नवादा में दर्दनाक हादसा:- खुरी नदी के तेज बहाव में डूबे दो किशोर, 24 घंटे बाद मिला शव, पढ़ें पूरी खबर

बारिश से उफान पर नदियां, डीएम के पहल पर नवादा पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने की दोनों बच्चों की तलाश, परिजनों में कोहराम

Report by Nawada News Xpress

नवादा / सूरज कुमार

बिहार के नवादा जिले में लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सोमवार को जिले में दो अलग-अलग नदियों में डूबे दो किशोरों की मौत से सनसनी फैल गई। घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और डीएम रवि प्रकाश ने तुरंत एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया।

कैसे हुआ हादसा?

पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के अदरखी बिगहा की है। यहां खुरी नदी में तीन किशोर स्नान करने पहुंचे थे। अचानक तेज बहाव में बहने से एक किशोर की जान चली गई।

मृतक की पहचान मो मुस्तफा के 15 वर्षीय बेटे कारू के रूप में हुई। दूसरी घटना शोभ मंदिर के पास हुई, जहां तकिया पर मोहल्ला निवासी मो अनवर का 15 वर्षीय बेटा रेहान नदी में डूब गया।

24 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

सोमवार से ही दोनों किशोरों की तलाश जारी थी। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शव बरामद किए। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दिनों में नदियों के पास न जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page