नवादा जिले का प्रभारी मंत्री बनते ही डॉ प्रेम कुमार इस दिन पहुंच रहे नवादा, क्या है प्रशासनिक तैयारी, पढ़ें पूरी खबर 

13 जून को नवादा पहुंचकर करेंगे सभी विभागों की समीक्षा, परिसदन में पार्टी कार्यकर्ता करेंगे औपचारिक मुलाक़ात 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा जिले का प्रभारी मंत्री बनते ही प्रेम कुमार 13 जून गुरूवार को नवादा पहुंच रहे हैं। सहकारिता विभाग सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार गुरुवार को 11.45 बजे समाहरणालय पहुंचेंगे।

इसके पूर्व परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाक़ात करेंगे। समाहरणालय पहुंचने के बाद प्रभारी मंत्री विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने आदेश जारी कर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का निर्धारण किया है।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल ऑफिसर, आवासन तथा आकस्मिक चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गयी है। प्रभारी मंत्री नवादा के आगमन के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

पुलिस अधीक्षक नवादा द्वारा प्रभारी मंत्री के आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रभारी मंत्री द्वारा  स्वास्थ्य, पंचायत, परिवहन, भू-अर्जन, आपदा, आपूर्ति, कल्याण, अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण, आईसीडीएस, शिक्षा,

योजना स्थानीय क्षेत्र,  मद्य निषेध, कृषि, वन, उद्यान, सहकारिता, पशुपालन, गव्य, राज्य खाद्य निगम, मत्स्य, कॉपरेटिव बैंक, उद्योग, खनन, लोक स्वास्थ्य, बुडको, नगर निकाय, सिंचाई, लघु सिंचाई विद्युत, भवन, ग्रामीण कार्य, पथ, जीविका एवं  डीआरडीए तथा विकास की बैठक की जायेगी। 

भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने दी बधाई
डॉ प्रेम कुमार को नवादा के प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर जिले के एनडीए के कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले के विकास तेज गति से होगा।

वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह बेगूसराय जिला प्रभारी शशि भूषण कुमार बब्लू ने डॉ प्रेम कुमार के नवादा जिला प्रभारी मंत्री बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने कहा कि उनके लंबे अनुभव का लाभ नवादा जिले के लोगों को मिलेगा।

भाजपा नेता पवन कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ प्रेम कुमार हमेशा नवादा से जुड़े रहे हैं। नवादा की प्रगति में उनका योगदान हमेशा से रहा है, आगे भी रहेगा। उम्मीद है कि प्रभारी मंत्री के रूप में वे नवादा को विकास की उंचाईयों पर ले जाएंगे।

बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, अजय कुमार, जिला पार्षद विनिता मेहता, संजय कुमार मुन्ना, मनोज चन्द्रवंशी, निरंजन सिंह, संजय कुमार मंगल, अरविन्द कुमार गुप्ता तथा नंदकिशोर चौरसिया सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page