दुर्गापूजा को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक में पूजा समिति ने क्या कर दिया मांग, पढ़ें पूरी खबर

पंडालों में रोशनी, सुरक्षा, साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर, पूजा समितियों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का दिया आश्वासन
Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार
नवादा। आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने की। इसमें शहर के विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों के अलावा गणमान्य लोग शामिल हुए।

बैठक में दुर्गापूजा के दौरान आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समन्वय बनाए रखने के साथ विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पूजा पंडालों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, सुरक्षा के इंतजाम, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

पूजा समिति के अध्यक्ष अंशुमान शर्मा ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा। समिति के स्तर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां की जाएंगी।

मौके पर पूजा समिति के कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार, सचिव नरेश विश्वकर्मा सहित विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य मौजूद थे।



