Home Blog Page 116

पुलिस ने अब किस फरार इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

गिरफ्तार अपराधी पर था बीस हजार का इनाम, एक दशक से चल रहा था फरार 
टॉप टेन में शामिल अपराधी को पुलिस ने बड़ैल चौक के पास से किया गिरफ्तार, गिरफ्तार अपराधी का रहा है पुराना अपराधिक इतिहास
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

पिछले एक दशक से फरार चल रहे नवादा जिला के टॉप टेन में शामिल इनामी अपराधी को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सड़क लूट जैसे घटना को अंजाम देने वाले जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के रामे गांव निवासी बिरजु प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार उर्फ रॉबर्ट को नेमदारगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के नवादा-हिसुआ पथ पर महेन्द्र चौक बड़ैल के पास से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित था। इस संबंध में मंगलवार को एसपी अम्बरीष राहुल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 12 अक्टूबर 2014 की देर शाम एनएच-20 पर उस वक्त अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरेव मोड़ के पास तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने एक शख्स से बाइक, मोबाइल, एटीएम के साथ कुछ रूपये लूट लिया था।

घटना के बाद वादी द्वारा अकबरपुर थाना कांड संख्या-286/14 दर्ज कराया गया था। दर्ज कांड के अनुसंधान में इस घटना में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त जमुई जिला अन्तर्गत सिकन्दरा थाना क्षेत्र के सिकन्दरा ग्रामीण स्व सुनिल चौधरी के पुत्र रामरतन चौधरी को पकरीबरावां थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया,

जिसके स्वीकारोक्ति बयान में अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त अकबरपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर ग्रामीण प्रभु प्रसाद यादव के पुत्र विकास कुमार, अषाढ़ी ग्रामीण विजय सिंह के पुत्र चिन्टू कुमार की गिरफ्तारी वर्ष 2014 में की जा चुकी है।

वहीं हिसुआ थाना क्षेत्र के सकरा ग्रामीण अवधेश सिंह के पुत्र पप्पू सिंह उर्फ पगला उर्फ जवाहर ने पुलिस के डर से स्वयं को गोली मार लिया था, जिसका इलाज के क्रम में मौत हो गयी।

शेष अप्राथमिक अभियुक्त जमुई जिले के रूपावेल थाना क्षेत्र के खैरा ग्रामीण स्व वशिष्ठ रविदास के पुत्र उमेश रविदास तथा दीपू कुमार उर्फ रॉबर्ट गिरफ्तारी के डर से विगत 10 साल से फरार चल रहा था।

फरार रहने के स्थिति में न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की जब्ती की कार्रवाई के आलोक में दोनो अभियुक्तों के घर की कुर्की की कार्रवाई माह जनवरी में की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे दीपू को सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर नेमदारगंज

थाना द्वारा महेन्द्र चौक बड़ैल के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दीपू ने बताया कि हमलोगों के द्वारा एक गिरोह बनाकर चलते-फिरते राहगीरों के साथ हथियार के बल पर लुटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता था।

उक्त अभियुक्त के खिलाफ हिसुआ थाना में हत्या एवं जिले के कई थानों में लूटपाट के कांड दर्ज है, इससे सघन पूछताछ कर न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।

जानिए, नवादा लोकसभा में कितने मतदाता करेंगे मतदान, कैसे हुई तैयारी तेज, पढ़ें पूरी खबर 

0

लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को सफल संचालन के लिए 34 कोषांगों का हुआ गठन, डीएम ने किया समीक्षा बैठक

Report by Nawada News Xpress 

 नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित किया गया। नवादा लोक सभा आम निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निश्चित समय पर सम्पन्न कराने के लिए

गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी और सहायक नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सभी अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिकारी और कर्मियों के साथ बैठक करना सुनिश्चित करें।

34 कोषांगों का किया गया गठन       

लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को सफल संचालन के लिए 34 कोषांगों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा गठन किया गया है। जिसमें से मुख्य कोषांग- कार्मिक, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, प्रशिक्षण कोषांग, वाहन कोषांग, सामग्री कोषांग, विधि-व्यवस्था प्रबंधन कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग तथा मीडिया कोषांग सहित 34 कोषांगों का गठन किया गया है।

सभी कोषांगों में वरीय प्रभारी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी के साथ लिपिक और अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति आवश्यकता के अनुरूप की गयी है। इस दौरान डीएम ने मतदान के पूर्व, मतदान के समय तथा मतदान के बाद सम्पन्न होने वाली क्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित अधिकारियों को दिया।

मतदान कर्मियों को दिया जाएगा तीन बार प्रशिक्षण 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के दायित्व का निर्वहन सभी अधिकारियों को करना है। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने कोषांगों के लिए सामग्रियों का आकलन कर निर्वाचन को मांग पत्र दें। सभी नोडल पदाधिकारी अपने-अपने कोषांग के अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों को तीन बार प्रशिक्षण दिया जायेगा। मतगणना कार्य केएलएस कॉलेज में होगा।

नवादा लोक सभा में हैं 17 लाख 57 हजार 523 मतदाता 

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 57 हजार 523 है, जिसमें पुरूष मतदाता 9 लाख 16 हजार 342, महिला मतदाता 8 लाख 41 हजार 30 है, थर्ड जेंडर की संख्या 151 तथा दिव्यांगों की संख्या 11 हजार 718 है।  वहीं 80 वर्ष से उपर के मतदाताओं की संख्या 40 हजार 360, सर्विस मतदाताओं की संख्या 3 हजार 541 है।

नवादा लोक सभा आम निर्वाचन के तहत आने वाले विधान सभा की संख्या और नाम इस प्रकार है- 235- रजौली (एससी), 236- हिसुआ, 237- नवादा, 238- गोविन्दपुर 239- वारिसलीगंज तथा 170- बरबीघा (शेखपुरा जिला) शामिल है।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्त्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा सभी कोषांगों के नोडल व सहायक नोडल पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

घरेलू विवाद या ट्रेन से गिरगर हुई मौत, नवादा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत की हुई पहचान, पढ़ें पूरी खबर

0

नवादा नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर निवासी चंदन के रुप में हुई पहचान, परिजनों में मचा कोहराम

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

पूर्व मध्य रेल स्थित किऊल-गया रेलखंड पर नवादा  स्टेशन के दो नम्बर रेलवे गुमटी के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत सोमवार की सुबह हो गई। इस घटना को लेकर दोपहर तक रेल पुलिस शव की पहचान में जुटी रही।

नवादा रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रखा गया था, इसी दौरान मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मुहल्ला निवासी चंदन कुमार के रुप में किया गया है।

जिसे परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की मौत के पीछे कारणों का खुलकर पता नहीं चल रही है। मीडिया में खबर चल रही है कि मेमू ट्रेन से पैर फिसलने के कारण हुई है, जबकि शहर में चर्चा है कि मृतक युवक घरेलू कलह से तंग आकर चलती ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दिया है।

बताया जा रहा है कि गया से नवादा की ओर जा रही मेमू ट्रेन से रेलवे गुमटी नम्बर दो के पास उक्त युवक का उतरने की प्रयास में पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे चला गया, जिसमें ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। फिलवक्त युवक की मौत अभी भी एक पहेली बनी हुई है, जो जांच के बाद ही खुलासा हो पायेगा।

नवादा पुलिस ने किस टॉप 10 वांछित कुख्यात व 15 हजार रूपये घोषित इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

0

इनामी फरार अभियुक्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरांट मोड़ पुल के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिला का टॉप-10 अपराधी घोषित को पुलिस गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार इस अभियुक्त पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित है, जिसे 3 फरवरी को नवादा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरांट मोड़ पुल के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार फरार अभियुक्त पटना जिला अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के दयाचक नया टोला निवासी रामदेव केवट उर्फ अजय केवट का 32 वर्षीय पुत्र नितिश कुमार उर्फ भोला केवट है, जो करीब 9 माह से फरार चल रहा था। बताया जाता है कि 22 अप्रैल 2023 की रात्रि करीब 9 बजे नारदीगंज थाना अंतर्गत जपरा रेल पुल के पास अज्ञात अपराधकर्मीयों के द्वारा सड़क को अवरूद्ध कर हथियार का भय दिखाकर

एवं मार-पीट कर दो व्यक्तियों से करीब 16 हजार रूपये, सोने का चैन, बजरंग बली का लॉकेट, तीन मोबाईल तथा जीविका का बैग सहित आवश्यक कागजात की लूट-पाट घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके विरूद्ध नारदीगंज थाना में कांड संख्या- 139/23 अगले दिन दर्ज किया गया था।

इस घटना को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकि अनुसंधान के सहयोग से 11 मई 2023 को अप्राथमिकी अभियुक्त नालंदा जिला अंतर्गत हिलसा थाना क्षेत्र के भदौर गांव निवासी चांदो केवट के पुत्र जितेन्द्र केवट तथा जहानाबाद जिला अंतर्गत टेहटा ओपी क्षेत्र के मरसुआ निवासी कामेश्वर केवट के पुत्र विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया था

एवं 18 मई को गया जिला अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र के शेखा बिगहा निवासी सूर्यदेव पासवान का पुत्र अजीत पसवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसमें अजित पासवान और विशाल कुमार के पास से लूटी गई दो मोबाईल एवं 4 हजार रूपये बरामद किया गया था।

उक्त अप्राथमिकी अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान में अन्य एक अप्राथमिकी अभियुक्त नितीश कुमार उर्फ भोला केवट को नारदीगंज थाना कांड संख्या-306/23 में 29 अगस्त 2023 को धारा 393/414 भादवि एवं (1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट में 6 अक्टूबर 2023 को रिमांड किया गया था, एवं अप्राथमिकी अभियुक्त विशाल और उसके भाई श्याम केवट दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा चुका है।

पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस लुट कांड के एक मात्र फरार अभियुक्त नितिश कुमार करीब 9 माह से फरार चल रहा था।गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त के द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपने अपराध एवं घटना में संलिप्तता होने के संबंध में स्वीकार किया गया है।

इससे पूर्व गिरफ्तार इनामी अभियुक्त नितिश बाढ़ थाना से वर्ष 2020 में एवं मोकामा थाना से वर्ष 2018 में मार-पीट एवं हत्या केस में जेल जा चुका है। वहीं पावापुरी ओपी थाना अंतर्गत दर्ज कांड संख्या- 241/23 के भी अप्राथमिकी अभियुक्त है। रविवार को गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त नितिश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा अग्रतर कार्रवाई भी की जा रही है।

कैसे वार्षिकोत्सव पर माॅडर्न ग्रुप के बच्चों ने जमाया रंग, पढ़ें पूरी खबर 

0

मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल नारदीगंज का संयुक्त वार्षिकोत्सव पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

माॅडर्न शैक्षणिक समूह अंतर्गत संचालित तीन विद्यालयों नारदीगंज स्थित माॅडर्न इंटरनेशनल स्कूल तथा नवादा स्थित माॅडर्न चिल्ड्रेन स्कूल और माॅडर्न पब्लिक स्कूल का संयुक्त वार्षिकोत्सव माॅडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर में भव्य रुप से आयोजित किया गया।

जिसमें छोटे बच्चों से लेकर बडे़ बच्चों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर मौजूद हजारों अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को उत्साहित कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि माॅडर्न शैक्षणिक समूह के चेयरमैन व जाने-माने शिक्षाविद एवं समाजसेवी डाॅ अनुज सिंह सहित

उनके गुरु रहे नारदीगंज उच्च विद्यालय के पूर्व शिक्षक श्रीकांत बाबू, नारदीगंज जिला परिषद सदस्य देवा चौहान, नारदीगंज के प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य गोपाल चरण दास, सुखदेव कुमार, अरुण कुमार, सुनील कुमार, उप प्राचार्य मिथिलेश विजय, सुजय कुमार, एकेएस तथा वीणा वर्णवाल आदि ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद आरूषी और उसके ग्रूप ने स्वागत गीत‌ से आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत किया। निशांत नैतिक एवं साथियों ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ गाकर जहां देशप्रेम की झलक दिखाई, वहीं समर व अर्नव आदि बच्चों नें ‘राम सिया राम’ की धुन पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को राममय कर दिया।

नन्हें मुन्ने बच्चों के सामुहिक नृत्य ‘तेरी उंगली पकड़ कर चला’ ने उपस्थित सभी अभिभावकों का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों की आग्रह पर सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहे गीत ‘आज नवादा नगरिया निहाल सखिया’ को अपनी सुरीली आवाज़ में प्रस्तुत कर अनुराधा एवं राधा नें सबका दिल जीत लिया।

इसके बाद तीनों शाखाओं के बाल कलाकारों नें सुर और संगीत की ऐसी छटा बिखेरी कि दर्शक मंत्रमुग्ध होकर अंत तक झूमते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों में ऋषभ, रिशु, अर्णव, क्षितिज, तान्या, मीशा, चेष्टा, सुहानी एवं निशू के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का समापन प्राचार्य गोपाल चरण दास ने धन्यवाद ज्ञापन कर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों एकेएस, सोनू कुमार, धर्म प्रकाश, राकेश रौशन, समीर सौरभ, सीमा कुमारी, पायल, अनुपमा, लक्की, सुजाता, सुलभता, अनमोल, अनुमेहा, वंदना एवं अंजना दीक्षित आदि के

अलावा संगीत शिक्षकों में पुरुषोत्तम कुमार, पवन सिन्हा एवं अनिल विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर माॅडर्न ग्रूप के सभी विद्यालयों के प्राचार्य, उप प्राचार्य तथा शिक्षक मौजूद थे।

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने क्यों कहा गिरती विधि व्यवस्था व ठहरी विकास को गति देने के लिए हमने नीतीश को लगाया गले, पढ़ें पूरी खबर 

0

बिहार केसरी के आदर्शों पर चलते हुए हमने नवादा में उद्योग स्थापित करने का मार्ग किया प्रशस्त

कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर व लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देना गर्व की बात

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार 

बिहार में ठहरी हुई विकास को गति देने के लिए एवं गिरते हुए विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए हमने एक बार पुनः आपसी मतभेदों को दरकिनार कर नीतीश कुमार को गले लगाया है। अब नीतीश कुमार को भी यह एहसास हो गया है कि अगर बिहार में विकास करना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन हीं बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

उक्त बातें पूर्व मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन नें पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम लोकसभा प्रवास के तहत चलो गांव की ओर में गया से नालंदा जाते समय जिले के हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह के आवास पर पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने भी जगत के कल्याण को लेकर विश पिया था ठीक उसी तरह बिहार के कल्याण को लेकर भाजपा हाई कमान ने भी विश पिया है। उन्होंने नवादा में लोक सभा राजग कार्यालय का उद्घाटन किया, जिसमें जिलाध्यक्ष अनिल मेहता व वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी आदि शामिल थे।

जननायक कर्पूरी ठाकुर व लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देना गर्व की बात

पिछले दिनों केंद्र सरकार के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं भाजपा के लौह पुरुष कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान देकर भाजपा के करोड़ों कार्यकर्त्ताओं की भावनाओं का केंद्र सरकार ने ख्याल रखा है। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इन दोनों महापुरुषों को भारत रत्न से नवाजे जाने को लेकर काफी उत्साहित है।

जिस तरह से जननायक ने अति पिछड़ों के हक के लिए संघर्ष किया ठीक उसी तरह हमसबों के मार्गदर्शक आडवाणी ने भी हिंदुस्तान के हिंदुओं के भावनाओं को देखते हुए राम मंदिर के लिए संघर्ष किया और उसी का परिणाम स्वरूप आज अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो पाया है।

बिहार केसरी के आदर्शों पर चलते हुए हमने नवादा में उद्योग स्थापित करने का मार्ग किया प्रसस्त

अपने संबोधन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री मो शहनबाज ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री रहे बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह का नाम लेते हुए कहा कि बिहार में उन्होंने कई उद्योग लगवाया था। उनके बाद आज तक किसी मुख्यमंत्री ने बिहार में एक भी उद्योग नहीं लगवाया, लेकिन पिछले नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल उद्योग मंत्री के रूप में मैंने नवादा जिले के वारसलीगंज में वर्षों से बंद पड़े चीनी मिल की जगह सीमेंट उद्योग लगाने के लिए मार्ग प्रशस्त किया।

मैंनें विकट परिस्थिति में भी 80 प्रतिशत जमीन का कीमत घटाकर वारसलीगंज में सीमेंट फैक्ट्री लगाने का कार्य प्रारंभ करवाया और बहुत जल्द हीं वहां सीमेंट फैक्ट्री चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब मैंने मंत्रिमंडल का कार्यभार संभाला तो लोग कहते थे कि मंत्रिमंडल का बजट 1400 करोड़ रुपये का है फिर भी मैंने प्रयास कर नए-नए उद्योग लगाने के लिए 2000 करोड़ रुपये का वितरण अपने कार्यकाल में करवाया था।

बता दें कि सैयद शाहनवाज हुसैन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के मंत्रिमंडल में सबसे युवा मंत्री थे। वह किशनगंज एवं भागलपुर से सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में वे बिहार बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

मौके पर भाजपा जिला युवा मोर्चा के पूर्व प्रभारी सह विक्रम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे अतुल कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार उर्फ बबलू सिंह व संजय कुमार मुन्ना, अरविन्द गुप्ता, पार्टी के महामंत्री रामानुज कुमार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ऊर्फ बिगन सिंह, अशोक चौधरी, पवन कुमार गुप्ता, चंदन कुमार तथा मनीष कुमार सहित हिसुआ विधानसभा के भाजपा मंडल के सभी अध्यक्ष के अलावा सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

क्यों नवादा बनता जा रहा जामताड़ा, रक्तासुर बना साइबर अपराधी, पढ़ें पूरी खबर 

0

दो साइबर अपराधियों को शाहपुर ओपी पुलिस ने दबोचा

वारिसलीगंज, काशीचक, शाहपुर व पकरीबरावां साइबर अपराधियों का बना हब

कई बार बड़ी संख्या में साइबर अपराधी हो चुके हैं गिरफ्तार

कमाई का शॉटकट रास्ता अपना अपराध के दलदल में फंस रहे युवा

पूरे देश में मचा रखा है ठगी का आतंक, आये दिन विभिन्न प्रदेशों की पुलिस पहुंच रही साइबर ठगों की गिरफ्तारी करने

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार

साइबर अपराध की दुनिया में अब नवादा जिला जामताड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है। अब पूरी तरह से नवादा जामताड़ा का रूप धारण कर लिया है। साल के 365 दिनों में 350 दिन ऐसा होता है, जिसमें साइबर अपराधी की घटनाएं जरूर दर्ज होती है।

हालात यह हो गया है कि पूरे देश में नवादा के साइबर ठगों का गिरोह सक्रीय हो चुका है। कुल मिलाकर साइबर गिरोह रक्तासूर का रुप धारण कर लिया है, जितनी कार्रवाई होती है उतना बढ़ता ही जा रहा है। इसमें नवादा जिले के वारिसलीगंज, काशीचक, शाहपुर तथा पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव पूरी तरह से साइबर अपराधियों का हब बन चुका है।

इन इलाकों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, बावजूद जल्दी करोड़पति बनने का मंशा पाल रखे युवा वर्ग इस अपराध के दलदल में धंसते चले जा रहे हैं। आप जानकर हैरान रह जायेंगे कि इसमें सभी साइबर अपराधी 15 से 25 वर्ष आयु के लोग होते हैं। ऐसे ही साइबर अपराधियों का एक गिरोह के दो सदस्यों को जिले के शाहपुर ओपी पुलिस ने लोगों से ठगी करते रंगेहाथों गिरफ्तार कर हड़कम्प मचा दिया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 2 एन्ड्रॉयड मोबाइल तथा 5 पेज का कस्टमर डाटा के साथ दोनों साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी ने शाहपुर ओपी में प्रेसवर्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ओपी क्षेत्र बहरी बिगहा गांव के बगीचा में 8-10 की संख्या में लोग मोबाइल से धनी फाईनेंस बैंक से लोन दिलाने के नाम पर

भोले-भाले जनता से ठगी का काम कर रहे हैं। उक्त सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया। पकरीबरावां एसडीपीओ ने बताया कि सूचना के आधार पर एसपी अम्बरीष राहुल ने मेरे नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई का आदेश दिया। टीम में शाहपुर ओपी प्रभारी धीरज कुमार सिंह, एसआई संजय कुमार तथा एएसआई सुजीत कुमार के अलावा बज्रा टीम को शामिल किया गया।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान उक्त बगीचा से ठगी करते ओपी क्षेत्र के बहरी बिगहा गांव निवासी धनंजय मालाकार के पुत्र रवि कुमार उर्फ ऋषिकेश कुमार तथा शेखपुरा जिला अन्तर्गत शेखोपुर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी शंकर कुमार के पुत्र मोनू कुमार को रंगे हाथ दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि 7 लोग पुलिस को आते देख फरार हो गया,

जिसे चिन्हित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि आए दिन दूसरे राज्य की पुलिस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही है, बावजूद यह धंधा कमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है।

साइबर अपराधी का हाल रक्तासुर जैसा

गौरतलब हो कि अब साइबर अपराधियों का हाल रक्तासुर के जैसा हो गया, जितने साइबर अपराधी पकड़े जाते हैं, उसके कई गुणा साइबर अपराधियों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण शॉटकट तरीके से रूपये कमाने की प्रलोभन है। हालात यह हो गया है कि एक-एक परिवार के कई सदस्य इस अपराध को ऐसे अपनाये हुए है मानो सरकारी नौकरी कर रहे हों।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि ऐसे साइबर अपराधी पकड़े जाने के बाद भी उनके चेहरे पर जरा सा भी कानून व पुलिस का भय नहीं दिखता है। इन लोगों के आमदनी की बात करें तो जिसके पास कभी साइकिल खरीदने तक की औकात नहीं हुआ करता था, आज वही लोग लग्जरी वाहनों व आलिशान बंगले के मालिक बन बैैठे हैं।

क्यों नवादा के पूर्व विधायक स्व कृष्णा प्रसाद की पुण्यतिथि पर हर वर्ष जुटते हैं सभी पार्टी व धर्म के लोग, पढ़ें पूरी खबर 

0

30वीं पुण्यतिथि पर नवादा विधायक विभा देवी, रजौली विधायक प्रकाशवीर व एमएलसी अशोक यादव सहित सैंकड़ो लोगों ने दी श्रद्धाजंलि

विधायक विभा देवी ने कहा मेरा पूरा परिवार उनके आदर्शाे और जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करता रहेगा

एमएलसी अशोक यादव ने कहा मैं अपने पिता के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए कभी नहीं लड़खड़ाउंगा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा के जननेता और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत व नवादा के पूर्व विधायक स्व कृष्णा प्रसाद यादव की 30वीं पुण्यतिथि शनिवार को व्यवहार न्यायालय स्थित कृष्णा प्रसाद स्मारक स्थल पर गहमा-गहमी के साथ मनाई गई।

पुण्यतिथि के अवसर पर जिला सहित प्रदेश भर से हजारों की संख्या में जुटे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए सामाजिक कुरूतियों से लड़ते रहने का संकल्प लिया। उनकी लोकप्रियता आज भी ऐसी बनी हुई है कि हर वर्ष पुण्यतिथि पर सभी पार्टी व धर्म और समुदाय के लोग श्रद्धांजलि देने जुटते हैं।

राजद कार्यालय परिसर में सजे विशाल मंच को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि काल के ग्रास ने भले ही स्व कृष्णा प्रसाद को अल्पायु में लील लिया हो, किन्तु उन्होंने अपने जीवनकाल में नैतिक सिद्धांतों का ध्वजवाहक तैयार कर लिया था, यही कारण है कि उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं और उनके आदर्श पथ पर चलने की प्रेरणा लेते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनिल प्रसाद सिंह ने विस्तार से विषय प्रवेश कराया, जबकि संचालन करते हुए नंदकिशोर यादव ने उनके कार्यकाल के विशेष अवसरों का उल्लेख किया। मौके पर उपस्थित रजौली विधायक प्रकाशवीर ने कहा कि साम्प्रदायिकता और अनैतिकता के विरुद्ध स्व कृष्णा प्रसाद ने जो कदम बढ़ाया था, आज पूरा बिहार उसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने कहा कि नवादा की राजनीति में धार्मिक सौहार्द की स्थापना करने वाले स्व कृष्णा प्रसाद को पीढ़ियों तक याद रखा जायगा। विधायक विभा देवी ने रूंधे गले से अपने जेठ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मेरा पूरा परिवार उनके आदर्शाे और जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करता रहेगा।

राजद के प्रदेश महासचिव भाई विनोद यादव ने नवादा लोकसभ क्षेत्र की राजनीति में स्व कृष्णा प्रसाद के अवदानों को अद्वितीय बताया। पुण्यतिथि के पहले सत्र में स्मारक स्थल पर यज्ञ हवन और पूजा पाठ के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित की गई, जबकि दूसरे सत्र में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण का सिलसिला चलता रहा।

समस्त कार्यक्रमों की मोनिटरिंग करते हुए उनके ज्येष्ठ सुपुत्र सह एमएलसी अशोक यादव ने नम आंखों से अपने पिता को श्रद्धांजलि दी और उपस्थित जनसमुदाय से वादा किया कि मैं अपने पिता के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए कभी नहीं लड़खड़ाउंगा।

विदित हो कि पुण्यतिथि के समस्त आयोजनों की रूप रेखा स्वयं पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने तैयार की थी। इस अवसर पर लोकप्रिय कलाकार धर्मेन्द्र-जितेंद्र की जोड़ी ने आगंतुकों का खूब मनोरंजन भी किया।

मौके पर उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह, राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, प्रिन्स तमन्ना, मथुरा यादव, वाल्मीकि यादव, रवीन्द्र यादव, ब्रजेंद्र कुशवाहा, बब्लू गुप्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अनूप यादव, नीतीश राज तथा पूर्व प्रमुख कुलदीप यादव सहित कई नेताओं ने मंच को संबोधित किया।

क्या आप जानते हैं नवादा में एक साल के अंदर हुई 314 सड़क दुर्घटनाओं में 237 की जा चुकी है जान, पढ़ें पूरी खबर 

0

सड़क दुर्घटना में 210 लोग हो चुके हैं जख्मी, मुआवजा के लिए दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों द्वारा दिया गया परिवहन विभाग को 54 आवेदन
मरने वाले के परिजनों को दो लाख व घायलों को 50 हजार मुआवजा का है प्रावधान
लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जा रहा है सड़क सुरक्षा माह
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। जिसको लेकर जागरूकता अभियान सहित कई कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से वाहन जांच अभियान वृहत पैमाने पर किया जा रहा है।

वहीं सड़क सुरक्षा माह के दौरान कुछ खास तिथियों पर विशेष कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है। 15 जनवरी से 14 फरवरी तक चलाये जाने वाले सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 23 जनवरी को जिले के विभिन्न स्थानों पर हेलमेट, सीट बेल्ट, चालक का पीलियन राइडर हेलमेट की जांच की गई,

25 जनवरी को एसएलडी व रिफ्लेक्टिव टेप खासकर ट्रक एवं ट्रैक्टरों की जांच की गई है। 30 जनवरी को नन स्टैंर्ड वाली हेलमेट की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए हेलमेट बिक्रेता केंद्रों की जांच की गई।

एक फरवरी को इस अभियान के तहत खतरनाक ड्राइविंग, ऑटो तथा बसों में यात्रियों के बैठने की क्षमता का जांच किया गया, वहीं ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों की भी जांच की गई। इसके अलावा 6 फरवरी को विभाग द्वारा शिविर लगाकर वाहनों का प्रदुषण एवं फिटनेस जांच कर नियमानुकूल प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना है।

8 फरवरी को साइकिल बिक्रेताओं की जांच की जायेगी, जिसमें प्रति साइकिल की बिक्री से पूर्व उसमें कम से कम 10 रिफ्लेक्टर लगाकर देना है तथा 12 फरवरी को गलत दिशा में वाहन चलाने, हेलमेट, सीट बेल्ट, एसएलडी तथा नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने की जांच की जायेगी।

वर्ष 2023 में हो चुकी है 314 सड़क दुर्घटनाएं
जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक जिले भर में 314 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिसमें मरने वालों की संख्या 237 तथा घायलों की संख्या 210 है। इसमें सबसे अधिक 38 सड़क दुर्घटनाएं जून 2023 में हुई, जिसमें एक महिला सहित 25 लोगों की मौत हुई है,

जबकि घायलों में 20 पुरूष व 4 महिला शामिल है। बता दें कि वर्ष 2023 में सड़क हादसे में 194 पुरूष तथा 43 महिला की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 210 घायलों में 168 पुरूष एवं 42 महिला शामिल है।

दो ब्लैक स्पॉट को किया गया चिन्हित
सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा जिले के दो स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है, जिसमें एनएच- 20 पर नगर थाना क्षेत्र के हड्डी गोदाम तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अम्बिका बिगहा शामिल है। बताया गया कि एक साल में जिस स्थान पर पांच से अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती है, उसे ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया जाता है।

क्या कहते हैं परिवहन पदाधिकारी

सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी नवेन्दु शेखर ने बताया कि सड़क दुर्घटना को कम करने तथा चालकों को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा कई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसको लेकर सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से हर दिन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 14 फरवरी तक जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाया जायेगा।

किस रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नवादा के वारिसलीगंज में रेल का चक्का कर दिया जाम, पढ़ें पूरी खबर 

0

किउल-गया रेलखंड पर वारिसलीगंज के मय मोड़ के पास सैकड़ों ग्रामीणों ने रोका दोहरीकरण का काम
एमपी, एमएलए व जिले के अधिकारी सहित रेल अधिकारियों से लगा चुके हैं गुहार, कई बार हो चुकी है बड़ी दुर्घटनाएं
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

पूर्व मध्य रेल अन्तर्गत दानापुर मंडल के किउल-गया रेलखंड  पर स्थित वारिसलीगंज प्रखंड के मय मोड़ के पास शुक्रवार को रास्ता की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रेल का चक्का जाम कर दिया। रेल जाम की सूचना पर वारिसलीगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष रूपा कुमारी दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर रेल पटरी को जाम से मुक्त कराई।

इस दौरान मय गांव सहित दर्जनों गांव के लोग मय मोड़ के पास रेल फाटक या अंडर पास रास्ता की मांग करते हुए दोहरीकरण कार्य को रोक दिया। जाम स्थल पर पहुंचे स्थानीय थाना पुलिस तथा प्रशासन ने उनकी मांग को रेल विभाग के वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, तब लोगों ने ट्रेनों का परिचालन शुरू कराई। मिली जानकारी अनुसार किउल-गया रेलखंड का दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है।

दोहरीकरण को लेकर वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव का रास्ता अवरूद्ध कर बंद किया जा रहा है, जिससे उक्त सभी गांवों के लोगों को प्रखंड मुख्यालय तथा जिला मुख्यालय आने के लिए कोसों दूर पैदल चलना होगा। रास्ता की मांग कर रहे मय, मोतालिफ़चक, बढ़नपुर, खैरा, चुल्हाय बीघा तथा बलवापर गांव के सैंकड़ो लोग

शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के मय मोड़ के समीप निर्माणाधीन दोहरीकरण के कार्य को रूकवाते हुए रेल पटरी के बगल में बैठक कर शांति पूर्वक धरना दिया। इस दौरान रेल प्रशासन ऐतियात के तौर पर गया-किउल पैसेंजर ट्रेन को लगभग एक घंटे तक बाघीबरडीहा स्टेशन पर रोके रखा। बाद में किउल रेल थाना के वरीय पुलिस पदाधिकारी, नवादा रेल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस धरना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान धरना पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि रेल परिचालन से मुझे कोई लेना देना नहीं है, लेकिन नई पटरी बिछाने का कार्य को तब तक अवरुद्ध रखूंगा, जब तक उपरोक्त गांवो के लिए आवागमन की कोई स्थायी समाधान नहीं कर लिया जाता है। प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए अधिकारी ने कहा कि फिलहाल उक्त स्थान के आगे पीछे कार्य होने दें। अधिकारी के समझाने के बाद धरना प्रदर्शनकर रहे लोग धरना समाप्त किया।

एमपी, एमएलए व जिले के अधिकारी सहित रेल अधिकारियों से लगा चुके हैं गुहार
मय मोड़ के समीप से जाने वाले लगभग एक दर्जन गांव के लगभग तीस हजार लोगों का रास्ता रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के बाद अवरुद्ध हो जायेगा, जिससे लोग परेशान हैं। रास्ता अवरुद्ध होने से परेशान लोग रेलवे दोहरीकरण का कार्य शुरू होने के समय वर्ष 2022 में ही उक्त मोड़ पर हजारों लोगों द्वारा बिना रास्ता दिए कार्य शुरू करने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया था।

तब रेलवे के वरीय अधिकारी द्वारा समस्या का समाधान कर देने का आश्वासन दिया गया था। उस समय से लेकर आज तक दर्जन भर गांव के लोगों द्वारा स्थानीय विधायक, सांसद, जिलाधिकारी तथा रेल अधिकारियों सहित अन्य को आवेदन देकर गुहार लगा चुके हैं, बावजूद अब तक किसी प्रकार का कार्य नहीं होने से लोग निराश हैं और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं।

कई बार हो चुकी है बड़ी दुर्घटनाएं
किउल-गया रेलखंड पर सफीगंज गांव के समीप वर्ष 2016 में अनाधिकृत रेल फाटक पार करने के दौरान अचानक हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बोलेरो पर सवार आधा दर्जन बारातियों की मौत हो गई थी।

वहीं सोनवर्षा हॉॅल्ट के पास एक पेंट से भरी ऑटो खुली पटरी को पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। इसी प्रकार मय मोड़ के पास बच्चों को स्कूल लाने मय गांव जा रही एक स्कूल बस ट्रेन की चपेट में आकर चकनाचूर हो गई थी।

You cannot copy content of this page