नवादा में किलर शोरूम के तीसरे वर्षगांठ पर ग्राहकों को क्या मिल रहा बड़ा ऑफर,  पढ़ें पूरी खबर

तीन वर्ष पूरा होने पर किलर शोरूम ने मनाया अपना तीसरा वर्षगांठ, मिल रहा 2 की खरीद पर दो फ्री

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले का एकमात्र किलर का शोरूम का तीन वर्ष पूरा होने पर तीसरा वर्षगांठ का आयोजन किया गया। किलर शोरूम के तीसरे वर्षगांठ पर बच्चों द्वारा केक काटा गया।

इस अवसर पर संचालक सुमित अग्रवाल ने सहयोगियों और ग्राहकों को धन्यावाद दिया। राजघराना के संचालक सुमित अग्रवाल ने इसकी शुभकामना देते हुए कहा कि जिलेवासियों की मांग के अनुरूप  किलर ने कपड़ों की रेंज में बेहतर मुकाम हासिल किया है।

इस बार तीसरे वर्षगांठ पर किलर के प्रत्येक 2 रेडीमेड कपड़ों की खरीद पर 2 कपड़ा मुफ्त दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हर लोग ब्रांडेड कपड़ों के तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं,

ऐसे में किलर शोरूम ने जिलेवासियों को इस ब्रांड के लिए बाहर जाकर खरीदारी करने की परेशानी से निजात दिया है। किलर शोरूम के संचालक विनीत अग्रवाल ने कहा कि नवादा के लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है।

ग्राहकों के मिलते सहयोग से ही किलर आज इस मुकाम पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आगे भी ग्राहकों की संतुष्टि के लिए कम्पनी और शोरूम संचालक के द्वारा ग्राहकों का ख्याल रखा जाएगा।

मौके पर राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार नलिन, प्रो महेश कुमार, सहित कई सम्मानित ग्राहक और सहयोगी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page