नवादा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 9 लाख से अधिक के ई-चालान जारी

नवादा में ट्रैफिक

डीटीओ रंजीत कुमार ने खुद संभाली जांच अभियान की कमान, 33 वाहनों पर 2.66 लाख का जुर्माना, लंबित चालान नहीं चुकाने वालों के वाहन होंगे जब्त

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने को लेकर परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

ads

इस अभियान में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर आर्थिक दंड लगाने के साथ-साथ लंबित ई-चालान के मामलों में भी सख्ती बरती जा रही है।

ad

विशेष जांच अभियान के तहत धर्मशिला मोड़, सद्भावना चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित पुल पार से रजौली बस स्टैंड तक वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान मुख्य रूप से मोटरसाइकिल, टेम्पो और ई-रिक्शा को जांच के दायरे में रखा गया।

ad

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 9 लाख रुपये से अधिक की शमन राशि के लंबित ई-चालान निर्गत किए गए। वहीं, जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने स्वयं 33 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 लाख 66 हजार रुपये का चालान जारी किया।

ad

लंबित चालान वालों की खैर नहीं, वाहन जब्ती तक की कार्रवाई
परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि यातायात नियमों की अनदेखी और चालान लंबित रखने वाले वाहन मालिकों को अब राहत मिलने वाली नहीं है। लंबित चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहनों को जब्त कर स्थानीय थाना के सुपुर्द किया जा रहा है।

ads

जांच के दौरान नाबालिगों को ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल चलाते पाए जाने पर कड़ी हिदायत दी गई तथा नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। इस क्रम में एक मोटरसाइकिल जब्त कर यातायात थाना को सौंप दी गई।

ad

12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, पुराने चालानों पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक छूट
वाहन मालिकों को राहत देने के उद्देश्य से आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में 90 दिनों से अधिक पुराने यातायात चालानों का नियमानुसार अधिकतम 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ निपटारा कराया जा सकता है।

ads

डीटीओ ने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर लंबित चालानों का भुगतान समय रहते कर दें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके।

ad

हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्य, नाबालिगों को वाहन देना पड़ सकता है भारी
जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठे व्यक्ति के लिए हेलमेट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने और ओवरलोडिंग से बचने की अपील की।

advertisment

उन्होंने अभिभावकों एवं वाहन मालिकों को विशेष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दें।

advertisement

उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जांच और दंडात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

ad


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page