हरिश्चंद्र स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का ऐसे हुआ दमदार आगाज

हरिश्चंद्र स्टेडियम

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डीडीसी शंभु शरण पांडेय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- खेल के साथ पढ़ाई पर भी दें पूरा ध्यान, 7 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा। हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में सोमवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त शंभु शरण पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखने को मिला।

ads

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराना है। नवादा के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन मिले, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।

ads

उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह, अनुशासन और मेहनत के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलिए भी और खूब पढ़िए भी। खेल के साथ शिक्षा पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर युवा अपने जिले और राज्य की पहचान को नई ऊंचाई दे सकते हैं।

advertisment

डीडीसी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन नवादा की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ads

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

advertisement

उद्घाटन समारोह में अपर समाहर्ता मनोज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार, प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, खेलकर्मी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे।

ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page