नवादा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1401 मामलों को हुआ निपटारा, पढ़ें पूरी खबर 

दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ उद्घाटन

प्रभारी जिला जज ने लगातार भ्रमण कर लोक अदालत का करते रहे मुआयना

पीछले अदालत की तुलना में अधिक मुकदमों का हुआ निपटारा

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

नवादा में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1401 मामलों को आपसी समझौता के आधार पर निपटाया गया। जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव कुमारी सरोज कृति ने बताया कि व्यवहार न्यायालय के विभिन्न अदालतों में लम्बित 454 मामलों को आपसी सुलह के आधार पर निपटाया गया, जबकि जिला अंतर्गत विभन्न बैंक ने 935 ऋणियों के साथ 2 करोड 93 लाख 51 हजार 580 रूपये का समझौता करते हुए एक करोड़ 25 लाख 78 हजार 403 रूपये वसूले।

वाहन दुर्घघटना दावा वाद के 24 एवं श्रम वाद से सम्बंधित 24 मामलों को भी निपटाया गया। विद्युत विपत्र सुधार के 7 एवं बीएसएनएल के 5 मामलों का निपटारा किया गया। आयोजित अदालत में 20 वर्ष से भी अधिक पुराने मामले को भी निपटाया गया। आयोजित अदालत को सफल बनाने के लिये अपर जिला जज अशुतोष राय देशमुख, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक विशाल, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार, न्यायकर्ता आशीष रंजन, न्यायिक दंडाधिकारी प्रतीक सागर, अनुभव रंजन, अनामिका कुमारी, रोहित अमृतांषु तथा शिया श्रुती बेंच पर प्रतिनियुक्त किये गये थे।

प्रभारी जिला जज ने भ्रमण कर लिया जायजा

अदालत के सफल संचालन तथा आने वाले अड़चनों के मद्देनजर प्रभारी जिला जज सह अपर जिला जज सुभाष चन्द्र शर्मा व प्राधिकार के सचिव आयोजित अदालत का भम्रण किया तथा सभी बेंचों पर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वहीं सचिव ने कुछ पक्षकारों से मिलकर उनकी समस्या को सुना और सम्बंधित बेंच को निर्देश दिया।

प्रभारी जिला जज ने दिया धन्यवाद

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन पर प्रभारी जिला जज ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व अधिवक्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सबों के सहयोग से लोगों को जागरूक किया गया तथा उन्हें लोक अदालत में मामलों को निपटारा समझौता के आधार पर किये जाने के लिये प्रेरित किया गया। यही कारण है कि पीछले लोक अदालत की तुलना में इस लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा हुआ।

दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ उद्घाटन

व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रभारी जिला जज सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चन्द्र शर्मा, प्राधिकार के उपाध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी अशुतोष कुमार वर्मा, प्राधिकार के सदस्य सह पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल व सचिव कुमारी सरोज कीर्ति ने संयक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर प्रभारी जिला जज ने कहा कि सुलह मानव का मूलभूत स्वभाव है। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों के निपटारा किये जाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रही। अधिवक्तागण पूरा सहयोग कर रहे हैं, इस कारण निपटारा किये जाने वाले मुकदमों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा न्यायिक पदाधिकारियों के सहयोग से यह अदालत सफलता की ओर अग्रसर है। मामलों के निपटारा से पक्षकार के बीच का विवाद अदालत में सुनवाई होने के पहले समाप्त हो जाता है तथा पक्षकारों के बीच आपसी सौहार्द सम्बंध स्थापित हो जाता है।

वहीं अपने सम्बोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस लोक अदालत के कारण अदालत में मुकदमों का बोझ घट रहा है। लोक अदालत के सफल संचालन के लिये जिला प्रशासन सदा प्रयासरत है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिय प्रशासन नोटिस को प्राथमिकता के आधार तामिला कराती है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मुकदमों के पक्षकार को समझौता करने का पहल भी करती है। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद थे।

पीछले अदालत की तुलना में अधिक मुकदमों का हुआ निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का प्रयास पीछले लगभग तीन माह से चल रहा था। प्राधिकार के सचिव नोटिस के तामिला के लिये पुलिस पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें की। वहीं न्यायिक पदाधिकारी भी अपने-अपने अदालत के मुकदमों को निपटारा समझौता के आधार पर किये जाने का लगातार प्रयास किया, जिसका फलाफल शनिवार को दिखा। पुर्व के आयोजित हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में 1158 मामलों का निपटारा किया था, जबकि सम्पन्न हुए अदालत में 1401 मामलों को आपसी समझौता के आधार पर निपटारा किया गया। पीछले बार सम्पन्न हुए अदालत की तुलना में बैंक ने भी अधिक रूपये ऋणियों से वसूल किये। दिनों दिन लोक अदालत की ओर पक्षकारों का झुकाव बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page