सावधान- वर्ष 2024 में हो चुकी है 395 वाहन दुर्घटनाएं, 180 की जा चुकी है जान, साल के अंतिम दो दिनों में हुई सड़क दुर्घटना में तीन की जा चुकी है जान, पढ़ें पूरी खबर 

159 हुई घातक दुर्घटनाएं, 236 लोग हो चुके हैं घायल, वर्ष 2023 में जिले के 8 स्थान बना था ब्लैक स्पॉट, नवादा नगर थाना क्षेत्र में हो चुकी है सबसे अधिक 39 सड़क दुर्घटनाएं

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

जाते-जाते वर्ष 2024 में तेज रफ्तार का कहर नहीं थम सका। यही वजह है कि साल 2024 समाप्त होने से दो दिन पूर्व बड़ी सड़क हादसे में दो युवकों की मौत ने कोहराम मचा दिया। वहीं साल के अंतिम दिन रजौली स्थित टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।  बीते साल में अब तक कुल 395 वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिसमें 180 लोगों की जानें जा चुकी है।

वहीं 159 बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। इस दौरान 236 लोग घायल हुए। हालांकि, वर्ष 2023 की बात करें तो जिले में कुल 460 वाहन दुर्घटनाएं हुई थी, जिसमें 250 लोगों की मौतें हो चुकी है। वहीं गंभीर सड़क दुर्घटना की बात करें तो कुल 216 हो चुकी है। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में दुर्घटना की घटना में थोड़ी कमी जरूर रही, बावजूद लोग लापरवाही से वाहन चलाने में बाज नहीं आ रहे हैं।

वर्ष 2023 में जिले के 8 स्थानों को चिन्हित कर ब्लैक स्पॉट बनाया गया था, जिसमें जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर मोड़, अकौना बाजार के पास तथा केंदुआ मोड़ शामिल है। वारिसलीगंज में बलवापर तथा चांदनी चौक शामिल है। अकबरपुर में माखर मोड़, नेमदारगंज में छह माईल के पास, रजौली में अंधरवारी मोड़ के पास, प्राणचक मोड़ के पास, अमावां मोड़ के पास तथा बांके मोड़ शामिल है। वहीं पकरीबरावां में कचना मोड़ हॉट स्पॉट में शामिल है। साल 2024 का हॉट स्पॉट अभी जारी नहीं किया गया है।

साल के अंतिम समय में हुई बड़ी सड़क हादसा, तीन की गई जान 

साल के अंत में सबसे बड़ी सड़क हादसा ने हर किसी का दिल दहला दिया। तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत ने कोहराम मचा दिया। वहीं साल के अंतिम दिन सड़क दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। भीषण बाइक दुर्घटना का शिकार हुए दोनों मृतक युवक आपस में ममेरा-फुफेरा भाई थे।

वहीं इस सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे विम्स पावापुरी रेफर किया गया। यह घटना 29 दिसम्बर 2024 की रात्रि नवादा-गया पथ पर नगर थाना क्षेत्र स्थित कृषि फार्म के पास हुई, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया, जिससे बाइक पर सवार दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि बाइक पर सवार स्व भागवत सिंह का 35 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर मुहल्ला निवासी स्व देवनंदन सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार तथा सुबेलाल रवानी का 25 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गई। घटना की जानकारी के बाद सदर अस्पताल पहुंचे नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। साल के अंतिम दिन रजौली टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर और डम्फर में भीषण टक्कर हो गई,

जिसमें ट्रैक्टर चालक  जमुई जिले के गाढ़ही थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरोजोर गांव निवासी प्रसादी यादव का 30 वर्षीय पुत्र विनोद यादव की दर्दनाक मौत हो गई। गौरतलब हो कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में आज भी लापरवाही देखी जा रही है। प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता फैलाये जाने के बाद भी लोगों में सुधार नहीं हो रहा है। सड़क हादसे में मारने वाले सबसे ज्यादा युवा वर्ग होते हैं, जो स्टंट के चक्कर में मौत को दावत दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page