नवादा में क्यों महादलित मुखिया पर हो रहा है बार-बार जानलेवा हमला, पढ़ें पूरी खबर 

पप्पू मुखिया की हत्या के बाद अब बेखौफ अपराधियों ने नारदीगंज पंचायत के मुखिया पर किया ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में सवार मुखिया की बची जान, भाई को लगी गोली 

गोलियों की बौछार से कार हुआ क्षतिग्रस्त, गोलियों से घायल मुखिया के भाई को किया गया रेफर, जांच में जुटी पुलिस 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। इन दिनों नवादा में महादलित मुखिया पर जानलेवा हमला ने हर किसी को सकते में ला दिया है। पिछले दिनों पकरीबरावां के बुधौली पंचायत मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या का गुत्थी सुलझा नहीं कि नारदीगंज पंचायत के महादलित मुखिया रणविजय पासवान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। 

नारदीगंज पंचायत के महादलित मुखिया व जदयू नेता रणविजय पासवान पर उस वक्त अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया, जब वे अपने एक्सयूभी कार से मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे घर जा रहे थे। इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है।

घायल मुखिया के भाई को बीम्स पावापुरी किया गया रेफर 

गोलीबारी की घटना जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के दललपुर गांव स्थित एक ईंट भट्टा के पास हुई। गोलीबारी में घायल राजबली पासवान को स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकत्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीम्स पावापुरी रेफर कर दिया।

चार की संख्या में रहे अपराधियों ने किया फायरिंग 

नारदीगंज पंचायत के मुखिया रणविजय पासवान ने बताया की मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे अपने ममेरे भाई के साथ अपनी एक्सयूभी कार से गांव स्थित घर लौट रहे थे, तभी थाना क्षेत्र के दललपुर गांव स्थित दललपुर ईंट भट्टा के पास 4 की संख्या में रहे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया।

पीड़ित मुखिया श्री पासवान ने नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़पा गांव निवासी मुकेश सिंह, टुनटुन सिंह, अरविंद सिंह तथा विक्की सिंह पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर वाहन पर सवार मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। फिलवक्त घटना की सूचना पर नारदीगंज थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

छह दिनों पूर्व हो चुका है एक महादलित मुखिया की हत्या 

गौरतलब हो कि छह दिनों पूर्व ही 13 जून की रात्रि जिले के पकरीवरावां प्रखंड के बुधौली पंचायत के महादलित मुखिया पप्पू मांझी की हत्या गोली मारकर कर दिया गया था। हालांकि पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर ली है, बावजूद इसी तरह की दूसरी घटना ने कोहराम मचा दिया है।

इधर, भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश राणा एवं चंदन चौधरी ने कहा कि महादलित का मुखिया होना गुनाह है क्या, आखिर क्यों एक सप्ताह के अंदर नवादा में दो-दो महादलित मुखिया पर फायरिंग हुई। एक मुखिया पप्पू मांझी की हत्या हो गयी तथा दूसरा मुखिया बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ममेरे भाई जख्मी हो गए।

उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस घटना की जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा का मांग किया है। बताया जा रहा है कि महादलित मुखिया को टारगेट बनाने के पीछे कहीं न कहीं बर्चस्व का मामला सामने आ रहा है, जिसका प्रमाण पप्पू मुखिया की हत्या में मिल चूका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page