रेत की आड़ में शराब का खेल! रजौली में ट्रक से 241 लीटर विदेशी शराब बरामद

रजौली में ट्रक से 241 लीटर विदेशी शराब

समेकित जांच चौकी की कार्रवाई में नालंदा का चालक गिरफ्तार, गोविंदपुर में बाइक से 42 लीटर शराब जब्त, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र नवादा जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच रजौली और गोविंदपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर समेकित जांच चौकी, रजौली की टीम ने करिगांव टोल प्लाजा के पास एक खड़े ट्रक की जांच की।

ads

ट्रक में छाई (डस्ट) लोड थी, लेकिन उसकी आड़ में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की कुल 241.500 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक साधु कुमार उर्फ उमेश देशरत्न कुमार (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

ads

वह नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के पोईरी गांव निवासी रामप्रीत यादव का पुत्र बताया गया है। पूछताछ में चालक ने शराब को झारखंड के मांगोडीह से नालंदा ले जाने की बात बताई। उत्पाद पुलिस ने मौके से गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मोबाइल को सुरक्षित रखते हुए मामले की आगे जांच की जा रही है।

advertisment

कार्रवाई में मद्यनिषेध निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता और अवर निरीक्षक मद्यनिषेध नागो लकड़ा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। इधर, शराब तस्करी के खिलाफ इसी अभियान में गोविंदपुर चेकपोस्ट पर भी पुलिस ने कार्रवाई की।

ads

टीम ने हीरो होंडा बाइक से ले जाए जा रहे एक बड़े प्लास्टिक के बोरे की जांच की। बोरे से 42 हजार लीटर शराब बरामद की गई। अवर निरीक्षक मद्यनिषेध निखिल कुमार ने शराब जब्त करते हुए मामले में शामिल दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया।

advertisement

दोनों स्थानों पर हुई कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा है। पुलिस द्वारा जब्त शराब, वाहन और मोबाइल को जांच के दायरे में लेते हुए तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page