस नहीं कर सकी साध्वियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार 
हाई कोर्ट के आदेश पर भी पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तारी, एसपी से भी लगा चुकी गुहार 
गोविंदपुर के बहियार गांव स्थित संत कुटीर आश्रम से जुड़ा है मामला, 12 दिसम्बर 2017 को हुई थी घटना

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बहियार गांव स्थित संत कुटीर आश्रम में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता साध्वियों का मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। पिछले छह सालों से न्याय की बाट जोह रही पीड़ित साध्वियों ने एसपी अम्बरीष राहुल से मुलाकात कर उनसे सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे दो प्रमुख आरोपितों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।

एसपी से मिलने समाहरणालय उनके कार्यालय पहुंची साध्वियों ने मीडिया को बताया कि आरोपित कल्याण चौधरी व गिरिजा शंकर चौधरी पिछले छह वर्षों से फरार चल रहे हैं, जिसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। फरार चल रहे आरोपियों द्वारा जान मारने की धमकी भी दिया जा रहा है।

गौरतलब हो कि छह साल बाद भी साध्वियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है, जिसकी वजह से पीड़िता कोर्ट से पुलिस कार्यालय तक चक्कर लगा रही है। पटना हाईकोर्ट के आदेश का भी तामिला नवादा पुलिस नहीं कर पायी है।

इस संबंध में पीड़िता ने एक बार फिर से एसपी अम्बरीष राहुल से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने 10 अक्टूबर 2022 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया था, बावजूद अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

सेवादारों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म
संत कुटीर आश्रम में रहने वाली तीन साध्वियों के साथ हथियार के बल पर आश्रम के सेवादारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी पीड़िताओं को दुष्कर्मियों ने आश्रम में कई दिनों तक कैद कर रखा था, काफी मशक्कत के बाद पीड़िता किसी तरह आश्रम से निकलकर गांव पहुंच ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी थी।

ग्रामीण पीड़िताओं को लेकर स्थानीय थाना पहुंचे, जहां उनके फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पांच नामजद तथा पांच अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया था। घटना 12 दिसम्बर 2017 को उस समय घटी, जब तीनों साध्वी आश्रम में खाना बना रही थी। उसी समय आश्रम के सेवादारों ने हथियार के बल पर तीनों को उठाकर एक कमरे में ले गया, जहां पांच लोगों ने उनके साथ घटना को अंजाम दिया था।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गोविन्दपुर पुलिस ने सभी पीड़ितों को सदर अस्पताल चिकित्सीय जांच के लिए लाया था। पीड़ितों में एक यूपी व एक गया जिला तथा एक साध्वी स्थानीय महुंगाय की रहने वाली है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 12 दिसम्बर की देर शाम तीनों पीड़िता एक साथ मिलकर खाना बना रही थी,

तभी सेवादार यूपी के महुआडीह जिले के चप्पा निवासी दिलचन्द पटेल और बस्ती जिले के सेलरा निवासी कल्पनाथ चौधरी ने हथियार का भय दिखाकर आश्रम के एक कमरे में ले गया, जहां बस्ती के सेलरा निवासी गिरजा शंकर चौधरी, श्याम चौधरी और अजित चौधरी ने बारी-बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया था। इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने के बाद दुष्कर्मियों ने तीनों साध्वियों को आश्रम में ही बंधक बनाये रखा था।

घटना की जांच में नवादा पहुंचे थे तत्कालीन मगध प्रक्षेत्र के डीआईजी
उस वक्त घटना की जानकारी मिलते ही तत्कालीन मगध प्रक्षेत्र के डीआईजी विनय कुमार नवादा पहुंच मामले की जांच पड़ताल किया था, जहां डीआईजी ने तत्कालीन एसपी विकास बर्मन तथा पुलिस के कई वरीय पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में बैठक कर मामले की जानकारी प्राप्त कर गोविन्दपुर स्थित संत कुटीर आश्रम पहुंच पीड़ित साध्वियों से इस मामले से अवगत हुए थे।

You cannot copy content of this page