नवादा-जमुई पथ पर डाक बाबा के पास अचानक हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत… आखिर कैसे गई जान?

घर से निकले थे गया यादव, लेकिन रास्ते में हो गया अनहोनी का शिकार; हादसे की वजह पर अब भी सस्पेंस, जांच में जुटी पुलिस

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार

नवादा-जमुई पथ पर कादिरगंज थाना क्षेत्र स्थित डाक बाबा जमुआवा के समीप मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय गया यादव की मौत हो गई। हादसे के घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

गया यादव वारिसलीगंज के सराय ठेरा निवासी लालो यादव के पुत्र थे और वर्तमान में नवादा शहर के राजेंद्र नगर में रह रहे थे। मंगलवार को वे बाइक से किसी काम के सिलसिले में निकले थे, लेकिन डाक बाबा जमुआवा के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर हादसा हुआ कैसे? बाइक अनियंत्रित हुई थी या किसी अन्य वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना हुई—फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस इसी बिंदु पर जांच कर रही है।

इधर, गया यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page