जितिया से पहले घर से अचानक गायब हुए तीन बच्चे, 72 घंटे बाद राजगीर में कैसे मिले… कहानी सुन पुलिस भी हैरान

अचानक गायब हुए तीन बच्चे,

दोस्त से मिलने 10 से 11 हजार रुपये लेकर निकले थे घर से, गया-पटना होते हुए पहुंचे राजगीर, सोशल मीडिया से हुई पहचान

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। कादिरगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव से लापता तीन बच्चों को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर राजगीर से सकुशल बरामद कर लिया। रविवार को सदर एसडीपीओ-1 हुलास कुमार ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी।

ads

उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को तीनों बच्चे अचानक लापता हो गए थे। परिजनों की सूचना पर प्रथम दृष्टया अपहरण का मामला दर्ज किया गया। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर एसआईटी गठित कर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। नदी, तालाब सहित अन्य जगहों पर भी तलाश की गई। बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर आम लोगों से सूचना देने की अपील की गई।

advertisment

रविवार सुबह राजगीर के स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से बच्चों की पहचान की और आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ ने तीनों बच्चों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर कादिरगंज पुलिस राजगीर पहुंची और बच्चों को नवादा लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ads

गया-पटना घूमने के बाद पहुंचे राजगीर

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि एक दोस्त ने उन्हें करीब 10-11 हजार रुपये दिए थे। इसी राशि से वे घूमने निकले थे। शादीपुर हॉल्ट से ट्रेन पकड़कर गया, फिर पटना और वहां से राजगीर पहुंचे।

advertisement

राजगीर में जू सफारी और ग्लास ब्रिज समेत कई स्थानों का भ्रमण किया तथा खिलौने खरीदे। बच्चों के पास से करीब 900 रुपये और कई खिलौने बरामद हुए।

Ad

एसडीपीओ ने बताया कि जांच में फिलहाल अपहरण या किसी व्यक्ति द्वारा प्रलोभन दिए जाने की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, बच्चों को इतनी बड़ी राशि किसने और किस उद्देश्य से दी, इसकी जांच जारी है। तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page