पटना से लौट रहे नवादा के पत्रकार अरविन्द सिंह पर रास्ते में अतिक्रमण कर रहे करकट गिरने से हुए घायल

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार चौक में हुई घटना, स्थानीय सरकारी अस्पताल में कराया गया इलाज 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

पटना से नवादा लौट रहे पत्रकार अरविन्द सिंह पर अतिक्रमण कर रहे करकट गिरने से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया।

वहीं घायल पत्रकार अरविन्द सिंह ने प्राथमिकी के लिए चंडी थाना को लिखित आवेदन भी दिया। श्री सिंह ने बताया कि पटना में अपने नये फ्लैट का पूजा कराकर वापस अपने निजी वाहन से नवादा पुलिस लाईन के समीप आदर्श सिटी घर लौट रहे थे।

इसी दौरान नालंदा चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में सड़क किनारे अपनी वाहन को लगाकर सत्तू पीने लगे, इस दरम्यान वहां बाबा जेनरल स्टोर के संचालक सड़क किनारे अतिक्रमण करने के लिए करकट लगा रहे थे, तभी करकट उनके सिर पर गिर गया,

हालांकि वाहन के गेट की वजह से श्री सिंह बड़ी हादसा से बच गए। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई। उन्होंने बताया कि माधोपुर बाजार स्थित चौक पर हसनपुर निवासी सिद्धेश्वर महतो के मकान में बाबा जेनरल स्टोर नामक दुकान है,

जो अतिक्रमण कर दुकान के पास करकट लगा रहा था, जिसे मना करने पर उक्त दुकानदार द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी देकर करकट लगाने लगा, इसी क्रम में करकट मेरे उपर गिर जाने से गंभीर चोटें आई,

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज कराया गया। फिलवक्त पत्रकार श्री सिंह स्थानीय थाना को आवेदन देकर उक्त दुकानदार पर कार्रवाई करने का गुहार लगाया और इलाज कराकर घर लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page