शराब का ऐसा लत था कि पत्नी के मना करने पर पति ने मौत को लगा लिया गले, पढ़ें पूरी खबर  

गुस्से में पति ने जहर खाकर किया अपनी ईहलीला समाप्त, संदिग्ध अवस्था में बरामद शव की जांच में जुटी पुलिस 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

बिहार में शराबबंदी हुए 8 साल बीत चूका है, लेकिन नवादा में इतने दिनों के अंदर एक ऐसी घटना सामने आया, जिसमें पत्नी द्वारा शराब पीने से मना करने पर पति मौत को ही गले लगा लिया।

इस घटना के बाद हर लोग सकते में है, आखिर शराब पीना ऐसी क्या मज़बूरी थी कि पत्नी ने मना किया तो पति ने अपनी ईहलीला ही समाप्त कर लिया। दरअसल यह घटना उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र रुपौ थाना क्षेत्र के तेलारी गांव की है,

जहां पत्नी द्वारा शराब पीने से मना करने पर उत्पन्न विवाद के बाद गुस्साए पति ने कीटनाशक दवा खाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। पुलिस ने गांव स्थित उच्च विद्यालय के पास से मृतक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान तेलारी गांव निवासी मतलू राम का 55 वर्षीय पुत्र रतन राम के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि दो-तीन दिनों से रतन राम लगातार शराब पी रहा था।

रतन राम की पत्नी उषा देवी शराब पीने से मना करने लगी, जिससे दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने लगा। विवाद ज्यादा हुआ तो रतन राम गुस्से में आकर घर में रखें कीटनाशक दवा खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

इधर, रुपौ थाना के एसआई अभिषेक कुमार ने बताया कि थाने को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव तेलारी हाई स्कूल के समीप पड़ा हुआ है। सूचना पश्चात घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की तहकीकात करते हुए शव क़ो अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

उन्होंने बताया कि शव क़ो देखकर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शख्स ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या किया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद रतन राम ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर लिया है। फिलवक्त पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करने में जुट गयी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page