हजारों कार्यकर्ताओं की गरज – 225 सीट जीतकर नीतीश को फिर बनाना है मुख्यमंत्री, गांधी इंटर विद्यालय मैदान में एनडीए का विराट कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न
Report by Nawada News Xpress / नवादा / सूरज कुमार

नवादा के गांधी इंटर विद्यालय मैदान में शुक्रवार को एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर जदयू-भाजपा समेत सभी सहयोगी दलों के हजारों कार्यकर्ताओं की गगनभेदी जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सभा की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने की, जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने किया।

“225 सीटें जीतकर नीतीश को फिर सीएम बनाना है” – अशोक चौधरी
राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि “2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीट जीतकर एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएगा।” उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा – “महागठबंधन नेताओं के पास न तो मुद्दा है और न ही दृष्टि। घबराहट में वे अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।”

“अफवाहों से सावधान रहें” – सांसद विवेक ठाकुर
नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सुशासन, सुरक्षा और विकास के प्रति संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि – “गांव-गांव जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और किसी भी भ्रामक जानकारी का डटकर मुकाबला करें।”

“गरीबों की चिंता सिर्फ एनडीए को” – मंत्री शीला मंडल
बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने कहा कि देश और बिहार के विकास की जिम्मेदारी सिर्फ एनडीए ही उठा सकता है। उन्होंने कहा – “एनडीए सरकार ने गरीबों और वंचितों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर बिहार को नई दिशा दी है।”

“वृद्धजनों और दिव्यांगों को सम्मान मिला” – शाहनवाज़ हुसैन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि बिहार में वृद्धजनों और दिव्यांगों की पेंशन राशि बढ़ाकर उन्हें सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा – “एनडीए सरकार को दोबारा बनाइए ताकि विकास का पहिया दुगुनी रफ्तार से घूमता रहे।”

मंच पर जुटे दिग्गज नेता
इस सम्मेलन में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता मंच पर मौजूद रहे। इनमें विधानपार्षद अशोक यादव, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार, लोजपा के धीरेन्द्र मुन्ना, हम पार्टी के श्याम सुंदर सिंह, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, हम जिलाध्यक्ष अशोक मांझी तथा आरएलएम जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा समेत कई नेता शामिल थे।

इसके अलावा राजेश कुमार सिंह, आनंद गौरव, शैलेन्द्र शर्मा, अरविन्द गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, गौरव शांडिल्य, अभिजीत कुमार सिन्हा, तेजस सिन्हा, विनोद भोली, अजित शंकर, मधुरी वर्णनवाल, नवल चौहान, नरेंद्र यादव, शशि कुमार शेष, मनोहर पासवान समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुल मिलाकर, नवादा की धरती पर हुआ यह सम्मेलन एनडीए के लिए जन-शक्ति का महासंगम साबित हुआ, जहां नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणभेरी फूंकने का आह्वान किया। बता दें कि इसके एक दिन पूर्व रजौली में भी एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जहां कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया था।

Recent Comments