HomeBreaking Newsआजादी के जश्न से पहले नवादा...

आजादी के जश्न से पहले नवादा में बड़ा ‘ऑपरेशन’! आखिर क्यों एक ही दिन में 76 लोग पहुंच गए सलाखों के पीछे?

हत्या से लेकर दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट तक के मामलों में कार्रवाई, शराब भी बरामद; पुलिस की कार्रवाई ने बढ़ाई हलचल

Report by Nawada News Xpress/ नवादा / सूरज कुमार 

नवादा। स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारियों के बीच नवादा पुलिस ने अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ ऐसा बड़ा अभियान चलाया कि एक ही दिन में 76 लोगों की गिरफ्तारी ने पूरे जिले में हलचल मचा दी। अब सवाल यह है कि आखिर आजादी के जश्न से ठीक पहले पुलिस ने इतनी बड़ी कार्रवाई क्यों की?

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 76 गिरफ्तारियां की गईं। इनमें हत्या के आरोप में 2, हत्या के प्रयास में 10, मद्यनिषेध मामले में 14, दुष्कर्म के मामले में 1, आर्म्स एक्ट में 1 तथा एससी/एसटी एक्ट के मामले में 1 आरोपी शामिल हैं। अन्य धाराओं में भी 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, शराब और हथियार भी बरामद

पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। अभियान के दौरान 206 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और चांदी की दो मूर्तियां भी बरामद होने की जानकारी दी गई है।

वारंटियों पर भी कसा शिकंजा

पुलिस ने लंबित वारंटों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की। रिपोर्ट के अनुसार 37 वारंटों में गिरफ्तारी, 22 वारंटों का निष्पादन और 7 कुर्की की कार्रवाई की गई। वहीं वाहन जांच के दौरान 210 वाहनों की जांच हुई और 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कौन-से थाना क्षेत्र में कितनी गिरफ्तारी?

विशेष अभियान में नगर थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 11 गिरफ्तारियां हुईं। वारिसलीगंज से 7, रोह से 5, नरहट से 4, कौआकोल से 6, कादिरगंज से 4, मुफस्सिल से 4, गोविंदपुर से 3, रजौली से 3, सिरदला से 3 तथा पकरीबरावां से 3 समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आजादी के जश्न से ठीक पहले पुलिस का यह बड़ा अभियान आने वाले दिनों में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का संकेत है या स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की रणनीति है। फिलवक्त पूरी तस्वीर पुलिस की कार्रवाई के आंकड़ों से साफ होती है कि कानून के शिकांजा से कोई बच नहीं सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page