लोक सभा चुनाव से पूर्व कर्पूरी चर्चा के बहाने वक्ताओं ने क्या कह दी बड़ी बात, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर 

2024 के लोक सभा चुनाव में नवादा सीट पर जदयू ने कर दी दाबेदारी

जहानाबाद सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी ने कहा भाजपा देश में सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम बांटने का कर रही काम
Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा जिले के वारिसलीगंज में आयोजित कर्पूरी चर्चा में भाग लेने पहुंचे जहानाबाद के जदयू सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीब गुरबों के मसीहा थे। कार्पूरी ठाकुर गरीब घर में जन्म लेने के बावजूद निष्ठापूर्वक समाज के लिए मेहनत कर राजनीति में उच्च मुकाम हासिल किया।

हम सबों को उनके बताए मार्गाें पर चलने की आवश्यकता है। रविवार को वारिसलीगंज जिला परिषद डाक बंगला के मैदान में कर्पूरी चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा देश में सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम बांटने का काम कर रही है, उन्हें विकास से कोई लेना देना नहीं है। सांसद ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए बिहार सहित सम्पूर्ण देश के मतदाताओ में उफान है।

बिहार के हर सीट पर महागठबंधन का कब्जा होगा। वहीं एमएलसी गुलाम गौस ने कहा कि सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम एवं मंदिर मस्जिद से देश का विकास नहीं होने वाला है। मोदी देश की जनता को बर्गला कर सिर्फ वोट लेने का काम करता है। इस बार देश की जनता पूरी तरह से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है।

आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा एक सौ सीट भी नहीं ला पाएगी। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के हित की लड़ाई लड़कर बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचकर समाजिक न्याय किया था, जिसकी आज जरूरत है। हम सभी जाति धर्म के गरीबों को मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होना होगा, ताकि संविधान के विरुद्ध कार्य करने वालों को धूल चटाया जा सके।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रदीप महतो ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में नवादा सीट से जदयू के उम्मीदवार ही चुनाव जीतेगा, जरूरत है हर समुदाय के गरीब एक होकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की।

वारिसलीगंज के पूर्व विधायक प्रदीप महतो ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के नक्शे कदम पर चल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को गति देकर बिजली, सड़क, पानी जैसे मूलभूत आवश्यकताओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

भाजपा ने जातिगत जनगणना को रोकने का प्रयास किया, ताकि गरीबों को उसके हक से वंचित किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने किया, जबकि संचालन अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा की गई।

मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता संजय यादव, जदयू नेत्री आरती सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमिला कुमारी प्रजापति, अतिपिछड़ा के जदयू जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी चंद्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कांति देवी, जिला उपाध्यक्ष विनय यादव, जीवनलाल चंद्रवंशी, रामधनी कुशवाहा, रामबालक चौहान, सहदेव यादव, राजेश कुमार तथा पप्पू चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page