चुनाव से पूर्व नई जिम्मेदारी, कौन है नवादा के रवि गुप्ता जिसे भाजपा प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ का बनाया गया कोषाअध्यक्ष, पढ़ें पूरी खबर

रवि गुप्ता ने कहा अतिपिछड़ा के बेटे को मिली इस जवाबदेही को निभाउंगा बखूबी
Report by Nawada News Xpress
नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के प्रसिद्ध व्यापारी व समाजसेवी रवि गुप्ता को प्रदेष भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेवारी देते हुए वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष बना गया है।

भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो डॉ जगरनाथ प्रसाद गुप्ता ने लिस्ट जारी करते हुए भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ का प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रवि गुप्ता को दिया है। रवि गुप्ता पहले भी प्रदेश कार्यसमिति में रह चुके हैं। इसबार उन्हें बड़ी जिम्मेवारी मिली है।

रवि गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने एक अतिपिछड़ा के बेटे को जो सम्मान दिया है उसे बखूबी निभाउंगा। उन्होंने कहा कि 2024-25 में होने वाली चुनाव एक जिम्मेदारी की तरह पूरा करूंगा और

पूरे बिहार प्रदेश में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार कर आत्मनिर्भर बिहार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाउंगा। उन्होंने कहा कि एनडीए को फुल बहुमत दिलाकर बिहार प्रदेश में कमल खिलकर, राम राज्य दिलाउंगा।

उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो डॉ जगरन्नाथ प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितिन अभिषेक,

नवादा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व विधायक अनिल सिंह, विधायिका अरुणा देवी तथा पूर्व विधायक कन्हैया कुमार सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता बंधुओं को आभार जताया।

इस नई जिम्मेदारी पर रवि गुप्ता को उनके कार्यलय में समाजसेवी आरपी साहू, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नेता सुजय कुमार, भाजपा नेता प्रताप रंजन, वैश्य समाज के अध्यक्ष सुनील कुमार साहू, जितेन्द्र पासवान, अनिकांत कुमार भोला,

गौतम भारती उर्फ चून्नु, पारस सिंह, साहू समाज के वरीय नेता राजेंद्र विशाल, मुन्ना कुमार, महेश कुमार फुही, सतेंद्र यादव तथा अनिल कुमार साहू के अलावा कई लोगों ने उनको मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई और शुभकानाएं दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page