स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन को लेकर मॉडर्न के बच्चों ने ऐसा बिखेरा जलवा कि लोग झूमने पर हुए मजबूर, पढ़ें पूरी खबर 

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, मॉडर्न ग्रुप के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने कहा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के अंदर छिपे प्रतिभा को भी निखारना हमारी प्राथमिकता में है शामिल 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

माॅडर्न शैक्षणिक समूह नवादा की संस्था न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मॉडर्न ग्रुप के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने किया।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन त्योहार के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना भरने और भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, भक्ति गीत, सावन महीना के अवसर पर गया जाने वाला कजरी व रक्षाबंधन से संबंधित गीत गाकर एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनके अंदर छिपे प्रतिभा को भी निखारने का काम किया जाता है। विद्यालय के बाल कलाकारों ने स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की और फिर अर्णव अयान, आयुष ग्रुप ने सुनो गौर से दुनिया वालों, सत्यम, मोहित एवं आरुष ग्रुप ने मेरा रंग दे बसंती चोला और

शानवी, सिद्धार्थ अर्णव की ग्रुप ने इंडिया वाले जैसे एक से बढ़कर एक देशभक्त गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। साथ ही साथ झारखंड का फोक नृत्य झिझिया पर शानवी, सिद्धि, सुहानी आदि ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

महाराष्ट्र का फोक नृत्य लावणी पर सिगम, प्रज्ञा, रागिनी आदि बच्चों ने अद्भुत प्रस्तुति दी। सावन की कजरी सासु पनिया कैसे जाऊं नृत्य पर रिद्धि गुप्ता ने अपने प्रतिभा के दम पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर रक्षाबंधन से जुड़े हुए कई गीतों की प्रस्तुति के साथ सावन महीने का प्रसिद्ध गीत बम बम बोल रहा है काशी पर रिद्धिमा, स्नेहा साक्षी ग्रुप ने अपने गीतों से सब का मन मोह लिया।

वहीं छात्रा निशिता वर्मा ने भी अपनी कला का जौहर दिखाई। इस तरह से लगभग 4 घंटे तक एक से बढ़कर एक गीत नृत्य आदि की प्रस्तुति देकर बच्चों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य गोपाल चरण दास, उपप्राचार्य सुजय कुमार,  बीएन झा, चंद्रदीप प्रसाद, वंदना कुमारी तथा अनुमेहा कुमारी आदि शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page